Related articles

उपहार को क्यों सजाया जाता है?

उपहार सजाने का इतिहास और परंपरा

Source www.google.com

उपहार समेटना और सजाना अपने आप में एक कला है और केवल कागज लपेटने तक ही सीमित नहीं है। लेकिन इस बात की बहुत संभावनाएं हैं कि आप कलात्मक रूप से उपहार को कैसे सजा सकते हैं। यह कला चीन में इसा पूर्व दूसरी शताब्दी से अस्तित्व में थी, जब कागज का आविष्कार किया गया था। उस समय किसी भी पैसे के उपहार को' चिह पाओ' ’नामक एक कागज में लपेटकर लिफाफे के रूप में भेजा जाता था। इसके बाद विभिन्न प्रकार की रैपिंग शैलियाँ बनाई गईं और उनका उपयोग एशियाई और पश्चिमी संस्कृतियों में किया गया। यह वास्तव में नया और दिलचस्प है| उपहार समेटकर सजाते समय आप अपना रचनात्मक दिमाग अलग-अलग तरीके से लड़ा सकते हैं|

उपहार सजाने के पीछे क्या विज्ञान है?

Source www.google.com

उपहार देने के मामले में, ऊपर के दिखावे को उपहार से ही मेल खाना चाहिए। केवल उपहार पर ही पैसा खर्च करना पर्याप्त नहीं है क्योंकि उसको सजाना भी उतना ही महत्वपूर्ण है। सजा कर उपहार देना इतना महत्वपूर्ण क्यों है? यह कहा जाता है कि परिपूर्ण मोड़, सुंदर बो, लेस और ध्यान से बंधे रिबन के साथ,दिया उपहार देखकर प्राप्तकर्ता पहली नजर में ही मंत्रमुग्ध हो जाता है। कभी-कभी लोग गिफ्ट रैपिंग से इतना प्यार करते हैं कि उन्हें यह अन्दर रखी गिफ्ट से बेहतर लगता है। कई वर्षों के शोध के बाद, यह निष्कर्ष निकाला गया कि बड़े ठीक करीने से समेटे उपहार को बिना उपहार की तुलना में अधिक रेटिंग मिली,| उपहार कुछ भी हो| कलम की तरह एक छोटा सा उपहार भी रैपिंग से सजाकर दिया तो बहुत फर्क पड़ता है और प्राप्तकर्ता और उपहार दाता के बीच सकारात्मक वातावरण बना देता है।

गिफ्ट रैपिंग (उपहार सजाना) यह एक कला है

Source www.google.com

कटिंग, फोल्डिंग और डेकोरेटिंग द्वारा उपहार लपेटने की प्रथा देशों की सीमाओं को लांघकर जाती है। उपहार सजाना इस बात का प्रतीक है कि इंसान ने किसी भी सीदी सादी वस्तु को कैसे चौकट में बिठाना और उसे विशेष बनाना सीखा है। यदि आप एक सावधानी से ठीकठाक तरह खरीदारी के उपहार को पूरी तरह से सजाते हैं, तो आप अपने पसंदीदा व्यक्ति की तरफ से उपहार खोलने पर पुरस्कारयुक्त शाबाशी प्राप्त करेंगे। उपहार सजाने ने से पहले, विशेष रूप से एक छोटे से उपहार चाहे वह एक पेन की तरह हो , आपको यह देखना जरुरी है कि, आप किसके लिए कर रहे हैं। यदि यह बच्चों के लिए है, तो आप हैलो किट्टी या स्पाइडरमैन थीम वाले पेपर के बारे में सोच सकते हैं, जिसपर एक बड़ा नाम का कार्ड है।हमेशा पेन को पहले रखें और बाद में पेपर को कांटे या मोड़े जिससे वह सलवटे या जादा पेपर कंटने से बचें|। स्टाइलिश लुक देने के लिए आप थोड़े ऑफ-सेंटर पर एक साधारण बो का विकल्प भी चुन सकते हैं।

पेन को रैपिंग करने की उत्कृष्ट आयडिया

कलम एक अर्थपूर्ण, व्यावहारिक और उपयुक्त उपहार है और यह कलाकारी को प्रोत्साहित करता है। इसे पानेवाले से सराहा जाता है क्योंकि हर दिन कलम का उपयोग किया जाता है, चाहे वह ग्रोसरी की सूची हो या जर्नल। अगर कलम को अच्छी तरह से सजाया जाता है तो यह अपने प्रियजनों के लिए और अधिक अर्थपूर्ण बन जाता है।

रिबन से रैप किया पेन

Source mayarts.com

कभी-कभी हम यह सुनिश्चित नहीं कर पाते हैं कि पेन को गिफ्ट करने से पहले हम उस पेन को रैप करनेके लिए किस चीज का उपयोग कर सकते हैं| हम सभी के पास अपने घर के बहुत कलात्मक वस्तुएं हैं। उपहार को सजाने के लिए रिबन एक आसान तरीका है। जब आप एक पेन को ,जो पतला और छोटा होता है, उसे समेटने के लिए पतली और संकीर्ण रिबन लेना बेहतर है,जिससे पेन को बेहतर तरीके से पकड़ लें और रैपिंग को सुंदर रूप देगा| आप कुछ स्क्रैप रिबन का उपयोग भी कर सकते हैं जो बड़े उपहार को बांधने के लिए इतने उपयुक्त नहीं हैं।

रिबन लपेटना काफी आसान है, क्योंकि आपको पेन बॉक्स के शीर्ष पर गोंद का एक डॉट लगाना होगा और पुरे पेन को ढंकने के लिए रिबन को तिरछे से लपेटना होगा। आप इसे पहले से नीचे से ऊपर तक फिर से लपेट सकते हैं और इसे साफ रखने के लिए चिपका सकते हैं। आप इसे सजाने के लिए पेन के ऊपर एक और छोटी रिबन के साथ एक लूप बना सकते हैं और जरूरत पड़ने पर प्राप्तकर्ता इसे लटका सकता है।और सुंदर रूप देने के लिए ऊपर की बाजु पर एक छोटा फूल जोड़ना न भूलें । माय आर्ट्स से शेल्‍ली डोझियर-मकी में रिबन से सजे पेन के संपूर्ण चित्र है। आप जाँच कर सकते हैं।

व्हॅलेंटाईन रिबन पेन का रॅप

Source www.theribbonretreat.com

कोई फर्क नहीं पड़ता कि आप अपने प्यार को साल भर किस तरह जताते हैं , लेकिन एक विशेष दिन पर एक विशेष उपहार बहुत मायने रखता है। वैलेंटाइन डे के लिए एक उपहार के रूप में एक सजावटी पेन आपके जीवन में किसी विशेष व्यक्ति के लिए अपने बिना शर्त प्यार को व्यक्त करने का एक अच्छा तरीका है। आप। कार्ड के साथ फूल और निश्चित रूप से चॉकलेट के साथ विचारशील पेन का कोम्बिनेशन कर सकते हैं| लाल रंग अपने आप में किसी भी सामग्री में एक आवरण के रूप में बहुत आकर्षक लगता है और यदि यह आपके प्रियजन के लिए एक उपहार है, तो यह आपके विशेष दिन के लिए एकदम सही साथ होगा।

यहां एक मजेदार विचार है कि, आप अपने उपहार को एक जादुई रूप कैसे बदल सकते हैं; शायद एक पेन या आसानी से पेन से भरा एक बॉक्स के साथ| सजावट के लिए एक बड़ी लाल रिबन, एक तयार फूल और अलग रंग के किसी भी रिबन को लें। एक रिबन से पेन या बॉक्स को लपेटें और इसे अच्छी तरह से चिपकाये। रिबन के साथ एक बो और एक क्राफ्ट का फूल बनाओ और पेन के ऊपर जोड़ दो| आप कलम को सजाने के लिए एक प्रेम के चिन्ह या सिर्फ एक पॉम्पोम या दिल का प्रतीक लगा सकते हैं ,वेलेंटाइन के रिबन पेन पर उनके चित्र के लिए दिरिबनरिट्रीट से मिशेल के साथ उसके चित्रों के बारे में बातचीत करें|

वाशी टेप के रॅप

Source www.craftic.com

जब आप एक साफ और सिदे सादे रैपिंग तकनीक के बारे में सोचते हैं तो कभी भी वाशी टेप को याद करते हैं| ये सुंदर, सजावटी मास्किंग टेप हमेशा आसानी से मिलते है और उपयोगी होते हैं। यह आपके पेन को सजाने का एक आसान और सस्ता तरीका है। पतली और टिकाऊ और ज्यादातर प्राकृतिक फाइबर जैसे भांग और बांसके साथ बनाई गई आप इसे विभिन्न रंगों और पैटर्नों में पा सकते हैं। इस टेप की एक और बड़ी खासियत यह है कि लकड़ी, प्लास्टिक या धातु जैसी कई सतहों पर टेप करना आसान है और इसे आसानी से हटाया जा सकता है।

यही कारण है कि जब आप अपने पेन गिफ्ट को सजाने के विकल्प के रूप में लेते हैं तो वाशी टेप एक स्मार्ट विकल्प है। जैसा कि ये टेप स्थायी नहीं हैं, यदि आप को डिज़ाइन अच्छी नहीं लगी तो आप इसे हटा सकते हैं। यह एक साधारण पेन को एक अच्छे सजावटी चीज में भी बदल सकते हैं। पेन का उपयोग करते समय प्राप्तकर्ता भी इसे निकलना नहीं चाहता है| एक पेन को सजाने या लपेटने के लिए आपको एक या दो अच्छे पैटर्न वाले टेप ढूंढने होंगे और उसके अनुसार पेन के रंग से मेल खाना होगा। आप कलम को कुछ चमक और उस पर गोंद के साथ भी सजा सकते हैं। वाशी रैप्ड पेन पर कुछ अद्भुत विचारों के लिए क्राफ्टिक से जेनिफर से बात करें|।

फीदर रैप दी पेन

Source idlewife.blogspot.com

इतिहास में, दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण दस्तावेजों को पंखों के कलम से लिखा गया था। यदि आप उपहारमें पेन देना चाहते हैं मगर आपके पास बॉक्स नहीं है तो इस पेन को पंछियों के पंखों से सजावट करके भेट दे सकते हैं| पेन यह शब्द लैटिन शब्द 'पेन्ना' से आया है, जिसका अर्थ है पंख। जब हम पंख देखते हैं तो हम शायद कुछ बच्चों के शिल्प के बारे में सोचते हैं| लेकिन आप कल्पना नहीं कर सकते कि, पंखों से सजाए जाने और समेटे जाने से एक कलम कितनी सुंदर दिख सकती है कि, इसका उपयोग शादियों में भी किया जा सकता है।

आप अपने नेचर वॉक या क्राफ्ट स्टोर पर जाने के दौरान पंख पा सकते हैं। आप पंखों को को एक गर्म गोंदके बंदूक के साथ पेन या पेन के बॉक्स से बांध सकते हैं और मेल खाने वाले वाले पत्थरों से सजा सकते हैं। यह तुरंत बहुत खूबसूरत और बोहेमियन जैसा लुक देगा। कलम कैसा है, इससे कोई फर्क नहीं पड़ता , लोग पंख के साथ सुंदर सजावट की सराहना करके ही रहेंगे| आइडलवाइफ के क्रिस्टिन का फिदर्द रैप्ड पेन पर एक विस्तृत चित्र है, जिसे आप देख सकते हैं|

मोतियों से मनपसंद चीज बनाओ|

Source www.lakeshorelearning.com

एक उपहार को सजाना एक ऐसी रचनात्मक चीज है जो एक सिंपल पेन को एक नयी पहचान देती है। कलम को पर्सनालाइज करने और उसे किसी को उपहार देने के कई तरीके हैं। प्राचीन काल से हजारों साल पहले मोतियों की कलाकारी एक फैशन था और उसका उपयोग परिधान से लेकर बही पुस्ततक तक हर चीज में किया जाता था। हम पेन बॉक्स को सजाने के लिए उसी विधि का उपयोग कर सकते हैं और इसे किसी विशेष व्यक्ति को उपहार में दे सकते हैं।

यदि आप किसी बच्चे को एक कलम देने की सोच रहे हैं, तो आप उसे उसका नाम के आकर्षक अक्षरयुक्त मोतियों से बनाकर कलम के शीर्ष पर बाँध सकते हैं। और आप उपहार बॉक्स को सजाने के लिए लकड़ी, सिंथेटिक, हाथी दांत, मूंगा या हड्डी के मोतियों का उपयोग कर सकते हैं। विभिन्न मोतियों का ढेर बनाने के लिए तारों का उपयोग करें और मिलेजुले रैपिंग पेपर के साथ कवर करने के बाद बॉक्स को जोड़ें|। बीड्स के विविध अर्थ और कार्यक्षमता हैं और उनकी बहुमुखी प्रतिभा भी नेत्रदीपक है|।यदि आपको बहुत आवश्यकता है, तो लेकशोअरलर्निंग के पास निजीकृत पेंसिल टॉपर्स के लिए ट्यूटोरियल है।

गोर्जिअस पेपर से रैप

Source inmyfirsthouse.blogspot.com

यदि आप किसी को एक पेन दे रहे हैं चाहे वह एक बॉक्स में है या आप इसे केवल एक रैपिंग पेपर में लपेटना चाहते हैं, तो पेन को पहले से ही सजाने के बारे में सोचें। उस रैपिंग से आप भव्य दिखने वाले पेपर के साथ निश्चित रूप से जादा प्रशंसा और गिफ्ट देखकर 'आह' निकलनेवाली है| इस सजावट की इस प्रक्रिया के माध्यम से, आप किसी भी उबाऊ दिखने वाले पेन को एक आकर्षक पेन में बदल सकते हैं और एक परिपूर्ण कलम को और अधिक रोबीला बना सकते हैं।

यदि आप किसी बुजुर्ग व्यक्ति को उपहार दे रहे हैं तो आप अपने इन दोस्तों के लिए कुछ मजेदार पैटर्न वाले पेपर या सुरुचिपूर्ण ठोस रंग के पेपर ले सकते हैं। गाढ़े रंग की नेल पॉलिश लें। बड़े करीने से कागज को सुरक्षित करने के लिए दो तरफा स्कॉच टेप का उपयोग करें। आप पेन को पैटर्न वाले कागज के साथ लपेट सकते हैं और यदि आप चाहें तो कलम की गर्दन पर सुंदर रंगीन नेल पॉलिश लगा सकते हैं। इसलिए अगली बार जिस व्यक्ति को आप भेंट कर रहे हैं, वह कलम को देखेगा तो वह आपको अवश्य याद करेगा। इन माय फर्स्ट हाउस से विक्टोरिया के पास रंगीन क्यूट पेन के लिए एक विस्तृत सचित्र चित्र है।

पेन होल्डर का गिफ्ट बॉक्स

Source www.scrappygeek.com

कुछ भी नहीं प्राप्तकर्ता को खुश करता है, जितना एक व्यक्तिगत हस्तनिर्मित स्पर्श से दिया हुआ उपहार है| है। एक कलम अपने आप में सभी उम्र के अपनों के लिए एक सुंदर उपहार है और यदि आप एक व्यक्तिगत स्पर्श देते हैं तो यह किसी के लिए जीवन भर के लिए यादगार बन सकता है। एक कागज में लिपटा एक कलम। आम है लेकिन अगर आप इसे एक नए तरीके से पेश करना चाहते हैं तो एक पुराना ग्रामीण तरीका आज़माएं।

एक पुराना लकड़ी का डिब्बा कलम रखने और उसे उपहार देने के लिए उपयुक्त बनाने का एक शानदार तरीका है। आप एक लकड़ी के बॉक्स जो घर के किसी भी कोने में पड़ा हो ले सकते है| इसे साफ़ करें और इसके अन्दर रंगबिरंगी कपड़ा या वेलवेट क्लोथ से बॉक्स के आकार से लपेटे| इसे गर्म गोंद के साथ चिपकाएं और पेन को अंदर रखें। इसे एक भूरे रंग के कागज से लपेटें और इसके ऊपर सुलेख शैली का संदेश लिखें। यह न केवल किसी फॅंटसी उपन्यास के एक जादूगर के बॉक्स की तरह दिखाई देगा, बल्कि सभी इसकी बहुत सराहना करेंगे| स्क्रैपीगीक के पास इस विचित्र पेन होल्डर गिफ्ट बॉक्स पर अधिक विवरण हैं यदि आप क्राफ्टिंग करना चाहते है तो देख लें|।

टिश्यु पेपर के फूलों का रैप

Source www.americangreetings.com

जब आप दिल से कुछ देना चाहते हैं, तो टिशू पेपर फ्लावर क्राफ्ट इसे करने का एक मजेदार तरीका है। यह आपके बटुए को खाली नहीं करेगा, लेकिन उपहार को एक पर्सनलाईजड़ स्पर्श देगा। टिश्यु पेपर पर सलवटे न पड़ने दें और इसे फूलों के सममितिय आकार में कटौती करें। कलम को फूल के बीच से रखें और इसे हरे रंग के रिबन के साथ बाँध दें। इससे कलम को एक भव्य रूप मिलेगा और आपका प्रेमी इस आयडिया को ज़रूर पसंद करेगा। टिशू पेपर फ्लावर पेन पर विस्तृत चित्र के लिए, अमेरिका ग्रीटिंग|

डी आई वाई पेन गिफ्ट रैप करनेकी आयडिया

हम जानते हैं कि कोई डी आई वाई (डू इट युअरसेल्फ) प्रोजेक्ट्स से प्यार करता है और एक सुंदर उपहार की सजावट करता है, तो उसे हर कोई सराहता है| आइए कुछ ऐसा बनाएं जो सिंपल है फिरभी अभी तक सुंदर है और उस व्यक्ति के चेहरे पर मुस्कान देखें जिसे आप उपहार देने की योजना बना रहे हैं|

फ्लोरल गिफ्ट रैपिंग

Source www.google.com

पेन बॉक्स को असली फूलों से सजाना यह एक सचमुच कमल की नयी आयडिया है और वह बॉक्स को 3 डी दृश्य देगा| यहाँ यह कैसे करने का इसका तरीका दिया है|

आपको क्या सामग्री चाहिए :
  • क्राफ्ट पेपर / ब्राउन पेपर
  • स्कॉच टेप
  • शार्पी
  • असली फूल

इसे कैसे बनाएं:
  • सिंपल क्राफ्ट पेपर में अपना उपहार समेटे
  • स्कॉच टेप का उपयोग सुरक्षित और साफ-सुथरा दिखने के लिए करें
  • पैकेज के सामने वाले हिस्से पर एक जार या फूलदान स्केच करें
  • फूलों को अच्छी तरह से काटें और उन्हें सामने टेप लगाये ताकि वे फूलदान पर बैठे हुए दिखें
  • फूलों को टेप से ठीक करें और यह हो गया

पेपर गिफ्ट रैप

Source www.google.com

जरुर आप के पास बहुत क्राफ्ट पेपर पड़े होंगे| उनका डी आई वाई पेन का लिफाफा बनाने के लिए इस्तेमाल करें| ये सुन्दर भी दिखेग और उपहार देने का उद्देश्य भी सफल होगा|

आपको क्या चाहिए:
  • दो रंगीन कागज के टुकड़े नील और पीले रंग के
  • गोंद
  • पेन
  • रिबन

इसे कैसे बनाएं:
  • नीले पेपर का एक टुकड़ा लें और ऊपर मोड़ें
  • एक और पीला गोल कटा हुआ पेपर लें
  • मुड़े हुए भाग पर गोल कागज चिपकाएँ
  • पीले पेपर का एक और टुकड़ा लें और इसे नीले पेपर पर चिपकाएँ
  • कागज पर दो छेद करें और उस में से एक रिबन डालें
  • पेन को बीच में रखें और रिबन बांधे
  • कागज़ के फूलों से सजाएँ

ओरिगामी पेन बॉक्स

Source www.google.com

अगर आप ओरिगामी से माहिर है तो, ओरिगामी पेन बॉक्स यह एक सबसे बढ़िया तरीका है बॉक्स बनाने का| अगर नहीं है ,तो भी आप विडियो देखकर और उनकी सूचनाओं का पालन कर के एक खुबसूरत डी आई वाई पेन गिफ्ट बॉक्स बना सकते हैं|

आपको क्या चाहिए:
  • चौकुरा पेपर की एक शीट
  • गोंद
इसे कैसे बनाएं:
  • तदनुसार कागज को मोड़ो
  • कागज पर चिह्नित करें
  • चिह्नों के अनुसार कागज को मोड़ो और एक आयताकार बॉक्स बनाने की कोशिश करो
  • गोंद से चिपका कर सब ठीक करें

Related articles

From our editorial team

एक आखरी टिप

हम आशा करते हैं कि आप हमारे इस अनुच्छेद से संतुष्ट होंगे । साथ में यह भी ध्यान रखिए की आप जो भी पेन उन्हें दे उसकी क्वालिटी भी अच्छी होनी चाहिए वह ज्यादा महंगा या ज्यादा सस्ता भी नहीं होना चाहिए । हो सके तो आप एक पेन का सेट उन्हें अच्छे से पैक कर के दे दे । यकीन मानिए ऐसा करने पर उन्हें बहुत खुशी होगी ।