वोदका पार्टियों और समूह आयोजन के लिए एकदम उत्तम पेय है,इसीलिए यहां 10 सुप्रसिद्ध वोदका कॉकटेल की आसान रेसिपी दी गयी है,जो आपके दिमाग को अनूठा आभाष देंगी,अब बिना देरी किए शुरू हो जाएँ। (2020)

वोदका पार्टियों और समूह आयोजन के लिए एकदम उत्तम पेय है,इसीलिए यहां 10 सुप्रसिद्ध वोदका कॉकटेल की आसान रेसिपी दी गयी है,जो आपके दिमाग को अनूठा आभाष देंगी,अब बिना देरी किए शुरू हो जाएँ। (2020)

जब हम खुसी के पलों के बारे में बात करते हैं तो वोदका दुनिया भर में सबसे लोकप्रिय पेय में से एक है। लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि वोदका के पास आपको प्रदान करने के लिए 'उच्च खुश के पलों की सिमा बहुत अधिक है। इस उत्तेजित और अनूठी भावना के बारे में अधिक जानने के लिए यह लेख पूरा पढ़ें। इसके अलावा यहां कॉकटेल की कुछ रेसिपी में वोडका के साथ आपकी निजी खुशी के समय के लिए दी गयी है।

Related articles

अतिभोग ।

एक थका देने वाले दिनभर के कार्य के बाद शराब आमतौर पर एक काम करने वाले व्यक्ति के आराम से जुड़ा होता है :- यह एक कार्य करने वाले श्रमिक पर हुए निष्ठुरता, अन्याय और जीवन के अन्य कष्टों को भुलाने में सहायता करता है। वोडका पूर्वी यूरोप में अपने इतिहास और प्रसिद्धी (स्मिरनोव, समाजवाद और रूस) के कारन सदैव इस प्रकार के परिभाषाओ से जुड़ा रहता है।

लेकिन पृथ्वी पर मानव निर्मित प्रय्तेक वस्तु के जैसे ही, वोडका का भी एक महीन, कुलीन और परिष्कृत रूप है :- जिनका अनुभव आप वोडका आधारित कॉकटेलो के सेवन से कर सकते है। सादे वोदका को शोर शराबे वाले बार में पीना पड़ता है, जबकि वोदका कॉकटेल को एक परिष्कृत वातावरण से घिरे स्थान पर पिया जाता है। चलिए इस पेय के बारे में बारीकी से जानते है।

वोदका के 5 रोचक तथ्य ।

Source vinepair.com

वोडका एक आकर्षक कॉकटेल बनने से पहले से ही एक रोचक पेय है :- इस पेय का इतिहास और विशेषताएँ बहुत आकर्षक हैं। आप जानकर चौक जायेंगे कि वोदका कितना बहुमुखी (इसका उपयोग आफ्टरशेव के रूप में भी किया जा सकता है) है और आप इसके बारे में कुछ रोचक तथ्यों के बारे में भी जान जायेंगे।

इसीलिए, वोदका न केवल एक पार्टी में मनोरंजन करता है :- लेकिन यह उनका भी मनोरंजन करती है जो चीजों, घटनाओं और लोगों के बारे में रोचक ज्ञान एवं तथ्य जानने के इच्छुक होते है। ये वोदका के बारे में 6 रोचक तथ्य है:

अधिकांश वोदका आलू से नहीं बने होते है ।

Source vinepair.com

अधिकंशो की आम धारणा के विपरीत, केवल आलू ही एक मात्र सामग्री नहीं है जिससे वोदका बनाया जा सकता है :- वास्तव में, अधिकांश वोदका आलू से बने ही नहीं है। वोडका की सर्वप्रथम खोज पूर्वी यूरोप में हुयी थी और सोलहवीं शताब्दी से पहले वह आलू के बारे में कोई जनता ही नहीं था जब तक की स्पेनिश विजेताये इसे पेरू से लेकर आये थे।

आजकल अधिकांश वोदका गेहू से बनाये जाते है जबकि कुछ को अंगूर और दूध मट्ठा से बनाया जाता है :- वोदका बनाने के लिए मुख्या सामग्री कोई भी चीनी संसाधन होना चाहिए या फिर ये स्वयं चीनी भी हो सकती है। आलू भी वोदका का एक व्यवहार्य स्रोत है लेकिन केवल एकल नहीं है।

वोदका का चिकित्सा उपयोग भी है ।

वोदका के विभिन्न चिकित्सा उपयोग है :- शुरुवात के लिए, यह लगभग हर चिकित्सा के उत्पाद में पाया जाता है। यह एक प्रभावशाली प्राकृतिक एंटीसेप्टिक और कीटाणुनाशक भी है और यह दांतों के दर्द से लेकर कीटाणुरहित घावों तक कई प्रकार के चोटों पर कार्यशील है। वोदका आपकी चेतना को आराम दे सकता है और आपको चिंतामुक्त कर सकता है। साथ ही ये आपके शरीर में रक्त परवाह को भी बढ़ता है जो स्ट्रोक, थक्के और अन्य हृदय रोगों की रोकथाम में भी सहायता करता है। इसके आलावा, इसका इस्तेमाल आप गठिया के लक्षणों को कम करने के लिए और रक्त शर्करा के स्तर को कम करके मधुमेह के रोकथाम के लिए भी किया जा सकता है।

वोडका लस मुक्त होते है ।

यह उन लोगो के लिए एक सुखदायक आश्चर्य होगा जो लस मुक्त आहार के प्रसंशक है :- राई, गेहूं या जौ से बनाये जाने के बावजूद भी वोदका लस मुक्त होता है। इसका कारन इसके आसवन क्रिया में छिपा है। आसवन क्रिया के दौरान वोदका से सभी हानिकारण लसयुक्त प्रोटीन को दूर कर दिया जाता है। इसीलिए आप अपने लस युक्त रात के भोजन में आकर्षक वोदका कॉकटेलो को भी शामिल कर सकते है।

वोडका की एक समाप्ति तिथि होती है ।

यह बहुतो को सुनने में अजीब लग सकता है कि शराब की भी एक समाप्ति तिथि होती है :- आखिरकार शराब भी तो किण्वित् फलो, सब्जियां और अनाज द्वारा ही बनाया जाता है। लेकिन तथ्य, तथ्य होता है और यह कहता है कि वोदका की भी एक समाप्ति तिथि होती है। तकनीकी तौर पर, वोदका एक कभी अंत न होने वाले समय तक चल सकता है यदि इसके बॉटल को कभी खोला न जाये और इसे किसी ठंडे स्थान पर सूर्य के प्रकाश से दूर रखा जाये।

इसलिए वोदका को हमेशा हमेशा के लिए रखने का एक ही उपाए है :- कि आप एक एक बॉटल खरीदे और उसके अस्तित्व के बारे में भूल जाये। वास्तव में, एक बार बॉटल को खोलने के बाद, सबसे अच्छा यही है कि इसे 12 महीने के अंदर शेष कर दे क्योकि इसके बाद शराब में वाष्पीकरण होने लगता है जिससे इसमें विद्यमान स्पिरिट की गुणवत्ता पर प्रभाव पड़ता है।

वोडका का उपयोग आफ़्टरशेव उत्पाद बनाने में किया जा सकता है ।

Source helloglow.co

यह शायद इसके बहुमुखी होने का सबसे बड़े प्रमाणों में से एक है :- वोदका कॉकटेलो की एक बड़ी विविधता में अपनी उपयुक्तता के लिए सबसे बहुमुखी पेय के रूप में जाना जाता है। आप इसे आफ़्टरशेव के रूप में भी उपयोग कर सकते है और यही इसकी बहुमुखी विशेषता को बढ़ावा देता है। आफ़्टरशेव उत्पादों में इथेनॉल होता है जो बैक्टीरिया को मारता है, और त्वचा पर होने वाले जलन को ठंडक देता है जो दाढ़ी काटने के बाद त्वचा पर होती है और यह त्वचा को ताज़ा लुक देता है। इथेनॉल वोदका में भी विद्यमान होता है और इसीलिए यह आफ़्टरशेव के रूप में अच्छे से कार्य करेगा।

10 सुप्रसिद्ध वोदका कॉकटेल ।

वोडका कॉकटेल उतने ही रुचिकर है जितने ये स्वादिस्ट होते है :- ये सभी अधिकांश फलो के रस से बनाये जाते है और इन्हे वयस्क गर्मियों के पेय कहना कुछ गलत नहीं होगा। इसके आलावा, इन्हे बनाना भी बहुत सरल है। वोदका की सबसे अच्छी विशेषता यह है कि इसमें एक तटस्थ स्वाद है और इसीलिए इसे आप विभिन्न प्रकार के सामग्रियों सुगन्धित से लेकर मीठे तक के साथ संयोजित कर सकते है।

यही है जो वोदका को कॉकटेल के लिए बेहतरीन शराब बनाता है :- इसके आलावा, वोदका कॉकटेलो में शराब की मात्रा बहुत कम होती है और इसीलिए ये पार्टियों और समूह आयोजन के लिए एकदम उत्तम है। इसीलिए बिना कोई देरी किए, 10 वोदका कॉकटेल जिन्हे आप घर पर बना सकते है के बारे में जानने के लिए बी.पी. गाइड को फॉलो कीजिये।

ब्लडी मैरी ।

इसके नाम से घबराये नहीं। यह कॉकटेल न केवल दिखने में सुन्दर है बल्कि इसका स्वाद भी बहुत रुचिकर है :- इस पेय के गहरे लाल टमाटर जैसे रंग के साथ गार्निशिंग के लिए उपयोग किए गए हरे रंग के अजवाइन के डंठल का संयोजन से यह तारीफ के काबिल बन जाता है। यह कॉकटेल मुँह में जबरजस्त जायका उत्पन्न करने के लिए विशेष रूप से चटपटे सामग्रियों का संयोजन है और इसे संतुलित करने के लिए टमाटर रस के अम्लता का उपयोग किया गया है।

यह पेय अपने मित्रो के समूह के साथ एक सुस्त रविवार के दिन घंटो साथ बिताने के लिए एक उत्तम पेय है :

    आवशयक सामग्री :

  • 1. 100 मि.ली. वोदका
  • 2. 500 मि.ली. टमाटर का रस
  • 3. 1 बड़ी चम्मच निम्बू का रस
  • 4. वॉर्सेस्टरशायर सॉस का कुछ भाग
  • 5. स्मोक्ड टबास्को सॉस का कुछ भाग
  • 6. एक चुटकी नमक
  • 7. एक चुटकी काली मिर्च पाउडर
  • 8. अजवाइन की 2 डंठल
  • 9. 2 निम्बू के टुकड़े
  • 10. बर्फ के टुकड़े
  • बनाने की विधि :

  • एक जग में बर्फ डेल और वोदका, टमाटर का रस, और निम्बू का रस सीधा इसमें मिलाइये।
  • अब अपने तीखेपन को सहने की क्षमता के अनुसार कुछ भाग वॉर्सेस्टरशायर सॉस और स्मोक्ड टबास्को सॉस के मिलाइये।
  • अब इसमें कुछ नमक और काली मिर्च पाउडर छिड़के और तब तक अच्छे से मिलाइये जब तक जग अच्छे से ठंडा न हो जाये।
  • कॉकटेल को गिलास में निकल लजिए और इसे अजवाइन की डंठल, निम्बू के टुकड़े और टुकड़े किए हुए बर्फ से गार्निश कीजिये।

वोडका मार्टीनी ।

यह कॉकटेल आकर्षक और परिष्कृत है :- जीवन की हर अच्छी चीजो की भांति ही यह भी सरल और न्यूनतर है। साथ ही यह एक बहुत ही सुप्रसिद्ध वोदका कॉकटेल है। इसे बनाने की विधि बहुत सरल है और केवल दो ही सामग्री की आवश्यकता होती है।

यह कॉकटेल आपके लिए एक उत्तम साथी होगा जब आप दिन भर के थका देने वाले दिन के बाद बाथटब में आराम कर रहे होंगे :

    आवशयक सामग्री :

  • 1. 60 मि.ली. वोदका
  • 2. 1 बड़ी चम्मच ड्राई - वरमाउथ
  • 3. नींबू के छिलके का एक टुकड़ा या एक जैतून
  • 4. बर्फ
  • बनाने की विधि :

  • वोदका, ड्राई - वरमाउथ और बर्फ को एक कॉकटेल शेकर में डालिये।
  • तब तक हिलाइये जब तक ये अच्छे से मिश्रित न हो जाये।
  • अब कॉकटेल को एक ठंडे मार्टीनी गिलास (या अन्य किसी ठंडे गिलास में) में निकल लीजिये और नींबू के छिलके या जैतून के डंठल से इसकी गार्निश कीजिये।

मॉस्को मुले ।

यह एक सबसे अच्छा पार्टी कॉकटेल है :- अधिकांश पार्टियों में कुछ फ्रूट पंच या जंगल जूस इत्यादि ही होते है, लेकिन यदि आप एक बार मॉस्को मुले को एक अवसर देंगे, तो आप कभी पुनः उन पुराने पार्टी कॉकटेलो की और नहीं जायेंगे। अगली बार जब आप एक गर्मी की पार्टी देंगे तो उसमे इस कॉकटेल को पेश कीजियेगा और आपको बिलकुल भी पछतावा नहीं होगा।

    आवशयक सामग्री :

  • 1. 4 कप बर्फ के चौकोर टुकड़े
  • 2. 4 कप जिंजर बियर
  • 3. 3 कप वोदका
  • 4. 1 कप ताज़ा निम्बू का रस
  • 5. 1 कप पुदीना के पत्ते
  • 6. निम्बू के टुकड़े
  • बनाने की विधि :

  • एक बड़ा पंच बाउल लीजिये और सभी सामग्रीयो को निम्नलिखित क्रम में रखिये - बर्फ के चौकोर टुकड़े, जिंजर बियर, वोदका, और निम्बू का रस।
  • एक चमचा की सहायता से इसे थोड़ा हिला लीजिये।
  • अब इसे निम्बू के टुकड़े और पुदीने के पत्ते से गार्निश कर लीजिये और अच्छे से मिश्रित करने के लिए इसे एक बार फिर से हिला लीजिये।
  • अब इसे कॉकटेल को ताम्बे के गिलासो में निकल लीजिये और अगर आप चाहे तो थोड़ी और गार्निशिंग कर सकते है।

वोडका टॉनिक ।

यह एक अन्य सरल कॉकटेल है जिसे बनाना बहुत सरल है :- वोडका टॉनिक एक कालनिरपेक्ष कॉकटेल है जिसका आप एक गर्म दिन में अपने मित्रो के साथ या केवल अकेले भी आनंद उठा सकते है। एक हथकुरसी पर बैठकर, एक किताब को पढ़ते हुए, इस आकर्षक कॉकटेल की चुस्की लेते हुए, तनाव को दूर होते हुए देखिये।

    आवशयक सामग्री :

  • 1. 60 मि.ली. वोडका
  • 2. 150 मि.ली. टॉनिक वाटर
  • 3. 2 निम्बू के छिलके
  • 4. बर्फ के टुकड़े
  • बनाने की विधि :

  • एक गिलास लीजिये और इसे बर्फ के टुकड़े से भर लीजिये।
  • अब वोडका को इसमें डाल लीजिये और इसके ऊपर से इसे टॉनिक वाटर डालिये।
  • इसे थोड़ा घोल कर संयोजित कर लीजिये।
  • निम्बू के छिलको से इसकी गार्निशिंग कर लीजिये।

एस्प्रेसो मार्टीनी ।

यदि यह कॉकटेल एक सामान्य सुबह की कॉफ़ी होती तो आप सोमवार की सुबह भी बेड से उछल कर उठ जाते :- यह कॉकटेल इस ग्रह के सबसे उत्तम दो चीजों का संयोजन है, वोडका और कॉफ़ी और यह एक उत्तम कारन है इसे जल्द से जल्द चखने के लिए।

    आवशयक सामग्री :

  • 1. 45 मि.ली वोडका
  • 2. 30 मि.ली एस्प्रेसो
  • 3. 10 मि.ली कॉफ़ी तरल
  • 4. 1 चुटकी नमक
  • 5. थोड़ा-सा नमकीन डार्क चॉकलेट पाउडर
  • बनाने की विधि :

  • एक कॉकटेल शेकर में वोडका, एस्प्रेसो, कॉफ़ी तरल और नमक को डालिये
  • तब तक मिलाइये जब तक ये अच्छे से मिश्रित न हो जाये।
  • कॉकटेल को एक गिलास में निकल लीजिये और थोड़े से नमकीन डार्क चॉकलेट पाउडर से इसकी गार्निशिंग कीजिये।

वाटरमेलन-कुकुम्बर मोजितो ।

यह कॉकटेल गर्म के दिन में पेश करने के लिए उत्तम है :- इस मोजितो में गर्मी को मात देने के लिए सब कुछ है। फलस्वरूप, यह कॉकटेल गर्मियों के लिए आपका एक नियमित पेय बन सकता है।

    आवशयक सामग्री :

  • 1. 60 मि.ली. खीरे के स्वाद वाला वोडका
  • 2. 2 तरबूज के टुकड़े
  • 3. 1 खीरे के टुकड़े (छिले हुए और बीज निकले हुए)
  • 4. 1 निम्बू का रस
  • 5. 2 बड़ी चम्मच चीनी
  • 6. पुदीना के पत्ते
  • 7. 10 मि.ली. बारीक़ पिसा हुआ अदरक
  • 8. टुकड़े किये हुआ बर्फ
  • बनाने की विधि :

  • तरबूज और खीरे के टुकड़ो को हलके से पीस ले और इसे एक गिलास में निकल ले।
  • अब इसमें निम्बू का रस और चीनी मिलाइये।
  • अब इसमें टुकड़े किये हुए कुछ बर्फ डेल और इसके ऊपर से वोडका मिलाइये।
  • कॉकटेल को एक बार हिला ले और फिर से हिलाने से पहले पुदीने के पत्तों को डाल ले।
  • अंत में तोड़े हुए बर्फ और पइसे हुए अदरक को पेय में संयोजित करे।

ब्लैक रशियन ।

यह एक सर्दियों का कॉकटेल है जो आपको सरलता से ठंड के तापमान को सहने में सहायता करता है :- एक ओर सरल कॉकटेल, इसके लिए केवल दो सामग्रियों की आवश्यकता होती है और यह एक ठंडी, हवादार रात में रत को जागने वालो के लिए सबसे अच्छा साथी है।

    आवशयक सामग्री :

  • 1. 60 मि.ली. वोडका
  • 2. 30 मि.ली. काहलुआ
  • 3. टुकड़े के बर्फ
  • बनाने की विधि :

  • एक मिक्सिंग गिलास में वोडका और काहलुआ को डेल और अच्छे से घोल लीजिये।
  • बर्फ के टुकड़ो को दूसरे गिलास में निकल ले और कॉकटेल को इसमें डाल ले।
  • यदि आपको एक मीठा कॉकटेल चाहिए तो इसमें थोड़ा ओर काहलुआ मिला लीजिये।

कॉस्मोपॉलिटन ।

यह पेय जितना स्वादिस्ट है उतना ही दिखने में भी प्यारा है :- यह चकोतरे के स्वाद का कॉकटेल है और बहुत स्वादिस्ट है। यह कॉकटेल घर पर आने के बाद और रात के खाने पर स्वाद लेने के लिए एक अच्छा पेय है।

    आवशयक सामग्री :

  • 1. 120 मि.ली चकोतरे स्वाद वाला वोडका
  • 2. 60 मि.ली संतरे का रस
  • 3. 60 मि.ली क्रैनबेरी रस
  • 4. एक अर्ध निम्बू का रस
  • 5. टुकड़े किये हुए बर्फ
  • 6. निम्बू के छिलके
  • 7. क्रैनबेरीया
  • बनाने की विधि :

  • एक कॉकटेल शेकर में वोडका, संतरे के तरल, बर्फ, क्रैनबेरी का रस और निम्बू का रस डालिये और तब तक मिलाइये जब तक ये ठंडा और मिश्रित न हो जाये।
  • कॉकटेल को एक गिलास में छान लीजिये और इसे क्रैनबेरी और निम्बू के छिलको के साथ गार्निश कर लीजिये।

मॉस्किटो लेमोनेड ।

यह एक स्ट्रॉबेरी और निम्बू पानी युक्त कॉकटेल है जो आपके पूल पार्टी को मजेदार बना देगा :- एक स्पस्ट और उमस भरे दिन का चयन करे और एक पूल पार्टी का आयोजन करे, अपने कुछ मित्रो को आमंत्रित करे और इस कॉकटेल की चुस्कियों के साथ एक यादगर दिन बनाये।

    आवशयक सामग्री :

  • 1. 750 मि.ली. गुलाबी मॉस्किटो
  • 2. 6 कप स्ट्रॉबेरी नींबू पानी
  • 3. आधा कप वोडका
  • 4. निम्बू के टुकड़े
  • 5. बर्फ के टुकड़े
  • बनाने की विधि :

  • एक बड़ा जग लीजिये और इसमें मॉस्किटो, स्ट्रॉबेरी निम्बू पानी, वोडका और निम्बू के टुकड़े डालिये।
  • एक बर्फ से भरे गिलास में डालकर पेश करने से पहले इसे अच्छे से घोल लीजिये।

लॉन्ग आइलैंड ।

लॉन्ग आइलैंड आपको तनाव मुक्त करने के लिए बहुत मेहनत करता है :- यह कॉकटेल कई प्रसिद्ध शराबो का एक मिश्रण है जो आपको तनाव मुक्त करके शुकुन प्रदान करता है।

    आवशयक सामग्री :

  • 1. 50 मि.ली. वैनिला के स्वाद वाला वोडका
  • 2. 50 मि.ली. ड्राई जिन
  • 3. 50 मि.ली. रेपोसाडो टकीला
  • 4. 50 मि.ली. रम
  • 5. 50 मि.ली. ट्रिपल सेक्
  • 6. 100 मि.ली. ताजे निम्बू का रस
  • 7. 500 मि.ली. कोला
  • 8. बर्फ के टुकड़े
  • 9. निम्बू के छिलके
  • बनाने की विधि :

  • एक बड़े जग में वोडका, रम, टकीला, जिन और ट्रिपल सेक् को डाल ले।
  • इसी के साथ साथ इसमें निंवू के रस को भी डेल और हल्का सा घोल ले।
  • अब इसमें बर्फ के टुकड़े डेल तब तक जब तक जग आधा भर न जाये और तब तक मिलाइये जब तक जग ठंडा न हो जाये।
  • अब इसमें कोला मिलाइये और तब तक घोलिये जब तक सब अच्छे से मिश्रित न हो जाये।
  • अब इसे बर्फ से भरे गिलासो में निकल लीजिये और निम्बू के छिलको से इसकी गार्निशिंग कर लीजिये।
Related articles
From our editorial team

इन वोदका कॉकटेल के घूंट लें,और दोस्तों के साथ छुट्टी का दिन बिताएं।

एक थका देने वाले दिनभर के कार्य के बाद शराब आमतौर पर एक काम करने वाले व्यक्ति के आराम से जुड़ा होता है,यह एक कार्य करने वाले श्रमिक पर हुए निष्ठुरता, अन्याय और जीवन के अन्य कष्टों को भुलाने में सहायता करता है। जब आराम करने और अनिच्छा की बात आती है, तो वोदका के साथ मिश्रित कॉकटेल से बेहतर कोई दोस्त नहीं है। यदि आपके दोस्त आ रहे हैं, तो वोडका कॉकटेल से बेहतर कोई बातचीत नहीं है। फिर आप यहां दी गयी वोदका कॉकटेल का प्रयास करें और वार्तालाप के प्रवाह का आनंद लें।