आपकी शादी की पहली रात को आपके पति के लिए कुछ ऐसे उपहार जो उसके होश उड़ा देंगे और साथ ही आप दोनों के बीच का प्यार और भी  बढ़ाएंगे।

आपकी शादी की पहली रात को आपके पति के लिए कुछ ऐसे उपहार जो उसके होश उड़ा देंगे और साथ ही आप दोनों के बीच का प्यार और भी बढ़ाएंगे।

नीचे दिए गए अनुच्छे मे हमने आपको बताया है कि आप अपने पति के लिए शादी की पहली रात को क्या क्या उपहार खरीद सकती है। उसमें हमने आपको बहुत सारे उपहारों के बारे में बताया है जो आपके पति को आश्चर्यचकित कर देंगे और आपके बीच के प्यार को बढ़ाने में आपकी मदद करेंगे। कृपया इस अनुच्छेद को पूरा पढ़े ताकि आप जान सके की आपके पति के लिए कौन सा उपहार उचित है।

Related articles

अपने विवाह की रात को बनाएं और भी ख़ास, पति को दें कुछ ऐसे उपहार। उपहार खरीदने से पहले इन बातों का रखें ध्यान

जब बात किसी के साथ जीवन बिताने की होती हैं तो हम अक्सर संजीदा हो जाते हैं और फिर दिन विवाह का हो तो मानो हम कहीं खो से जाते हैं। ऐसे में अगर उस इंसान को जानने का मौका मिले और उससे विचार भी मिलते हों तो जीवन में आनंद भर जाता है। जो व्यक्ति इतना ख़ास हो कि उसके साथ आपने अपना जीवन बिताने की ठान ली हो तो उसके लिए उपहार चुनना कोई आसान बात ना होगी। इसीलिए हम आपकी मदद को तत्पर हैं, बस आप इन बातों का ख्याल रखें।

उनके व्यक्तित्व को ध्यान में रखते हुए कुछ ऐसी चीज़ों की एक लिस्ट बनाएं जिन्हे वो पसंद करते हैं। इस लिस्ट को बनाते वक़्त केवल उनके बारे में सोचें और विचार करें कि ऐसी कौन सी चीज़ें हो सकती है जिनको पाकर वे ना केवल खुश होंगे बल्कि उसे इस्तेमाल भी करेंगे। आप यक़ीनन उनसे बातें करती होंगी और उन बातों में उन्होंने आपसे कुछ चीज़ों का ज़िक्र भी किया ही होगा जिन्हे वो पसंद करते हैं।

याद कीजिए कि आखिरी बार जब आप उनके साथ किसी मॉल में गई और कहीं उनके कदम धीमें पड़े हों और उनको कोई चीज़ पसंद आई हो। आप उस चीज़ को भी अपनी उस लिस्ट में डालिये। अंत में जो लिस्ट आप तैयार करेंगी उसमे उनकी पसंदीदा या ज़रुरत की काफी चीज़ें लिखी हुई होंगी। फिर आप उनके लिए कुछ भी ले सकती हैं।

उपहार, जो हैं समय से परे

उपहार वैसे तो अपने आप में बहुत ख़ास होते हैं क्यूंकि इनके पीछे इन्हे देने वाले के ख़ूबसूरत एहसास छिपे होते हैं लेकिन कभी-कभी वे भावनाएं सामने वाले तक केवल उपहार के ज़रिये पहुँच नहीं पाती। इसीलिए ज़रूरी होता है की आप केवल कोई चीज़ ही नहीं बल्कि अपनी भावनाएं भी उन तक पहुंचाएं। आप उनके जो भी खरीद रही हों, आप उसपर कुछ लिखवा सकती हैं। आजकल एन्ग्रेव्ड गिफ्ट्स देने का ज़माना है जिसके आपको बहुत से विकल्प मिल सकते हैं। घडी, टाई, ब्रोच, बेल्ट, वॉलेट आदि कुछ ऐसी चीज़ें हैं जो रोजाना इस्तेमाल में आती हैं। आप उन्हें सोने की चैन या फिर अगर उन्हें पुरानी चीज़ें पसंद हों तो एक सुन्दर जेब घड़ी दे सकती हैं। आप उन्हें इन चीज़ों पर अपना एक ख़ास सन्देश लिखवा कर दे सकती हैं।

चुनें पर्सनलाइज़्ड गिफ्ट

एक खूबसूरत सी शाम किसी ऐसी जगह जो आप दोनों को पसंद हो और जहां सिर्फ आप दोनों ही हों, भी एक अच्छा विकल्प हो सकता है। आप उनके साथ एक शाम प्लान कीजिए। ज़रूरी नहीं कि आप बाहर जाएं। आप अपने घर की छत या फिर किसी कमरे को लैम्पशेड्स और कैंडल्स से सजा सकती हैं और उन्हें सरप्राइज दे सकती हैं। बस बात इतनी सी है की आप दोनों अकेले में कुछ समय अकेले साथ बिताएं। यूँ तो आप बहुत सी चीज़ें उनके लिए खरीद सकती हैं लेकिन इस दुनिया के हर इंसान को सबसे अज़ीज़ होता है उसके साथी का समय और साथ तो क्यों ना उन्हें आपका समय दिया जाए। इसके साथ आप उन्हें एक हैंडमेड कार्ड दे सकती हैं जिसमे आप उनके लिए अपने दिल के जज़्बात लिखदें या फिर आप दोनों की कोई अच्छी फोटो फ्रेम करवाकर दे सकती हैं।

उन्हें कुछ ऐसा दें जिसे आप दोनों इस्तेमाल कर सकें

क्या उन्हें हर पल कुछ नया सीखने का शौक़ है ? तो आप उनके साथ कोई हॉबी क्लासेज ज्वाइन कर सकती हैं, जैसे कि कोई कपल डांस या आर्ट क्लास इसके लिए अच्छा विकल्प रहेगी। आप अपने कॉमन इंटरेस्ट की कोई भी कला सीख सकते है, जिससे ना आप केवल खुश रहेंगे बल्कि आपको साथ समय गुजरने और एक दुसरे को ओर बेहतर तरीके से जानने का मौक़ा मिलेगा। इसके अलावा अगर आप दोनों वीडियो गेम्स खेलना पसंद करते हैं तो आप एक गेमिंग स्टेशन भी खरीद सकती हैं। बस कोई ऐसी चीज़ चुनिए कजिससे ना केवल ख़ुशी मिले बल्कि आपको साथ रहने का मौक़ा मिले और आप कुछ नया भी सीख सकें।

कुछ ऐसे तोहफे जो उन्हें आपसे और भी ज़्यादा प्रेम करने पर मज़बूर कर देंगे

एलेक्सा बेस्ड इको प्लस स्मार्ट स्पीकर

Source www.amazon.in

संगीत एक ऐसी चीज़ है जो हर किसी का मन मोह लेता है और अगर कोई ऐसी चीज़ हो जो केवल संगीत से जुडी ज़रूरतें ही नहीं बल्कि जीवन के अन्य कामों में भी सरलता लाती हो तो उसके कहने ही क्या हैं। आप उनको एक ऐसा ही एक बेहतरीन गैज़ेट गिफ्ट कर सकती हैं। यकीन मानिए कि यह उनके लिए एक उपयोगी और अच्छा तोहफा सिद्ध होगा। इसकी सबसे ख़ास बात यह है की उन्हें इस इस्तेमाल करने के लिए इसमें हाथ लगाने की ज़रुरत भी नहीं पड़ेगी। केवल उनके आदेश पर ही यह उनके बहुत से काम निबटा देगा, जोमाटो अदि पर खाना आर्डर करना, उबर-ओला के द्वारा कैब बुक करना, गाने चलाना और वो इसे अपने फ़ोन से कनेक्ट कर कॉल्स भी कर पाएंगे। आप उनके लिए एलेक्सा बेस्ड इको प्लस स्मार्ट स्पीकर स्पीकर 14,999 रूपए में अमेज़ॉन डॉट इन से मंगवा सकती हैं।

रिस्ट वॉच

घडी एक ऐसी चीज़ है जो किसी भी मौके पर गिफ्ट दी जा सकती है। ये रोज़ाना इस्तेमाल होने वाली चीज़ है और वे जब-जब समय देखेंगे तब-तब आपको याद करेंगे इसीलिए भी यह एक अच्छा विकल्प है। वैसे तो आप उन्हें कोई भी ख़ूबसूरत रिस्ट वॉच दे सकती है लेकिन क्यों ना उन्हें एक स्पेशल एडिशन वाच ही गिफ्ट की जाए। जी हम आपको विकल्प दे रहे हैं टाइटन कंपनी की नई स्पेशल एडिशन वॉच खरीदने का जोकि टाइटन कंपनी के को-फाउंडर ज़र्ज़िक्स देसाई की याद में बनाई गई है। इस तरह की घड़ियाँ बहुत कम मात्रा में बनायीं जाती हैं इसीलिए हमेशा लोगों का ध्यान आकर्षित करती हैं और अपने आप में हमेशा ख़ास बानी रहती हैं। 8,290 रूपए में आप उनके लिए यह घडी टाइटन डॉट को डॉट इन पर जाकर आर्डर कर सकती हैं।

एप्पल आई फ़ोन एक्स

Source www.cnet.com

आपकी उनसे शादी होने वाली है और आप उनकी पसंद नापसंद को जानती ही होंगी। लेकिन एक बात तो तय है कि हर लड़के की तरह उन्हें भी गैजेट्स का शौक़ तो होगा ही। ऐसे में एप्पल कंपनी के गैजेट्स से अच्छा आजकल क्या है? और फिर एक अच्छा मोबाईल आजकल सभी की ज़रुरत बन गया है। इसीलिए आपके पास यह भी एक अच्छा विकल्प है कि आप उन्हें एक आई फ़ोन एक्स दे सकती हैं। यह उनके लिए एक स्टाइलिश और उपयोगी उपहार रहेगा। इस फ़ोन में 1.3GHz गेगाहर्ट्ज़ बायोनिक हेक्सा कोर प्रोसेसर है, 3 जी बी रैम है, 64 जी बी इंटरनल मेमोरी है और यह एक सिंगल सिम मोबाईल है। 85, 809 रूपए में आप उनके लिए सिल्वर रंग का एप्पल आई फ़ोन एक्स, ऐमेज़ॉन डॉट इन से मंगवा सकती हैं।

पैम्परिंग किट

आजकल लोग इतने प्रतिस्पर्धी हो गए हैं की उन्हें अपने लिए वक़्त ही नहीं मिलता लेकिन फिर भी आजकल के युवा अपनी ज़रूरतों को बेहतर तरीके से समझने लग गए हैं और अपनी ग्रूमिंग पर ध्यान देने लग गए हैं। प्रसाधन की वस्तुएं जोकि अब तक लड़कियों को ध्यान में रखकर ही बनाई जाती थीं अब वे वस्तुएं लड़कों की ज़रूरतों को देखकर बनाए जाने लगी हैं। और ऐसा हो भी क्यों ना, आखिर अच्छी स्किन किसे प्यारी नहीं होती? आदमियों को भी होती है।

आपकी शादी होने वाली हैं आप दोनों पर ही ज़िम्मेदारियाँ भी बढ़ने वाली हैं ऐसे में शान्ति की ज़रुरत भी पड़ेगी। इसीलिए हम आपको उन्हें कुछ ऐसा उपहार देने की राय दे रहे हैं जिससे उन्हें थोड़ी ही सही लेकिन शान्ति मिले। दरअसल हम बात कर रहे हैं एक मैन पैम्परिंग किट की। बुल्गरि मैन एक्सट्रीम सेट मे 75 एम् एल की एक-एक शावर जेल, शैम्पू और आफ्टर शेव जेल की शीशी और एक 100 एम् एल की परफ्यूम की बोतल है। जोकि उनके लिए काफी उपयोगी चीज़ें रहेगी।आपकी तरफ से दिया ये तोहफा उन्हें याद दिलाएगा की अब वो अकेले नहीं और आप भी उनका ख़याल रखेंगी। आप इस किट को ६४०० रूपए में नाइका डॉट कॉम से मंगवा सकती हैं।

डाइस एंड स्पाइस

जब भी हम बोर्ड गेम्स के बारे सोचते हैं तो याद आता है बचपन में खेला लूडो, सांप-सीढ़ी आदि लेकिन हम आपको बता रहे हैं ऐसे बोर्ड गेम के बारे में जो कि खासतौर पर कपल्स के लिए ही बनाया गया है। इस एडल्ट बोर्ड गेम के १२ बाई १० इंच के एक छोटे से डब्बे में आपके और उनके लिए ढेर सारे ख़ुशी के पल बंद है। आमतौर पर शादी के कुछ समय बाद पति पत्नी अपनी साधारण जीवनचर्या में खोने लगते हैं और उनमे बातें कम होने लगती हैं। ऐसे में एक दुसरे के साथ समय निताने से ज़्यादा समय बीतता है टीवी आदि देखने में। हमें यकीन है की यह बोर्ड गेम आपके बीच ऐसी कोई स्थिति आने ही नहीं देगा।

जानकारी के लिए हम आपको बता दें कि इस गेम में एक डाइस और 72 कार्ड्स हैं, जिनमे विभिन्न एक्टिविटीज़ दी गयी हैं जो आप खेल के दौरान करेंगे। इनमे 27 कार्ड्स ऐसे हैं जोकि जीवन से जुड़े सत्यों के बारे में पूछते हैं, 25 डेयर कार्ड्स हैं, 10 कार्ड ऐसे हैं जो कि गेम खेलने वालों को 7 सेकण्ड्स के चैलेंज देते हैं और 10 रीडीमेबल कूपन्स हैं। आप इसे 1990 रूपए में ओय हैप्पी डॉट कॉम से मंगवा सकती हैं।

कडली वॉइस मैसेज

अब सॉफ्ट टॉय के प्रति प्यार सिर्फ लड़कियों तक सीमित नहीं रहा है। लड़के भी इन मुलायम प्यारे टॉयज को काफी पसंद करते हैं। इसके अलावा आजकल इमोजी का दौर है। ऐसे में आप उनके लिए स्माइली वाला छोटा सा सॉफ्ट टॉय ले सकती हैं। आज हम आपको जिस सॉफ्ट टॉय के बारे में बता रहे हैं वो कोई आम तोहफा नहीं होगा। उसके साथ उनके पास पहुंचेंगे आपके शब्द आपकी आवाज़ में। आप सोच रही होंगी कि कैसे? वो ऐसे की इस सॉफ्ट टॉय में एक वॉइस रिकॉर्डर लगा हुआ है, जिसके द्वारा आप अपना कोई ख़ास सन्देश उन्हें रिकॉर्ड करके भेज सकती हैं। गोल आकार के 30 सेंटीमीटर के व्यास वाले इस सॉफ्ट टॉय में 20 सेकंड की वॉइस रिकॉर्डिंग की जा सकती है। आप इसे 1950 रूपए में ओएहप्पी डॉट कॉम से मंगवा सकती हैं। यह एक काफी क्रिएटिव आईडिया है जोकि उन्हें बेहद पसंद आएगा।

प्लैटिनम लव बैंड

अंगूठियां किसे पसंद नहीं होती? आजकल यह अंगूठियां लव बैंड के नाम से भी जाने लगी हैं। पहले लोग सोने को लेकर काफी जस्बाती होते थे लेकि नए दौर में लोगों की पसंद भी बदलने लग गयी है। और अब नए ज़माने गिफ्टिंग के लिए प्लैटिनम की अंगूठी काफी चलन में है। इनका साधारण और सूंदर होना आजकल के लोगों को इनकी तरफ आकर्षित करता है। रोजमर्रा से लेका किसी ख़ास अवसर पर कभी भी इसे पहना जा सकता है। और फिर आपका तो विवाह है। ऐसे में आप उन्हें कैरेटलेन से एक हैरिसन प्लैटिनम रिंग खरीद कर दे सकती हैं। 5.47 ग्राम्स की 3 गोल हीरों से जड़ी यह रिंग खासतौर पर लड़कों के लिए डिजाइन की गई है और उनके उपहार के लिए एक बेहतरीन विकल्प हो सकती।

30,010 रूपए की यह हैरिसन प्लैटिनम रिंग आप उन्हें शादी की रात दें। इसकी गुणवत्ता और नाप से जुडी ज़्यादा जानकारी और इसको आर्डर करने के लिए आप कैरेटलेन की वेबसाइट पर जाएं।

डेविडोफ कूल वॉटर मैन गिफ्ट सेट

लड़कियों के पास ग्रूमिंग के बहुत सारे विकल्प होते हैं लेकिन लड़कों के पास गिने चुने ही विकल्प हैं जिनसे उन्हें काम चलाना होता है। चाहे सर्दी हो या गर्मी थकान तो हर मौसम में ही होती है। ऐसे में कोई भी ऐसा उत्पाद जिसे शान्ति मिले वो बढ़िया होता है। इसीलिए हम आपको उनको उपहार में डेविडोफ कूल वॉटर मैन गिफ्ट सेट देने का विकल्प दे रहे हैं। उनके लिए सेल्फ केयर प्रोडक्ट का यह एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है क्यूंकि यह सिर्फ एक अच्छी खुशबु ही नहीं देता बल्कि उनको शावर और शेविंग के बाद लम्बे समय तक ताज़ा महसूस कराने में भी मदद करेगा। हम पूरे यकीन के साथ कह सकते हैं की उनको यह पसंद आएगा। डेविडोफ कूल वॉटर मैन गिफ्ट सेट में एक 75 एम् एल का आफ्टर शेव स्प्लैश और 50-50 एम् एल के शावर जेल और आफ्टर शेव बाम है। आप इसे 3775 रूपए में नैका डॉट कॉम से मंगवा सकती हैं।

फिला कैनवस मैसेंजर बैग

Source www.ajio.com

बैग एक ऐसी चीज़ है जो हमेशा ही काम आती है। छोटी और लम्बी दोनों ही तरह की ट्रिप्स पर जाने से पहले जो सबसे पहली बात ज़हन में आती है वो होती है की बैग कौन सा लें? आजकल बैग्स सिर्फ सामान ले जाने का जरिया मात्र नहीं बल्कि लोगों के स्टाइल का एक अहम् हिस्सा बन चुके हैं। और फिर आपकी तो शादी है और इसके बाद अच्छा दिखना और भी ज़्यादा ज़रूरी हो जाता है। ऐसे में फिला ब्रांड का कैनवस मैसेंजर बैग उनके स्टाइल स्टेटमेंट में चार चाँद लगा सकता है। 1,080 रूपए का यह मैसेंजर बैग आप बेहिचक उनके लिए खरीद सकती हैं क्यूंकि यह तो एक ऐसी चीज़ है जो उनके लिए उपयोगी होगी ही। आप आजिओ डॉट कॉम से यह बैग आराम से मंगवा सकती हैं।

लुइस फिलिप ओलिव जैकेट

ज़माना अब वैसा नहीं रहा जब केवल लड़कियों को ही अच्छा दिखने की चाह हो। अब इस क्षेत्र में लड़के भी लड़कियों से कदम मिलकर चल रहे हैं। और फिर ऐसा हो भी क्यों ना, आखिर अच्छा दिखना सभी का हक़ है। ऐसे में कपड़े जितने ज़्यादा हो उतने ही कम दिखते हैं। आखिरकार स्टाइल्स ही इतने सारे हैं जैसे फॉर्मल लुक, कैसुअल लुक, पार्टी लुक आदि। इसीलिए हमारी राय है कि आप उनके कैसुअल लुक के विकल्प बढ़ाएं। ऐसा आप कर सकती हैं उन्हें लुइस फिलिप ब्रांड की ओलिव रंग की कैसुअल जैकेट देकर। हमें यकीन है की यह जैकेट उनके लिए एक अच्छा तोहफा रहेगी। शादी के बाद आप दोनों या परिवार के संग घूमने तो जाएंगे ही तब यह साइडसीन के लिए काम आ सकती है। जानकारी के लिए हम आपको बता दें कि 3,150 रूपए की यह एक फुल स्लीव्स जैकेट है जोकि पूरी तरह से पॉलिएस्टर से बनी है और पहनने के बाद लैदर लुक देती है। आप इसे मिंत्रा डाट काम की वेबसाइट से आर्डर कर सकती हैं।

विवाह से पहले साथ में समय बिताएं

किसी भी रिश्ते की नीव होती है आपसी भरोसा, परस्पर प्रेम और एक दुसरे के प्रति सम्मान की भावना और फिर रिश्ता पति पत्नी का हो तो ये चीज़ें और भी ज़्यादा ज़रूरी हो जाती हैं। भारत में आजकल लोगों की सोच बदल रही है और प्रेम विवाह का प्रचलन बढ़ने लगा है लेकिन देश में अरेंज मैरेज का दौर अभी पूरी तरह से लुप्त नहीं हुआ है। अरेंज मैरेज में अक्सर दूल्हा और दुल्हन को एकदूसरे को ठीक से समझ पाने का अवसर नहीं मिलता और एक सफल और सुखी दाम्पत्य जीवन के लिए यह बहुत आवश्यक है कि आप अपने जीवनसाथी को ढंग से जाने।

आपको केवल उनकी पसंद-नापसंद की ही जानकारी ना हो बल्कि आप उनकी भावनाओं को भी बेहतर तरीके से समझते हों। और फिर इस बात से तो सब ही वाकिफ हैं कि किसी को भी जान पाने के लिए उसके साथ समय बिताना कितना आवश्यक है। ऐसे में उनको जानने का सबसे अच्छा तरीका यह है कि आप उनके साथ समय बिताएं ताकि आप एक-दूजे के विषय में अच्छे से जान सकें। इसके अलावा ऐसा करने से आपको यह समझने भी मदद मिलेगी की आप एक दुसरे के साथ कितने कम्पैटिबल हैं और एक दुसरे के विचारों की कितनी इज़्ज़त करते हैं।

Related articles
From our editorial team

पति और पत्नी दोनों को हमेशा साथ में खुश रहना चाहिए

अब तक तो आपको पता लग ही गया होगा कि आप अपने पति को कैसे और कौन से उपहार देकर खुश रख सकते हैं। पर आपको स्वयं भी हमेशा खुश रहना चाहिए क्योंकि आपकी खुशी में ही आपके पति की खुशी है। आप दोनों के रिश्ते में गहराई होनी चाहिए। आपको एक दूसरे को समझना चाहिए औरआप दोनों के बीच का प्यार कभी कम नहीं होना चाहिए।