यहाँ 10 व्हाइट रम कॉकटेल , आसान ग्रीष्मकालीन पेय हैं! ये बनाने में बहुत आसान हैं। कुछ महत्वपूर्ण जानकारी और टिप्स।(2020)

यहाँ 10 व्हाइट रम कॉकटेल , आसान ग्रीष्मकालीन पेय हैं! ये बनाने में बहुत आसान हैं। कुछ महत्वपूर्ण जानकारी और टिप्स।(2020)

अगर आप कॉकटेल के शौकीन हैं तो यह लेख आपके लिए है। यहाँ 10 अद्भुत सफेद रम कॉकटेल व्यंजनों हैं जो आप अपने घर पर आसानी से बना सकते हैं। ये सभी बहुत स्वादिष्ट हैं। इसके साथ ही हमने आपको कुछ जानकारी दी है जो आपको एक अच्छा कॉकटेल बनाने में मदद करेगी। अधिक जानने के लिए पूरा लेख पढ़ें।

Related articles

आपके जानने योग्य रम की सारी जानकारी

रम एक आश्चर्य पेय है और यदि आपको मोजितो, कोक या अन्य कॅरीबीयन कॉकटेल्स पसंद है तो इसका अर्थ यह है कि आपने पहले भी रम चखा है। बाजार में विभिन्न प्रकार के रम उपलब्ध है जिससे लोग भ्रमित हो जाते है कि कौनसा सबसे उत्तम है। रमो के बिच में एक ही सबसे बड़ा अंतर है वह है गाढ़ा और हल्का रम, लेकिन पहले रम के बारे में जान लेते है। रम एक मदिरा है जो गन्ने या गन्ने के उत्पाद जैसे गुड़ या गन्ने के सिरप से बनता है। चीनी तरल शराब में आसुत हो जाती है। यह अलग-अलग घटको में आसुत हो सकता है लेकिन आमतौर पर यह 40% शराब से अधिक में होता है।

हलके और गहरे रम में अंतर यह है कि हल्का, सिल्वर या सादे रम को थोड़ी अवधि के बाद ही निकल लिया जाता है। उसके बाद इसे आसुत कर तैयार कर दिया जाता है। इसे तब तक फ़िल्टर किया जाता है जब तक इसकी अशुद्धिया मुक्त न हो जाये और इसे कॉकटेल में मिलाया जा सके। इसका स्वाद सूक्ष्म और मीठा होता है। गहरे, काळा और सुनहरे रम को दूसरी और लम्बे समय के लिए रखा जाता है। इसे एक चरखी के ओक या लकड़ी के बैरल में लम्बे समय के लिए छोड़ दिया जाता है और यह एक गहरे स्वाद और गहरे रंग में बदल जाता है। इसके रंग और स्वाद को बढ़ाने के लिए इसमें गुड़, जली हुई चीनी या कारमेल भी मिलाया जाता है।

सादे रम का इस्तेमाल कॉकटेल बनाने में किया जाता है जबकि डार्क रम को जैसा ये है वैसे ही पिया जाता है या विभिन्न व्यंजन बनाने में भी इसका उपयोग किया जाता है। क्यूबा, ​​पनामा, ग्वाटेमाला, प्यूर्टो रिको, कोलंबिया और वेनेजुएला जैसे देश स्पष्ट स्वाद वाले सफेद रम का उत्पादन करते हैं और बेलीज, बरमूडा, त्रिनिदाद, जमैका आदि देशो में डार्क रम का उत्पादन किया जाता है। अब जब हम सादे और गहरे रम के बिच के अंतर के बारे में जानते है, तो हम सादे रम के इस्तेमाल के साथ कुछ बेहतरीन स्वाद वाले कॉकटेल्स बना सकते है। व्यंजनों को बनाने की विधि की ओर चलने से पहले कॉकटेल बनाने की मूल बातें जानने के लिए ये अवश्य पढ़ें।

एक उत्तम कॉकटेल बनाने के नियम

कॉकटेल्स बनाना बहुत आसान है, आपको बस इसे बनाने के साधारण नियमो के बारे में पता होना चाहिए और आप इस बार अपने मित्रो के लिए बेहतरीन स्वाद वाले कॉकटेल बना सकते है। एक बेहतरीन कॉकटेल के तीन मुख्या आधार होते है, मॉडिफायर, स्वाद और रंग। एक कॉकटेल का आधार एक सिंगल स्पिरिट जैसे वोडका, व्हिस्की या रम होता है। इसके आधार में मिलाये जाने वाले तव को मॉडिफायर कहा जाता है जो इसे स्वाद और बनावट देता है। यह फलो का रस, अंडा या क्रीम भी हो सकता है। अंत में आता है फ्लवरिंग या कॉकटेल का रंग। आप इसके स्वाद को बढ़ाने के लिए बिटर्स जैसी सिरप आदि चीजों को इसमें डाल सकते हैं और आप एक कॉकटेल बनाने के लिए तैयार हैं।

    घर पर कॉकटेल बनाने से पहले आपको कुछ साधारण नियमों का पालन करना होगा
  • आसान से शुरू कीजिये: साधारण से शुरू कीजिये, अभी कोई प्रयोग करके न देखे। पहले कुछ आसान कॉकटेल मिक्स सीखे और फिर मुश्किल कॉकटेल बनाने की कोशिश करने से पहले विधि का पालन करे।
  • हमेशा ध्यान रखे कि कॉकटेल का आधार ही एलकोहॉल होता है इसलिए कॉकटेल का 50 मि.ली. भाग एलकोहॉल होना चाहिए।
  • बर्फ कॉकटेल का एक आवश्यक घातक है। लोगो को हमेशा यह लगता है कि कॉकटेल में बर्फ देना उनके साथ धोखा करने के लिए है लेकिन जब तक आपकी कॉकटेल ठंडी नहीं होगी, आपकी कॉकटेल उत्तम नहीं हो सकती। साथ ही ये एलकोहॉल को अच्छे सीसुत कर देती है, सूखे बर्फ का इस्तेमाल उत्तम होता है। बर्फ के टुकड़े का उपयोग करते समय यह सुनिश्चित कर ले कि बर्फ अल्कोहल लाइन के ऊपर प्रभाव करे, इसलिए अपने कॉकटेल को किसी को देने से पहले बर्फ से उस गिलास को भर ले।
  • एक कॉकटेल अच्छी तरह से संतुलित होना चाहिए। सोचिये कि आप इसके स्वाद को कैसा करना चाहते है, ये मीठा, खट्टा या कड़वा हो सकता है, आप जो भी चयन करे वो पहली घूंट से आखिरी घूंट तक होना चाहिए। एक उत्तम कॉकटेल प्रदान करने के लिए यह सुनिश्चित कर ले कि आप हर तत्व को मिलाने के बाद इसे एक बार चख ले।
  • प्रस्तुत करना एक कुंजी है। एक कॉकटेल का गिलास हमेशा अच्छा दिखना चाहिए। आप गार्निश करने के लिए लेमन जेस्ट या फ्रूट वेजेज का उपयोग कर सकते है, इसे और भी आकर्षक बनाने के लिए आप फ्रॉस्टेड ग्लास आदि भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
  • चीजे जो एक कॉकटेल बनाने के लिए आपको चाहिए
  • जैगर एक छोटे आवरगिलास के आकार का डबल कप होता है जो धातु से बना होता है और जिसका इस्तेमाल सामग्री को मापने के लिए किया जाता है।
  • एक कॉकटेल शेकर जिसका उपयोग कॉकटेल को हिलने या तत्वों को अच्छे से मिक्स करने के लिए किया जाता है। आप एक बोस्टन शेकर खरीद सकते हैं जिसके साथ आपको एक अलग झरनी अलग से खरीदना होगा या आप एक स्टैण्डर्ड शेकर खरीद सकते हैं जिसमे छलनी पहले से निर्मित होती है।
  • एक मड़लर जिसका इस्तेमाल सामग्री को कुचलने के लिया किया जाता है जैसे पुदीना या शुगर क्यूब को तोड़ने के लिए।
  • कॉकटेल को हिलाने के लिए एक लंबे धातु के हैंडल वाली चम्मच की भी आवश्यकता होती है
  • आपको फ्रोजन ड्रिंक्स जैसे डाइक्वायरिस और मार्गरिट्स के लिए ब्लेंडर की जरूरत होगी या आपको टूटे बर्फ का इस्तेमाल करना होगा।

सफ़ेद रम की 10 सबसे अच्छी कॉकटेल विधि

पंच रोमाइन

पंच रोमाइन सन 1900 की शुरुआत से चलता आ रहा है और इसे बनाने में लगने वाले सामग्री की सूचि लम्बी लग सकती है लेकिन इसे बनाना बहुत आसान है। सभी सामग्रियों को डालने के बाद, इसमें बहुत सरे बर्फ के इस्तेमाल से यह एक स्वादिष्ट बर्फ शंकु में बदल जाता है। ऐसा कहा जाता है कि इस कॉकटेल को टाइटैनिक पर अंतिम बार पेय के रूप में परोसा गया था। आप इसे घर पर ऐसे बना सकते है:

    सामग्री
  • 1 सफेद अंडा
  • 1 औंस. सफेद रम
  • 1 औंस सफेद शराब
  • 1⁄2 औंस साधारण सिरप
  • 1⁄2 औंस निम्बू का रस
  • 1 औंस तजा संतरे का जूस
  • 2 औंस शैम्पेन या स्पार्कलिंग वाइन
  • संतरे के छिलके का ट्विस्ट, गार्निश करने के लिए
  • विधि
  • एक कॉकटेल शेकर लीजिये और इसे बर्फ से भर लीजिये
  • इसमें सफ़ेद अंडा, रम, वाइन, साधारण सिरप, निम्बू और संतरे का जूस मिलाइये
  • इसे झागदार होने तक अच्छे से हिलाइये
  • बड़े जोड़े वाले गिलास को टूटे हुए बर्फ से भर लीजिये और फिर पेय को इसमें डाल दीजिये
  • इसमें शैम्पेन डालिये और इसे संतरे के छिलके से सजा दीजिये

मैरी पिकफोर्ड

यदि आपको मीठा पेय पसंद है तो आपको मैरी पिकफोर्ड अवश्य पसंद आएगा। यह गुलाबी रंग का एक साधारण पेय है। गर्मियों के दिन के लिए यह एक अच्छा पेय है। जब आप अपने मेहमानो को यह पेय देंगे तो उन्हें आपके साथ अवश्य अच्छा लगेगा।

    सामग्री
  • 2 औंस हल्का रम
  • 2 औंस अनानास का जूस
  • 1 एक चम्मच ग्रेनेडाइन
  • गार्निश केलिए मारचिनो चेरी
  • विधि
  • एक कॉकटेल शेकर लीजिये और इसे बर्फ से भर लीजिये
  • इसमें रम, अनानास का जूस और ग्रेनेडाइन डाल जिए
  • अच्छे से हिलाइये और इसे एक ठन्डे कॉकटेल गिलास में डाल लीजिये
  • इसे चेरी के साथ गार्निश कर लीजिये और फिर पेश कीजिये

कोकोनट ब्रीज

कोकोनट ब्रीज, कॉकटेल पसंद लोगो के सबसे पसंदीदा में से एक हैं। इसमें एक एक अनोखा स्वाद होता है और नारियल के स्वाद के कारण यह बहुत ताज़ा होता है। इस स्वादिष्ट कॉकटेल के हर घूंट को पीने से आपको रेत और समुद्र की याद आ जाएगी।

    सामग्री
  • 1/3 कप अनानास का रास
  • 2 औंस नारियल के स्वाद वाला रम
  • 1 चम्मच तजा निम्बू का जूस
  • 1 1/2 चम्मच चीनी
  • क्लब सोडा
  • निम्बू का टुकड़ा
  • विधि
  • एक बड़ा गिलास लीजिये और उसमे अनानास का रास, रम, निम्बू का रास और चीनी डाल दीजिये
  • अच्छे से हिलाइये ताकि चीनी घुल जाये
  • तब तक भरिये तक तक गिलास का 1/3 भाग न भर जाये और फिर से हिलाये
  • अब इसमें थोड़ा सोडा डालिये
  • अब इसमें निम्बू का टुकड़ा निचोडिये और तुरंत पेश कीजिये

सफेद रम, अदरक, और निम्बू

रम और अदरक का कॉकटेल एक बहुत अच्छा और ताजगी भरा कॉकटेल होता है और यह गर्मियों के लिए बहुत अच्छा होता है। आप इसे घर पर ही बना सकते है और एक पूल पार्टी का आयोजन करके, अपने मित्रो के साथ एक अच्छा समय व्यतीत कर सकते है।

    सामग्री

    अदरक के सिरप के लिए
  • 2 कप पानी
  • 1 कप चीनी
  • 1 कप 1 इंच के टुकड़ो में कटे ताजा अदरक
  • कॉकटेल के लिए
  • 2 औंस रम
  • 1 औंस अदरक का सिरप
  • 4 औंस क्लब सोडा
  • 1 चम्मच निम्बू का रस या निम्बू के 2 टुकड़ो का रस
  • शीर्ष पर रखने के लिए ताजा कसा हुआ अदरक
  • विधि
  • एक घट लीजिये और इसमें चीनी, पानी और अदरक डालिये। इसे माध्यम आँच पर राखिये।
  • इसे एक बार उबाल लीजिये और फिर आँच को कमा दीजिये
  • इसे धीमी आँच पर 30 मिनट के लिए पकने दीजिये और फिर इसे ठण्ड अहोने दीजिये
  • इसका इस्तेमाल करने से पहले अदरक को निकल लीजिये
  • एक बर्फ से भरा गिलास लीजिये
  • इसमें रम, अदरक का सिरप और निम्बू का रास लेकर अच्छे से मिलाइये
  • अब इसमें क्लब सोडा डालिये और फिर से अच्छे से मिला लीजिये
  • अंत में इसमें ताजा अदरक पीसकर डालें और पेश करें

पीना कोलाडा

पीना कोलाडा सबके द्वारा पसंद किया जाने वाला एक उत्तम कॉकटेल है। इसकी खोज 1952 सन में पुएर्तो रीको में हुयी थी। आपको ऐसे बहुत काम लोग मिलेंगे जिसे ये उत्तम कॉकटेल पसंद न हो। आप अगले उतसव पर ऐसे इसे घर पर बड़ी आसानी से बना सकते है

    सामग्री
  • 6-7 अनानास के टुकड़े
  • 1 चम्मच चीनी
  • 1 बड़ी चम्मच नारियल क्रीम
  • 50 मि.ली. बकार्डी कार्टा ब्लांको
  • 50 मि.ली. ताजा अनानास का रस
  • बर्फ
  • गार्निश के लिए: अनानास का एक त्रिकोण टुकड़ा
  • विधि
  • सभी सामग्री लीजिये और इसे एक ब्लेंडर मे डालिये
  • इसे तब तक फेंटें जब तक यह अच्छा और चिकना न हो जाए
  • इसे एक ठन्डे गिलास में डालिये और फिर इसे गार्निश कीजिये
  • उत्तम स्वाद के लिए इसे साथ साथ पेश कीजिये

जमैका वाइट मूल

अगला कॉकटेल है जमैका वाइट मूल। यह एक ओर उत्तम कॉकटेल है जिसे दुनिया भर में लोग पसंद करते हैं। इसे बनाना बहुत आसान है और गर्मियों के लिए एक उत्तम पेय है

    सामग्री
  • 50 मि.ली. एप्प्लटोंन एस्टेट वि/एक्स
  • 150 मि.ली. अदरक बियर
  • एक टुकड़े निम्बू का रस
  • निम्बू का टुकड़ा
  • बर्फ के टुकड़े
  • विधि
  • एप्प्लटोंन एस्टेट वि/एक्स लीजिये और इसे बर्फ से भरे गिलास में डालिये
  • इसमें निम्बू का रस निचोडिये
  • अब इसमें अदरक बियर डालिये और इसे निम्बू के टुकड़े से गार्निश कीजिये
  • इसे ठंडा ठंडा पेश कीजिये

हेमिंग्वे दाईक्वि

यदि आपको कॉकटेल पसंद है तो आपको हेमिंग्वे दाईक्वि अवश्य पसंद आएगा। यह एक उत्तम कॉकटेल है जिसे आप सारा दिन थोड़ा थोड़ा पी सकते है। इसका स्वाद बहुत अच्छा है और यह आपको लम्बे समय तक ताजगी देगा। नीचे दिए गए विधि के द्वारा इसे अवश्य एक बार आज़माएं।

    सामग्री
  • 2 औंस सफेद रम
  • 3/4 औंस निम्बू का रस
  • 1/2 औंस अंगूर का रस
  • 1/2 औंस मरचिनो पेय
  • 2 चम्मच साधारण सिरप
  • गार्निश के लिए निम्बू का गोल टुकड़ा
  • विधि
  • सभी सामग्री लीजिये और इन्हे ब्लेंडर में डालिये।
  • अब इसमें बर्फ डालिये और इसे तब तक पीसिये जब तक ये पंकिल न हो जाये
  • अब इसे गिलास में डालिये और निम्बू के गोल टुकड़े से गार्निश कीजिये
  • इसे गर्म और उमश भरे दिन में पेश कीजिये

लौअनालाओ

यह मीठी तीखा स्वाद वाला एक सुंदर गुलाबी कॉकटेल है। कड़वा कैंपारी रम और स्ट्रॉबेरी का मिश्रण इसे एक बेहतरीन स्वाद वाला पेय बनाता है। इस पेय का एक घूंट आपको तेज गर्म दिनों में ताजा रखेगा।

    सामग्री
  • 1 स्ट्रॉबेरी, 1/3 भाग
  • 1 1/2 औंस सफेद रम
  • 1/2 औंस कैंपारी
  • 1/4 औंस आलस्पाइस द्राम
  • 1 औंस ताजा निम्बू का रस
  • 1/2 औंस साधारण सिरप
  • गार्निश के लिए संतरे का गोल टुकड़ा और एक स्ट्रॉबेरी
  • विधि
  • एक चौथाई स्ट्रॉबेरी लें और इसे एक शेकर में डालें, और ठीक से मसलें।
  • अब दूसरी सामग्री लीजिये और इसमें बर्फ डालकर, इसे अच्छे से हिलाइये
  • इसे अच्छे से छान ले और बर्फ से भरे गिलास में डाल ले
  • संतरे के गोल टुकड़े और एक स्ट्रॉबेरी से इसे गार्निश करे और ठंडा ठंडा पेश करे

बीच-बम रम पंच

Source www.wsj.com

रम को यदि किसी अन्य शब्द से परिभाषित करना हो तो वह शब्द होगा मजेदार, रम आपको एक दुनिया की चिंता से दूर की स्थिति में ले जाता है और कुछ क्षण के लिए आपके जीवन को बहुत आसान बना देता है। बीच-बम रम पंच की घूंट एक शानदार समय बिताने का खूब तरीका है क्योंकि इसमें रम सम्मलित होता है और यह आपमें एक शरारती ठंडक भर देता है। फलो के रस के साथ रम का मिश्रण उत्तम होता है इसीलिए बीच-बम रम पंच को एक बार जरूर आजमाए और एक समय बिताये।

    सामग्री
  • 3 औंस अनानास का रस
  • 2 औंस संतरे का रस
  • 1 औंस डार्क रम - साथ में 1/2 औंस शीर्ष के लिए
  • 1 औंस नारियल रम
  • अनार का शर्बत
  • गार्निश के लिए निम्बू का टुकड़ा
  • विधि
  • एक गिलास लीजिये और इसमें अनानास का रस, संतरे का रस, 1 औंस डार्क रम और 1 औंस नारियल रम डालिये। अच्छे से मिला लीजिये l
  • धीरे-धीरे अनार का शर्बत एक छप में डालिये, इसे नीचे की तरफ मिश्रित होने दीजिये और इसे सुंदर रंग देंने दीजिये
  • शीर्ष पर 1/2 औंस डार्क रम डालिये
  • निम्बू के टुकड़े से इसकी गार्निश कीजिये और इस मजेदार पेय की घूंट का लभ उठाइये

डबल एप्पल मोजितो

कॉकटेल बनाना सीखना, मोजितो बनाना सीखे बीना अधूरा है। यह डबल एप्पल मोजितो एक उत्तम पेय है और आपको एक गर्म दिन में आपको तरोताजा रखता है। इसे एक बार आजमाए और देखे ये आपके मित्रो को कैसा लगता है।

    सामग्री
  • एक मुठ्ठी छोटी पुदीना (लगभग 10 पत्ते)
  • 1 कप बर्फ के टुकड़े
  • साधारण सिरप (चीनी और पानी का बराबर मिश्रण, चीनी घुलने तक गर्म किया हुआ, और फिर ठंडा किया हुआ )
  • 1/4 कप सेब का रस
  • 1/3 कप वोडका
  • 2 लाल सेब के टुकड़े, गार्निश के लिए
  • 2 हरे सेब के टुकड़े, गार्निश के लिए
  • विधि
  • एक बड़ा गिलास लीजिये
  • मड़लर की सहायता से कुछ पुदीने के पत्ते को पीस लीजिये
  • अब इसमें बर्फ, साधारण सिरप, सेब का रास और वोडका मिलाइये
  • इसे हरे सेब के तिकडे और लाल सेब के टुकड़े से गार्निश कीजिये और ये मजेदार पेय तैयार
Related articles
From our editorial team

ताजा सामग्री लें

हमें उम्मीद है कि आपने पूरा लेख पढ़ा होगा। ऊपर दिए गए अनुक्रम में दिए गए चरणों का भी पालन करें। एक संपूर्ण कॉकटेल बनाने के लिए ताजा सामग्री लें। अन्यथा इसका स्वाद इतना अच्छा नहीं होगा।