किसी ख़ास दोस्त या रिश्तेदार की शादी और वही पुराने अंदाज़ का उपहार? उबाऊ उपहार के चक्र को समाप्त करें और यह 10 असामान्य शादी के तोहफे भेंट में दें (2020)

किसी ख़ास दोस्त या रिश्तेदार की शादी और वही पुराने अंदाज़ का उपहार? उबाऊ उपहार के चक्र को समाप्त करें और यह 10 असामान्य शादी के तोहफे भेंट में दें (2020)

Source www.vogue.in

नयी साडी या कोई चमकीला शादी का कपडा, कांच के बर्तन या गिलास का सेट, दिवार पर लगानी वाली घडी या तोह कलाई पर पेहेन्ने वाली, शादियों में ऐसा कुछ ही दिया जाता है न? आखिर क्यों? जब इतने ढेर सारे, दिलचस्प और उपयोगी चीजें दिए जा सकते हैं तोह वहॉ घिसा-पिटा फ्लावर वाज क्यों? अगर आपको नहीं सूझ रहा है की क्या दें तोह एक नजर इस सुझावों की सूची पर डालिये, आप और आपके चहिते जिसकी शादी है, दोनों निराश नहीं होंगे।

Related articles

परिणय सम्बन्ध के सुअवसर पर कोई असामान्य उपहार एक यादगार बन सकता है

विवाह में दिए जाने वाले उपहार, नए जोड़े के प्रति हमारे स्नेह, सौहार्द और दुआओं को व्यक्त करने का एक जरिया होते हैं| जब भी आप किसी विवाह समारोह में जातें हैं तो ज़रूर कोई न कोई तोहफा लेकर ही जाते हैं| तोहफे की कीमत उसका मूल्य नहीं परन्तु आपका वो स्नेह और अपनापन दर्शाता है जो की आपके मन में उस नवविवाहित जोड़े के लिए हो| विवाह में तोहफा देने की परंपरा प्राचीन काल से ही समाज में व्याप्त है|

पुराने समय में वधु को तोहफे के रूप में ज़मीन, पैसे और पालतू पशु दिए जाते थे| समय के साथ इसमें बदलाव आया और शादी समारोह ज्यादा सजीले होने लगे साथ ही वधु को मिलने वाले तोहफे एक बक्से में समाने लगे| इस बक्से में नववधू मिले हुए तोहफों को रखकर अपने नए घर जाया करती थी| शादी की रस्में समय के साथ कुछ कुछ बदलती रहीं साथ में सजावटी बक्से की जगह भी चमड़े की अटैची ने ले ली| और अन्य प्रकार के तोहफों की शुरुआत व्यावसायिक रूप से तब हुई जब 1924 में मैसी कंपनी ने विवाह के तोहफों की रजिस्ट्री करना शुरू की| तब से लेकर आजतक तोहफों का आदान प्रदान शादी के मौके की एक अभिन्न परंपरा बनी हुई है|

जब आप शादी में देने लायक तोहफा पसंद करना चाहते हैं तो यकीनन आप ये सोचते हैं की तोहफा ख़ास होना चाहिए| साधारण तोहफे जैसे कपडे, सजावटी सामान, खाना पकाने के बर्तन और उपकरण वगैरा काफी आम हो चुके हैं और अब उनकी लोकप्रियता घटती जा रही है| आज के समय में अपने तोहफे को ख़ास बनाने के लिए आपको इस दायरे से बाहर आकर सोचना पड़ेगा|

असामान्य तोहफे खरीदने के लिए जानकारी

  • तोहफा जो नवविवाहित जोड़े में दोनों को पसंद आये
    विवाह की रस्म के साथ दो व्यक्ति अपने आने वाले जीवन के लिए एक होने जा रहे हैं और ये समय उन दोनों के लिए बेहद ख़ास हुआ करता है| कोई चीज़ ऐसी हो सकती है जो की दोनों को ही समान रूप से पसंद हो, वो चाहे संगीत हो, सजावटी सामान हो, रंग हों या फिर घुमने की कोई जगह हो| बस आपके के लिए ऐसी वस्तु का पता लगाना बहुत फायदेमंद हो सकता है| क्यूंकि अगर आप जोड़े को ऐसा कोई उपहार देते हैं जो की दोनों की ही पसंद की वस्तु हो तो ये उनके लिए ख़ास बन जाता है और आप भी बहुत ख़ास बन जाते हैं|

  • व्यक्तिगत रूप से तैयार किये गए तोहफे जिनमे नवविवाहित जोड़े की फोटो भी हो
    एक अलग असर छोड़ने के लिए ऐसा तोहफा काफी फायदेमंद हो सकता है जिसमे दोनों व्यक्तियों की फोटो भी लगी हो बस आपको उनकी फोटो किसी प्रकार प्राप्त करनी है और कई ऐसे तोहफों के विकल्प हैं जिनमे फोटो को लगा कर तैयार कराया जा सकता है| फोटो लेते वक्त दोनों को इस बारे में पता न चले तो बेहतर रहेगा जिससे उनके लिए ये तोहफा कुछ आश्चर्यचकित करने वाला बन जायेगा

  • नए जीवन के लिए कोई आवश्यक वस्तु
    नए जोड़े को अपने नए जीवन की शुरुआत करनी है| इसके लिए कोई वस्तु जो उनके घर में और जीवन में काम आ सकती है तो वो भी आप सोच कर दे सकते हैं| हालांकि ऐसी वस्तुएं काफी समय से प्रचलन में हैं और इनकी सूचि काफी लम्बी भी है जैसे चाय के कप, कॉफ़ी मग, रसोई में काम आने वाले उपकरण, नाईट लैंप या अन्य कोई भी घरेलु उपयोग की वस्तु इत्यादि|

10 तोहफे जिनके बारे में आप ने पहले नहीं सोचा होगा

अगर आप विवाह में तोहफा देने के लिए कुछ निश्चित नहीं कर पा रहे हैं और अटक गए हैं तो आप हमारी बताई गई इन वस्तुओं पर एक बार गौर कर सकते हैं जिन्हें हमने इस सूचि में समायोजित करके आप काम कुछ तो आसान कर ही दिया है|

नए जोड़े की तस्वीर वाले कुशन

Source www.amazon.in

सुनहरे रंग का ये सजीला कुशन इसपर दोनों की तस्वीर भी लगी हो , उन्हें बहुत पसंद आएगा| जोड़े की एक तस्वीर जो की आप प्राप्त कर चुके हों उसे इस खुबसूरत कुशन पर प्रिंट करवाएं| साटन के लुक वाले इस कुशन में कुशलता से प्रिंट करी गयी उनकी तस्वीर बहुत आकर्षक लगेगी और उनकी नजदीकियों को भी तरोताज़ा बनाये रखेगी| ऐसा तोहफा ज़रूर उनके दिल को लुभाने के लिए काफी होगा|

इस कुशन का आयाम है 40.6 X 40.6 X 5.1 cm| ये चौकोर आकार वाला कुशन पॉलिएस्टर का बना हुआ है| इसका विशिष्टीकरण काफी आसान होता है| जब आप इसका आर्डर करेंगे तब आपके पास एक मेल आएगा जिसमे आपसे तस्वीर मांगी जाएगी बस आप एक अच्छे रिज़ोल्यूशन वाली तस्वीर उन्हें भेज दीजिये और आपका आर्डर तैयार कर दिया जायेगा| आप इस कुशन को अमेज़न.इन पर रूपए 589/- में आर्डर कर सकते हैं|

कपल्स के लिए डाइस एंड स्पाइस गेम

एक ऐसा तोहफा जो कपल्स के बीच रिश्ते को और बेहतर बना सके, यकीनन अच्छा ख्याल रहेगा और इसके लिए एक बोर्ड गेम जिसे वो रात के एकांत पलों में खेलते हुए मज़े ले सकें तो वाकई में बेहतर रहेगा| ये डाइस एंड स्पाइस गेम बिलकुल ऐसा ही तोहफा है जो की नवविवाहित जोड़े को रात के वक्त उनकी हलकी फुलकी बातचीत को कुछ ज्यादा मजेदार आयाम दे सकता है|

इस बोर्ड गेम में आपको कार्ड्स के 4 सेट मिलते हैं जिनके प्रकार हैं 1. ट्रुथ 2. डेयर 3. रिडीमेबल कूपन और 4. 7-सेकंड चैलेंज| बस पासा फेंकिये और कार्ड के निर्देशों के अनुसार काम कीजिये| ये मजेदार और कुछ शरारत भरा भी है| इसमें कुल 25 डेयर कार्ड्स हैं, 27 ट्रुथ कार्ड्स हैं, 10 रिडीमेबल कूपन और 7-सेकंड चैलेंज कार्ड्स हैं| ट्रुथ के कार्ड्स में सवाल होते हैं जैसे की आपकी सबसे अजीब कल्पना क्या हैं और डेयर में आपसे चोली के पीछे गाने पर नाचना पड़ सकता है| कुछ कार्ड्स में कुछ शरारती बातें पूछी जाती हैं जो नए जोड़े के लिए मजेदार भी होती हैं और इनसे उन दोनों को एक दुसरे के मन के अनछुए अनुभवों को भी जानने का मौका मिलता है|

सुनने में मजेदार है न? ऐसा तोहफा आसानी से नहीं मिलता लेकिन आप इसे जान चुके हैं तो ओयेहैप्पी पर रूपए 1990/- में खरीद सकते हैं|

ब्रेड मोल्ड सेट

घर पर बेकिंग करना कई बार आनंददायी अनुभव होता है और ताज़ा बेक किये हुए ब्रेड या केक की खुशबु दो लोगों की नजदीकी को और बढ़ाने में सहायक होती है| इस ब्रेड मोल्ड सेट की मदद से केक और ब्रेड घर पर बेक किया जा सकता है| ये कंटेनर नॉन स्टिक PTFE के बने हैं और ये ओ टी जी और माइक्रोवेव में इस्तेमाल किये जा सकते हैं|

ये फ्रीजर और डिशवाशर में भी सुरक्षित रहते हैं| नव विवाहित जोड़े इन मोल्ड की मदद से कुछ शानदार मीठा घर पर बना कर रख सकते हैं जिससे अगर कोई मेहमान अचानक आ जाये तो उनका मुह मीठा कराया जा सके| इस सेट में 3 साइज़ के कंटेनर होते हैं| इनमे नॉन स्टिक पदार्थ की परत होती है जिससे बेक की हुई वस्तु को आसानी से निकाला जा सकता है और इसके स्प्रिंग वाले लैच केक को सुरक्षित रूप से सही आकार का बनाये रखते हैं और इसमें लीकेज नहीं होने देते|

इसका इस्तेमाल नौसिखियों के लिए भी काफी आसान होता है| फ्लिपकार्ट.कॉम पर आप इस मोल्ड सेट को रूपए 420/- में खरीद सकते हैं|

पर्सनलाइज्ड वुडेन नेम प्लेट

नवविवाहित जोड़े के लिए ये सबसे उपयुक्त तोहफा है| दोनों का नाम बहुत खूबसूरती से इस नेम प्लेट पर लिखा होता है जो इसे घर के बाहर लगाने के लिए बहुत बढ़िया रहता है| आप इसमें शादी का साल भी साथ में लिखवा सकते हैं अगर आपकी इच्छा हो तो| इसे बहुत आसानी से दीवार पर या दरवाजे पर लटकाया जा सकता है या फिर इसे एक स्टैंड की मदद से टेबल पर भी रखा जा सकता है|

ये नेम प्लेट प्राकृतिक लकड़ी से बनाया जाता है| ये 2 साइज़ में (9 X 3 इंच और 14 X 4 इंच) में और दो रंगों (महोगनी और बर्च) में मिलता है| दोनों ही रंग इस नेम प्लेट को बहुत आकर्षक बनाते हैं| आप इस नेम प्लेट को वुडगीक पर रूपए 899/- में आर्डर कर सकते हैं| आर्डर करते वक्त ही आप इसपर लिखवाने के लिए टेक्स्ट दे सकते हैं|

पर्सनलाइज्ड वेडिंग क्लॉक

Source www.igp.com

अगर आप शादी के तोहफे में घडी देना चाहते हों तो उसपर कोई बढ़िया सा मेसेज भी लिखवा सकते हैं और इस घडी पर तो आप कपल की तस्वीर को भी प्रिंट करवा सकते हैं| ऐसा करने से ये तोहफा एक यादगार तोहफा बन जायेगा और वो लोग तोहफा देने वाले को कभी भूल नहीं पाएंगे| अपने सबसे अच्छे दोस्त को उसकी शादी पर विश करने के लिए इससे अच्छा और क्या हो सकता है|

ये घडी कुछ आधुनिक डिजाईन में बनी है और इसका साइज़ है 7.75 इंच X 7.75 इंच X 0.1 इंच| समकालिक दिखने वाली ये घडी सजा के रखने के लिए उपयुक्त है और समय को यादगार बना देती है| इस घडी को आप आई जी पी पर रूपए 600/- में आर्डर कर सकते हैं| आर्डर करते वक्त पर्सनलाइज़ेशन बटन पर क्लिक करके आप इसमें फोटो भी डलवा सकते हैं बस ध्यान रखें की फोटो 300 dpi का होना चाहिए|

स्विंग व्हील फोटो फ्रेम

Source www.fnp.com

ये फोटो फ्रेम काफी अनोखा दिखता है और ये स्विंग व्हील का एक छोटा प्रारूप लगता है| इसका अनोखा डिजाईन इसे शादी में देने के लिए उपयुक्त बनाता है जिसमे कपल्स अपने ख़ास फोटोज को सजा कर टेबल पर रख सकते हैं| इसमें लगी हुई फोटो आकर्षक तो लगती ही हैं साथ ही इसका डिजाईन भी काफी खुबसूरती से अपनी ओर आकर्षित करता है| इसे सजावट के तौर पर कई जगहों पर रखा जा सकता है| इसे साइड टेबल पर रख सकते हैं या फिर कार्नर रैक पर सजा सकते हैं|

इसका फ्रेम एबीएस प्लास्टिक का बना है और इसका साइज़ 4 इंच X 2.1 इंच का होता है| ये खुबसूरत फोटो फ्रेम फोटो की और टेबल की खूबसूरती को बढ़ा सकता है और आप इसे फर्न्स एंड पेटल्स पर रूपए 1499/- में खरीद सकते हैं|

पर्सनलाइज्ड पासपोर्ट कवर

पासपोर्ट कवर एक विचार करने लायक तोहफा है जो घुमने के शौक़ीन लोगों को काफी पसंद आ सकता है| अगर आपके दोस्त को भी घूमना पसंद हो तो आप उसे ये पर्सनलाइज्ड पासपोर्ट कवर गिफ्ट कर सकते हैं जिसे वो अपने हनीमून टूर के दौरान इस्तेमाल कर सकते हैं| कपल का नाम बहुत खूबसूरती से इस कवर पर उकेरा होता है| कवर में एक पॉकेट होती है जिसमे पासपोर्ट रख सकते हैं|

ये सिंथेटिक लेदर का बना होता है और इसका साइज़ 5.5 X 3.8 इंच होता है| इसमें रंगों के बहुत सारे विकल्प हैं जिनमे से आप चुन सकते हैं| इसमें सिर्फ लैटर और नंबर ही लिखवाये जा सकते हैं और वो कम से कम 12 होने चाहिए| कवर और नेम टैग के रंग का मेल पहले से निश्चित रहता है और अगर आप इसमें बदलाव चाहते हों तो आपको अलग से बताना पड़ेगा|

मेस्सी कार्नर से आप ये आकर्षक कवर रूपए 1190/- में खरीद सकते हैं, साथ ही आप इसे गिफ्ट पैक करने के लिए भी बोल सकते हैं|

पर्सनलाइज्ड सेरामिक प्लांटर्स

Source www.igp.com

पौधे उगाना एक ऐसा काम है जो न ही सिर्फ हमारी और प्रकृति के लिए हितकर है बल्कि इससे मन को भी बहुत सुकून मिलता है| जब आप अपने सामने अपने लगाये हुए पौधे को बढ़ते हुए देखते हैं तो बहुत ख़ुशी होती है| एक नवविवाहित जोड़े को ऐसा करने के लिए अगर आप प्रेरित करना चाहते हैं तो उन्हें आप ये सेरामिक के पर्सनलाइज्ड गमले तोहफे के रूप में दें| अगर आपके दोस्त प्रकृति प्रेमी हों तब तो ये तोहफा उन्हें बेहद पसंद आएगा ही पर अगर वो इस विषय में ज्यादा रुझान नहीं रखते तो भी इन खुबसूरत गमलों को देखकर उन्हें इसमें कोई खुबसूरत सा पौधा लगाने की इच्छा हो ही जाएगी|

ये छोटे और खुबसूरत गमले 2 के सेट में आते हैं और 2 रंगों में होते हैं (गुलाबी और नीला)| इनपर आप नए कपल का नाम भी लिखवा सकते हैं| ये गमले साधारण होते हुए भी बहुत आकर्षक लगते हैं और इनका आकार 4 x 4 x 4 इंच होता है| अगर कमरे के भीतर पौधा लगाया जाये तो ये बहुत लाभकारी होता है| इससे कमरे का कार्बन डाइऑक्साइड का स्तर कम होता है, नमी बढ़ती है और इनसे आपको प्राकृतिक खुशबु भी मिल सकती है अगर पौधे खुशबु वाले हुए तो| आप इनमे कुछ औषधीय गुण वाले जैसे तुलसी या अलोए वीरा भी लगा के रख सकते हैं| ये [खुबसूरत गमले आप आई.जी.पी.कॉम से रूपए 745/- में खरीद सकते हैं|

वू हू गिफ्ट कार्ड

Source www.woohoo.in

तोहफे में गिफ्ट कार्ड देना एक बहुत ही अच्छा नजरिया हो सकता है क्यूंकि इससे उन्हें अपनी मर्ज़ी का कोई भी सामान खरीदने की स्वतंत्रता मिलती है| नई शादी के बाद नए जीवन में अपने घर को बसाने में कपल्स को बहुत मेहनत करनी पड़ती है और बहुत कुछ खरीदना पड़ता है| ऐसे में आपके दिए हुए गिफ्ट कार्ड्स से उन्हें कुछ मदद अगर मिल गयी तो वो ज़रूर आपका शुक्रिया अदा करेंगे| वू हू के इन गिफ्ट कार्ड्स के ज़रिये 100 से भी ज़्यादा प्रमुख ब्रांड्स के उत्पाद ख़रीदे जा सकते हैं| आप इन कार्ड्स पर बेस्ट विशेज़ वाला कोई सन्देश भी लिखवा सकते हैं| वू हू साईट से आप रूपए 1000 से लेकर रूपए 10000 तक की राशि के कार्ड्स ले सकते हैं|

क्वीन किंग मग्स

तोहफा बेशक ऐसा होना चाहिये जो पसंद आये| किंग मग और क्वीन मग बिलकुल ऐसा ही एक तोहफा है जो कपल के नए रिश्ते में रोमांस को और ज्यादा बढ़ाने में बहुत सहायक होगा| सुबह की कॉफ़ी अगर दोनों साथ बैठ कर इन मग्स में पियेंगे तो अपने आप ही एक दुसरे की ओर आकर्षित हुए बिना नहीं रह पाएंगे, क्यूंकि इनमें से एक मग पर लिखा होता है “हर किंग” और दुसरे पर लिखा होता है “हिज़ क्वीन” 2 के सेट में आने वाले ये मग्स बहुत प्यारे दीखते हैं और आपकी दी गई कीमत पर खरे उतरते हैं|

कप में 350 ml की क्षमता होती है| ये सेरामिक के बने है और इनका आकार 8.8 x 12 cm है| ये काफी सुरक्षित होते हैं और आप इनमे बेहद गर्म कॉफ़ी डालकर भी पी सकते हैं| इनका हैंडल कुछ अलग होता है| किंग मग में सिल्वर रिम और हैंडल होता है जबकि क्वीन मग में ये सुनहरा होता है| बिग्स्माल.इन से आप इन्हें रूपए 799/- में खरीद सकते हैं|

दुआओं के लिए एक कार्ड भी साथ में शामिल करें

तोहफा ढूंढने के लिए इतनी मेहनत करने के बाद और मौके के अनुरूप सबसे बेहतर तोहफा चुन लेने के बाद इसके साथ एक खुबसूरत सा कार्ड भी शामिल करना न भूले जिसमे आप उस नव विवाहित जोड़े के लिए कोई प्यारा सा सन्देश और दुआ लिख सकें| कार्ड चुनते वक्त देखें की कार्ड दिखने में उतना ही आकर्षक लगे जितना आपका गिफ्ट| इसपर फूलों का प्रिंट हो या फिर दिल का शेप बना हो तो और भी अच्छा| उनपर लिखा हुआ सन्देश ऐसा होना चाहिए जो बिलकुल आपके मन की बात को बयां करता हो| जब आपके तोहफे के साथ ये कार्ड उनको मिलेगा तो वो यकीनन आपको और आपके दिए हुए तोहफे को बहुत ज़्यादा पसंद करेंगे और याद रखेंगे|

Related articles