बेहतरीन कॉकटेल विधिया जो बनाने में बहुत आसान है और आप इन्हे  हर गर्मी में पीना पसंद करेंगे ।

बेहतरीन कॉकटेल विधिया जो बनाने में बहुत आसान है और आप इन्हे हर गर्मी में पीना पसंद करेंगे ।

रम एक अल्कोहलिक पेय है जो गन्ने को आसवित करके बनाया जाता है। इस प्रक्रिया के बाद रम को बॉटल में भर लिया जाता है जो एक परिपूर्ण उत्पाद बनती है जिसका उपयोग एक कॉकटेल मिश्रण के रूप में किया जाता है।आप रम को आनंद के लिए और इससे कई प्रकार के लाभ पाने के लिए इसका सेवन कर सकते है। जी हा, यह सच है, अगर संयम में लिया जाए तो रम के कई स्वास्थ्य लाभ हैं।

Related articles

रम के बारे में वे बातें जो आपको पता होनी चाहिए ।

रम बाजार में उपलब्ध सबसे सुप्रसिद्धो और सबसे पुरानी मदिराओं में से एक है :- यह अपनी परंपरा और संस्कृति में समृद्ध है और इसकी जेड पुराणी ब्रिटिश नौसेना से जुडी हुयी है। ये युद्ध के दौरान सेनाओं और नाविकों के लिए जीवन रक्षक के रूप में काम करते थे। ये उनके शरीर को गरम और लम्बे समय तक उन्हें आराम प्रदान करता था। आज, रम का उपयोग विभिन्न कॉकटेल बनाने में किया जाता है या इसका सीधा सेवन भी किया जा सकता है। रम गन्ने का एक उत्पाद है जो इसे एक मीठा स्वाद प्रदान करता है। गन्ने को दबाकर उससे अतिरिक्त जल को निकल लिया जाता है, फिर इसे किण्वित करके या उबालकर उत्पाद से गुड़ बनाया जाता है जिसका इस्तमाल रम बनाने के लिए किया जाता है।

इसीलिए, दूसरे शब्दों में, रम एक अल्कोहलिक पेय है जो गन्ने को आसवित करके बनाया जाता है :- इस प्रक्रिया के बाद रम को बॉटल में भर लिया जाता है जो एक परिपूर्ण उत्पाद बनती है जिसका उपयोग एक कॉकटेल मिश्रण के रूप में किया जाता है। साथ ही इसे एक इस्तेमाल किये हुए व्हिस्की की बड़े बैरल में एक साल या उससे अधिक समय के लिए डार्क रम बनाने के लिए रखा जा सकता है। रम को जल्दी उम्र बढ़ाने के लिए जाना जाता है क्योंकि इसमें अन्य मदिराओं के मुकाबले कम जन्मजात होते हैं।

विभिन्न प्रकार के रम के बारे में जाने ।

बाजार में उपलब्ध विभिन्न प्रकार के रम की एक सूचि :

  • 1. वाइट रम रंगहीन होना है लेकिन बहुत स्वादिष्ट होता है। इसका रम का चटपटा स्वाद कॉकटेलो को स्वादिष्ट बनाने के लिए बनाया गया है और यह निम्बू और बर्फ के साथ अधिक स्वादिष्ट हो जाता है।
  • 2. गोल्ड/डार्क रम चार्टेड ओक बैरल में तैयार किया जाता है। इन्हे पुराने व्हिस्की के बैरलो में रखा जाता है जो इसे सुनहरा या एम्बर रंग प्रदान करते है। ये ऑन दी रॉक्स पिने के लिए उत्तम है और इनका स्वाद भी उमदा होता है।
  • 3. अधिकतर रम ब्राज़ील में उगाये गए गन्ने से बनाये जाते है लेकिन डेमेरेरा रम गुयाना में उगाये गए गन्ने से बनाया जाता है। यह गहन स्वाद और पुराण होता है।
  • 4. इसके बाद आता है मसालेदार रम जिसे विभिन्न मसालो के स्वाद के साथ आसवित करके बनाया जाता है।
  • 5. रम अग्रिकोल को गुड़ की बजाये गन्ने से बनाया जाता है। इन्हे रखे गए बैरलो के अनुसार इनका रंग सफेद, सुनहरा या गहरा काला हो सकता है।
  • 6. नवल/ओवरप्रुफ रम एक ऐसा रम है जिसमे अल्कोहल की मात्रा उच्च होती है, लगभग 50% से 60% और उससे अधिक।

रम का सेवन सेहत के लिए लाभदायक हो सकता है: रम के 5 सर्वोच्च लाभ ।

आप रम को आनंद के लिए या इससे कई प्रकार के लाभ पाने के लिए इसका सेवन कर सकते है :- जी हा, यह सच है; अगर संयम में लिया जाए तो रम के कई स्वास्थ्य लाभ हैं।

ये 5 महत्वपूर्ण लाभ है जो आपको रम के सेवन से मिल सकते है :

  • 1. यदि आप अपने हदय के स्वस्थ्य के प्रति चिंतित है तो रम का सेवन आपके लिए लाभदायक हो सकता है। कुछ अध्यन किये गए थे जो कहते है कि रम आपके हदय के लिए लाभदायक है। यह आपके हदय को मजबूत बनाता है और प्रवाह प्रणाली को बढ़ा देता है। यह आपको एक स्वस्थ जीवनशैली प्रदान करके आपके शरीर से कोलेस्ट्रॉल स्तर को भी कमाता है। रम पीना आपके परिधीय धमनी रोग की रोकथाम के लिए उत्तम है और यह एक ब्लड थिनर के रूप में भी कार्य करता है जो धमनी में रुकावटों को दूर करता है जिससे दिल के दौरे की रोकथाम होती है।
  • 2. रम में कई प्रकार के औसधि गुण है और जब इसे संयम मात्रा में लिया जाता है तो यह चिंतामुक्त करता है और आपके रक्तचाप स्तर को संतुलित करता है। साथ ही यह आप में तुरंत ऊर्जा को स्त्रावित करता है। रम सर्दी के इलाज के रूप में भी जाना जाता है। इसीलिए, इस सर्दी इसे पीजिये और स्वस्थ रहिये।
  • 3. रम का सेवन उन लोगो के लिए भी लाभदायक है जिन्हे मांसपेशियों में दर्द की समस्या है। यह माना जाता है कि रम सम्पूर्ण रूप से मांसपेशियों में दर्द का उपचार कर देता है। बहुत सुप्रसिद्ध ओल्ड मोंक हड्डियों में खनिजों की मात्रा बढ़ता है जो मांसपेशियों और शरीर के दर्द से तुरंत आराम प्रदान करता है।
  • 4. यदि आप मधुमेय से ग्रसित है और पीना चाहते है लेकिन पी नहीं सकते है तो चिंता मत कीजिये, रम का सेवन कीजिये। यह कहा जाता है कि एक चमच रम प्रतिदिन आपके शरीर में अद्भुत रूप से रक्तशर्करा को कम करता है।
  • 5. दोस्तों यह आपके लिए अच्छी खबर है। रम को नपुंसकता के विरूद्ध आपको सुरक्षित रखने के लिए निश्चित किया गया है। यह देखा गया है कि रम का सेवन 25 से 30% तक नपुंसकता को कम करता है, लेकिन इसका अधिक सेवन न करे अन्यथा आप सो जायेंगे और यह आपके सम्भोग जीवन के लिए बिलकुल भी अच्छा नहीं है।

कुछ उत्तम दर्जे के रम कॉकटेल जिन्हे आप एक बार आजमा सकते है ।

ये कुछ उत्तम दर्जे के कॉकटेल है जिन्हे आप रम से बना सकते है :- अन्य स्वादिष्ट सामग्रियों के साथ रम का संयोजन आपको कुछ सर्वोच्च कॉकटेल प्रदान कर सकते है। इसीलिए, आगे पढ़िए, इन्हे सीखिए और अपने मेहमानो को अगली पार्टी में खुश कर दीजिये।

मोजितो विद डार्क रम ।

मोजितो एक तरोताजा पेय है और इसे बनाना भी बहुत सरल है :- आपको इसके लिए रम, पुदीना, छोटा निम्बू, चीनी और सोडे की आवश्यकता होगी और कॉकटेल बनाने से पहले एक मड़लर खरीदना न भूले। केवल पहले घूंट से ही आप जान जायेंगे कि इसे सबसे अच्छे कॉकटेलो में से एक क्यों कहा जाता है। आप इस प्रकार अपने मित्रो के लिए इसे बना सकते है।

    आवशयक सामग्री :

  • 8 तजा पुदीने के पत्ते
  • 2 चम्मच चीनी (रॉ शुगर)
  • 1/2 छोटा निम्बू एक चौथाई कटा हुआ
  • 2 औंस डार्क रम (वाइट रम पारम्परिक है, और यदि आपको डार्क रम का चटपटा स्वाद पसंद नहीं है तो आप वाइट रम का उपयोग कर सकते है)
  • क्लब सोडा या सेल्त्जर वाटर
  • बर्फ
  • बनाने की विधि :

  • 1. सबसे पहले पुदीना, चीनी और निम्बू को बड़े गिलास में डाले और इसे पीसने के साथ शुरू कीजिये। इसे अधिक न करे अन्यथा आप पुदीने को पूरी तरह पीस देंगे।
  • 2. अब इसमें रम डालिये और अच्छे से मिश्रित करने के लिए इसे थोड़ा ओर मिलाइये।
  • 3. अब गिलास को बर्फ से भर लीजिये और शीर्ष से क्लब सोडा डालिये।
  • 4. कॉकटेलो को तुरंत स्ट्रॉ डालकर पेश कीजिये और अपने मित्रो को प्रत्येक घूंट के साथ आनंद लेते हुए देखिये।

रम बबलू ।

एक ओर सबसे अच्छा रम कॉकटेल है रम बबलू :- यह छोटे निम्बू के मीठे रास और जिंजर बियर के साथ एक तरोताजा कॉकटेल है। यह आपके पसंदीदा में से एक बन जायेगा जब आप इसे बनाएंगे और इसकी घूंट लेंगे।

    आवशयक सामग्री :

  • 2 भाग किर्क एंड स्वीनी 12 ईयर रम
  • 75 भाग तजा निम्बू का रस
  • 5 भाग मेपल सिरप
  • 1 भाग जिंजर बियर
  • 1 डैश बिटर्स
  • गार्निश के लिए: संतरे के छिलके
  • बनाने की विधि :

  • 1. जिंजर बियर को छोड़कर बताये गए सभी सामग्रियों को लीजिये और इन्हे एक शेकर में डालिये।
  • 2. अब इसमें बर्फ डालिये और तब तक हिलाइये जब तक यह अच्छे से ठंडा न हो जाये।
  • 3. अब, इस मिश्रण को एक डबल रॉक्स गिलास में बर्फ डालकर इसमें डालिये।
  • 4. अब शीर्ष से जिंजर बियर डालिये।
  • 5. अंत में संतरे के छिलके से इसकी गार्निशिंग कीजिये।

ट्रॉपिकल कोकोनट रम पंच ।

Source bevvy.co

यह क्रीमी और अतिरिक्त फ्रुइटी कॉकटेल नारियल दूध, अनानास और आम के रस से बनाया जाता है :- केवल सामग्री ही आपके मुँह में पानी ले आता है तो सोचिये कि रम के साथ इनका संयोजन कितना स्वादिष्ट होगा। एक गर्म दिन में इसे अपने मित्रो के लिए बनाइये और तालाब के पास सबके साथ मिलकर आराम कीजिये। यह है ट्रॉपिकल कोकोनट रम पंच बनाने की सबसे सरल विधि है।

    आवशयक सामग्री :

  • 500मी.ली. अनानास का रस
  • 500मी.ली.आम का रस
  • 250मी.ली. मलिबु रम
  • 250मी.ली. नारियल दूध
  • परोसने के लिए अनानास के टुकड़े
  • लाइमसन स्कीवर्स
  • बनाने की विधि :

  • 1. सभी सामग्रियां लीजिये और एक बड़े जग में रखिये।
  • 2. इसे अच्छे से मिश्रित कर लीजिये और इसे फ्रिज में ठंडा होने दीजिये।
  • 3. परोसने के लिए, एक गिलास लीजिये और इसे बर्फ से भर लीजिये।
  • 4. अब रम मिश्रण को इसमें डालिये और इसे लाइमसन स्कीवर्स और अनानास के टुकड़े से गार्निश कीजिये।

डाइक्विरी ।

डाइक्विरी रम के गहरे स्वाद और निम्बू के रस और चीनी के ताजे स्वाद के साथ एक सरल और नींबूयुक्त पेय है :- बारटेंडर सदैव लाइम स्क्वीज़र का इस्तेमाल करने के बजाय हाथों से निम्बू को निचोड़ने के लिए कहते हैं क्योंकि इससे छिलके का तेल अतिरिक्त स्वाद और तीव्रता को कॉकटेल में जोड़ता है। इसीलिए, एक बार इसे आजमाए और यह आपका पसंदीदा ताजा पेय बन जायेगा।

    आवशयक सामग्री :

  • 2 औंस लाइट रम
  • 1 औंस ताजा निम्बू का रस
  • 3/4 औंस डेमेरारा शुगर सिरप
  • गार्निश के लिए: छोटे निम्बू का टुकड़ा
  • बनाने की विधि :

  • 1. सभी सामग्रियों को एक शेकर में डालिये।
  • 2. अब इसमें बर्फ डालिये।
  • 3. अच्छे से शेक कीजिये जब तक ये अच्छे से ठंडा न हो जाये।
  • 4. इस ठंडे मिश्रण को एक ठंडे गिलास में निकालिये और निम्बू के टुकड़े से इसकी गार्निश कीजिये।

डार्क एंड स्टॉर्मी ।

जिंजर बीयर की उपस्थिति से उत्पन्न हल्का झागदार होने के साथ आकर्षक दिखने वाले इस डार्क एंड स्टॉर्मी कॉकटेल से आपको प्रेम हो जाएगा :- यह एक उत्तम दर्जे का पेय है और इसका स्वाद आपको तरोताजा कर देगा। बस इतना ध्यान में रखिये कि यदि आप अपनी पार्टी के लिए एक उत्तम डार्क एंड स्टॉर्मी कॉकटेल पेय चाहते है तो जिंजर बियर के साथ अदरक के पेस्ट का उपयोग नहीं करना है। आप इस प्रकार इसे घर पर बड़ी सरलता से बना सकते है।

    आवशयक सामग्री :

  • 2 औंस डार्क रम
  • 3 औंस जिंजर बियर
  • 1/2 औंस निम्बू का रस (वैकल्पिक)
  • बनाने की विधि :

  • 1. एक लम्बा गिलास लीजिये और इसे बर्फ के चौकोर टुकड़ो से भर लीजिये।
  • 2. अब इसमें रम डालिये।
  • 3. अब इसमें जिंजर बियर और निम्बू का रस डालिये।
  • 4. अब एक बार चम्मच से इसे अच्छे से घोल लीजिये और नीबू के टुकड़े से इसकी गार्निशिंग कीजिये। आपका डार्क एंड स्टॉर्मी तैयार है।

पीना कोलाडा ।

यदि आप चिलचिलाती धूप से परेशान हो चुके हैं और जल की कमी भी महसूस कर रहे हैं तो आपको पीना कोलाडा बनाना सीखना चाहिए :- एक गर्म और उमश भरी दिन में इस तरोताजा पेय से अच्छा कुछ नहीं है। आप इसे बनाने के लिए शेक भी कर सकते है या इसे ब्लेंड भी कर सकते है। यह लाइट रम, अनानास के रस और स्वादिष्ट नारियल के क्रीम का मिश्रण है। जब आप अपने लिविंग रूम में बैठकर इस स्वादिष्ट कॉकटेल की घूंट लेंगे तो आपको लगेगा कि आप किसी बीच पर आराम कर रहे है।

    आवशयक सामग्री :

  • 1 1/2 कप बर्फ
  • 1/2 कप चौकोर कटे अनानास, जमे हुए
  • 2 औंस अनानास का रस
  • 2 औंस कोको लोपेज़ कोकोनट क्रीम
  • 1 1/2 औंस वाइट रम
  • 1 औंस डार्क रम
  • अनानास के टुकड़े
  • बनाने की विधि :

  • 1. बर्फ, जमे हुए अनानास के टुकड़े, अनानास का रस, कोकोनट क्रीम और सफेद और डार्क रम लीजिये, और सब सामग्रियों को एक ब्लेंडर में डालिये।
  • 2. इसे अच्छे से ब्लेंड कीजिये जब तक ये अच्छे से तरल और ठंडा न हो जाये।
  • 3. अब इसे मिश्रण को 2 गिलासो में डालिये और इसे अनानास के टुकड़े से गार्निश कीजिये।
  • 4. अपने मित्रो को इसका आनंद लेते देखिये।

टोर्टुगा पंच ।

जब आप सबसे स्वादिष्ट और उत्तम दर्जे के कॉकटेल बनाना सिख रहे है तो आप टोर्टुगा पंच बनाना भी सीखना चाहिए :- यह एक सरल कॉकटेल है लेकिन इसका स्वाद बहुत ही उमदा है। आप इस प्रकार कुछ बड़े ही सरल विधि से इसे बना सकते है।

    आवशयक सामग्री :

  • 1 शॉट डार्क रम
  • 1 शॉट ताजे निम्बू का रस
  • 1 शॉट ब्लूबेरी आलस्पाइस शराब
  • 1/2 शॉट जिंजर सिरप
  • बनाने की विधि :

  • 1. सभी सामग्रियां एक साथ लीजिये और इसे एक शेकर में डालिये।
  • 2. अब इसमें बर्फ डालिये।
  • 3. अब इसे अच्छे से हिलाकर मिश्रित कीजिये।
  • 4. अब इस मिश्रण को एक बर्फ से भरे पिंट गिलास में डाल लीजिये।
  • 5. निम्बू से इसकी गार्निशिंग कीजिये।

रम पंच ।

रम पंच कॉकटेल बहुत ही उमदा है क्योकि आप इसे पुरे वर्ष पी सकते है :- यह अनानास के रस और लौंग के साथ चार अलग अलग प्रकार के रम को मिश्रित करके बनाया गया है। यह एक स्वादिष्ट कॉकटेल है और इसे बनाना बहुत सरल है। यह कॉकटेल निश्चित रूप से अपने पहली घूंट से ही आपको प्रफुलित कर देगी।

    आवशयक सामग्री :

  • 1 औंस वाइट रम
  • 1 औंस कोकोनट रम
  • 1 औंस स्पाइसड रम
  • 1 औंस फ्लेवर्ड रम (जैसे कि आननद या आम), वैकल्पिक
  • 2 औंस अनानास का रस
  • डैश लौंग
  • बनाने की विधि :

  • 1. सभी सामग्रियों को लीजिये और एक बर्फ से भरे गिलास में सबको अच्छे से मिलाइये।
  • 2. एक चेरी और एक अनानास के टुकड़े से इसकी गार्निशिंग कीजिये।
  • 3. यदि आप इसे ओर भी बेहतर बनाना चाहते है तो बनाना शुरू करने से पहले जमे हुए अनानास रस का बर्फ के टुकड़ो के साथ उपयोग करे, या अतिरिक्त स्वाद के लिए आप बर्फ के बजाये जमे हुए अनानास का उपयोग भी कर सकते है।

हरिकेन ।

यदि आपको ट्रॉपिकल पेय पसंद है तो आपको हरिकेन बहुत पसंद आएगा :- यह एक स्वादिष्ट कॉकटेल है। आप इसे सरलता से घर पर ही बना सकते है और एक गर्म दिन में अपने मित्रो के साथ आराम कर सकते है। यह आपको स्वपन देखने और ओर अधिक पाने के लिए इच्छित कर देगा।

    आवशयक सामग्री :

  • 2 औंस वाइट रम
  • 2 औंस डार्क रम
  • 2 औंस पैशन फ्रूट जूस
  • 1 औंस संतरे का रस
  • 1/2 औंस अनार का रस
  • 1/2 औंस सिंपल सिरप
  • 1/2 मध्यम आकार का निम्बू, निचोड़ा हुआ
  • संतरे का टुकड़ा और मरस्किनो चेरी, गार्निश के लिए
  • बनाने की विधि :

  • 1. ऊपर बताये गए सभी सामग्रियों को लीजिये और एक शेकर में डालिये।
  • 2. अब इसे अच्छे से हिलाइये और मिश्रित कीजिये।
  • 3. अब बर्फ से भरे हरिकेन गिलास में इस मिश्रण को निकालिये।
  • 4. अब पेय को संतरे और चेरी से गार्निश कीजिये।

रम रनर ।

रम रनर, इस सूचि का अंतिम लेकिन शेष नहीं। यह कॉकटेल आपको एक जंगली द्वीप में गर्म सूरज के जैसा महसूस कराएगा :- यह रम, फलों के शराब और ट्रॉपिकल रस से भरा हुआ है। रम रनर एक तरोताजा कॉकटेल है जो आपके गर्म दिन में बहुत सारा आनंद और आराम भर देगा।

आपको इसे बनाने के लिए एक कॉकटेल शेकर या एक मजबूती से फिट की गयी लिड वाले जार की आवश्यकता होगी :

    आवशयक सामग्री :

  • 1 औंस स्पाइसड रम
  • 1 औंस वाइट रम
  • 1/2 औंस क्रीम दी बनाना शराब
  • 1/2 औंस ब्लैकबेरी मदिरा (या क्रीम दी कैस्सिस)
  • 1 औंस संतरे का रस
  • 1 औंस अनानास का रस
  • ½ औंस निम्बू का रस
  • 1/2 औंस अनार का शर्बत
  • गार्निश के लिए: माराशिनो चेरी, संतरे के टुकड़े, निम्बू के टुकड़े, अनानास के छिलके
  • बनाने की विधि :

  • 1. सभी सामग्रियों को लीजिये और एक जार या एक शेकर में डालिये।
  • 2. अब इसे बर्फ से भरिये।
  • 3. अब इसे अच्छे से हिलाइये और मिश्रित कीजिये।
  • 4. अब इसे बर्फ से भरे एक गिलास में निकाल लीजिये।
  • 5. अब अपने पसंदीदा किसी भी फल से इसकी गार्निश कर लीजिये और इसके साथ एक अच्छा समय बिताइए।
Related articles
From our editorial team

यहां तरोताजा रम कॉकटेल बनाने की सबसे सरल विधियां है।

छोटे निम्बू के मीठे रास और जिंजर बियर के साथ एक तरोताजा कॉकटेल है। यह आपके पसंदीदा में से एक बन जायेगा जब आप इसे बनाएंगे और इसकी घूंट लेंगे। एक गर्म दिन में इसे अपने मित्रो के लिए बनाइये।यहां रम पंच बनाने की सबसे सरल विधियां है।जब आप सबसे स्वादिष्ट और उत्तम दर्जे के कॉकटेल बनाना सिख रहे है तो आशा करतें है,इस लेख ने आपकी सहायता की है।