-
How to Make Cake at Homes: Tips & Tricks + 6 Easy-to-Make Cake Recipes that You Can Prepare Right in Your Kitchen! (2020)
-
Wondering How to Make a Cake at Home? 8 Simple, Step-by-Step Recipes for Baking a Cake without an Oven Plus Tips and Tricks for Making Your Cake Perfect, Just Like You! (2020)
-
यहां 6 आसान और स्वादिष्ट केक रेसिपी हैं, जो आपको अपने घर पर जरूर बनाने चाहिए। घर पर केक बनाने के लिए जरूरी सामान(2020)
इस टुटोरिअल से आप परंपरागत ब्लैक फॉरेस्ट केक बना सकते हैं
क्या आपको ब्लैक फॉरेस्ट पसंद हैं लेकिन आपकी इसे बनाने की कभी हिम्मत नहीं हुई हैं? हम आपको इसका दोष नहीं देंगे। यह केक मुश्किल दिखता हैं पर यह मुश्किल नहीं हैं। इस आसान सा टुटोरिअल का पालन करिये और हम आपको इसे बनाने का एक आसान सा तरीका बताएँगे।
ब्लैक फॉरेस्ट केक क्या है?
केक बनाने से पहले, उसे अच्छी तरह से जान लेते हैं। क्या आपको पता हैं के यह केक कहा से आता हैं और इसे ब्लैक फॉरेस्ट क्यों बुलाते हैं। ब्लैक फॉरेस्ट का जनम, (या इसका जर्मन नाम श्वार्त्ज़वाल्डेर कर्ष तोरते), जर्मनी में सोलवी सदी के अंत में हुआ था। इस दौरान पहली बार चॉकलेट को केक और कूकीज में इस्तेमाल किया गया था। जर्मनी के लोगों ने अपने चॉकलेट में एक किरश्च नामक विशेष चेरी लिकर मिलाकर ब्लैक फॉरेस्ट केक बनाया था, इसलिए यह नाम आया ! लेकिन इस की कुछ अलग धारणाएं भी हैं। कुछ इतिहासकार कहते हैं की इसे दक्षिण-पश्चिमी ब्लैक फॉरेस्ट पर्वत रांगो के नाम से जाना जाता हैं। कुछ दूसरे लोग यह कहते हैं की इस का नाम ब्लैक फॉरेस्ट की महिलाओं के पारम्परिक पहनावे पर रखा गया हैं। इस पहनावे में मुख्यतः ३ रंग होते थे, काला, लाल और सफ़ेद। !!
ब्लैक फॉरेस्ट केक बनाने की क्रमशः विधि
ब्लैक फॉरेस्ट केक जिसे ब्लैक फॉरेस्ट गातो भी कहते, चॉकलेट केक हे ४ परतों से बनता हैं। इस केक में फेंटा हुआ क्रीम और चेरी का फिलिंग होता हैं। हलाकि अस्सल केक में कीर्ष या खट्टे चेररिएस से बने फ्रूट लिकर का इस्तेमाल होता हैं, हम एक ऐसा केक बनाएंगे जो इन चीज़ो के बगैर भी उतना ही स्वादिष्ट लगेगा। ब्लैक फॉरेस्ट केक बनाने में ४ पड़ाव होते हैं। इन सूचनाओं को ध्यान से पालन करे और आपका केक देखते ही देखते तैयार ह जायेगा
मूल चॉकलेट केक बनाने की विधि
एक स्वादिष्ट केक बनानेके के लिए चॉकलेट और क्रीम के साथ चेरी एक बहुत अच्छी जोड़ी होती हैं। एक मूल नम चॉकलेट स्पंज केक ब्लैक फॉरेस्ट केक का आधार होता हैं। यह चॉकलेट केक ज्यादा मीठे नहीं होते लेकिन चेरी की फिलिंग इसकी भरपाई करेगा।
चेरी फिलिंग बनाने का तरीका
चेरी फिलिंग को आप ताजे या डिब्बा बंद चेरी और चीनी के साथ बनाया जाता हैं। आप केक में दूकान में मिलने वाला तैयार चेरी फिलिंग भी इस्तेमाल कर सकते हैं। चेरी फिलिंग की चाशनी को चॉकलेट केक सोंख लेता हैं और उसे एक विशेष स्वाद देता हैं।
केक को एक साथ मिलाने का तरीका
यह चरण ब्लैक फॉरेस्ट केक को उसका आकार और रूप देता हैं। चॉकलेट केक को बहुत सारे फेंटे हुए क्रीम और चेरी फिलिंग से लपेटा जाता हैं। यह विधि ऊपर वाले पर्त को छोड़के बाकि सारी परतों के लिए किया जाता हैं
केक को सजाना
ब्लैक फोरेस्ट केक को सजाने के लिए चॉकलेट के छोटे टुकड़े सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। आप यह चॉकलेट शेविंग खुद बना सकते हैं या इसे दूकान से खरीद सकते हैं। केक सजाने के लिए ताजा चेरी भी बहुत जरुरी होते हैं
ब्लैक फोरेस्ट केक बनाने की सामग्री क्या है?
किसी भी दूसरे केक की तरह ब्लैक फोरेस्ट केक तभी अच्छा लगेगा जब आप इसमें सबसे बेहतरीन सामग्री इस्तेमाल करे। इसमें सरे ताजे सामान का इस्तेमाल करें। वकके बनाने के लिए नीचे दी गयी सामग्री की सूचि और उनके मात्राओं को ध्यान से लिखे।
चॉकलेट केक के लिए सामग्री
- मैदा - 1 1/3 कप
- कोको पाउडर - 2/3 कप
- बेकिंग सोडा - 2 छोटे चम्मच
- बेकिंग पाउडर - 1 छोटा चम्मच
- नमक - 1 छोटा चम्मच
- शक्कर - 2 कप
- अंडे - 2 बड़े
- तेल - 1/2 कप
- वैनिला एक्सट्रेक्ट - 2 छोटे चम्मच
- छास - 1 कप
- गरम पानी - 1 कप
चेरी फिलिंग की सामग्री
- डिब्बा बंद चेरी - १ कप
- बचा हुआ चेरी का रस - १/४ कप
- शक्कर - १/२ कप
- कॉर्नस्टार्च - १/८ कप
- वैनिला एक्सट्रेक्ट - १/२ छोटा चम्मच आप डिब्बा बंद चेरी के बदले ताजे चेरी भी इस्तेमाल कर सकते हैं, लेकिन हम डिब्बा बंद चेरी लेने की सलाह देंगे क्यूंकि वह ज्यादा मीठे और स्वादिष्ट होते हैं
फ्रॉस्टिंग की सामग्री
- ब्लैक फॉरेस्ट केक में हम फेंटे हुए क्रीम फ्रॉस्टिंग बनाने के लिए गाढ़े क्रीम का इस्तेमाल कर रहें हैं। आप बाजार में मिलने वाला तैयार फेंटा हुआ क्रीम भी ले सकते हैं। इस से केक का फ्रॉस्टिंग बनाने का आपका समय बचेगा।
- गाढ़ा क्रीम - 3 कप (ठंडा)
- पीसी हुई चीनी - 1/2 (छानी हुई)
केक सजाने के लिए
- चॉकलेट शेविंग आप घर पे बना सकते हैं या बाजार से तैयार शेविंग ला सकते हैं। घर पे चॉकलेट शेविंग बनाने के लिए आपको सब्जी छीलने वाला यंत्र लेके चॉकलेट (सामान्य तापमान) के बड़े टुकड़े छीलने पड़ेंगे।
- चॉकलेट शेविंग - 200 ग्राम
- ताजे चेरी
ब्लैक फॉरेस्ट केक बनाने के निर्देश
ब्लैक फॉरेस्ट केक में 4 मुख्य चरण होते हैं। केक को बेहतरीन बनाने के लिए हर चरण को सटीकता से करना जरुरी हैं। इन निर्देशों को ध्यान से पढ़िए और बिना गलती करे इनका पालन करें
केक बेक करने का तरीका
- ओवन को १७५ डिग्री सेल्सियस तक प्री गरम करे। ८ इंच वाले २ बेकिंग पैन को मख्हन और मैदा लगाकर तैयार रखें।
- एक बड़े पतीले में सारे सूखे पदार्थ, जैसे, मैदा, कोको पाउडर, शक्कर, बेकिंग सोडा, बेकिंग पाउडर और नमक एक साथ मिलाये। यह सारी चीजे अगर आप छान लोगे तोह परिणाम अच्छा होगा। इस तरह अगर उनमे कुछ गन्दगी है तो वह निकल जाएगी और सारे पदार्थ अच्छे से मिल जायेंगे। इसे आप अलग से रख दे।
- एक दूसरे पतीले में अंडे ले और अच्छी तरह फेंट ले। इसमें दूध, तेल, वैनिला एक्सट्रेक्ट और छास मिलाये। इन सबको मिलाने के बाद धीरे धीरे गरम पानी डाले और मिलाये। याद रखे की पानी ज्यादा गरम न हो वरना अंडे उसमे पक जायेंगे!! इसको मुलायम होने तक मिलाये।
- सारे सूखे पदार्थों में अभी यह अंडो का मिश्रण धीरे धीरे करके मिलाएं। ध्यान रखे की आप यह सारी चीजे बहुत ज्यादा जोर से न फेंटे। शुरुआत में इस मिश्रण में थोड़े गांठ हो सकते हैं लेकिन बाद में यह मुलायम हो जायेगा।
- इस मिश्रण को तैयार किये गए बेकिंग पैन में डाले। केक को ३० से ३५ मिनट के लिए बेक करें। बेकिंग का समय आपके ओवन पर निर्भर हैं, कुछ ओवन मैं जल्दी हो जायेगा, और कुछ ओवन में देर लगेगी।। पक जाने के बाद केक को वायर रैक पे ठंडा होने के लिए रखें। केक काटने से पहले, उन्हें कुछ देर तक फ्रिज में रखे। केक को आड़ा २ हिस्सों में काट ले.
चेरी फाइलिंग बनाने का तरीका
- चेरी को छान ले और रस से अलग रखें।
- छाने हुए रस में से १/४ कप रस अलग रखे
- एक सॉस पैन में अलग रखा हुआ रस, छाने हुए चेरी, शक्कर और कॉर्न स्टार्च डालें।
- इस मिश्रण को धीमें आंच पे पकाएं। यह चाशनी गढ़ी होना चाहिए।
- इस मिश्रण को चलाते रहियें।
- पैन को आंच से उतारे और उसमे वैनिला एक्सट्रेक्ट मिलाकर मिलाएं। इस्तेमाल से पहले, चेरी फाइलिंग को ठंडा होने दे।
फेंटा हुआ क्रीम बनाने की विधि।
- एक बर्तन में गाढ़ा क्रीम और पीसी हुई चीनी ले।
- इसको हैंड ब्लेंडर या स्टैंड मिक्सर से तब तक अच्छी तरह फेंटे जब तक इसमें नोंक न बने।
- याद रहे की इस्तेमाल से पहले आपका बर्तन और व्हिस्कर फ्रीजर में बिलकुल ठंडा हो जाएँ।
- 1 1/2 कप फ्रॉस्टिंग को ब्लैक फॉरेस्ट केक सजाने के लिए अलग से रखें।
केक को इकठ्ठा करने का तरीका
- केक के आधे हिस्सों को लेकर चूरे को साफ़ करे।
- एक हिस्से को लेके उसे सपाट सतह पर रखें।
- उसपे बहुत सारा फेंटे हुए क्रीम के फ्रॉस्टिंग का लगाएं।
- ऊपर, चेरी फिलिंग की परत लगाए।
- बाकि के २ हिस्सों के साथ भी यह प्रक्रिया दोहराएं।
- अब, केक के बाजु में और ऊपर फ्रॉस्टिंग लगाएं।
- इसके लिए आप फूल के नोंक वाला पाइपिंग बैग का इस्तेमाल कर सकते हैं।
- केक की बाजुओं को और ऊपर चॉकलेट शेविंग डालें।
- केक के ऊपर ताजे चेरी लगाएं।
- इस केक को आप झाँक के फ्रिज में 4 दिनों तक रख सकते हैं। अब जब हमने यह ब्लैक फॉरेस्ट केक बना लिया हैं, इसके बारे कुछ मजेदार बातें जान लेते हैं।
- ब्लैक फॉरेस्ट केक दुनियाभर के टॉप 10 सबसे मशहूर और लोकप्रिय केक में से एक हैं।
- जर्मन पेस्ट्री शेफ जोसफ केलर ने इस केक का आधुनिक अवतार 1915 में बनाया था।
- सन 2006 में जर्मनी के के एंड यु बेकरी ने 3000 किलो का ब्लैक फॉरेस्ट केक बनाके गिनीस वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया। .
- वाइट फॉरेस्ट केक, ब्लैक फॉरेस्ट केक से ही प्रेरित हैं और मुख्यतः उसी सामग्री से बनता हैं। ब्लैक फॉरेस्ट केक में से चॉकलेट को निकाल के सफ़ेद स्पॉन्ज केक से बदला जाता हैं (इसमें कोको पाउडर नहीं डलता हैं) डार्क चॉकलेट शेविंग के बदले इसमें वाइट चॉकलेट शेविंग डाले जाते हैं।
- ब्लैक फॉरेस्ट केक का एक स्लाइस 441 कैलरी। यदि आप फिटनेस के चाहने वाले है तो यह बहुत सारी कैलरी है जो आपको खर्च करने पड़ेंगे। यह सैलरी जलने के लिए आपको 2 घंटों से ज्यादा तेज चलना होगा। तो इस बेहतरीन केक को कभी कभी खाएं औरबहुत ज्यादा न खाएं।
- 28 मार्च दुनिया के कई हिस्सों में राष्ट्रीय ब्लैक फॉरेस्ट के तौर पे मनाया जाता हैं।
- चेरी के बदले आप ब्लैक फॉरेस्ट केक में स्ट्रॉबेरी का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। चेरी फिलिंग को स्ट्रॉबेरी फिलिंग से बदला जाता हैं।
बिना अंडे के ब्लैक फॉरेस्ट केक कैसे बनाये।
यह सवाल बहुत लोगों के मन में आया होगा, और ज्यादातर वह लोग जो शाकाहारी हैं। इसमें फर्क सिर्फ इतना हैं की इसमें अंडे इस्तेमाल नहीं होते। हम आपको एक ऐसी विधि बता रहें हैं जिसमे अंडे नहीं इस्तेमाल होते लेकिन स्वाद में कोई कमी नहीं आती।
- बिना अंडे का चॉकलेट केक
- सामग्री
- मैदा - 1 1/2
- कोको पाउडर - 1/2 कप
- दानेदार शक्कर - 1 कप
- बेकिंग सोडा - 1 छोटा चम्मच
- नमक - 1/4 चम्मच
- दूध - 1 कप
- सफ़ेद सिरका - 1 बड़ा चम्मच
- वनस्पति तेल - 1/2 कप
- वैनिला एक्सट्रेक्ट - 1 छोटा चम्मच
- पानी - 2 बड़े चम्मच (अगर लगे तो)
- ओवन को 340 डिग्री फ तक गरम करे और बेकिंग पैन को तैयार करे।
- मैदे को और कोको पाउडर को एक साथ मिलाये और छलनी से छाने।
- इसमें शक्कर, बेकिंग सोडा और नमक डाले और अच्छी तरह से मिलाएं।
- एक कप में दूध और सिरका डालकर 5 मिनट के लिए अलग से रखें।
- थोड़ी देर में दूध पहात जायेगा, तो इसमें वैनिला एक्सट्रेक्ट और तेल मिलाएं।
- अच्छी तरह से मिलाएं।
- इस में सारे सूखें पदार्थ दाल के मिलाएं
- अगर मिश्रण गाढ़ा हैं तो आप इसमें पानी दाल सकते हैं।
- मिश्रण को ज्यादा न फेंटे, सिर्फ हलके हाथ से मिलाएं।
- यह मिश्रण बेकिंग पैन में डालें।
- केक को 350फ तक पकाएं। आप छुरी या टूथपिक की मदद से यह देख सकते हैं की केक पक गया हैं या नहीं।
निर्देश
पक जाने के बाद केक को वायर रैक पे ठंडा होने के लिए रखें। केक काटने से पहले, उन्हें कुछ देर तक फ्रिज में रखे.
केक को आड़ा 2 हिस्सों में काट ले। अब आप पहले बताई विधि से ब्लैक फॉरेस्ट केक बना सकते हैं। अब इस केक को इकठ्ठा करे और सजाएं। आपका बिना अंडे का शाकाहारी ब्लैक फॉरेस्ट केक तैयार हैं!!!
-
How to Make Cake at Homes: Tips & Tricks + 6 Easy-to-Make Cake Recipes that You Can Prepare Right in Your Kitchen! (2020)
-
Wondering How to Make a Cake at Home? 8 Simple, Step-by-Step Recipes for Baking a Cake without an Oven Plus Tips and Tricks for Making Your Cake Perfect, Just Like You! (2020)
-
यहां 6 आसान और स्वादिष्ट केक रेसिपी हैं, जो आपको अपने घर पर जरूर बनाने चाहिए। घर पर केक बनाने के लिए जरूरी सामान(2020)
-
इन 5 प्रकार के अद्भुत चॉकलेट केक को अपने घर पर बहुत आसानी से बनाएं। आप उन्हें प्यार करेंगे। विभिन्न प्रकार के चॉकलेट केक की जानकारी।(2020)
-
Wondering How to Make a Chocolate Cake? Check out 6 Great Recipes to Make Every Type of Chocolate Cake at Home and Delight Your Family (2020)
एक और बात
आप आशा करते हैं कि आपने पूरा अनुछेद पढ़ लिया होगा और सीख गए होंगे कि एक ब्लैक फॉरेस्ट केक कैसे बनता है और उन में कौन-कौन सी सामग्री का इस्तेमाल होता है । इस बात का भी ध्यान रखें कि आप अगर केक बनाने जा रहे हैं तो उसमें केवल फ्रेश उत्पादों का ही इस्तेमाल करें ऐसा करने से उसका स्वाद और भी बढ़िया हो जाएगा । अनुच्छेद पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद ।
Highlight the Best Facets of Your Incomparable Beauty: Discover the Best Face Highlighter Currently Available in India and Everything You Need to Know About Using Face Highlighters for Maximum Effect (2023)
Forget the Blemishes and Get that Picture Perfect Flawless Radiance on Your Face: Check out the Best Foundations for Oily Skin Currently Available in India and Everything You Need to Know About Makeup Foundations (2023)
Make Your Presence Felt Wherever You Go: Discover the Best Perfumes Under 2000 for Both Men and Women to Announce Your Arrival and Make Any Occasion Memorable (2023)
Protect Your Oily Skin from the Harmful Rays of the Sun: Discover the Best Gel Based Sunscreens for Oily Skin and Everything You Need to Know Before Buying One (2023)
Minor Blemishes and Wrinkles Affecting Your Confidence? Check out the Best BB Creams to Conceal Your Worries and Nourish Your Skin to Restore the Healthy, Radiant and Glowing Complexion Back Again (2023)