- 
            
                                
                                वोदका पार्टियों और समूह आयोजन के लिए एकदम उत्तम पेय है,इसीलिए यहां 10 सुप्रसिद्ध वोदका कॉकटेल की आसान रेसिपी दी गयी है,जो आपके दिमाग को अनूठा आभाष देंगी,अब बिना देरी किए शुरू हो जाएँ। (2020)
            
         - 
            
                                
                                Drinking Vodka Tonic or Cosmopolitan Again? Why Stick to the Regulars When There's So Much More to Do with Vodka: 10 Recipes of Cocktails with Vodka That Will Blow Your Mind!
            
         - 
            
                                
                                Whiskey is Damn Fine on Its Own(2020): 10 Whiskey Easy Cocktails to Explore a New Side of Your Standby Sip
            
         
सब कुछ जो आप कहलुआ के बारे में जानना चाहते है
        
            कहलुआ एक सहज, गहरा, अर्द्ध मीठा और कॉफी आधारित मदिरा है जोकि बहुत ज्यादा बहुमुखी है। यह मदिरा मेक्सिको में बनायी जाती है और पुरे विश्व में निर्यात की जाती है। कहलुआ को सर्वप्रथम वेराक्रूज, मेक्सिको में सन 1936 में पेड्रो डोमेक द्वारा पेश किया गया था। 1940 के बाद, इसे अमेरिका में निर्यात किया जाता था। 27 फरवरी को राष्ट्रीय कहलुआ दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस मदिरा की एक बोतल को तैयार करने की प्रक्रिया में लगभग 7 साल लगते है, जिसमे वेनिला, कॉफ़ी बीन्स और गन्ने की कटाई, रम को आसवित करना और कॉफ़ी के साथ मिश्रित करना शामिल है। इसमें अल्कोहल की मात्रा 20% होती है, जो इसे रात के भोजन के बाद पिए जाने वाला एक आदर्श पेय बनती है। 
केक, चीज़ केक, आइसक्रीम से लेकर कॉकटेलो तक कहलुआ का उपयोग कई प्रकार की रेसिपीयो में किया जाता है। मदिरा का उच्च कॉफी-युक्त स्वाद बेकिंग द्वारा तैयार किये गए सामग्रियों को बहुत अधिक स्वादिष्ट और अनोखा बना देता हैं। हलाकि कहलुआ के वास्तविक रेसिपी में वेनिला बीन, अरेबिका कॉफी, गन्ना रम और कैरामेल आदि समग्रिया शामिल है, और इन वर्षो के दौरान कई नए स्वादों को भी इसमें मिश्रित किया गया है। आज, इसके कई नए पुनरावृत्तिया जैसे फ्रेंच वेनिला, दालचीनी मसाला, पेपरमिंट मोचा से लेकर हेज़लनट तक उपलब्ध हैं। जब कॉफ़ी युक्त मदिरा की बात आती है तो कई कॉफ़ी युक्त उत्तम मदिराये है, किन्तु निश्चित रूप से कहलुआ दुनिया भर में सबसे ज्यादा जाना जाने वाला नाम है। 
        
8 सबसे अच्छी कहलुआ कॉकटेल रेसिपीया
1. नटक्रैकर कॉकटेल
        यह स्वादिस्ट मोहक पेय कहलुआ के साथ बेली के आयरिश क्रीम, ग्रैंड मार्नियर और अमरेटो का स्वादिस्ट मिश्रण है। यह आश्चर्यचकित रूप से संतुष्ट करने वाला और मीठा पेय बनाने में सरल है। इस बहुमुखी पेय को ओन दा रॉक्स या स्ट्रैट उप के रूप में पेश किया जा सकता है, या इसका उपयोग अन्य मिश्रण के साथ रंगीन पेय कॉकटेल बनाने के लिए किया जा सकता है।
- 2 औंस कहलुआ कॉफ़ी पेय
 - 2 औंस अमरेटो
 - 2 औंस बेली की आयरिश क्रीम
 - 2 औंस वोडका
 - इस उत्तम दर्जे के पेय का अच्छे से प्रस्तुतीकरण करना आवश्यक है। पेय को एक असमान्य गिलास में पेश करे, गिलास के किनारो को चीनी और निम्बू के रस से भिगो लीजिये।
 - आप इसमे कुछ रंग बिरंगे सजावट कर सकते है जैसे पेपर फ्लावर, सविज़्ज़ल स्टिक्स, अम्ब्रेला, जोकि बड़ी आसानी से उपलब्ध है।
 - कॉकटेल टूथपिक्स या स्टिक आपको फलो को घुमाने या तिरछा करने में सहायता करेंगे। एक उत्तम सजावट के लिए कटा हुआ फल का उपयोग करें।
 
सामग्री
विधि – एक शेकर में सभी सामग्रियों को बर्फ के साथ अच्छे से मिश्रित कर लीजिये। अब इसे एक पुराने गिलास में निकाल लीजिये।
टिप्स
2. ब्लैक रसियन
        यह जाना मन पेय सर्वप्रथम होटल मेट्रोपोलिस के एक बारटेंडर गुस्तावे टॉप्स ने साल 1948 में बनाया था। अमेरिकी सोशलाइट पेरेल मैस्टा के सम्मान में यह पेय बनाया गया था। यह रेसिपी बिलकुल भी मुश्किल नहीं है और यह अपनी सरलता के लिए जाना जाता है। इसका नाम आपको भ्रमित कर सकता है क्योकि इस पेय का रूस के साथ कोई लेना-देना नहीं है, केवल इस तथ्य के कि वोदका का उपयोग इस रेसिपी में किया जाता है। इस पेय का अनोखा स्वाद सम्पूर्ण रूप से कहलुआ से आता है। आप सामग्री के अनुपात को बदलकर इसे मीठा बनाने के लिए अधिक केहलुआ डाल सकते हैं। वैकल्पिक रूप से, आप पेय में वोडका की मात्रा को बढाकर पेय को कठोर और शक्तिशाली बना सकते है। यह एक कठोर कॉकटेल है क्योकि इसकी दोनों सामग्रियों में अल्कोहल विद्यमान होता है। इस शानदार और स्वादिस्ट पेय को एक बार अवश्य अजमाए!
- 3/4 औंस कहलुआ
 - 1.5 औंस वोडका
 
सामग्रिया
विधि – उपरलिखित सामग्रिया को एक हाईबॉल गिलास में बर्फ के टुकड़ो के साथ डाले, और इसे अच्छे से घोल लीजिये। कुछ बारटेंडर पहले वोडका डालते है और उसके बाद कहलुआ, और इसे बिना घोले ही अपने आप घुलने के लिए छोड़ देते है।
3. कोलोराडो बुलडॉग
        इस उत्तम दर्जे की रेसिपी में कहलुआ, कोला, वोडका और तजा क्रीम शामिल होती है जोकि सरल और तरोताजा करने वाला है। यह मित्रो के साथ आनंद करने के दौरान पिने के लिए एक आकर्षक पेय है।
- 1.5 औंस वोडका
 - 1.5 औंस कहलुआ
 - 12 औंस कोला
 - 1 औंस क्रीम (टेबल या कॉफ़ी क्रीम )
 
सामग्रिया
विधि – एक 16 औंस के गिलास को बर्फ के टुकड़ो (गिलास के 1/3 भाग) से भर लीजिये। अब इसमें वोडका और कहलुआ को डाले। अब गिलास को कोला से भर लीजिये और शीर्ष पर क्रीम डालिये। अब इसे घोल लीजिये और तुरंत पेश कीजिये।
4. कोकोनट कहलुआ मड़स्लाइड
        यह सघन कहलुआ पेय निश्चित रूप से आपके मेहमानो को खुश कर देगा। यह आपके सहयोगी को खुश करने के लिए भी एक आदर्श पेय है। यह तरोताजा कॉकटेल आपको ठंडा कर देगा चाहे फिर आप अपनी गर्मी कही पर भी बिता रहे हो। यह निश्चित रूप से एक कॉकटेल है जो आपको आकर्षित कर सकता है।
- 1 बड़ी चम्मच कहलुआ
 - ½ कप नारियल दूध
 - ½ कप सफेद दानेदार चीनी
 - ½ कप कोको पाउडर
 - ¼ कप कसा हुआ कच्चा नारियल
 - ½ कप वोडका
 - एक ट्रे बर्फ के चौकोर टुकड़े
 - 1 पिंट कोकोनट मिल्क वनीला आइसक्रीम
 - ¼ कप नारियल दूध
 - ¼ कप जेमसन आयरिश व्हिस्की
 - सबसे पहले, नारियल दूध, चीनी और कोको को एक पैन में अच्छे से मिलाकर कोकोनट चॉकलेट सिरप तैयार कर लीजिये। इन सामग्रियों को मध्यम आंच पर तब तक पकाइये जब तक एक गाढ़ा सीरप तैयार न हो जाये। यह 2 से 3 मिनट का समय लेगा। यह सीरप ठंडा होने के बाद और अधिक गाढ़ा हो जायेगा। अब पैन को आंच से हटा लीजिये और इसमें कहलुआ को मिला लीजिये।
 - अब नारियल को पैन में डालिये और इसे मध्यम आंच में भूनिये। तब तक भूनिये जब तक ये भूरे रंग का और खुसबूदार न हो जाये। अब इसे आंच से हटा लीजिये।
 - मड़स्लाइड बनाने के लिए, सभी सामग्रियों को अच्छे से ब्लेंड कर लीजिये जब तक बर्फ के टुकड़े अच्छे से घुल न जाये।
 - पेय को तैयार करने के लिए, पहले सीरप को गिलास के अंदर चारो ओर छिड़किये, और अब मड़स्लाइड डालिये। भुने हुए नारियल को अब इसके ऊपर छिड़किये।
 
सामग्रिया
कोकोनट चॉकलेट सिरप के लिए
टोस्टेड कोकोनट गार्निश के लिए
कोकोनट कहलुआ मड़स्लाइड के लिए
विधि
5. व्हाइट रसियन
        इस बारे में स्पष्ट रूप से बहुत अधिक जानकारी उपलब्ध नहीं हैं की कब वास्तव में ब्लैक रसियन को को व्हाइट बनाया गया था। हालांकि, यह माना जाता है कि यह 1955 में ओकलैंड, कैलिफ़ोर्निया में हुआ था। यह आकर्षक और उत्तम रचना सबसे पसंदीदा कहलुआ-आधारित कॉकटेल में से एक है।
- 2 भाग कहलुआ
 - 3 भाग क्रीम या दूध (आधा और आधा)
 - 1 भाग वोडका
 - वैनिला आइस क्रीम (वैकल्पिक)
 - हालांकि क्रीम रमणीय होती है, पूरे दूध को जोड़ने से इसे भरी बनाये बिना ही पेय को मज़ेदार स्वाद और समृद्धि मिलती है।
 - आप चाहे तो बर्फ को छोड़ भी सकते है और बर्फ के स्थान पर वेनिला आइसक्रीम का एक स्कूप उपयोग कर सकते है।
 
सामग्रिया
विधि – कहलुआ और वोडका को एक गिलास में डालिये। इसे बर्फ के टुकड़ो से भर लीजिये और अब आधा दूध और आधा क्रीम मिलाइये। इसे घोल लीजिये। अपने स्वाद के अनुसार सामग्री के अनुपात को समायोजित कीजिये।
सलाह
6. फ्लेमिंग कहलुआ कॉकरोच
        यह पेय दो अद्भुत मैक्सिकन उत्तम कहलुआ और टकीला का एक संयोजन है।
- 2 औंस टकीला
 - 2 औंस कहलुआ
 - 2 औंस 151 प्रूफ रम
 
सामग्रिया
विधि –सबसे पहले एक गिलास में टकीला डाले और इसके बाद इसमें कॉफ़ी युक्त मदिरा डाले। कॉकटेल में आग लगाए। एक बार जब आग ठंडी हो जाये, तो इस कॉकटेल एक स्ट्रॉ से पिए।
7. कहलुआ डर्टी बनाना कॉकटेल
        डर्टी बनाना एक ‘एडल्ट मिल्कशेक’ है जिसे की आप भुला नहीं पाएंगे। इस तरोताजा पेय को बनाना, पेश करना और पीना मजेदार है। चॉकलेट, मलाईदार और ठंडा कॉकटेल एक ऐसी चीज है जिसे सब पसंद करते है।
- बड़ा केला – ½
 - 2 से 3 चम्मच चॉकलेट सिरप
 - हैवी क्रीम – ¼ कप
 - कहलुआ – 1 औंस
 - काला रम – ½ औंस
 - कॉफ़ी युक्त शराब – 1 औंस
 - बर्फ – 2 कप
 - कोको पाउडर और टॉपिंग के लिए व्हीप्ड क्रीम
 - एक ब्लेंडर में कहलुआ, काला रम, हैवी क्रीम, केला, कॉफ़ी युक्त शराब, चॉकलेट सिरप और आइस को मिलाइये। इसे तब तक ब्लेंड कीजिए जब तक मिश्रण गाढ़ा और क्रीमी न हो जाये।
 - अब इसे एक गिलास में निकाल लीजिये और पेश करने से पहले कोको पाउडर छिड़िकये और शीर्ष पर व्हीप्ड क्रीम से टॉपिंग कीजिये।
 
सामग्रिया
विधि
8. बी-52 कॉकटेल
        बी 52 एक रेट्रो कॉकटेल है जिसमे एक क्रीमी मीठा स्वाद है। इस कॉकटेल को एक भिन्न रूप देने के लिए तीन अलग-अलग शराब का इस्तेमाल किया जाता है। इसका नाम 1970 के बाद के प्रसिद्ध बंद पर रखा गया है। इस लोकप्रिय पेय के बी -50 सीरीज के अनुसार कई प्रकार हैं। शाकिंग या ब्लेंडिंग के विपरीत, बी-52 पेय को एक गिलास में तैयार किया जाता है। इसे शैरी और शॉट गिलास में पेश किया जाता है। फ्लेमिंग बी-52 में, ऊपर की परत से नीली लौ को उत्पन्न करने के लिए प्रज्वलित कर दिया जाता है।
- ग्रैंड मार्नियर – 1/3 औंस
 - बेली के आयरिश क्रीम – 1/3 औंस
 - कहलुआ शराब – 1/3 औंस
 - निम्नलिखित क्रम में एक के बाद एक सामग्री को परत बनाते हुए डाले – कहलुआ, बेली और अंत में ग्रैंड मार्नियर।
 - चम्मच के पीछले भाग का उपयोग करते हुए दूसरी और तीसरी परत के लिए धीरे धीरे डाले, ताकि डालते हुए परते एक दूसरे में मिश्रित न हो जाये।
 
सामग्रिया
विधि
अनोखे कहलुआ मिठाईया
ब्लैक रुस्सियन, वाइट रसियन, स्पेनिश कॉफ़ी कहलुआ शराब का उपयोग करने के लिए पूरी तरह से अनोखे तरीके हैं। हलाकि, इसका उपयोग स्वादिस्ट मिठाईया बनाने के लिए भी किया जा सकता है।
बेरी कॉबलर
        इस रेसिपी में, बेरीयो को कोकोनट शुगर, वैनिला और कहलुआ के मिश्रण में धीरे धीरे पकाया जाता है जो इसमें एक अनोखा स्वाद ले आता है।
- ½ कप नारियल तेल
 - 1 – अंडा
 - 1 चम्मच – बेकिंग पाउडर
 - 1/8 कप – कॉर्नस्टार्च
 - 3/4 कप – जई का आटा
 - 1 कप – पेस्ट्री आटा (गेहूं)
 - 1 चम्मच वैनिला
 - 1/8 कप - कोकोनट शुगर
 - 1/8 कप – पानी
 - 1/8 कप कहलुआ
 - ½ चम्मच शहद
 - 6 कप – बेरीया (रसभरी, ब्लैकबेरी, ब्लूबेरी और स्ट्रॉबेरी)
 - जई का आटा, पेस्ट्री आटा, कॉर्नस्टार्च, बेकिंग पाउडर, कोकोनट शुगर, नारियल तेल और अंडे को अच्छे से गूथकर लोई बना ले। अब लोई को फ्रिज में रख दे ताकि ये थोड़ा सख्त हो सके।
 - ओवन को गर्म कर ले – 350 डिग्री सेल्सियस।
 - एक पॉट में जल, कहलुआ, वैनिला, 1/8 कप कोकोनट शुगर, और बेरियो को मिला ले। इसे मध्यम आंच पर लगभग 8 मिनट के लिए धीरे धीरे गर्म कीजिये।
 - बेरी के मिश्रण को एक बेकिंग डिश में निकाल लीजिये। अब बेरियो पर कॉबलर लोई के बड़े बड़े टुकड़ो को लगाइये। कुछ भाग को बिना ढके छोड़ दीजिये। अब इस मिश्रण को लगभग 50 मिनट तक पकाइये जब तक लोई पाक न जाये और भूरे रंग का न हो जाये।
 - अब इसे वैनिला आइस क्रीम के साथ पेश कीजिये
 
सामग्रिया
विधि
कहलुआ कूकीज
        यदि आप गंभीरता से एक अनोखा चोकलेट मिष्ठान बनाना चाहते हैं, तो आपको कहलुआ कुकीज को आजमाने की आवश्यकता है। यह वेलेंटाइन डे या सप्ताह के किसी भी दिन में बनाने के लिए, अर्ध मीठा चॉकलेट चिप्स, पिघला हुआ बिटवर्ट चॉकलेट और कहलुआ का संयोजन से बनी एक स्वादिष्ट रचना है।
- सेमिस्वीट चॉकलेट चिप्स – ½ कप
 - बिटरस्वीट चॉकलेट – 6 औंस (मोटे तौर पर कटा)
 - वेनीला सत्र – ½ चम्मच
 - आटा – 1 और 3/4 कप
 - अंडे – 2 बड़े
 - बेकिंग पाउडर – ½ चम्मच
 - नमक – ½ चम्मच
 - हलकी भूरी चीनी – ½ कप
 - नमकहिन् मक्खन– ½ कप
 - कहलुआ – ¼ कप
 - माइक्रोवेव में माखन और बिटरस्वीट चॉकलेट को पिघला लीजिये और इसे अच्छे से घोल लीजिये जब तक ये तरल न हो जाये। इसे एक तरफ 10 मिनट के लिए ठंडा होने के लिए छोड़ दीजिये।
 - आटा, नमक और बेकिंग पाउडर को एक साथ मिला लीजिये।
 - एक कटोरे में कहलुआ, वैनिला, अंडे और भूरी चीनी में निकाल लीजिये। एक इलेक्ट्रिक मिक्सर की सहायता से इसे मध्यम स्पीड से ब्लेंड कर लीजिये। अब इसमें चॉकलेट मिश्रण को डालिये और इसे पुनः ब्लेंड कीजिये।
 - अब आटे के मिश्रण को धीरे-धीरे डालें और अच्छी तरह मिलाएँ जब तक कि सभी सामग्री अच्छी तरह से मिल न जाएँ।
 - अब चॉकलेट चिप्स डालिये और लोई को लगभग एक घंटे के लिए फ्रिज में रख दीजिये।
 - अब 350 डिग्री फेरनहाइट पर ओवन को गरम कर लीजिये, चर्मपत्र कागज के साथ एक पंक्ति में ट्रे पर एक टेबलस्पून आटा गिराइये।
 - अब इसे 15 मिनट के लिए पकाइये। इसे ठंडा कीजिये और एयरटाइट जार में रखिये।
 
सामग्रिया
विधि
कहलुआ सिनेमन रोल
        हर कोई एक शानदार सुबह का हक़दार है और कहलुआ सिनेमन रोल दिन शुरू करने का एक उत्तम मार्ग है।
- सूखा यीस्ट – 1/4 औंस
 - दूध – ½ कप
 - अंडे – 1
 - गर्म पानी – ¼ कप
 - आटा – 2 और 3/4 कप
 - नमक – 1 चम्मच
 - चीनी – 1/3 कप
 - शोर्टनिंग – ¼ कप
 - कहलुआ – 11/4 चम्मच
 - भूरी चीनी – 2/3 कप
 - दालचीनी – 11/4 चम्मच
 - कटी हुई किशमिश – ½ कप
 - मक्खन – 4 और 1/2 चम्मच
 - लाइट कॉर्न सिरप – 1 और 1/8 चम्मच
 - पैक किया गया हुआ ब्राउन शुगर – 1/3 कप
 - मक्खन – 1/4 कप
 - कहलुआ – 1/4 कप
 - यीस्ट को गर्म पानी में मिलाइये जब तक झाग न आ जाये।
 - एक पैन में दूध को उबाल लीजिये। अब इसमें नमक, चीनी और शोर्टनिंग मिलाइये और इसे आंच से उतर लीजिये।
 - अब इसमें 1 कप आटा, यीस्ट मिश्रण और अंडे मिलाइये। अब इसमें शेष आटा भी दाल लीजिये और एक कड़ा लोई बनाने के लिए अच्छे से मिलाइये।
 - अब लोई को 5 मिनट के लिए गूथिये और एक तेलिये कंटेनर में रख दीजिये। इसे ढक दीजिये और इसे लगभग एक घंटे तक सेट होने के लिए दें।
 - अब अंदर भरने के लिए एक कटोरी में ब्राउन शुगर, मक्खन, किशमिश, कहलुआ और दालचीनी को अच्छे से मिला लीजिये।
 - सभी ग्लेज सामग्रियों को अच्छे से मिला लीजिये – एक पैन में ब्राउन शुगर, कहलुआ, कॉर्न सिरप और मक्खन को और इसे धीमे धीमे पकाइये जब तक ये अच्छे से मिश्रित न हो जाये।
 - लोई को एक हल्के आटे वाले सतह एक आयताकार में बेलिये (लगभग 12 x 15 इंच)।
 - फिलिंग को लोई में फैला लीजिये और इसे लम्बे हिस्से से रोल कर लीजिये। इसे रोल किये हुए लोई को 12 टुकड़ो में काट लीजिये।
 - एक गोल बेकिंग पैन में ग्लेज मिश्रण को डालिये (बाद में उपयोग करने के लिए लगभग 1 / 3 भाग छोड़ दीजिये)। बचे हुए साइड के साथ पैन में लोई के रोल को व्यवस्थित कीजिये। अब इसे आकार में दोगुना होने तक लगभग 25 मिनट तक छोड़ दीजिये।
 - ओवन को 375 डिग्री पर गर्म कर लीजिये। अब रोलो को लगभग 20 से 25 मिनट तक पका लीजिये। अब पांच मिनट के लिए इसे छोड़ दीजिये और फिर इसे ओवन से निकाल लीजिये। अब पैन को एक सर्विंग डिश में पलट दीजिये और बचे हुए ग्लेज मिश्रण को इस पर छिड़किये।
 
सामग्रिया
भरने के लिए
ग्लेज के लिए
विधि
- 
            
                                
                                Have You Tried Water Melon in Cocktail Form(2020)? Sip on It with These Super-Summery Cocktails.
            
         - 
            
                                
                                8 Summer Fruits and Vegetables You Should Be Eating if You Live in India! The Most Delicious Way to Beat the Heat (2020)
            
         - 
            
                                
                                The 10 Best Mocktail Recipes in India with Locally Sourced Ingredients That Will Hit All the Right Notes on Your Palate (2020)
            
         - 
            
                                
                                This Summer, Don't Just Quench Your Thirst! Reap the Benefits of Nutritious Fruits & Veggies with These 8 Summer Juice Recipes (2020)
            
         - 
            
                                
                                Eat More Vegetables This Summer! 10 Delicious Summer Recipes Everyone Should Try & 4 Dietary Changes That are a Must (2021)
            
         
इसे भी देखें
कॉकटेल उस प्रकार के होते हैं, जिन्हें ताजी सामग्री और सही मात्रा में सामग्री की आवश्यकता होती है। यदि सामग्री ताजा नहीं है और एक मापा मात्रा में नहीं डाला गया है, तो यह कॉकटेल के मूल स्वाद को बर्बाद कर देगा। इन व्यंजनों को सटीक तरीके से बनाएं जो हमने आपको ऊपर बताया था।
                    
                  Highlight the Best Facets of Your Incomparable Beauty: Discover the Best Face Highlighter Currently Available in India and Everything You Need to Know About Using Face Highlighters for Maximum Effect (2023)
              
                  Forget the Blemishes and Get that Picture Perfect Flawless Radiance on Your Face: Check out the Best Foundations for Oily Skin Currently Available in India and Everything You Need to Know About Makeup Foundations (2023)
              
                  Make Your Presence Felt Wherever You Go: Discover the Best Perfumes Under 2000 for Both Men and Women to Announce Your Arrival and Make Any Occasion Memorable (2023)
              
                  Protect Your Oily Skin from the Harmful Rays of the Sun: Discover the Best Gel Based Sunscreens for Oily Skin and Everything You Need to Know Before Buying One (2023)
              
                  Minor Blemishes and Wrinkles Affecting Your Confidence? Check out the Best BB Creams to Conceal Your Worries and Nourish Your Skin to Restore the Healthy, Radiant and Glowing Complexion Back Again (2023)