यहाँ 10 सर्वश्रेष्ठ काले रम कॉकटेल हैं जो कहीं भी बनाने के लिए सुपर आसान हैं। कुछ महत्वपूर्ण जानकारी के साथ।(2020)

यहाँ 10 सर्वश्रेष्ठ काले रम कॉकटेल हैं जो कहीं भी बनाने के लिए सुपर आसान हैं। कुछ महत्वपूर्ण जानकारी के साथ।(2020)

यदि आप कुछ महान कॉकटेल व्यंजनों की तलाश कर रहे हैं तो यह लेख आपके लिए है। इस लेख में हमारे पास 10 सर्वश्रेष्ठ ब्लैक रम कॉकटेल व्यंजनों की एक सूची है जिसे आप आसानी से अपने घर पर बना सकते हैं। सही संयोजन के साथ एक आदर्श मॉकटेल बनाने के लिए कुछ जानकारी के साथ।

Related articles

कॉकटेलो की रंगीन दुनिया में स्वागत है

सब समय, सफेद रम अपने हलके और सुदूर स्वाद के कारन सबका ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर लेता है, और इसे पुरुष और महिलाओ दोनों द्वारा पसंद किया जाता है। लेकिन अभी डार्क रम के चाहने वाले है जिन्हे ये अधिक स्फूर्तिदायक और अपने जोश को जगाने में सहायताकर लगता है। हम में से अधिकांश दिन भर के थका देने के काम के बाद कुछ पेग लगाना पसंद करते हैं।

कुछ अन्य प्रकार के भी होते है जो एक बदलाव के रूप में कॉकटेल पसंद करते है। लेकिन हममें से अधिकांश लोगो के मन में यह सवाल रहता हैं कि क्या हमारे मनपसंद काले रम का भी यही स्वाद होगा। जबकि इसका उत्तर शायद नहीं है, आपको निश्चित हो जाना चाहिए कि रम कॉकटेल का अहसास एक याद रखने योग्य अहसास है।

कुछ रम कॉकटेल स्फूर्तिदायक होते है और आपका मूड बदल देते है। कॉकटेल किसी भी पार्टियों में एक समान्य विषय है। इस लेख में हम आपको कुछ ऐसे रम आधारित कॉकटेल बताएँगे जिन्हे आप घर पर ही बना सकते है।

सबसे अच्छे काले रम आधारित कॉकटेल

बॉम्बे गुलाबो

Source topebuzz.com

    काला रम अल्कोहल पसंद लोगो की सबसे पसंदीदा में से है। यह किसी भी जूस और टॉनिक के साथ अच्छे से मिश्रित हो जाता है और यह कॉकटेल का महत्वपूर्ण घटक है। यह कॉकटेल सर्वप्रथम मुंबई के एक कॉकटेल बार में बनाया गया था और आपको यह अवश्य पसंद आएगा।

    सामग्री

  • 30 मि.ली. गुलाब सिरप
  • 45 मि.ली. काला रम
  • 20 मि.ली. ताजा निम्बू का रस
  • ½ ताजा संतरे के टुकड़े
  • जल-जीरा – आवश्यकता अनुसार
  • पुदीना पत्ते – आवश्यकता अनुसार
  • सोडा – आवश्यकता अनुसार
  • बनाने की विधि

  • एक शेकर लीजिये और इसमें गुलाब का सिरप, निम्बू का रस और रम के साथ संतरे के कुछ टुकडे डालिये।
  • अब आवश्यकता अनुसार इसमें कुछ सोडा, जल जीरा और पुदीना पत्ते मिलाइये।
  • इसे अच्छे से मिलाइये और इसे एक गिलास में निकल लीजिये और इसमें कुछ बर्फ के टुकड़े मिलाइये।
  • अब इसे संतरे के टुकड़े और पुदीना के पत्ते से गार्निश कर लीजिये।

बनाना डाईक्विरी

    कुछ लोगो के लिए यह उम्रदराज काला रम उदासीनता से भरा हुआ है। जब आप इसे पके हुए केले के साथ मिलते है तो इसका स्वाद याद रखने योग्य बन जाता है। मिश्रण के बाद आने वाला रंग अधिक से अधिक रम भगतो को अपनी ओर आकर्षित करता है। यह सबसे अच्छा लगता जब इसे ठंडा ठंडा पेश किया जाता है।

    सामग्री

  • 40 मि.ली काला रम
  • 75 मि.ली खट्टा मिश्रण
  • 1 चम्मच वैनिला
  • 1 केला
  • 15 मि.ली क्रीम
  • बनाने की विधि

  • केले को छोटे छोटे टुकड़ो में काट लीजिये और इन्हे एक ब्लेंडर में डाल लीजिये
  • इसमें वैनिला सत्र, खट्टा मिश्रण और काला रम मिलाइये।
  • अंतिम में, इसमें क्रीम मिलाइये और इसे अच्छे से मिश्नित कर लीजिये।
  • इसमें थोड़ा बर्फ डालिये और इसे पेश कीजिये।

फायरसाइड टी

Source food.ndtv.com

    यदि आप एक चाय प्रेमी हैं और चाहते हैं कि चाय में काला रम भी मिला हुआ हो, यह कॉकटेल आपको अवश्य पसंद आएगा। यह काले रम और दार्जिलिंग चाय के स्वाद के साथ यह एक बेहतरीन स्वाद का अनुभव देता है। इसमें अतिरिक्त निम्बुपान का स्वाद स्वादानुसार मिलाया जाता है। इसे अपनी पार्टियों में सम्मलित कीजिये और आपके मेहमानो को यह बहुत पसंद आएगा।

    सामग्री

  • 1 चम्मच दार्जीलिंग काली चाय की पत्तिया
  • 30 मि.ली. काला रम
  • ½ चम्मच दालचीनी पाउडर
  • 1 चम्मच निम्बू का रस
  • 100 मि.ली जल
  • चीनी आवश्यकता अनुसार
  • बनाने की विधि

  • थोड़ा पानी उबाल लीजिये और इसमें चीनी मिलाइये।
  • तब तक हुलिए जब तक चीनी अच्छे से घुल न जाये।
  • अब कुछ चाय की पत्तिया डालिये और तब तक गर्म कीजिये जब तक चाय सुगंधित न हो जाए।
  • एक छलनी का उपयोग कीजिये और इसे अच्छे से छान लीजिये, इसे ठंडा होने के लिए छोड़ दीजिये।
  • एक शेकर लीजिये और इसमें काला रम, निम्बू का रस, चाय और दालचीनी का पाउडर डालिये। इसे तब तक शेक कीजिये जब तक एक उत्तम ब्लेंड तैयार न हो जाये।
  • परोसने से पहले इसमें थोड़ा बर्फ डाल लीजियेगा।

कोक एंड केन ओल्ड मोंक

    एक गिलास कोक काले रम के साथ एक आदर्श है, और जब आप इसमें थोड़ा सा निम्बू का रस मिला देते है तो यह थोड़ा चटपटा भी हो जाता है। सरे दिन के थका देने वाले काम के बाद गर्म शाम में यह आपके लिए एक उत्तम विकल्प है। साथ ही यह मुंबई में एक प्रसिद्ध बार में तैयार किया गया है और यह बार लोगो को इसके द्वारा आकर्षित करने के लिए प्रसिद्ध है।

    सामग्री

  • 15 मि.ली. शुगर सिरप
  • 60 मि.ली. काला रम
  • 15 मि.ली. ताजा निचोड़ा हुआ निम्बू का रस
  • 200 मि.ली. कोक
  • बनाने की विधि

  • निम्बू का रस निचोड़े और इसे शेकर की सहायता से शुगर सिरप के साथ अच्छे मिश्रित कर लीजिये।
  • थोड़ा कोक मिलाये और इसमें बर्फ भी डाल लीजिये।
  • अब, इसमें रम डालिये और इसे अच्छे से मिला लीजिये।
  • बार में आमतौर पर इसे एक बीकर मे परोसा जाता है जबकि रम को एक सुई की सहायता से मिलाया जाता है। आप इसमें कुछ कोला भी मिला सकते है।

बेल्लाडोना

    काला रम का फलो के साथ का संयोजन भी अच्छा लगता है और पेय को थोड़ा पौष्टिक भी बना देता है। कुछ चाहने वाले रम को फलो के साथ पसंद करते है। यह फ्रुटी कॉकटेल दिखने में भी बहुत अच्छा लगता है जब इसे एक पंच बाउल में पेश किया जाता है। यह रम पंच कम समय में बनाया जा सकता है।

    सामग्री

  • 1 भाग काला रम
  • 1 भाग लाल रंग की खट्टी बेरी का रस
  • 1 भाग संतरे का रस
  • 1 भाग अनानास का रस
  • 1 भाग सफेद रम
  • बनाने की विधि

  • फलो को छील लीजिये और छोटे टुकड़ो में काट लीजिये। इन्हे एक ब्लेंडर में डालिये और अच्छे से ब्लेंड कर लीजिये।
  • एक शेकर लीजिये और इसमें अनानास का रस, संतरे का रस और लाल रंग की खट्टी बेरी का रस भी मिला लीजिये।
  • इसके बाद, लाइट रम के साथ डार्क रम मिलाइये।
  • अच्छे से मिलाइये और कुछ बर्फ के टुकड़े डालिये।
  • इसका बहुत सुन्दर रंग निकल कर आता है, इसे एक गिलास में निकालिये और पेश कीजिये।
  • ताजे फलो का इस्तेमाल करने के बजाये, आप फलो के रस का उपयोग भी कर सकते है। हलाकि, इसमें बहुत अधिक मात्रा में चीनी सम्मलित होता है, और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक लोगो को यह पसंद नहीं आएगा।

मैंगो मोंक

    क्या होगा अगर फलो के राजा आम को काले रम के साथ मिलाया जाये ? मीठा और ताज़ा आम डार्क रम के साथ एक शानदार मिश्रण बनाते हैं। यह आम के ठन्डेपैन वाले गुणों के कारन गर्मी के गर्म दिनों में ताजगी का अनुभव देता है। गर्मियों की दोपहर में गर्मी को दूर करने का एक शानदार तरीका है।,

    सामग्री

  • 90 मि.ली. आम की प्यूरी
  • 10 मि.ली. पुदीना सिरप
  • 45 मि.ली. ओल्ड मोंक
  • 5 मि.ली. ताजा निम्बू का रस
  • बनाने की विधि

  • आमों को छील लीजिये और इन्हे एक ब्लेंडर में डाल लीजिये। इसे अच्छे से ब्लेंड कर लीजिये।
  • एक शेकर लीजिये और इसमें पुदीने का सीरप और निम्बू का रस लीजिये।
  • अब, इसमें आम के रस और रम के साथ थोड़ा बर्फ डालिये।
  • इसे अच्छे से मिला लीजिये और ठंडा ठंडा पेश कीजिये

एल प्रेसिडेंट

    हम में से अधिकंशो को हमारा कॉकटेल मीठा पसंद है। लेकिन काले रम के साथ ऐसा कुछ करना कैसे संभव है? क्यों न कुछ ताजे फलो का उपयोग किया जाये जो काले रम के स्वाद को निष्क्रिय कर देगा। यही है जो यह कॉकटेल अनानास के मीठेपन की सहायता से करता है।

    सामग्री

  • 1 चम्मच अनानास का रस
  • 1 चम्मच ताजे निम्बू का रस
  • 1 कप रम
  • अनार का शर्बत
  • बनाने की विधि

  • अनानास को छीलकर, इसके छोटे छोटे टुकड़े कर लीजिये। इसे एक ब्लेंडर में ब्लेंड कर लीजिये और इसे निकल लीजिये। जूस को अलग रखे।
  • एक शेकर लीजिये और इसमें थोड़ा ताजा निम्बू का रस और अनानास का रस डालिये।
  • इसके बाद इसमें रम के साथ थोड़ा अनार का रस मिलाइये।
  • इसमें थोड़े बर्फ के टुकड़े डालिये और इसे ठंडा पेश कीजिये।

मसाला चाय ताड़ी

    यदि आप थोड़ा गर्म ताड़ी पीना चाहते है तो क्यों न इसे कुछ मसाला चाय के साथ मिलाया जाये। गाढ़े दूध और मसाला चाय के साथ रम को एक नए स्वाद की प्राप्ति होगी। किसी भी काले रम के साथ यह किया जा सकता है, इनमे किसी प्रकार के स्वाद का निश्चित अंतर नहीं है। चाय काली मिर्च युक्त और लौंग युक्त हो सकती है।

    सामग्री

  • 5-7 मि.ली. काला रम
  • 2 गाढ़े टि बैग
  • 5 लौंग
  • 5 हरी इलायची की फली
  • 1” टुकड़ा दालचीनी
  • ½ अदरक बारीक़ पिसा हुआ
  • 3 काली मिर्च के दाने
  • 400 मि.ली. जल
  • 4 चम्मच गाढ़ा दूध
  • बनाने की विधि

  • अदरक के आलावा सभी मसलो को लीजिये और इसे अच्छे से पीस लीजिये और एक तरफ रख दीजिये।
  • एक बर्तन में पानी लीजिये और अच्छे से उबाल लीजिये।
  • अदरक और मसालों के साथ टी बैग को डालिये।
  • 7-8 मिनट के लिए अच्छे से मिला लीजिये।
  • गाढ़े दूध के साथ काले रम को डालिये। अच्छे से छानकर, अच्छी तरह मिला लीजिये।
  • मसाला चाय ताड़ी को छोटी गिलासो में छान लीजिये और गर्म गर्म पेश कीजिये।

गार्डन ऑफ़ ईडन

    यह बनाने में बहुत सरल है और गर्मियों के दिनों में आपके ठंडक की प्यास को आसानी से बुझा देगा। सेब के रस की मिठास आपकी मस्तिष्क को और नशो को शांत कर देगा। साथ ही यह पार्टियों के लिए उत्तम है और आपके मेहमानो को इतना पसंद आएगा की वे इसे सेष करने पर बाध्य हो जायेंगे।

    सामग्री

  • 60 मि.ली. काला रम
  • ताजा निम्बू
  • सेब का रस आवश्यकता अनुसार
  • बनाने की विधि

  • इस कॉकटेल के लिए आपको एक लम्बे गिलास की आवश्यकता होगी। इसे बर्फ के टुकड़ो से भर लीजिये।
  • इसमें रम मिलाइये और ऊपर से सेब का रस डालिये।
  • ताजे निम्बू के कुछ टुकड़े लीजिये और इसके रस को निचोडिये। उसके बाद कुछ छिलको को भी निचोडिये।
  • सेब के टुकड़े के साथ इसे गार्निश कीजिये।

देसी रम पंच

Source unsobered.com

    हम से कुछ प्रति शाम को कुछ मसालेदार और चटपटा लेना पसंद करते है। यह आपके कॉकटेल पार्टियों को भी मजेदार बना सकता है। ताजे अनानास की उपस्थिति के कारण इस कॉकटेल में एक अनोखा मीठा स्वाद है। इस देसी कॉकटेल का स्वाद आपको एक गर्म भरी शाम में स्फूर्तिवान बनने पर बाध्य कर देगा।

    सामग्री

  • 45 मि.ली. काला रम
  • काला नमक, आवश्यकता अनुसार
  • चाट मसाला, आवश्यकता अनुसार
  • 10 मि.ली. ताजे निम्बू का रस
  • 90 मि.ली. अनानास का रस
  • बनाने की विधि

  • अनानास को छील ले और इसके टुकड़े कर लीजिये, अब इन्हे एक ब्लेंडर में अच्छी तरह से ब्लेंड करें। एक छलनी का उपयोग करके पल्प को अलग करें और इसे एक तरफ रख दे।
  • अब इसमें काला नमक और चाट मसाला डालिये और अच्छे से मिला लीजिये।
  • अंत में, इसमें रम डालिये और अच्छे से मिला लीजिये।
  • अब इसमें बर्फ के टुकड़े डालिये और पेश कीजिये। आप इसे अनानास के टुकड़े से गार्निश कर सकते है।

रम के साथ क्या सबसे अच्छा मिश्रित होता है

    फ्रूट पंच

  • एक तरोताजा पेय बनाने के लिए फलो का मिश्रण रम के साथ अच्छे से मिश्रित हो जाता है। यह आपके कॉकटेल के लिए एक उत्तम मिश्रण बनाता है जो आपके पेय को एक अनोखा स्वाद देता है। आपके ग्लास में रम और फलों के पंच के साथ मिश्रित पेय एक रहत देता है और गर्म मौसम से कुछ राहत प्रदान करने का एक अच्छा विकल्प है। यदि आप अपने कॉकटेल में फलो के मिश्रण का उपयोग करने की योजना बना रहे है तो आपको अच्छे से मिश्रण बनाना आना चाहिए क्योकि सामग्रियों का अंतुलन आवश्यक है।
  • अनानास का रस

  • यदि आप एक बार रम युक्त पीना कड़ा का सेवन करते है तो आप कॉकटेल के दीवाने बन जायेंगे। रम के साथ सबसे अच्छे से मिश्रित होने वालो में से एक है अनानास का रस। इसका स्वाद अपने आप में अनोखा है और यह कॉकटेल के स्वाद को मोहक बना देता है। यह पेय को एक पीलापन रंग देता है जो अपने आप में बहुत अच्छा दीखता है। इसके लिए आपको अङ्गिक सामग्री की भी आवश्यकता नहीं है, बस कुछ रम के पेग के साथ अनानास का रस ही इसे बनाने के लिए पर्याप्त है।
  • अदरक युक्त झागदार शराब

  • अदरक युक्त झागदार शराब आपके कॉकटेल में एक अलग स्वाद ले आता है और यह उन लोगो को भी पसंद आएगा जिन्हे अपने कॉकटेल में ज्यादा मीठापन पसंद नहीं है। साथ ही अदरक बहुत मददगार है और इसके स्वास्थ्य पर कई लाभ है। आप समान्य सर्दी से छुटकारा पाने के लिए पेय में अदरक डाल सकते है। यदि आपके घर में अदरक युक्त झागदार शराब नहीं है तो आप सामान्य अदरक का उपयोग भी कर सकते है। आपको बस इसके सेवन से पहले इसे छान लेने की आवश्यकता है।
  • नारियल पानी

  • नारियल का पानी अपने आप में गर्मी के दिनों में तरोताजा करने वाला पेय है। यदि आप शराब के सामान्य स्वाद के बिना कुछ पेग का सेवन करना चाहते हैं, तो आप नारियल पानी के साथ कुछ कॉकटेल चुन सकते हैं। यह काले रम के साथ बहुत अच्छे से घुल जाता है। यह पौष्टिक भी है क्योकि इसमें बहुत अधिक मात्रा में पोटैशियम होता है। साथ ही, यह वह भी है जिसे आप दूर समुद्र तट पर, या अपने घर के निर्मल वातावरण में उपयोग कर सकते हैं।
  • सेब का रस

  • ताजे सेब भी काले रम के साथ एक उत्तम संयोजन बनाते है। सेब में भरपूर पौष्टिक तत्व होते है और इनमे बहुत अधिक मात्रा में विटामिन सी, कैल्शियम, पोटैशियम, और फाइबर पाए जाते है। जब भी आपकी इच्छा कॉकटेल में सेव के रस का उपयोग करने की हो, सदैव ताजे सेब ही काटे। सेब का रस कॉकटेल में तरोताजा बदलाव ला देता है और याद बड़े-छोटे सबको पसंद आता है। यह स्वास्थ्य के लिए कई प्रकार से लाभदायक है और यह दिल के लिए और मधुमेय को रोकने के लिए अच्छा है।
  • संतरे का रस

  • संतरे का रस कॉकटेल के लिए एक महत्वपूर्ण घटक है और यह सभी प्रकर की शराब के साथ अच्छे से घुल जाता है – चाहे वह रम हो, , व्हिस्की हो या वोडका हो। यह पेय में एक अनोखा स्वाद जोड़ देता है और शराब के नियमित स्वाद के आलावा एक नया स्वाद जोड़ देता है। किसी भी शराब में संतरे के रस का संयोजन, कॉकटेल को तरोताजा और एक गर्म शाम के लिए आदर्श बना देता है। अतिरिक्त चीनी को दूर करने के लिए आपको सदैव ताजा संतरे ही काटने चाहिए। विटामिन सी की उपस्थिति के कारण यह पौष्टिक भी है।
  • आइस क्रीम

  • हम में से कुछ को आइस क्रीम बहुत पसंद है। और क्यों न इसे कॉकटेल में भी मिलाया जाये। ऑनलाइन भी बहुत सी रेसिपीया उपलब्ध यही जो बहुत स्वादिस्ट है। आप जितने चाहें उतने फ्लेवर या स्कूप जोड़ सकते हैं। यह शराब के साथ सबसे अच्छे संयोजन बनाने वालो में से एक है और आइस क्रीम की भी विभिन्न फ्लेवर है जिन्हे आप अपने अनुसार चुन सकते है। साथ ही आप कॉकटेल को अन्य रस और फलो के साथ मिश्रित कर सकते है। कुछ चॉकलेट सॉस भी सहायक है और यह स्वाद को बढ़ा देता है।
Related articles
From our editorial team

पहले थोड़ी मात्रा में बनाएं

पूरे पैराग्राफ को पढ़ने के लिए धन्यवाद। हमें उम्मीद है कि आप उपरोक्त व्यंजनों को बनाने की कोशिश करेंगे। सबसे पहले इसे एक छोटे हिस्से में बनाएं ताकि सभी सामग्री बर्बाद न हों। उन सामग्रियों को जोड़ें या हटा दें जो कॉकटेल के स्वाद को बर्बाद कर रही हैं।