क्या आप जानते हैं पास्ता के कितने प्रकार हैं? सभी के पसंदीदा स्वादिष्ट पास्ता के अनोखे प्रकार और उसे बनाने की 5 रेसिपी (2019)

क्या आप जानते हैं पास्ता के कितने प्रकार हैं? सभी के पसंदीदा स्वादिष्ट पास्ता के अनोखे प्रकार और उसे बनाने की 5 रेसिपी (2019)

पास्ता, ये शब्द सभी उम्र की जुबान पर आनेवाला सुपरिचित व्यंजन है| दुनिया में सबसे पहले पास्ता का जिक्र बहुत साल पहले 1154 में किया गया था| ज्यादातर इटालियन भोजन में पास्ता एक मुख्य व्यंजन होता है| ये दुरुम गेहूं में पानी या अंडा मिलाकर बनाये हुए अखामिरी आटे से बनाया जाता है| अगर आप हमेशा पास्ता खाते हो तो इसके और भी प्रकार जिनका आपने नाम भी नहीं सुना हो उनसे परिचित कराते हैं| पास्ता हर प्रकार से परोसा जाता है जैसे, सूप के साथ, सलाद में, सॉस डालकर और जाहिर है, सब्जियों के साथ भी| पास्ता बहुत सारे आकार और साईज में आते हैं।

Related articles

क्या आप जानते हैं पास्ता कितने प्रकार के होते हैं?

पास्ता के लगभग 300 प्रकार हैं जिनके अभिलिखित 1300 अलग अलग नाम हैं| मिसाल के तौर पर किसी एक पास्ता को लीजिये , इसके अलग अलग देशों, प्रान्तों में अलग अलग नाम हैं| सॉस के प्रकार जैसे, अमत्रिसियाना सॉस ,या जेनोव्हेस सॉस ,चेक्का सॉस, कार्बोनारा रागु आदि के साथ पास्ता परोसा जाता है| इसके अलावा भी बहोत सारे सॉस उपलब्ध है और कई सॉस घर में भी बना सकते हैं| हर एक पास्ता की अपनी अपनी खासियत है जो इनके सॉस के साथ घुलमिल जाने पर निर्भर करती है| ये सब उनके आकार के मुताबिक होता है| अन्दर से खोखला पास्ता सॉस को अच्छी तरह से पकड़ सकता है| ये इटालियन रेसिपी सारे जग में इतनी लोकप्रिय हो गयी है कि अब हम हर साल 25 अक्तूबर को 'पास्ता डे' मनाते हैं| तो चले हम आपके लिए पास्ता के प्रकार देखें|

पास्ता के दो मुख्य प्रकार

आम तौर पर पास्ता दो प्रकार के होते हैं, सुखा पास्ता और ताजा पास्ता

सुखा पास्ता (पास्ता सेक्का)

सुखा पास्ता/ड्राईड पास्ता जिसे पास्ता सेक्का भी कहा जाता है वह सूजी,नमक और पानी से बनाया जाता है| चाहो तो स्वाद के लिए सन्दे का इस्तेमाल कर सकते हो मगर जरुरी नहीं| रूम टेम्परेचर में सुखी जाने पर और स्टोअर करने से इसे कहीं भी भेजना मुमकिन होता हैं| ऐसा देखा गया हैं कि ये गाढे सॉस को पकड़ कर रखता है| पकाने के पश्चात् ड्राइड पास्ता फुल जाता है और जीतना आप पकाना चाहते हो उससे दुगुना हो जाता है|

फ्रेश पास्ता (पास्ता फ्रेस्का)

फ्रेश पास्ता को पहले पास्ता फ्रेस्का नाम से जाना जाता था| यह सूजी का आटा ,नमक, पानी और अंडे के मिश्रण से बनाया जाता है| ड्राइड पास्ता के मुकाबले फ्रेश पास्ते में अंडे डालने से यह जादा मुलायम होता है| इसके साथ फीका सॉस अच्छा लगता है| मुलायम होने से यह पकाने के बाद फूलता नहीं जैसे ड्राइड पास्ता फूलता है| इस में जो लोकप्रिय प्रकार हैं ,उनके नाम हैं, पेंने ,स्पघेटी ,और मैकरोनी |

पास्ता के प्रकार और नाम

दुनिया में पास्ता की जितनी अनगिनत वैरायटी है उसे देखकर आप दंग रहा जाओगे| यह विविधता पास्ता के आकार के अनुसार हैं| मिसाल के तौर पर देखिये ये 6 प्रकार के अलग अलग पास्ते|

लम्बे और माध्यम लम्बाई के पास्ता

Source eattreat.in

यह रिबन जैसा पास्ता है जो एक्स्त्रूजन प्रक्रीया से बनाते हैं| इस प्रकार में काफी वेरायटीज है जो इस प्रकार से हैं||

स्पघेटी : इनका आकार नुडल्स जैसा होता है और ये लम्बे चोंदे होते हैं|

फेटूसिन: यह भी रिबन जैसा पास्ता है लेकिन यह समतल और मोटा होता है| इसकी चौड़ाई लगभग 6.5 मि.मी. होता है|

कैपेलिनी : यह लम्बा होता है मगर बहुत पतला होता है| इसलिए इसे घोंसले के आकार जैसा लपेट कर रखते हैं| इसका डायमीटर 0.85 मि.मी. से लेकर 0.92 मि.मी. तक होता है|

लसांगा: ये पुराने ज़माने के पास्ताओं में से एक है| यह चौड़ा और चिपटा होता है| इसमें एक के ऊपर एक परत लगाते हैं| और इसमें मटन,सॉस जैसे घटक मिलाकर सजाते हैं| इसके दो अलग संस्करण हैं -ललसाग्नेटी और लसाग्नेटी।

शॉर्ट- कट पास्ता

Source eattreat.in

नाम से ही जाहिर होता है कि ये एक ही ऐसा पास्ता है जिसके कई आकार के तुकडे कर के शॉर्ट कट में पास्ता बन सकता है| इस कैटेगरी में मैकरोनी टाइप पास्ता सबसे लोकप्रिय है| कुछ पसंदीदा शॉर्ट कट पास्ता के प्रकार निचे दिए है चाहो तो बना के देखो|

फरफेली : यह नाजुक तितली के आकार का पास्ता है| या आप इसे बो टाई से मेल खाता हुआ देख सकते हैं| ये अद्वितीय पास्ता बहुत नाजुक होता है इसलिए उसे बनाने के लिए बहुत सावधानी बरतनी पड़ती है | इसे स्ट्रिचेटी भी कहते है|

फिओरी : यह एक अति सुन्दर सजावट का पास्ता है ,जिसका आकार फुल जैसा होता है|

फुजिली : थोडा लम्बा और मोटा पास्ता एक स्क्रू जैसा दिखता है| ये एक तो भरा हुआ या खोखला होता है| खोखला फुजिली पेस्ट को फुजिली बुकाटी कहते हैं|

स्टफ्ड पास्ता

तरह तरह के स्टाफिंग पास्ता में भरकर यह जायकेदार पास्ता बनाया जाता है| रैवियोली तो आप जानते ही होंगे| ये भी इसी पास्ता का सदस्य है| कुछ स्टफ्ड पास्ता के प्रकार निचे दिए है|

अग्नोलोटी: इसमें चौरस पास्ता में चीज भरा हुआ होता है| आम तौर पर इसे रिकोता कहा जाता है| इस चिपटे पास्ता के तुकडे भुने हुए मटन के ऊपर फिलिंग जैसा लगाया जाता है|

तोर्टेली : इस पास्ता को अलग अलग आकारों में बनाया जाता हैं जैसे की चोकोनी, आधा गोल, तिकोनी, आदि | इसमें मटन और साग का मिश्रण भरा हुआ होता है| और सर्व करते वक्त बटर और हर्ब के साथ सर्व किया जाता है|

तोर्तेलोनी: यह एक गोल रिंग जैसा या नाभि जैसा होता है| सामान्यत:इसमें रिकोटा चीज और पर्ण वनस्पति भरे हुए होते हैं|

स्ट्रेच्ड पास्ता

जैसा नाम है ऐसा ही यह लम्बा चिपटा पास्ता है| इसके मुख्य प्रकार इस तरह हैं|:

ओरचिती : दक्षिण इटली का प्रचलित पास्ता है| इसका आकार कान के जैसा होता है| यह फ्रेश पास्ता है| मगर बाकि पास्ता की तुलना में इसमें अंडे का उपयोग बहुत कम होता है|

कोरझेती: यह एक खास प्रकार का पास्ता है| इसका आकर गोल होता है और पास्ता छोटा और पतला होता है और इस पर लकड़ी के औजार से उभरी डिजाईन की सजावट होती है| ये इसकी खासियत है| ईससे सॉस अच्छी तरह घुल मिल जाता है| ये डिज़ाइन दोनों बाजु होता है|

सूप पास्ता

पास्तिना फॅमिली के कुछ छोटे पास्ता होते है जो सॉस को अच्छी तरह जुटा के रखते हैं| ये बिलकुल मकई के दानों जितने छोटे होते हैं| इस वर्ग के पास्ता इस प्रकार से है:

पास्तिना: इसीका नाम पुरे वर्ग को दिया है जिनकी विशेषता है छोटे छोटे पास्ता| यह छोटा गोल पास्ता है जो सूप में अच्छी तरह घुल जाता है|

स्टेला: यह और भी छोटे और तारों के आकार के होते हैं| इसलिए इन्हें इटालियन शब्द तारे कहाँ जाता है | स्टेला इस इटालियन शब्द का अर्थ तारा होता है| बच्चों को इसके तारों जैसे यूनिक आकार की वजह से यह पास्ता बहुत पसंद आता है|

फिलिनी: फिलिनी एक धागे जैसी आकृति होती है जो सूप या किसी भी पेय के साथ अच्छी लगती है| पकाने से पहले यह 12-15 मि.मी. लम्बी होती है | और तो और यह एक नाजुक मिश्रण में भी आता है|

न्योकी और नोकेटी

नोच्ची ये छोटे गेंद जैसे होते है और इसे चीज ,आलू , सूजी या कोई दुसरे आटे के साथ बनाते हैं| ये दिखने में तो पास्ता ही लगता है और इसे पास्ता का बदली अवतार माना जाता है| किसी भी पास्ता की तरह नोच्ची को भी अलग अलग देशों में अलग अलग तरह से पकाया जाता है| इसे मुक्त भोजन के पहले खाया जाता है|

टॉप 5 पास्ता बनाने की आसान रेसिपी

अल्फ्रेडो पास्ता

बनाने का समय :30-40 मिनिट

कितने लोगों के लिए :3

साधन सामग्री:

  • पेंने पास्ता -1 कप
  • छेद्दर चीज:1/4 कप
  • वेज.पार्मेसन चीज :1/2 कप
  • बटर
  • पानी
  • दूध:2 कप
  • नमक और काली मिर्च पाउडर
  • लहसुन के बारीक़ तुकडे
  • पार्सली
  • अपनी पसंद की सब्जी के बारीक़ तुकडे(हरी/लाल/पिली ढब्बू मिर्ची,/कैप्सिकम ,मशरूम ,ब्रोकोली,मटर ,मकई के दाने)

बनाने का तरीका :

  • 4 कप पानी उबालो, उसमें 1 टे.स्पून नमक, और 1 कप पेंने पास्ता डालो| पास्ता पकाने तक उबालो| जादा पानी निकल डालो|और यह बाजु में रखो| अब लहसुन बटर में भुनो, और उसमें बारीक़ कटी हुई सब्जियां डालो, थोडा नमक और काली मिर्च पाउडर डालो| सब्जी को पकाओ|
  • इस पैन में अब पकाया हुआ पास्ता डालो और अच्छी तरह से मिक्स करो|
  • चीज के साथ दूध मिलाकर अब इसमें डालो| और अच्छी तरह से हिलाओ|
  • अब इसमें पार्सली,कलि मिर्च, और जरुरत हो तो और नमक डालो|
  • यह अल्फ्रेडो पास्ता अब गरम गरम और ताजा पार्सली और कसा हुआ पार्सेमेसन चीज से सजाया हुआ पेश करो|

सूचना : जैसे की चीज में अपने आप थोडा नमक रहता ही है इसलिए नमक डालते वक्त ध्यान से डालना|

मसाला पास्ता

बनाने का समय : 25-30 मिनिट

कितने लोगों के लिए :2

साधन सामग्री:

  • पेंने पास्ता :1 कप
  • पानी, पास्ता उबालने के लिए
  • नमक
  • बटर
  • प्याज, लहसुन और अदरक बारीक़ कटे हुए|
  • टोमेटो पल्प -1 कप
  • बारीक़ कटी हुई सब्जियां
  • हल्दी,नमक,गरम मसाला, काली मिर्च, लाल मिर्चपाउडर, हर्ब्ज ऑरेगैनो, बेसिल/तुलसी, पार्सली

बनाने का तरीका:

  • अदरक, लहसुन, और प्याज के टुकड़ों को बटर में भुने|
  • उसमे टोमेटो पल्प डालो और वह गाढ़ा होने तक हिलाते रहो|
  • उसमें स्वाद के अनुसार हल्दी, नमक, चिली पाउडर, गरम मसाला और काली मिर्च पाउडर डालो|
  • बारीक़ कटी हुई सब्जियों में पानी डालो और मिक्स करो|
  • इसमें पास्ता डालकर पकाओ और हर्ब ऑरेगैनो उस पर छिडको और पार्सली से सजावट करके गरम गरम सर्व करो

सूचना: आप लाल या सफ़ेद वाइन भी अधिक स्वाद के लिए डाल सकते हो|

चिकन पास्ता

बनाने का समय :30-40 मिनिट

कितने लोगों के लिए :2-3

साधन सामग्री:

  • पास्ता या स्पाघेटी 1 कप
  • बोनलेस चिकन, टूकडे किये हुए
  • बटर या ओलिव ऑइल
  • टोमेटो,प्याज,लहसुन और अदरक बारीक़ कटे हुए
  • सब्जी बारीक़ कटी हुई
  • नमक, काली मिर्च पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, ऑरेगैनो, हर्ब पार्सली

बनाने का तरीका:

  • एक पैन में पास्ता उबालो|
  • लहसुन ,प्याज ,अदरक बटर में भुनो और इसमें चिकन के तुकडे डालो| और पकाओ|
  • उसमें नमक, काली मिर्च, और बाकि मसाले जरुरत के अनुसार डालो|
  • इसमें टोमेटो और पसंद की सब्जियां डालो और हिलाते हुए मिक्स करो और पकाओ|
  • इसमें उबाला हुआ पास्ता डालो और गरम गरम सर्व करो|

सूचना: पकाए हुए पास्ते पर पास्ता सीजनिंग छिड़को, अच्छा स्वाद आयेगा|

चिकन लसाग्ना

बनाने का समय: 40 मिनट (+1 से 2 घंटे चिकन को मरिनेट करने के लिए)
कितने लोगों के लिए: 3 से 4

साधन सामग्री:

  • बोनलेस चिकन-250-300 ग्राम
  • नमक, काली मिर्च, लाल मिर्च पाउडर, लेमन ज्यूस
  • लसग्ना पास्ता के शीट
  • मोझरेला चीज-1 कप
  • वेज.पार्मेसन चीज 1/2 कप
  • टोमेटो सॉस -1 कप
  • पार्सली के पत्ते बारीक़ कटे हुए

बनाने का तरीका :

  • एक बाउल में बोनलेस चिकन लेलो और उसमें काली मिर्च पाउडर, लेमन ज्यूस, लाल चिली पाउडर और नमक डालो|
  • इन सबको अच्छी तरह से मिक्स करो और चिकन को मरिनेट करने के लिए रखो|
  • पैन में बटर या ओलिव ऑइल डालो और उसमें मरिनेट किया हुआ चिकन डालकर पकाओ|
  • ओवन 180 डिग्री पर गरम करो|
  • बेकिंग के बर्तन को बटर से अच्छा ग्रीज करो|
  • इसमें पकाया हुआ लासागने पास्ता रखो|
  • इसमें टोमेटो सॉस डालो और साथ में कसा हुआ चीज, डालो और इसके ऊपर चिकन के तुकडे डालो | उसके ऊपर सब्जियां और पार्सली डालो| ऊपर लासागने का दूसरा लेयर डालो| इस तरह करते करते ऊपर पास्ता शीट रखो| ये पास्ता ओवन में 10 मिनट तक बेक करो|
  • ओवन से पकाया हुआ पास्ता निकलो और उसे जैस चाहो पार्सली पत्ते से सजाओ|

सूचना: बर्तन को अच्छी तरह से बटर लगाओ वरना पास्ता बेस से चिपक जाता है|

पनीर एग रैवियोली

पकाने का समय: 1 घंटा
कितने लोगों के लिए : 3 से 4

साधन सामग्री:

  • ऑल परपज आटा, (मैदा) 2 कप
  • नमक
  • अंडे -3
  • ओलिव ऑइल
  • रैवियोली फिलिंग आपके जरुरत के अनुसार (पनीर, मशरूम, पलक, बिट रुट, स्प्राउट )

बनाने का तरीका:

  • मैदा या आटा मे नमक डाल कर उसका गोला बनाइये|
  • इसमें अंडे डालिए और फिर मिक्स करें|
  • ओलिव ऑइल डालिए और थोड़ी देर तक गोला बनाते रहिये|
  • थोडा आटा ले लीजिये और उसके छोटे छोटे गोले बनाइये| बेलन या पास्ता मशीन से इनके शीट बनाइये|
  • शीट के कटर से या ग्लास या बाउल से गोल शीट बनाओ|
  • एक टेबल स्पून कसा हुआ पनीर और पालक या आपके स्वाद का फिलिंग लेलो और इस गोल शीट पर रखो|
  • उसके ऊपर दूसरा गोल डालो और सब जगह से बंद करो|
  • इस तरह से आटे से रैवियोली बनाओ और उबलते पानी में नमक डालकर पकाओ| आपकी रैवियोली परोसने के लिए तैयार | उसे सॉस के साथ परोसो|

सूचना: पानी में उबलते समय रैवियोली जब ऊपर तैरने लगे तब समझना कि ये पक गयी है|

Related articles
From our editorial team

आज ही बनाए ये स्वादिष्ट पास्ता।

पास्ता लगभग सभी का पसंदीदा व्यंजन होता है। अगर आपके परिवार मैं भी किसी को पास्ता पसंद है तो आप आज ही ऊपर बताई गई रेसिपी की मदद से बहुत ही आसानी से इस पास्ता को बना सकते हैं। इसे बनाने में भी अधिक समय नहीं लगता। लेकिन पास्ता बनाने से पहले ये सुनिश्चित कर के कि, उसे बनाने के लिए आवश्यक सभी सामग्री आपके पास हो।