इन 8 स्वादिष्ट मॉकटेल व्यंजनों के साथ अपने बच्चे की गर्मियों को ठंडा बनाएं। आपकी मॉकटेल रेसिपी का उत्तम परिणाम पाने के लिए कुछ सुझाव (2021)

इन 8 स्वादिष्ट मॉकटेल व्यंजनों के साथ अपने बच्चे की गर्मियों को ठंडा बनाएं। आपकी मॉकटेल रेसिपी का उत्तम परिणाम पाने के लिए कुछ सुझाव (2021)

अगर आप भी अपने बच्चों के लिए घर पर मॉकटेल रेसिपी बनाना चाहते हैं और उन्हें गर्मियों के दौरान ठंडक का एहसास कराना चाहते हैं तो इस आर्टिकल को अंत तक जरूर पढ़ें। यहां 8 अद्भुत और स्वादिष्ट मॉकटेल रेसिपी हैं जो आप आसानी से अपने घर पर बना सकते हैं और आपके बच्चे उन्हें ज़रूर पसंद करेंगे। इसके साथ-साथ हमने आपको अपनी मॉकटेल रेसिपी का सही स्वाद लेने के सुझाव भी दिए हैं। अधिक जानने के लिए और पढ़ें।

Related articles

मॉकटेल बनाने की विधिया : एक उत्तम संक्षिप्त इतिहास

मॉकटेल एक ठंडा पेय है मुख्य रूप से विभिन्न जूसो का संयोजन, कई जड़ी बूटियों के साथ और अंत में सोडा पानी से बनता है । यह आपके शरीर और मस्तिष्क को तरोताजा करता है और पार्टियों में भी बहुत प्रिय है। "मॉकटेल" नाम, मूल रूप से दो शब्दों से एक संक्षिप्त नाम बनता है "मॉक कॉकटेल"। मॉकटेल एक गैर-मादक पेय है, जिसे इस रह बनाया गया है कि सभी, कॉकटेल न पि सकने वाले लोग भी शामिल है क्योकि वे शराब नहीं पी सकते, इस पेय का आनंद ले सकते है और एक ओर उत्तम अनुभव ले सकते है।

इस उत्सवी पेय के नाम में 'मॉक' शब्द का महत्व बहुत अधिक है क्योंकि यह सीधे तौर पर अल्कोहल-रहित कॉकटेल यानि बिना किसी अल्कोहल के पीने के पहलू का प्रतिनिधित्व करता है। पिछले कुछ वर्षों में मॉकटेल की लोकप्रियता में बहुत अच्छी वृद्धि देखी गई है और यह एक स्थान प्राप्त रही है, यहां तक ​​कि विश्व भर में बारो और रेस्तरां के ""कॉकटेल"" मेनू में भी इसने स्थान प्राप्त किया है। एक उत्तम मिश्रण से मिलकर, ताजे फलो के रस विभिन्न सीरप , स्वादिस्ट क्रीम , विभिन्न प्रकार के मसालों और जड़ी बूटियों और बर्फ के टुकड़ो से बनाया गया यह तरोताजा करने वाला पेय विशेषकर बच्चो और व्यस्को के बिच की बंदिशों को तोड़ने के लिए डिज़ाइन किया गया है, ताकि सभी आयु वर्ग के लोग इस आकर्षक पेय का आनंद एक साथ ले सके। गर्भवती महिलाये, ड्राइवर और कम उम्र के बच्चो को यह बहुत अधिक पसंद है और आमतौर पर इसका सेवन करते है।

मॉकटेलो को बनाना बहुत सरल है

मॉकटेलो को लगभग हर कोई बना सकता है क्योकि इसमें केवल एक मुख्य फल के रस को सुगर सीरप के साथ मिलाना=इ की प्रक्रिया शामिल है जो इस पेय को अत्यंत मीठा बना देती है। इसे आसानी से घर पर बनाया जा सकता है जिसका अर्थ है बच्चो के लिए एक उत्तम दिन, जिन्हे की यह पेय सरलता से दिया जा सकता है, बिना बच्चो द्वारा शराब के सेवन की चिंता के।
कुल बात यह है कि मॉकटेल मूल रूप से कई स्वादिष्ट पेयों का मिश्रण है जिसमे शराब की मात्रा शुन्य होती है।

इनमे क्रीम, शुगर (चौकोर टुकड़े या सीरप), शहद, , फल या फलो के रस, जूस, तजा जड़ी बूटी, मसाले, फ़िज़ी सोडा आदि शामिल होती है। दी वर्जिन मोजितो, दी वर्जिन देक्विरी, दी वर्जिन पीना कोलाडा कुछ सबसे अच्छे मॉकटेलो का उदहारण है जिन्हे आप आसानी से घर पर, बताये गए सामग्रियों के साथ तैयार कर सकते है, जो बहुत आसानी से सुलभ हैं, और अपने दोस्तों, परिवार और बच्चों के सामने अपने आंतरिक बारटेंडर को बाहर निकल कर आने दीजिये।

अपने घर पर ही बारटेंडर बने: अपने बच्चो के लिए सरल और स्वादिष्ट मॉकटेल आजमाकर देखे

मॉकटेलो की सबसे अच्छी बातों में से एक यह है कि इनमे बहुत अधिक फल या फलो के रस सम्मलित होता है। इसका अर्थ यह कि कि न केवल आपके बच्चों को मीठा, स्वादिष्ट, ताज़ा पेय पीने का आनंद मिलेगा, बल्कि आपको भी अपने बच्चो को ताजा फल खिलने का एक उत्तम जरिया और झंझट के निपटारे की विधि मिल जाएगी जिसे वे अपनी इच्छा से और अधिक पीना चाहेंगे। तो चलिए कुछ मॉकटेल बनाने की विधियों पर एक नजर डालते है जिनमे भरपूर मात्रा में फल शामिल होते है।

#1 दी वाटरमेलन स्लस

Source www.aajtak.in

    आपको इस पेय को बनाने के लिए केवल एक तरबूज, मीठा हिन् बादाम का दूध और अंत में, पुदीने की टहनी की आवश्यकता होगी।

  • सबसे पहले आपको एक आवश्यकता अनुसार तरबूज लेना होगा और उसको छोटे छोटे चौकोर टुकड़ो में काट लेना है।
  • इसके बाद, आपको तरबूज के टुकड़ो को फ्रीजर में पूरी तरह के लिए रख देना है।
  • अगली सुबह जब तरबूज पूरी तरह जब चुके होंगे, आपको इसे बादाम के दूध के साथ अच्छे से मिश्रित कर लेना है। आपको एक छोटे तरबूज के लिए दो और आधा कप बादाम के दूध की आवश्यकता होगी। आपको इसे तब तक ब्लेंड करना है जब तक यह एक अच्छा तरल रूप न ले ले।
  • अंत में, आप मिश्रण को एक गिलास में निकल सकते है और इसे पुदीने की टहनी से गार्निश कर सकते है।
  • यह एक बहुत सरल विधि है जो आपके बच्चे को अवश्य पसंद आएगा और रात भर फ्रीजर के रखने के अलावा, इसे तैयार करने में बहुत कम समय लगता है। यह स्वादिष्ट है और आपके बच्चो के लिए एक सुन्दर पैकेज है जिसमे तरबूज और बादाम का दूध दोनों प्रस्तुत किया जा सकता है।

#2 दी हॉलिडे शिर्ले

    इस पेय को बनाने के लिए आपको बस ताजे संतरे के रस, फ़िज़्ज़ी सॉफ्ट ड्रिंक स्प्राइट और ग्रेनेडाइन और चेरी की आवश्यकता पड़ेगी।

  • सबसे पहले आपको जिस गिलास में आप पेय पेश करने वाले है, उसमे ताजा निचोड़े गए संतरे के रस और स्प्राइट को मिश्रित करना होगा। आपको एक चौथाई संतरे के रस के कप के लिए करीबन आधे कप स्प्राइट की आवश्यकता होगी।
  • एक बार जब ये दोनों अच्छे से मिश्रित हो जाते है, आपको इसमें अनार का शर्बत मिलाना होगा। यह आपके पेय में एक अनोखा स्वाद और एक लाल रंग जोड़ देगा। एक गिलास पेय के लिए दो चम्मच अनार का शरबत पर्याप्त होगा।
  • अंत में वह भाग आता है जहा आप एक या उससे अधिक चेरीयो से पेय को, अपनी पसंद और पेशकश के आधार पर गार्निश करेंगे।
  • यह संतरे का रस और शीर्ष पर चेरी रखकर एक उत्तम रूप प्रदान करता है, वास्तव में पेय को दिखने में अद्भुत बनाता है।

#3 दी स्ट्रॉबेरी लेमोनेड

    आपको इस पेय को बनाने के लिए जिंजर अले, ताजा निम्बू का रस, स्ट्रॉबेरी, और बर्फ की आवश्यकता होगी।

  • सबसे पहली चीज जो आपको करनी है वह यह है कि आपको एक गिलास लेना है जिसमे आप पेय को पेश करेंगे और इसमें आपको जिंजर एले के साथ ताजा नीबू के रस को मिश्रित करना होगा। पेय को बनाने के लिए आपको दोनों निम्बू के रस और जिंजर एले के समान मात्रा कि आवश्यकता होगी। एक गिलास के लिए, हमारा सुझाव है कि आप दोनों को एक एक कप ले।
  • उसके बाद आपको पेय में स्ट्रॉबेरीया जोड़ना होगा। इसके लिए आपको स्ट्रॉबेरी को छोटे छोटे टुकड़ो में काटना होगा ताकि आप इन्हे आसानी से पी सके। इस पेय के एक गिलास के लिए तीन कटी हुयी स्त्रव्बेर्रिया पर्याप्त है।
  • और अंत में इसकी गार्निश करने के स्तर आता है जिसे कि आप एक ओर स्ट्रॉबेरी से कर सकते है। लेकिन यदि आप और आपके बच्चे चाहे तो आप इसमें ओर भी मिला सकते है।
  • इस पेय को बच्चो की पार्टियों में बहुत पसंद किया जाता है और इसे कुछ ही मिनटो में बड़ी ही आसानी से, बिना किसी परेशानी के बनाया जा सकता है। दोनों ही फल बहुत आसानी से उपलब्ध होते हैं और इन्हे बहुत प्रसंस्करण की आवश्यकता नहीं होती है।

#4 दी नॉन-अल्कोहलिक संगरिया

Source www.femina.in

    इस पेय को बनाने के लिए आपको कुछ जरुरी सामग्रियां जैसे कि सेब, रसभरी, ब्लूबेरी, क्लब सोडा, अदरक एले और अंत में, एप्पल साइडर की आवश्यकता होगी।

  • पूरी प्रक्रिया के पहले कदम के रूप में आपको अदरक एले के कैन को पेय बनाने की एक रात पहले सीधे फ्रीजर में डालना शामिल है।
  • अब आपको सभी फलो को एक पिचर या जग में डालना होगा। आपको दोनों रसभरी और ब्लूबेरी दोनों एक एक कप की आवश्यकता होगी। इस पेय के लिए एक अकेला सेब पर्याप्त होगा। तीनो फलो के छोटे छोटे टुकड़े पाने के लिए आपको इसे बारीकी से काटना होगा।
  • फलो से भरे हुए एक पिचर के लिए एक कैन क्लब सोडा पर्याप्त होगा और एक कैन क्लब सोडा को आपको एक कैन ठंडे जिंजर एले के साथ पिचर में डालना है।
  • अंत में सम्पूर्ण मिश्रण को आपको घोलना शुरू करने से ठीक पहले इसमें एप्पल साइडर डालना होगा और इसके तुरंत बाद आपको इस पेय को पेश करना है।
  • इसमें कई प्रकार के फल शामिल होते है और इसका स्वाद बहुत अच्छा होता है। यह एक ऐसी चीज है जिसका व्यस्क भी अपने बच्चो के साथ आनंद ले सकते है।

#5 दी पाइनएप्पल ऑरेंज मॉकटेल

Source www.cukzy.com

    इस पेय के लिए आपको ताजा निचोड़े गए अनानास और संतरे के रस, टुकड़े किये हुए बर्फ, शहद और गार्निश के लिए ताजा धनिया की आवश्यकता होगी।

  • उस गिलास में जिसमे आप पेय को पेश करेंगे, कुछ अनानास के रस को टुकड़े किये हुए बर्फ के साथ मिश्रित कीजिये। अनानास के रस का एक कप उपयुक्त मात्रा होगी।
  • अब अगले चरण में आपको एक चौथाई मात्रा में ताजा निचोड़े गए संतरे के रस को गिलास में डालना होगा ।
  • अब इस मिश्रण में एक चम्मच शहद डालने की आवश्यकता है। यह आपके पेय को न केवल एक अनोखा मीठापन देगा बल्कि इसे एक सुन्दर खुसबू भी प्रदान करता है।
  • अब इसे बारीक़ काटे गए धनिया से इस पेय को गार्निश कीजिये और इसे अपने बच्चो को पेश कीजिये ।इस पेय के लिए आपको ताजा निचोड़े गए अनानास और संतरे के रस, टुकड़े किये हुए बर्फ, शहद और गार्निश के लिए ताजा धनिया की आवश्यकता होगी
  • इस पेय का अधिकांश हिस्सा अनानास और संतरे के रस से बनता हैं जो आपके बच्चों को देने के लिए एक बेहतरीन विकल्प है। सरलता और तीव्रता से बनाये जा सकने वाले, इस पेय में कोई शर्करा नहीं है और यह वास्तव में स्वास्थ्य के लिए अच्छा है।

#6 दी वर्जिन पीना कोलाडा

    इस पेय को बनाने के लिए आपको पके केले, ताजा अनानास, ताजा अनानास का रस, ताजा नारियल दूध और अंत में, बर्फ के टुकड़ो की आवश्यकता होगी।

  • इस पेय को बनाने के लिए पके केले, ताजा अनानास, ताजा अनानास का रस, ताजा नारियल दूध और अंत में, बर्फ के टुकड़ो समेत सभी सामग्रियो को एक ब्लेंडर में डालना होगा और तब तक ब्लेंड करना है जब तक एक अच्छा तरल न प्राप्त हो जाये। आपक एक कप अनानास के रस के लिए दो केलो की आवश्यकता होगी जिन्हे आपको अच्छे से काट लेना है। आधे कप नारियल दूध के साथ एक कप ताजा अनानास का रस उपयुक्त मात्रा होगी। आपको मिश्रण में तीन कप बर्फ के टुकड़े डालने चाहिए, लेकिन आप इसे कम या ज्यादा भी कर सकते है, इस बात पर निर्भर करते हुए कि आप पेय को कितना ठंडा बनाना चाहते है।
  • अंत में आपको मिश्रण को उस गिलास में निकल लेना है जिसमे आप पेय को पेश करने वाले है, अब इसे अनानास से गार्निश कर लीजिये (इस बार टुकड़ो में काटिये) और इसे तुरंत बाद इसे पेश करे।
  • यह ताजा होता है, यह स्वादिस्ट है, इसमें फल सम्मलित होते है और यह मॉकटेल ड्रिंक्स में सबसे अधिक पसंद किये जाने वाले पेयों में से एक है। आपके बच्चे इस पेय को बहुत अधिक पसंद करेंगे और आपको भी यहबहुत पसंद आएगा ।

#7 दी वर्जिन मोजितो

    इस पेय को बनाने के लिए आपको ताजा पुदीना के पत्ते, चीनी, निम्बू, बर्फ के चौकोर टुकड़े और फ़िज़्ज़ी सॉफ्ट ड्रिंक, स्प्राइट कि आवश्यकता होगी।

  • पहली चीज जो आपको करना है वह है कि पुदीना के पत्तों और चीनी को नींबू के साथ एक लंबे गिलास में मिश्रित किजीए। आपको दस पुदीना के पत्ते, एक निम्बू चाहिए होगा, लेकिन निम्बू कई टुकड़ो में कटे होने चाहिए। दो चम्मच चीनी पर्याप्त है लेकिन आप इसे अपनी पसंदानुसार समायोजित कर सकते है।
  • उसके बाद आपको अधिमानतः एक लकड़ी का चम्मच लेना है, और रस निकलना है जो नींबू की पत्तियां के अंदर होता हैं।
  • उसके बाद आपको इसमें बर्फ के टुकड़े डलने है और मिश्रण को थोड़ा घोलना है ताकि साडी चीजे अच्छे से संयोजित हो जाये ।
  • अंत में पेय में लगभग 200 मि.ली स्प्राइट डालिये और कुछ पुदीने कि पत्तियों और निम्बू के टुकड़ो से गार्निश कीजिये।
  • यह कॉकटेल सभी मॉकटेलो में सबसे व्यापक रूप से प्रसिद्ध है, और इसके बहुत अधिक प्रशंसक है। इसे बनाना बहुत ही सरल है और इसे बनाने में बहुत कम समय लगता है। आप इसे अपने बच्चों को भारी भोजन के बाद उनके तालू को साफ करने के लिए भी दे सकते हैं।

#8 मिंट चोको मॉकटेल

    इस बनाने के लिए आपको जिन चीजों की आवश्यकता है वह है चॉकलेट, पुदीने के स्वाद वाला आइस क्रीम, नारियल क्रीम, बर्फ के टुकड़े, हाफ एंड हाफ, और अंत में चॉकलेट सिरप।

  • सबसे पहले आपको उस गिलास के किनारो को चॉकलेट सिरप का इस्तेमाल करते हुए परत करना है जिसमे आप मॉकटेल पेश करेंगे।
  • उसके बाद सभी सामग्रियों को एक पिचर में इकठ्ठा कीजिये और इन्हे अच्छे से मिश्रित कीजिये तब तक जब तक आपको एक उत्तम तरल न मिल जाये। अब आपको चॉकलेट और पुदीने के स्वाद वाले आइसक्रीम में से प्रत्येक के दो औंस और कुचल बर्फ के एक औंस और हाफ एंड हाफ के दो औंस के साथ डालना होगा। यदि आपको पसंद हो तो आप दो चम्मच चॉकलेट सीरप भी डाल सकते है।
  • पेय को परत किये हुए पेय में डालिये और तुरंत पेश कीजिये।
  • हम सब जानते है की बच्चो को चॉकलेट पसंद होता है। इसीलिए उन्हें यह पेय बहुत अधिक पसंद आएगा और आप आसानी से उस पार्टी के मेजबान बन जाएंगे जहा सभी बच्चे इस एक पेय के लिए आना चाहेंगे।

आपकी मॉकटेल रेसिपी का उत्तम परिणाम पाने के लिए कुछ सुझाव

    हालांकि जितना मजेदार यह सुनाई देता है, आपको उतनी ही सावधानी भी बरतनी चाहिए जैसे

  • मॉकटेल में मात्रा सबकुछ होती है। आप गलत मात्रा के साथ नहीं जा सकते है ।
  • मॉकटेल बनाना आपके बच्चे के मॉकटेल में फल और जड़ी बूटियों का संयोजन करने का एक मजेदार तरीका है।
  • मिश्रित करना एक जादुई सामग्री है। फेंटने की क्रिया आपको कभी वह संतुष्टि और स्वाद नहीं देगी जो आपको शाकिंग से मिलेगा।

क्या बच्चे सुरक्षित रूप से इन मॉकटेलो का सेवन कर सकते है?

अंत में हम यह सुरक्षित रूप से कह सकते है कि हर आयु वर्ग के लोग मॉकटेल का आनंद ले सकते है।आप बच्चो के पेय को निजीकृत करने के लिए मिल्क शूटर, फ्रुटी स्पार्कलर, कॉटन कैंडी फ्लेवर, इत्यादि का इस्तेमाल कर सकते है, या आप छोटे छोटे सजावट की वस्तुओ (जैसे छोटे छोटे छाता) का भी इस्तेमाल कर सकते है ताकि बच्चे इस पेय की और आकर्षित हो ।

Related articles
From our editorial team

यह भी महत्वपूर्ण है

हम आशा करते हैं कि आपने पूरा लेख पढ़ा होगा और अपने घर पर मॉकटेल रेसिपी बनाने की कोशिश करेंगे। अपने मॉकटेल रेसिपी में कोई भी सामग्री डालने से पहले हमेशा उचित माप लें ताकि मॉकटेल का एक सही स्वाद बनाया जा सके। अपने मॉकटेल व्यंजनों के लिए भी ताजा सामग्री लें क्योंकि यदि आप इसमें पुरानी सामग्री डालते हैं तो मॉकटेल स्वादिष्ट नहीं हो सकता है।