Related articles

चांदी की कुमकुम भरनी के विविध उपयोग

इसे प्राचीन परंपरा के अनुसार उपहार में दे सकते है|

चांदी की कुमकुम भरनी के विविध उपयोग है खास करके आप के प्रियजनों को उपहार के रुप में दे सकते हैं| आप अपने खास लोगों को प्राचीन डिजाईन का अद्वितीय उपहार देना चाहते है तो आप इस का जरुर विचार कर सकते हो| इन कुमकुम भरनी के दिलचस्प डिजाईन ऑनलाईन भी उपलब्ध हैं, या आप अपने पसंदीदा डिजाईन के अनुसार इसे बनवा भी सकते हो| चाहे कोई भी जमाना या अवसर हो यह हमेशा क्लासिक ही रहते हैं|

भरनी का उपयोग सिंदूर रखने के लिए कर सकते है|

कुमकुम और हल्दी के अलावा आप कुमकुम भरनी में सिंदूर भी भर सकते हैं| असल में यह पुरानी परंपरा की चीज अभी भी क्लासिक और दिलचस्प नजर आती है| इसके अलावा ये भारत की सुन्दरतम परंपरा और संस्कृति की याद दिलाती है|

आप यह कुमकुम भरनी अपनी पत्नी को सिंदूर रखने के लिए उपहार में दीजिये| इस प्रकार के उपयोग के लिए एक ही खंड वाली कुमकुम भरनी चुनिए|

पूजा घर में कुमकुम के लिए उपयोग कर सकते है|

Source www.pepperfry.com

उपहार देने के अलावा आप कुमकुम भरनी पूजा घर में भी रख सकते है| भारत में सभी प्रदेशों में और सारी परम्पराओं में इसका उपयोग पूजा घर में रखने के लिए ही करते है और यह आम बात है| हमारा सुझाव है कि इस के लिए आप दो काश वाली कुमकुम भरनी ख़रीदे ताकि एकमें सिंदूर और दुसरे में हल्दी या अक्षत रख सकते हैं| मगर इसे समय समय पर साफ़ करे ताकि हमेशा चमकती रहे |

चांदीके कुमकुम भरनी के अद्भुत डिज़ाइन जिसे आप खरीद सकते हैं|

कुमकुम होल्डर

Source www.jpearls.com

चांदी की कुमकुम भरनियों की डिज़ाइन में हम सबसे पहले पेश करते हैं, हल्दी कुमकुम होल्डर | यह सबकी पसंदीदा डिजाईन है| इस डिजाईन में 80% शुद्ध चांदी होती है और इसमे बहुत सुन्दर कलाकृति होती है| इसके कई नमूने पाए जाते हैं| यह होल्डर करीब 70 ग्राम का होता है और चांदी की कीमत के अलावा बनाने के शुल्क जोड़कर इसका अंतिम मूल्य बताया जाता है| वाकई यह अति सुन्दर और छोटी भरनी है, जिसमें 2 विभाग होते है| यकीनन इसका डिजाईन आम डिज़ाइन से कई गुना अप्रतिम होता है| एकमें हल्दी या कुमकुम और दुसरे में अपनी मर्जी और आवश्यकता के अनुसार कुछ भी रख सकते हैं| इसे होल्डर के जरिये उठाया जाता है, जो दोनों कक्षों के बीचोबीच होता है| होल्डर पर मोर का डिज़ाइन होता है और बहुत सुन्दर कलाकृति की हुई होती है| आप इसे जेपर्ल्स.कॉम पर रु. 5726 /- में खरीद सकते हैं|

सिल्वर क्लासिक मीडियम कुमकुम बॉक्स

Source www.malabargoldanddiamonds.com

अपने प्रियजनों के लिए उपहार देना हो तो यह बिलकुल बढ़िया विकल्प है| हम जब क्लासिक शब्द का प्रयोग करते हैं तो यह असलमें क्लासिक ही है| क्योंकी कुमकुम या सिंदूर बॉक्स बनाने में बहुत लोकप्रिय और सुन्दर डिज़ाइन का इस्तेमाल किया जाता है| एनी ओव्हल शेप डिजाईन की तुलनामें इस बॉक्स का आकार गोल होता है| और इसके साथ स्टैंड नहीं होता| ये इसलिए है की बॉक्स का ताल चिकना होता है जो जमीन पर स्थिर रहता है| इस बॉक्स का निचे का हिस्सा सामान्य होता है और इसके ढक्कन के ऊपर नक्काशी की जाती है|

सारांश में यह एक सामान्य डिज़ाइन का बॉक्स जो 925 स्टर्लिंग सिल्व्हर का बनाया हुआ है| इसका वजन सिर्फ 14 ग्राम है | यह क्लासिक सिल्व्हर बॉक्स आपको मलबारगोल्डएंडडायमंड.कॉम पर रु. 1449/- मिलेगा|

सिल्व्हर प्लेटेड पीकॉक कुमकुम बॉक्स

Source www.amazon.in

अमेजोन पर हमने सिल्वर कुमकुम भरनी का डिज़ाइन देखा और हम दंग रह गए| हालाँकि इसमें सबसे बड़ी बात यह है कि, यह पूरी चांदी का नहीं बल्कि चांदी का मुलामा दिया हुआ है| इससे कम खर्चे में शोभायमान चमक आती है|

इसलिए यह उन लोगों के लिए है जो साधारण दाम वाली चांदी की वस्तुएं रोजना इस्तेमाल के लिए पसंद करते हैं| या जो प्रियजनों के लिए कम बजट में उपहार खरीदना चाहते हैं उनके लिए उचित है|

इस भरनी का डिजाईन बॉक्स जैसा है, जिसमें ढक्कन भी दिया हुआ होता हैं| ढक्कन के ऊपर मोर है जिसे होल्डर जैसा इस्तेमाल कर सकते हैं| इसे पकड़कर ढक्कन खोल सकते हैं और सिंदूर लगा सकते हैं| सिल्वर प्लेटिंग होने के बावजूद भी आप को यह पूरा सिल्वर का ही बना है ऐसा लगेगा और कोई भी इसमें फर्क नहीं ढूंड पायेगा| इसे अमेजोन.इन पर से रु. 299 मैं खरीद सकते है|

सिल्वर कुमकुम भरनी

Source www.shopclues.com

रिटर्न गिफ्ट के लिए अच्छी सी चांदी की कुमकुम भरनी ढूंढना बहुत मुस्किल है| मगर हमारी नजर में यह चीज पड़ी है जो उपहार या रिटर्न गिफ्ट के लिए बिलकुल सही है|

यह कुमकुम भरनी वजन में हलकी होने के साथ साथ साईंज में भी छोटी है| इसका डिज़ाइन भी मोहक है| सच तो यह है कि इसके जैसी भरनी आप कहीं भी नहीं पाओगे|

इस भरनी बॉक्स का ढक्कन तो कमाल की चीज है| इसका जो होल्डर है उसका आकार पत्ते के डंठल जैसा है| ये एकदम अनूठा है| ढक्कन पर और भी डिज़ाइन है और निचे बक्सा है| ये 925 स्टर्लिंग सिल्वर से बनाया है और काफी छोटी है| आप यह कुमकुम बॉक्स शॉपक्लूज.कॉम पर सिर्फ रु.399 में पाओगे|

नक्काशी किया हुआ कुमकुम बॉक्स

Source www.snapdeal.com

चांदी की कुमकुम भरनी के कई उपयोग हैं| सिर्फ पूजा घर में हल्दी और कुमकुम भरने के लिए ही नहीं आप इसमें सिंदूर भी भर सकते हैं| ऐसे बहुविध उपयोग के लिए कुमकुम भरनी चाहते हो तो आप के लिए हमारे पास उचित डिज़ाइन भी है|

ये जो कुमकुम भरनी हम पेश कर रहे है वह ऐसे बहुविध उपयोग का सही उदाहरण है| ये 80% शूद्ध चांदी की बनी है और इसका वजन 25 ग्राम है| इसे मे सिल्वर ढक्कन और एक स्टैंड भी है जो इसे स्थिर रखता है| इससे इस बक्से का डिज़ाइन एकदम उच्च दर्जे का लगता है| ढक्कन तथा बक्से पर फूलों की सुन्दर नक्काशी की हुई है जो सचमुच असली और विशेष लगती है| आप यह कुमकुम बॉक्स निश्चित रूप से ख़रीदना| ये आप को स्नॅपडील.कॉम पर सिर्फ रु. 1765/- में मिलेगी|

असली चांदी की कुमकुम दानी

Source www.flipkart.com

हमारी अगली पेशकश है शोभायमान डिज़ाइन का कुमकुम बॉक्स जो कुमकुम बॉक्स से जादा सिंदूर दानी ही लगता है| यह बीआइएस होलमार्क से बना असली चांदी का है और उसका वजन सिर्फ 15 ग्राम है|

इस कुमकुम बक्से का आकार बिलकुल पारंपरिक इत्रदानी जैसा है जिसे देखकर आप दंग रहजाते है और उसे थोडा सा नुकीला किया है| इस सिंदूर बॉक्स का पैकिंग भी इतना ही बढ़िया है कि आप इसे अपनी पत्नी को किसी विशेष अवसर पर उपहार में देने के लिए चुन सकते हो| ये वाटरप्रूफ भी है| इसे आप फ्लिपकर्ट पर से रु. 1879/- में खरीद सकते हैं|

शुद्ध चांदी की कुमकुम भरनी

Source www.amazon.in

आप को अगर शुद्ध चांदी की ही कुमकुम भरनी चाहिए तो इस सुन्दर कुमकुम भरनी को देखकर खुश हो जाओगे| अब तक आप ने जितने भरनी के डिज़ाइन देखे उसमें यह अद्वितीय है और हमें यकीन है कि आप इसे बहुत पसंद करोगे|

यह सुन्दर भरनी का वजन 44 ग्राम है और इसके साथ एक स्टैंड और ढक्कन भी आता है| ढक्कन बक्से को ही लगाया होता है ताकि गुम न जाये| इस ढक्कन के ऊपर भी होल्डर होता है जिस मे मोर का डिजाईन होता है| हमारी परंपरा में सिंदूर गिरना अच्छा नहीं होता, इसलिए इस मोर को पकड़ के अगर आप ढक्कन खोलोगे तो कभी भी सिंदूर नहीं गिरेगा| भरनी पर हरे और लाल रंग की मीनाकारी की हुई है| उपर से इस बक्से पर चांदी के लटकन भी होते हैं| इसका पूरा डिजाईन ही बढ़िया है और आप वाकई इसे खरीदें| ये अमेजोन.इन पर रु. 2579/- में मिलती है|

वैभवशाली परम्परा का चांदी का कुमकुम बॉक्स

Source www.snapdeal.com

अब तक की जीतनी ही विविध आकार और साइज और स्टाईल की भरनियाँ आपने देखी है उसमें यह वैभवशाली परम्पराकी भरनी यक़ीनन एकदम हटके है|

यह कुमकुम बॉक्स बोतल के आकार का है और उसका उच्च दर्जे का पारंपरिक, थोड़ी नुकीला और ग्रामीण रूप है| इसमें चांदी एकदम कम मात्रा में है और बाकि बॉक्स मरून रंग के प्लास्टिक जैसे पदार्थ से ढँका हुआ है|

इस कुमकुम भरनी को भी ढक्कन है जिस के ऊपर सिल्वर होल्डर है| ये होल्डर ड्रॉपर जैसा होता है जिससे हाथ न लगाके आप सिंदूर ले सकते है| यह वैभवशाली स्टाईल की भरनी किसी को उपहार मे देने के लिए एकदम सही है और आप इसे स्नॅपडील.कॉम पर से सिर्फ रु .890/- में खरीद सकते हैं|

सोने जैसा स्पर्श दी गई चांदी की कुमकुम भरनी

Source www.joyalukkas.in

हम शर्त लगाते हैं कि, इतनी सारी भरनियों में ये सोना और चांदी की बनायीं भरनी बेहद शानदार और भव्य है| आँखे चौन्धानेवाली यह कुमकुम बॉक्स 92.5 % शुद्ध चांदी की इसी काम के लिए प्राय: हमेशा इस्तेमाल की जाती है|

इसका वजन ४३ ग्रम है और इसका डिजाईन दिल थामकर देखने लायक है | वास्तव में सोने और चांदी के संयोग से बनी यह भरनी एकदम नाविन्यपूर्ण है|

इसका ढक्कन और जोड़ा हुआ स्टैंड सोने के मुलामेसे बनाया है| इसके ऊपर जो डिजाईन और खोदाई की हुई है वह उसकी जटिलता और संदरता की वजह से जादुई लगती है|आपकी पत्नी को या किसी प्रेमीजनों को भेंट देने के लिए यह ओवल आकार की कुमकुम बॉक्स बिलकुल सही है| यह जोयालूक्कस.इन पर रु. 3416/- में उपलब्ध है|

सिंपल सिल्वर कुमकुम / सिंदूर का बोक्स

Source www.joyalukkas.in

"प्यारे और मजेदार सिल्वर कुमकुम बक्सों की लिस्ट का यह आखरी बॉक्स है जो हलके वजन का और सिम्पल डिज़ाइन का है| रोजाना इस्तेमाल के लिए यह सही है और इसे 92.5% शुद्ध चांदी से बनाया है| इसका वजन 24.5 ग्राम है और कुमकुम और सिंदूर के लिए बनाया गया सर्वसाधारण डिज़ाइन है|

इस सिल्वर भरनी को आप कहीं से भी पहचान सकोगे ऐसा पारंपरिक डिजाईन है| इसका आकार ओवल है और यह ढक्कन के साथ आता है|

चांदी के ढक्कन के ऊपर और बॉक्स पर थोड़ी खोदाई की हुई है| इस भरनी को भी स्टैंड जोड़ा हुआ है| आप इसे पूजा घर में रख सकते है या बीबी को सिंदूर रखने के लिए भेंट दे सकते हैं| दोनों काम यह अच्छी तरह से निभाता है| इसे आप को जोयालूक्कस.इन पर से खरीद सकते है| इसकी कीमत है सिर्फ रु.1760/- |

चांदी की वस्तुओं की देखभाल

Source www.google.com
चांदी की वस्तुएं अलमारी में या पूजा घर में रखने से पहले उन्हें अच्छी तरह से सुखाने दीजिये| यह बहुत ही मायने करता है| अगर इनका संपर्क बाष्प या पानी से होता है तो इन वस्तुओं पर हरे/काले रंग का विषैला स्तर जमा होता है| अगर इसे समय पर पॉलिश ना करे तो वस्तु को हानी पहुंचती है| इसलिए इन चीजों को अच्छी तरह से सुखाकर रैपर कवर (लाल कागज) में रखकर बॉक्स में रखें| |

  • आये दिन गरम पानी और साबुन के पानी से साफ़ करें| सिर्फ सुखी जगह पर रखने से काम नहीं चलेगा| इससे चमक बरकरार नहीं रहती| आप को इन चीजों को 1/2 दिन बाद गरम साबुन के पानी से धोकर सब मैल निकालना होगा| धोने के बाद भी सुखाना ना भुले| जादा देर तक पानी में ना रखें |तुरंत सफाई करके इनका ख्याल रखें| |

  • पृष्ठभाग सही वक्त पर उच्च दर्जे के सिल्वर पॉलिश से साफ करें| कुमकुम भरनी और दीये जैसे सिल्वर चीजों की देखभाल के लिए आप को निर्धारित समय पर इसे पॉलिश करना नहीं भुलाना चाहिए| कुमकुम भरनी ये ऐसी चीज है जो रोज इस्तेमाल करने से पानी और कुमकुम के संपर्क में आती है | इस वजह से वह काली और पुरानी नजर आती है| इसलिए इसे उच्च दर्जे के सिल्वर पॉलिश की मदद से साफ़ कीजिये, जिससे ये हमेशा नयी और चमकीली दिखेगी|

  • साफ करने से पहले धुल को हटाइए| :- आप ऐसे ही चांदी की चीजें धो नहीं सकते| चांदी की चीजें धोने से पहले धुल साफ़ करना जरुरी है ताकि कोई भी नुकसान पहुचने वाले केमिकल्स के साथ चांदी की प्रक्रिया होने से बचे| इसके अलावा आप को हमेशा कुछ समय उपरांत इन चीजों को इस्तेमाल करना चाहिए ताकि इनकी नियमित सफाई होकर सब दाग धब्बे निकल जाये और इनकी सुन्दरता बरक़रार रहे|

Related articles

From our editorial team

आज ही खरीदे ये प्यारी सी चांदी की कुमकुम भरनी

दिखने में काफी छोटी सी कुमकुम भरनी का आप कई तरह से उपयोग कर सकते है। भारतीय महिलाएं सदियों से इसका सिंदूर रखने के लिए इस्तेमाल करती है। आप अपनी जरूरियात के अनुसार ऑनलाइन अपनी पसंदीदा डिजाइन वाली कुमकुम भरनी खरीद सकते हो। लेकिन हा, चादी की कुमकुम भरनी को खरीदने के बाद लंबे समय तक नई जैसी रखने के लिए इसे नियमित रूप से ऊपर दर्शाएं गए तरीको से साफ़ करते रहे।