Related articles

आपके बच्चों के लिए बोर्ड गेम खेलना क्यों जरूरी है?

Source manhattanpsychologygroup.com

जैसे-जैसे तकनीक का उपयोग बढ़ा वैसे-वैसे बच्चों के मनोरंजन के लिए अनगिनत तरीके आए। पर यहाँ पर यह जानना बहुत जरूरी है कि इन तरीकों और गतिविधियों से बच्चों का बौद्धिक विकास उस स्तर पर नहीं हो पाता जिस स्तर पर होना चाहिए। हालांकि बोर्ड गेम आज के दौर में धीरे धीरे अपनी उपयोगिता और महत्व खो रहे हैं, यह अपने बच्चों के साथ स्क्रीन से दूर रहकर समय व्यतीत करने का एक अच्छा तरीका है और इसके अन्य कई फायदे भी हैं।

खेल खेलना एक आनंददायक गतिविधि है और बोर्ड गेम छोटे बच्चों के दिमाग के व्यायाम करने की एक उत्तम युक्ति है, क्योंकि यह दिमाग के सोचने और समझने की शक्ति को उससे सम्बद्ध क्षेत्रों को उत्तेजित करके बढ़ाता है। खेल बच्चों को जीत और हार का सामना करना सिखाता है, और साथ ही बौद्धिक और भावनात्मक कौशल को भी मजबूत बनाता है। इससे अच्छा महसूस कराने वाले हार्मोन बाहर निकलते हैं जैसे – एंडोर्फीन, जब किसी व्यक्ति से बाहर निकलता है तो यह व्यक्ति को करुणामय, प्रसन्न और संतुष्टि का अनुभव कराता है। देखभाल करने वालों के रूप में, यह सुनिश्चित करना जरूरी है कि हमारे बच्चे शारीरिक, भावनात्मक और मानसिक रूप से विकसित हों जो बोर्ड गेम के माध्यम से हो सकता है।

बोर्ड गेम खेलने के 5 मुख्य फायदे

Source club31women.com
  • सोचने समझने की शक्ति को बढ़ावा
    बोर्ड गेम में विशेष रूप से रणनीति के खेल खेलने से स्मृति अच्छी होती है और साथ ही सोचने समझने की शक्ति का विकास होता है। साथ ही तार्किक सोच और समस्या का समाधान करने का कौशल भी इससे आता है। ये बच्चों को ज़िंदगी की वास्तविक समस्याओं को हल करने का तरीका एक मजेदार तरीके से सिखाता है, जैसे ज़्यादातर खेलों में खिलाड़ी स्थिति का आकलन करते हैं और सभी चीजों का बारीकी से अध्ययन करते हुए एक उचित हल ढूंढते हैं।

  • गणित करने की क्षमता का विकास
    अधिकांश बोर्ड गेम जिनमे आसान गणित और मनोरंजन के रूप में जोड़ना, घटाना, गिनना और अंको को याद करना सम्मिलित होता है।

  • योजना बनाने की क्षमताओं का विकास
    आमतौर पर खेल खिलाड़ी को उसके भविष्य के कदमों के लिए दृष्टिगोचर बनाता है, यह एक ऐसा कौशल है जो वास्तविक दुनिया में अत्यंत महत्वपूर्ण है।

  • सामाजिक क्षमता को अच्छा बनाना
    स्क्रैबल एक ऐसा खेल है जिसे खेलने से बच्चों को नए-नए शब्द बनाने एवं उन्हें याद करने के साथ याद करने की क्षमता को प्रोत्साहित किया जाता है। इसके अलावा, बच्चे बोर्ड गेम या कार्ड गेम खेलते समय दिए गए निर्देशों को पढ़ते हैं, जो उनकी पढ़ने की क्षमता को विकसित करती है।

  • शब्द-कोश का निर्माण
    स्क्रैबल एक ऐसा खेल है जिसे खेलने से बच्चों को नए-नए शब्द बनाने एवं उन्हें याद करने के साथ याद करने की क्षमता को प्रोत्साहित किया जाता है। इसके अलावा, बच्चे बोर्ड गेम या कार्ड गेम खेलते समय दिए गए निर्देशों को पढ़ते हैं, जो उनकी पढ़ने की क्षमता को विकसित करती है।

5 से 10 वर्ष के बच्चों के लिए 10 सबसे अच्छे बोर्ड गेम

स्क्रेबल जूनियर

Source www.amazon.in

स्क्रैबल जूनियर गेम दुनिया के सबसे बड़े वर्ड-गेम स्क्रैबल को पसंद करने वाले बच्चों को व्यस्त रखने का एक बढ़िया तरीका है। इसका डिजाइन 5-8 वर्ष की उम्र के बच्चों के लिए बनाया गया है, जो शब्दो को बनाना, पढ़ना, वर्तनी और शब्दकोष को सिखाने की कोशिश करता है। स्क्रैबल बोर्ड के ऊपर शब्द होते हैं। प्रत्येक खिलाड़ी सात अक्षरों की टाइल चुनता है और इन अक्षरों को शब्दों के साथ मिलाने का प्रयास करता है। अंत में जो शब्दों को भरता है वह जीत जाता है।

हालाँकि इस खेल की एक साइड में सीमित शब्द होते हैं, वहीं इस साइड की विपरीत साइड में क्लासिक स्क्रैबल गेम होता है, जो उन बड़े बच्चों के लिए होता है जिन्हें ज्यादा कठिन चुनौतियों की जरूरत होती है। यह बच्चे की वर्तनी के अध्यायों को अतिरिक्त सहायता देता है और शब्दो को पहचानने में भी सहायता करने का एक बढ़िया तरीका है, क्योंकि बोर्ड में शब्दों के साथ चित्र भी होते हैं। मैटल जूनियर स्क्रैबल क्रॉसवर्ड गेम अमेज़न पर 599 रुपये में उपलब्ध है।

मोनोपोली

Source www.flipkart.com

मोनोपोली रियल-एस्टेट का एक खेल है जिसमें दो से आठ खिलाड़ी तक होते हैं, जिसमें खिलाड़ी बोर्ड के चारों ओर घूमकर संपत्ति खरीदते, व्यापार करते और संपत्ति को बढ़ाते हैं। इस खेल का उद्देश्य स्वयं को आर्थिक र्रूप से मजबूत और्फ अन्य खिलाड़ियों को दिवालिया करना है। बोर्ड की हर साइड 10 भागों में विभाजित होती है जो यूटिलिटीज, संपत्ति, रेलवे, जेल और अन्य भागों का प्रतिनिधित्व करते है। शुरुआत में एक खिलाड़ी के पास निश्चित राशि होती है और एक जोड़ी पासे को रोल कर बोर्ड के चारों ओर घूमते है। जो खिलाड़ी बेनामी संपत्ति के ऊपर रुकता है, चाहे तो इसे खरीद सकता हैं, लेकिन अगर संपत्ति किसी दूसरे खिलाड़ी की है, तो उसे उस संपत्ति पर रुकने का किराया अदा करना होगा। किसी गलत संपत्ति पर उतरने से खिलाड़ी को एक कार्ड खींचना होगा, जिसका परिणाम उस खिलाड़ी के अनुकूल या प्रतिकूल हो सकता है।

इस खेल के कई संस्करण मौजूद हैं जिनमें यूएस, यूके, भारतीय संस्करण के साथ-साथ बिल्कुल भिन्न प्रकार के संस्कारण जैसे आल्टीमेट बैंकिंग संस्करण, पोकेमॉन: कांटो संस्करण, स्टार वार्स, गेम ऑफ थ्रोन्स और डिज्नी संस्करण शामिल हैं। ये सभी संस्करण वास्तविक या काल्पनिक स्थानों से उनके संस्कारण से प्रेरित हैं। भारतीय संस्करण को फ्लिपकार्ट से 599 रुपये में खरीद सकते हैं।

कैशफ़्लो बोर्ड गेम

Source www.amazon.com

कैशफ्लो एक ऐसा गेम है जिसे बुनियादी आर्थिक रणनीतियों और लेखांकन सिद्धांतों को समझने हेतु डिज़ाइन किया गया है। इस बोर्ड में दो ट्रैक होते हैं, "रैट रेस", जो एक छोटा वृत्त होता है जहाँ खिलाड़ी केवल एक पासा रोल करता है, पेचेक स्पेस पास करने के बाद पेचेक ले सकता है और चार डेक में से एक डेक निकालता है जो इस बात पर निर्भर करता है कि आप किस जगह पर लैंड हुए हैं। इन कार्डों से हुए सौदे अच्छे या बुरे हो सकते हैं। यहाँ मुख्य समस्या पैसों की कमी की होती है।

"फास्ट ट्रैक" वह है जहां आप दो पासे रोल करते हो, जहाँ खिलाड़ियों को मुकदमों, तलाक और टैक्स ऑडिट में पैसे खोने से पहले निवेश ढूँढना होता है। खिलाड़ी विभिन्न प्रकार के करियर चुनकर उसके अनुसार वित्तीय पत्र भरते हैं। सभी निवेश और नुकसान इन वित्तीय पत्र पर भी भरे जाते हैं। इसके अलावा खिलाड़ी के लिए सह-निवेश करने के मौके भी उपलब्ध होते हैं। यह खेल गणित पसंद करने वाले लोगों के बीच काफी लोकप्रिय है साथ ही वित्तीय विषय सीखने का भी एक मजेदार तरीका है। कैशफ्लो बोर्ड गेम अमेज़न पर 8,800 रुपए में उपलब्ध है।

सीक्वेंस बोर्ड गेम

Source www.flipkart.com

सीक्वेंस एक रणनीति पर आधारित कार्ड गेम है जिसे 12 खिलाड़ियों तक खेला जा सकता है। यदि 3 खिलाड़ियों से ज्यादा खिलाड़ी खेल रहे हैं तो उन्हें टीम बनाकर खेलना होगा। गेम-बोर्ड एक समान साथ पर रखा जाता है, जिसमें ड्रा डेक, मार्कर चिप्स, और डिसकार्ड पाइल रखी जाती है। जोकर की इस गेम में कोई जरूरत नहीं होती इसलिए उसे हटा दिया जाता है। प्रत्येक खिलाड़ी डेक से एक कार्ड लेता है और उसके बाद कार्डों को आपस में फेरबदल कर दिया जाता है।

हर खिलाड़ी या टीम को रंगीन पोकर चिप और कुछ कार्ड दिए जाते हैं जो खिलाड़ियों की संख्या पर निर्भर करता है। प्रत्येक कार्ड बोर्ड पर दो बार चित्रित किया होता है। खिलाड़ी को अपने हाथ से एक कार्ड चुनना होता है एक संबन्धित स्थान पर चिप को लगाना होता है। खेला गया कार्ड डिसकार्ड पाइल में चला जाता है और खिलाड़ी ड्रा डेक से एक रिपलेसमेंट कार्ड ले लेता है। यह खेल 2 और एक आँख वाले जैक के साथ भी आता है जो सीक्वेंस बनाने के लिए जरूरी होते हैं। जिस खिलाड़ी के दो सीक्वेंस बंटे हैं वह विजेता बन जाता है। यह सीक्वेंस बोर्ड गेम फ़र्स्टरी पर 500 रुपए में उपलब्ध है।

पासे के पारंपरिक भारतीय खेल

Source www.amazon.in

कई भारतीय पासे के खेल प्रसिद्ध खेलों के स्रोत हैं जैसे लूडो और मोनोपोली जैसे खेल चडुरंगा, पचीसी, साँप सीढ़ी और नवाकंकरी जो राजाओं के समय में खेले जाते थे। यहाँ तक कि अकबर भी पचीसी खेलता था जिसमें उसके गुलाम प्यान्दे बनते थे। ये सभी खेल समय के साथ खोते गए पर हाल के समय में इन्होने काफी प्रसिद्धि पाई है। इनमें से बहुत से गेम ओंलाइन खरीदे जा सकते हैं। नेहा मूर्ति जो एक व्यवसायी हैं उन्होने पारंपरिक भारतीय खेलों के कपड़े बनाए हैं जिंका मूल्य 400-1600 रुपए तक का है। यह सभी दबेटरइंडिया की वेबसाइट पर उपलब्ध हैं। ये पारंपरिक खेल हर्टऑफआर्टओंलाइन और "अमेज़न" पर भी उपलब्ध हैं।

शतरंज

Source www.amazon.in

शतरंज दो खिलाड़ियो का एक बोर्ड गेम है जो चेकर बोर्ड पर खेला जाता जिसमें 64 वर्ग होते हैं। माना जाता है कि यह खेल, भारतीय खेल चतुरंगा से 7वी सदी मे लिया गया है पर यह 19वी सदी में ज्यादा प्रसिद्ध हुआ। प्रत्येक खिलाड़ी 16 गोटियों के साथ शुरू करता है जिसमे एक राजा, एक रानी, 2 ऊंट, 2 घोड़े, 2 हाथी और 8 प्यांदे होते हैं। हर गोटी बोर्ड में अलग अलग तरीके से चलती है, जिसमें रानी सबसे ताकतवर और प्यंदा सबसे कमजोर होता है। इस खेल का उद्देश्य विरोधी के राजा को घेरकर को शय और मात देना होता है। खिलाड़ी की गोटी विरोधी की गोटी को हमला कर पकड़ती है जब तक उद्देश्य प्राप्त नहीं हो जाता। शतरंज के कई रूप उपलब्ध हैं, जैसे फिशर रेंडम शतरंज, जो काफी लोकप्रिय है। राजस्थान स्टोन शतरंज जिसमें हाथ सेबने प्यांदे बक्से में रखे होते हैं जो बोर्ड के रूप में भी प्रयोग होता है। यह अमेज़न पर 995 रुपये में उपलब्ध है।

बैकगमन

Source simple.wikipedia.org

बैकगेमन एक रणनीति का खेल है जो हजारों वर्ष पुराना है। यह खेल 15 गोटियों के सेट को बोर्ड पर चलाकर खेला जाता है जिनका उद्देश्य बोर्ड के काल्पनिक स्थानो में रेस करना होता है। खिलाड़ी विरोधी के सिक्कों पर कब्जा कर सकता है, उसे गेम में फिर से उसकी यात्रा शुरू करवा सकता है। बोर्ड में 4 वर्ग होते हैं 6 पतले ब्लॉक जो दो रंगो के एक के बाद एक होते हैं। एक ऊर्ध्वाधर पट्टी अंदर और बाहर की तालिकाओं को अलग करती है। सिक्कों का चलना इस बात पर निर्भर करता है कि पासे में क्या नंबर आया है। दो नंबर दो अलग अलग गोटियों या एक पर लागू हो सकते हैं। क्लासिक ब्राउन और व्हाइट बैकगेमन का सेट अमेज़न पर 4,661 रुपए में उपलब्ध है।

पहचान कौन

Source www.amazon.in

पहचान कौन दो खिलाड़ियों के बीच खेला जाने वाला प्रसिद्ध है जिसमें खिलाड़ी "हाँ" या "ना" के प्रश्न से छिपे हुए संकेतो को पता करता है। प्रत्येक खिलाड़ी 24 पहेली के कार्ड मे से एक बोर्ड के खाली स्थान में रखता है जिसके 24 खाने होते हैं। विरोधी कोकेवल "हाँ" या "ना" पूछकर पहेली का अनुमान लगाना होता है। एलिमिनेशन की इस प्रक्रिया में विरोधी अंतत: पहेली का अनुमान लगाने में सफल हो जाता है। वह खिलाड़ी जो सबसे पहले मिस्ट्री कार्ड का अनुमान लगाता है वह जीत जाता है। इस गेम के कई सन्स्क्र्न जैसे स्टार वार्स, मारवल और डिज्नी के साथ ही छोटा संस्कारण 20 खानो का उपलब्ध है। यह गेस हू गेम अमेज़न पर 449 रुपए में उपलब्ध है।

द सेटलर्स ऑफ कटन

Source medium.com

एक बोर्ड गेम जो बहुत ही प्रसिद्ध है। दुनिया भर में द सेटलर्स ऑफ कटन ने अपनी प्रतिभा और क्षमता से कई पुरस्कार जीते हैं।

द सेटलर्स ऑफ कटन कई खिलाड़ियों के साथ खेला जाने वाला गेम है जहाँ खिलाड़ी खुद को सेटलर्स मानते हैं और ट्रेडिंग व संसाधनो को प्राप्त कर विकसित करने की कोशिश करते हैं। खिलाड़ी पॉइंट हासिल कर बढ़त बनाते हैं और जो सबसे पहले ज्यादा पॉइंट बनाता है वह विजेता होता है। गेम बोर्ड में षटभुज की आकृति की टाइल्स होती हैं जो शुरुआत से अलग अलग रूप में होती है। इस गेम की खासियत है कि यह शुरुआती और अनुभवी दोनों प्रकार के खिलाड़ी खेल सकते हैं। इस गेम को आप अमेज़न से 999 रुपए में खरीद सकते हैं।

माउस ट्रेप

Source www.amazon.in

माउस ट्रेप पहला ऐसा काफी बड़ी संख्या में उत्पादित होने वाला 3-डी गेम है जो 1963 में बाजार में आया था। इस गेम का डिजाईन 2-4 खिलाड़ियों के लिए इस प्रकार है कि वे चीज कार्ड इकट्ठा करने वाले एक जटिल माउसट्रेप से अपनी गोटियों को चला सकते हैं। यह उन्हे अन्य चूहों को चीज, व्हील पर ले जाने की अनुमति देता है जो कि जाल के लिए चारा होता है। जब जाल बनकर तैयार हो जाता है, खिलाड़ी क्रैंक को मोड़कर चूहे को फँसाने की कोशिश करता है जो माउस ट्रेप को एक्टिवेट कर देता है। अंत में जो चूहा फँसने से बच जाता है वह विजेता होता है। यह माउस ट्रेप गेम 6 वर्ष तक के बच्चों के लिए उपयुक्त है। इसे अमेज़न से 1500 रुपए में खरीद सकते हैं।

संबन्धित नोट: औटिस्टिक बच्चे और बोर्ड गेम

Source www.kickstarter.com

जब एक बच्चे में औटिस्म स्पेक्ट्रम डिसॉर्डर का इलाज किया जाता है तो यह एक रुकावट भरा होता है। कई स्थितियाँ ऐसी होती हैं जो बच्चे पर प्रभाव डालती हैं जिनमे बातचीत करने में परेशानी, आँख मिलाने में परेशानी, ध्यान लगाने में समस्या और छूने, सूंघने और ध्वनि के प्रति संवेदनशीलता की कमी। अध्ययनो से पता चलता है कि बोर्ड गेम बच्चों के एएसडी उनकी क्षमता का भी विकास करने में मदद करते है जो उनके लिए आमतौर पर मुश्किल होता है। गेम में पहले से पूर्व निर्धारित कुछ नियम होते हैं जो औटिस्म के बच्चों को से गेम को दोहराने के लिए प्रेरित करते हैं। इसके अलावा बच्चों का सारा ध्यान बोर्ड पर ही होता है, ना कि उसके आसपास के लोगों पर, इसलिए वे आराम से अपने अनुकूल वातावरण में खिलाड़ियों के साथ जान पहचान कर सकते हैं। गेम जिनमे आकार, नंबर, और आकृति मिलाने वाले गेम खेलकर अपनी क्षमता को बढ़ा सकते हैं।

औटिस्म से पीड़ित बच्चों के लिए कई प्रकार के बोर्ड गेम अपनाए गए हैं। कैंडीलैंड, बैटलशिप और चाइनीज़ चेकर्स इनमे से कुछ हैं। ये गेम आसान तो हैं पर इनमे कुछ रणनीति भी होती है और एएसडी से पीड़ित बच्चों के लिए काफी उपयोगी है क्योंकि वे जब भी गेम खेलते हैं तो हमेशा नई चाल चलते हैं।