10 होम जिम के उपकरण :यह उपकरण आपको अपने व्यक्तिगत फिटनेस अभयारण्य को कभी नहीं छोड़ना देगा।

10 होम जिम के उपकरण :यह उपकरण आपको अपने व्यक्तिगत फिटनेस अभयारण्य को कभी नहीं छोड़ना देगा।

अपने घर में कुछ जगह निकालकर आप घर पर ही अपना व्यायामशाला बना सकते है। होम जिम सेट् के बहुत से लाभ है जैसे जब आप इन उपकरणों को खरीदेंगे तो आपको ये महंगे लग सकते है,लेकिन लंबे समय में, ये आपका बहुत पैसा बचाएगा। अपने घर की जिम को आप बेहतर स्वच्छता दे सकतें है कोई इन्फेक्शन का खतरा नहीं रहेगा ।इस लेख में ऐसी मल्टी फंक्शनल मशीन की सूचि है जिससे आप एक मशीन से ही कई प्रकार की एक्सरसाइज कर सकतें है ।

Related articles

होम जिम सेट के माध्यम से अपने शरीर को दुरुस्त बनाये रखे ।

क्या आपको व्यायामशाला जाने में समस्या होती है? क्या आपको व्यायामशाला जाने के लिए लम्बी यात्रा करनी पड़ती है :- क्या आप व्यायामशाला ना जाने के बहाने ढूंढ रहे है? घर पर ही व्यायामशाला लेकर इन सब बातो की चिंता को निकल दीजिये।

अपने घर के एक कोने में कुछ जगह निकालकर आप घर पर ही अपना व्यायामशाला बना सकते है।

होम जिम सेट्स किस प्रकार लाभदायी है ।

    ये आपके जेब के अनुकूल है :

  • जब आप इन उपकरणों को खरीदेंगे तो आपको ये महंगे लग सकते है। हलाकि, इससे आप अपने दूसरे खर्चो पर नियंत्रण कर रहे है। आपने उस समय की बचत कि जो व्यायामशाला जाने में लगता है और उस पैसे की भी जो व्यायामशाला जाने में खर्च होता है। आप एक समान्य गणित करके देख और पता कर सकते है कि उपकरण खरीदने में जो राशि आपने खर्च की है वह धनराशि आपकी जिम मेम्बरशिप रद्द करने के तीन साल के भीतर ही भुगतान हो चुकी है। यह सही है कि यह छोटी अवधि के लिये थोड़ा महंगा है। लेकिन, लंबे समय में, ये आपका बहुत पैसा बचाएगा।
  • समय की आजादी :

  • हम में से बहुतो के लिए जिम के लिये थोड़ा सा समय अपने प्रतिदिन कार्यो और व्यावसायिक जीवन सी निकलना थोड़ा चुनौतीपूर्ण होता है। यह व्यायामशाला छोड़ने के कई कारणों में से है। अपने घर पार ही व्यायामशाला बना लेने से आप दिन के किसी ही समय व्यायाम कर सकते है। इससे आप दैनिक आवागमन का समय भी बचा रहे हैं जो आप जिम जाने के लिए उपयोग करते। यदि आप हिसाब करे, तो आप प्रीतिदिन के 30 से 45 मिनट जिम से आवागमन का बचा लेंगे।
  • अब कोई बहाना नहीं :

  • कुछ थका देने वाले व्यायाम सत्रों के बाद, हम में से अधिकतर व्यायामशाला न जाने के लिए अर्थहीन बहाने बनाने लगते है। साधारनतः हम जो बहाने बनाते है वो कुछ ऐसे होते है कि व्यायामशाला जाने में समय बहुत लगता है, या फिर ट्रैफिक बहुत बढ़ा डालती है। अपने घर पर ही व्यायामशाला बना लेने से ये बहाने नहीं चलेंगे।इससे आपको अपने दैनिक व्यायाम दिनचर्या से बचने के लिए कारणों को ढूंढना मुश्किल हो जायेगा। ये हर बहाने को छोटा बना देगा और यह आपके दैनिक व्यायाम दिनचर्या के रास्ते में आने वाले किसी भी बहाने को रोकने के लिए मनोवैज्ञानिक उपचार करेगा।
  • कोई बाधा ध्यान को नहीं हटाएगी :

  • व्यायामशाला में आप आसानी से अन्य लोगो के व्यायाम रूटीन के कारण ध्यान खो सकते है। अलग अलग लोगो का अपने व्यायाम अनुसूची के प्रति नजरिया अलग अलग होता है। दूसरे लोगो की सलाहे सुनने से आपकी स्वयं की अनुसूची को नुकसान हो सकता है। अधिकतर कई बार ऐसा होता है कि आप व्यायामशाला में आये नए मित्र से अपनी व्यायाम से ध्यान हटाकर, उससे बात करने लगते है।घर में ऐसी कोई बाधा नहीं आती है, और आपको किसी उपकरण का इस्तमाल करने के लिए अपनी बारी का भी इंतजार नहीं करना पड़ता है। आपके पास वे सभी उपकरण होंगे जो आपको अपनी व्यायाम सत्र को पूरा करने के लिए चाहिए।
  • अधिक एकांत :

  • एक पारम्परिक व्यायामशाला वह नहीं होता जहाँ हर कोई जाना चाहता हो, खासकर महिलाये। ऐसे में कोई भी आपको व्यायाम सत्र के मध्य में घूर सकता है। ऐसे में हमे असुविधाजनक लगने लगता है। कई लोग आप पर राये बनाने लगते है या कई लोग आपकी व्यायाम तकनीको में आपकी गलती निकलने लगते है। आपको अन्य लोगो से हर प्रकार की सलाह मिल सकती है। यदि आप अपने घर पर ही व्यायामशाला बना लेते है, तो आप व्यायाम अपने पसंदानुसार कर सकते है, अपने कमर के पीछे बिना किसी की फुसफुसाहट सुने ही।
  • बेहतर स्वच्छता :

  • एक शोध से पता चला है कि अधिकतर व्यायामशाला कीटाणुओं के घर जैसा है। क्या आप इस बात से चिंतित है कि आपको भी उन सभी उपकरणों का ही इस्तमाल करना होगा जिन्हे अन्य लोगो ने अपने पसीने भरे हाथो से इस्तमाल किया है? क्या आप उन कीटाणुओं से डरते है जो आपको भी लग जायेंगे जो वह अन्य लोगो के इस्तेमाल से वहाँ लग गए है? अब आपको ओर डरने की आवश्कता नही है। आप अपने घर पर ही व्यायामशाला बना ले और आप इसे कभी भी अपने खाली समय में उपयोग कर सकते हैं।

एक होम जिम सेट कैसे चुने?

होम जिम सेट्स एक सुगठित व्यायाम उपकरण है, और इस्तमाल कारणे वाला एक ही उपकरण से कई प्रकार के अलग अलग व्यायाम कर सकता है :- घर पर व्यायम करने के बहुत से फायदे है जिनके बारे में हम पहले ही चर्चा कर चुके है। यहाँ बाज़ार में विभिन्न प्रकार के उत्पाद मौजूद हैं। तो किस प्रकार आप उस एक को चुनेंगे जिस की आपको आवश्यकता है? हमने यहाँ आपके लिए कुछ निर्देश एकत्र किये है।

    आपका लक्ष्य क्या है :

  • आप पहले अपने लक्ष्यों के बारे में सोचिये और फिर उसके अनुसार अपना अंतिम निर्णय तय कीजिये कि आपको किस प्रशिक्षण मॉड्यूल का अनुसरण करना है। आप उपकरणों का वजन भी निश्चित कर सकते है। अन्य लोग भारी व्यायाम चुन सकते है और एब्स या पैरो पारर अधिक ध्यान दे सकते है। इसीलिए आपको अपने लक्ष्य सुनिश्चित्त करना आवश्यक है। हम में से कुछ अपना वजन काम करने के लिए व्यायाम करते है। उनकी आवश्यकताएं उन लोगों से बहुत अलग होंगी जो अपनी मांसपेशियों और शरीर को ओर अधिक सख्त करना चाहते हैं।
  • घर में जगह कितनी है :

  • आपको कुछ मापन का भी ध्यान रखना होगा। आपको आदर्शरूप से उस जगह का चयन करना होगा जहाँ आप उन उपकरणो को स्थापित करना चाहते है। उस स्थान का मैं कीजिये और उपकरणों के माप से मिलाइये। ऐसे बहुत से मामले हैं जहां लोगों ने उपकरण उस जगह को मापे बिना खरीदे लिए जहां वे इन उपकरणों को रखने का सोच रहे थे। अधिकांश मामलो में, यह एक बहुत बुरा निर्णय बन गया कि इन उपकरणों को घर के किसी अन्य स्थान पर लगाया जाये। आपको उपकरण का सही माप पता होना चाहिए और मशीन के चारों ओर इस्तमाल के समय उसके आस पास घूमने के लिए कुछ अतिरिक्त स्थान भी छोड़ना पड़ेगा।
  • आपकी प्राथमिकताएं क्या है :

  • आपको कोई उपकरण पसंद करने से पहले, अपने चयन को समझना होगा। कि क्या आप कार्डियो उपकरण या बल उपकरण में रुचि रखते हैं? कार्डियो उन लोगो के लिए है जिन्हे जोड़ों के दर्द की समस्या है क्योंकि कई उत्पादन निर्माता आपके लिए कम तनाव लगने वाले उपकरण बनाते हैं। यदि आपके शरीर में कहीं भी कोई समस्याएं हैं, तो उपकरण का चयन करने से पहले उन पर विचार अवश्य करें। किसी भी उपकरण को खरीदने से पहले आपको एक चिकित्सक और एक पेशेवर जिम प्रशिक्षक से सलाह मशवरा अवश्य कर लेना चाहिए।

    आपका बजट क्या है :

  • किसी भी व्यायाम उपकरण को चुनने से पहले, आपको अवश्य अपने बजट के बारे में सोचना होगा। आप कोई भी एक मशीन को चुन सकते हैं, लेकिन आप इसकी कीमत से हैरान हो सकते हैं। और यदि आपका बजट पहले से निश्चित है तो आप उस उपकरण को खरीद सकते है जो उस बजट में उपलब्ध है। बजट निश्चित करते समय, आपको अपनी प्राथमिकताएं, स्थान जो आपके घर में उपकरण को रखने के लिए है, का भी ध्यान रखना होगा।
  • उपकरणों के लिए सुरक्षा :

  • यदि आप डंबलस और बारबेलस का इस्तमाल कर रहे है, तो ये सुनिश्चित कर ले कि सभी सुरक्षा के साधन उस स्थान पर उपलब्ध हो। पुरे विश्व भर में कई ऐसे मामले हुए है जहां उत्पादक निर्माता को उत्पदानो को वापस लाना पड़ा क्योंकि वहाँ सुरक्षा नियम पूरे नहीं हो रहे थे। सुरक्षा उपायों के बारे में थोड़ी शोध अवश्य कर ले जिससे उत्पादक निर्माता यह सुनिश्चित कर ले कि उत्पाद बिना किसी दोष के अपना कार्य कर सके।
  • जिसे स्थापित करना आसान हो :

  • क्या उपकरणों को स्थापित करना सहज है? क्या आप ये स्वयं भी कर सकते है? ये कुछ ऐसे प्रश्न हैं जिन्हें आपको हमेशा ध्यान में रखना चाहिए जब आप एक होम जिम सेट का चुनाव कर रहे है। उत्पादन को खोलना और जोड़ना दोनों अवश्य आसान होना चाहिए। उत्पादन ऐसा होना चाहिए जिसमे सभी भागो को इकट्ठा करने में ज्यादा समय न लगता हो। अधिकांश जिम सेट कई घर के दरवाजो में फिट नहीं होंते। इसलिए, आपको ये देखना होगा कि इसकी स्थापना करना आसान हो। इसके अलावा, ये भी जांच ले कि इसकी सेवाएं,और घर में लाने और स्थापित करना मुफ्त हैं।

सबसे अच्छे होम जिम सेट्स में से कुछ ।

कोस्को सी.टी.ऍम 510 मल्टी फंक्शनल ट्रेडमिल ।

Source www.amazon.in

यदि फिट रहने के मामले में आप थोड़ा पीछे रह गए है, तो ये मैन्युअल ट्रेडमिल ये सुनिश्चित करेगा कि आप प्रतिदिन आगे बढ़ते रहे :- यहाँ अन्य व्यायाम के विकल्प भी है। चलने दौड़ने के अलावा, यहा कूल्हे और पैरो के व्यायाम के भी विकल्प है। आप इस जिम सेट का उपयोग अपने पैरों, बाहों, निचले शरीर और ऊपरी शरीर के व्यायामों को करने के लिए कर पाएंगे।

इस मल्टी फंक्शनल जिम सेट में जोगर, ट्विस्टर, स्टेप अप के साथ पुश अप बार भी है :- ट्रेडमिल में एक रोलर डेक के साथ तीन स्तरीय कर्मबंद्ध किये जा सकने वाला भाग है। कॉस्को का यह मॉडल घर से अपनी व्यायाम दिनचर्या शुरू करने के लिए एक अच्छा जिम सेट है। व्यायाम के इच्छुक इसे 20,700 रुपए में खरीद सकते है और ये अमेज़न पर उपलब्ध है।

बोडीलीन सीरीज 7 स्मिथ मशीन ।

Source www.amazon.in

यदि आप डेडलिफ्ट्स और स्क्वाट्स के लिए एक आल इन ओने जिम उत्पादक ढूंढ रहे है :- तो ये उत्पादन आपकी मदद कर सकता है। यह मशीन प्रतिभारित है और इसमें एक आर्थोपेडिक सीट दिया गया है जो अधिक आराम प्रदान करता है। यह साधन ऊपरी और निचले शरीर के व्यायाम के लिए 7 डिग्री फ्रीवेट बारबेल वर्कआउट मॉड्यूल के साथ आता है। इस मशीन में निश्चित अधोलंब सहारे के साथ एक बार भी दिया गया है।

यह जिम सेट पूरी तरह सुरक्षित है, और अधोलंब शीर्ष पर इसे रोकने के लिए एक हुक के साथ एक इनबिल्ट अटैच बार दिया गया है :- वह बार जिसपे आप व्यायाम करेंगी, वह सीधे एक अधोलंब सपोर्ट बार से जुड़ा हुया है। यह आपकी सुरक्षा को ओर अधिक कड़ा कर देता है।कंपनी एक मैनुअल प्रदान भी देती है जिसकी सहायता से आप इसे स्वयं इंस्टॉल कर सकते हैं। आप इस मशीन पार थर्ड पार्टी साधनो का उपयोग भी कर सकते है। इस मशीन की कीमत लगभग 1,21,500 रुपए है और ये अमेज़न पर उपलब्ध है।

हैशटैग फिटनेस होम जिम इक्विपमेंट कॉम्बो 50 किलोग्राम ।

Source www.amazon.in

यह एक बेहतरीन बहुउद्देश्यीय जिम सेट है, यह कई प्रकार के अवयवो के साथ आता है :- आप इस पर कई प्रकार के व्यायाम कर सकते है, जैसे फ्लैट बेंच प्रेस, इंकलाइन, लेग एक्सटेंशन, डिप्स, पुश उप, डिकलाइन, लेग कर्ल, इत्यादि। ये 8 इन वन सेट आपको पुरे शरीर के व्यायाम सत्र करने की सुविधा देता है। यह एक मजबूत जिम सेट है।

आपको इसमें कई उपकरण मिलते है जिसमे कर्ल बार, बोल्ट के साथ दो लोहे के डंबल और एक बार शामिल है :- इस पैकेज में चमड़े के दस्ताने और एक स्किप्पिंग रोप भी शामिल है। इसमें चार स्प्रिंग लॉक भी दिया गया है। इसकी सीटें बहुत आरामदायक हैं, और इसमें दिए गए उपकरण अपनी मजबूती और सुरक्षा मापन के लिए विख्यात है।इस कॉम्बो की कीमत 6,299 रुपए है और यह अमेज़न और हैशटैग फिटनेस वेबसाइट पर उपलब्ध है। ”

मैजिक होम जिम सुपर बेंच ।

यह दूसरा जिम सेट है जो आपको बहुउद्देश्यीय व्यायाम सत्र करने की सुविधा प्रदान करता है :- इस उत्पादन में बेंच प्रेस, शोल्डर प्रेस, लेग कर्ल और एब्स बोर्ड की सुविधा दी गयी है। इसके अटैचमेंट्स में प्रीचर कर्ल और लेग रेज के हिस्से भी शामिल है। इसके भागो को अलग किया जा सकता है और दुसरी जगह ले जाकर पुनः जोड़ा जा सकता है।

इस बेंच पर मोटा गद्दा दिया गया है, जो सुविधा स्तर को ओर बढ़ा देता है :- इस जिम में 40 मि.मी. टुबुलार फ्रेम दिया गया है। इसमे दी गयी दुगनी प्रभाव वाली चरखी और 6 मि.मी स्टील केबल 80 किलोग्राम तक का वजन उठा सकती हैं। यह उपकरण एक मैनुअल के साथ आता है और इसमें सयोजन के लिए आवश्यक सभी साधन दिए गये हैं। इस उत्पादन का सही मूल्य 8,500 रुपए है और यह स्नैपडील.कॉम पर उपलब्ध है।

लाइफलाइन अचजी 002 स्क्वायर होम जिम ।

Source www.amazon.in

यह उत्पादन आपको पुरे शरीर के व्यायाम आसानी से करने की सुविधा देता है :- यह भरी व्यायाम करने और खुद को फिट रखने के लिए बेहतरीन उत्पदान है। यह जिम बहुत मजबूत है और 2.5 इनके के राउंडेड हैवी ड्यूटी स्टील ट्यूब से बना है। इसमें नरम गद्दे के साथ एक सुगठित बेठने की व्यवस्था दी गयी है। इसका व्यवस्थित डिज़ाइन इसे अन्य जिम सेट के मुकाबले काम जगह घेरता है।

यह उपकरण कई व्यायाम विकल्प प्रदान करता है; जैसे लेग एक्सटेंशन, लौ पुल्ल, रोइंग, चेस्ट एक्सटेंशन, पैक डेक, हाई पुल्ल,इत्यादि :- इसमें एक मैनुअल दिया गया है जिसमे सभी निर्देश है जिससे आप इसे घर पर ही एकत्र कर सकते है। आपकी सहायता के लिए इसका एक इंस्टॉलेशन वीडियो यूट्यूब पर भी अपलोड किया गया है।इस उत्पादन का मूल्य 13,199 रुपए है और यह पैसावपस और अमेज़न पर उपलब्ध है।

विवा फ़िटनेस केअच 316 डीलक्स होम जिम ।

यह देश के सबसे बेहतरीन फिटनेस उपकरण ब्रांडों में से एक है और इसका बेंच प्रेस अतुलनीय और अनोखा है :- यह मल्टी जिम इसमें दिए जाने वाले विभिन्न प्रकार के व्यायाम विकल्प से आपकी मदद करेंगे। इसे सुंदर ढंग से डिज़ाइन किया गया है और इस होम जिम में एक पाउडर कोटेड फिनिश दिया गया है।इसमें एक स्टील ट्यूबलर फ्रेम दिया गया है जो इसे मजबूत और लम्बे समय तक चलने योग्य बनाता है।

इसमें 200 पाउंड वजन तक की प्लेट्स दी गयी है जो आपको आपके अनुसार व्यायाम करने की आजादी देती है :- इसका फोम पैडिंग आपको व्यायाम को आरामदायक बनाती है। आपको इसमें कई व्यायाम विकल्प मिलते है; जैसे चेस्ट प्रेस, बेंच प्रेस, सीटेड रोइंग, ट्राईसेप एक्सटेंशन, बाईसेप कर्ल, इत्यादि। इस उत्पादन को प्रीमियम रेट दिया गया है और यह स्पोर्टस4चेंज और अमेज़न पर 53,125 रुपए में उपलब्ध है। ”

कोबो ऍमअचजी 1002 स्टील मल्टी होम जिम ।

यदि आप अपने जिम को याद करते हैं, तो एक है जिसे आप चुन सकते हैं :- इसमे एक हैवी ड्यूटी स्टील ट्यूब है जो इस उत्पादन को लम्बे समय तक चलने योग्य बनता है। यह बहुत सुगठित भी है और बहुत ज्यादा जगह नहीं घेरता है। यह एक सिंगल वेट स्टैक जिम सेट है, जिसमें लेग रोल के लिए बड़े फोम दिए गए है और तुरंत इस्तमाल योग्य वेट के साथ आता है। इसमे पुले लॉक के साथ एक क्रमबद्ध किये जा सकने वाला सीट भी है।

यह व्यायाम प्रेमियो के लिए बेहतरीन है और आप इस पर कई प्रकार के व्यायाम कर सकते है :- जैसे हाई पुल्ल, लौ पुल्ल, चेस्ट एक्सटेंशन, पैक डेक, रोइंग, और लेग एक्सटेंशन। इसे एकत्र करना बहुत सरल है और एक मैन्युअल के साथ आता है।इसकी कीमत 16,499 रुपए है और यह अमेज़न और कोबो स्पोर्ट्स पर उपलब्ध है।

Related articles
From our editorial team

एक सही होम जिम सेट चुनने के लिए अपनी आवशयकता और लक्ष्य को समझे ।

घर पर व्यायम करने के बहुत से फायदे है जिनके बारे में हम पहले ही चर्चा कर चुके है,लेकिन बाज़ार में विभिन्न प्रकार के उत्पाद मौजूद हैंआप किस प्रकार चुनेंगे जिस की आपको आवश्यकता है? हमने यहाँ आपके लिए कुछ निर्देशित बिंदु एकत्र किये है,जैसे की आप पहले अपने लक्ष्य के बारे में सोचिये हम में से कुछ अपना वजन कम करने के लिए व्यायाम करते है,कुछ अपनी मांसपेशियों को बढ़ाने के लिए दोनों की आवश्यकताएं अलग होंगी ।एक बात यह है की आपको घर में जगह का ध्यान रखना होगा है।