Related articles

कुछ टिप्स जो आपकी बच्ची के पहले जन्मदिन के केक को डिजाइन करने में करेगी मदद

चॉकलेट

Source www.marylousbakehouse.co.uk

अपनी संतान के पहले जन्मदिन को लेकर माता-पिता के मन में एक ख़ास उत्साह होता है। और वो संतान अगर बेटी हो तो उनके पास उसके लिए विकल्प भी ज़्यादा होते हैं। उनकी उस नन्ही परी को वो ढेर सारी खुशियां देना चाहते हैं। आखिरकार वो उनकी दुनिया की धूरि जो होती है। आज हम आपको यही बताने जा रहे हैं की ऐसी कौनसी बातें हैं जिनका आपको ध्यान रखना चाहिए जब आप अपनी छोटी सी बच्ची के लिए उसका पहले जन्मदिन का केक बनवाने जा रहे हों। ये बात तो तय है कि उसे बड़े होने के बाद ये केक बिलकुल याद नहीं रहेगा, और अभी भी ये सब चीज़ें तो उसकी समझ से परे की बात होंगी लेकिन कुछ साल बाद जब वो उसके पहले जन्मदिन की तसवीरें देखेगी तो ज़रूरी है कि उसे बहुत ख़ुशी हो। और बात रही अभी कि तो आप उसके लिए कोई सुंदर और उसकी तरह प्यारा सा केक बनवा सकते हैं। जो पार्टी प्लान कर रहे हैं उसके ख़ास गेस्ट होंगे बच्चे, तो याद रखें की केक का फ्लेवर भी ऐसा हो जो बच्चों को पसंद आए। और इसके लिए हम आपको ऐसे 3 विकल्प दे रहे हैं जो आपके नन्हे गेस्ट्स को बहुत पसंद आएँगे।चाहें बच्चे हों या बड़े, चॉकलेट्स ऐसी चीज़ है जो सभी को पसंद होती है। इसीलिए चॉकलेट केक आपके लिए सबसे पहला विकल्प हो सकता है। कोको और चॉकलेट से बना यह केक अक्सर लोगों की कमज़ोरी होता है। रिसर्च के अनुसार चॉकलेट एक ऐसा प्राकृतिक उत्पाद है जिसे खाने के बाद लोगों को ख़ुशी का एहसास होता है। आजकल चॉकलेट केक कई तरह के आते हैं जैसे चोको ट्रफल केक, डार्क चॉकलेट केक आदि। आप इनमे से कुछ भी चुन सकते हैं। आप इसपर अलग-अलग तरह की आइसिंग करवा सकते हैं।

चीज़केक

Source www.foodnetwork.com

चीज़केक का इतिहास ग्रीस से जुड़ा है। लेकिन आज बेक्ड फ़ूड इंडस्ट्री में इसकी एक ख़ास जगह है। ये काफी लोगों को प्रिय होता है। दरअसल चीज़केक एक ख़ास तरह का केक है जो कि कई परतों से बना होता है। इसकी हर परत एक अलग स्वाद लिए होती है। ताज़ी चीज़ , अंडे और शक्कर से बनने वाले इस केक में आप जो चाहें वो फ्लेवर डलवा सकते हैं जैसे वैनिला, चॉकलेट, स्ट्रॉबेरी, लेमन, मैंगो आदि और यही इस केक को सबसे ख़ास बनाता है। चीज़ के प्रति बच्चे और बड़े सभी ही अपना झुकाव महसूस करते हैं, ऐसे में चीज़केक आपके लिए एक अच्छा विकल्प हो सकता है।

वैनिला केक

Source floristxpress.com

एक ऐसा केक जो लगभग हम सभी ने अपने जीवन में कभी न कभी खाया ही होगा और अगर इसे केक के रूप में नहीं खाया तो पेस्ट्री के रूप में तो पक्का ही खाया है। और वो केक है, वैनिला केक। बचपन में वो सफ़ेद रंग की पेस्ट्री जिसके उप्पर चेरी लगी होती थी वो हम सबकी कमज़ोरी हुआ करता था. उसमे पूरा ध्यान चेरी और क्रीम पर रहता था। बस वही वैनिला केक आप अब भी बनवा सकते हैं। हमें यकीन है कि आपकी बच्ची के जन्मदिन पर आये सभी बड़े लोगों को अपना बचपन फिर से याद आ जाएगा। क्यूंकि वैनिला केक एक सदाबहार केक है, इसे आपकी बेटी और अन्य बच्चे भी पसंद करेंगे।

बेबी गर्ल के पहले जन्मदिन के लिए शीर्ष 3 जन्मदिन केक थीम्स

राजकुमारी बर्थडे पार्टी थीम

Source karaspartyideas.com

बच्चों को कभी भगवान् का रूप कहा जाता है तो कभी आँखों का तारा लेकिन हमारी छोटी बच्ची किसी राजकुमारी से कम नहीं होती। भारत में तो वैसे भी परियों से ज़्यादा राजकुमार और राजकुमारियों की कहानियां सुनाई जाती हैं और इन कहानियों को सुनते सुनते बच्चे खुद को उन कहानियों का हिस्सा समझने से भी नहीं संकुचाते। हो सकता है कभी आपकी बच्ची ने भी अपने किसी सपने में खुद को राजकुमारी पाया हो या फिर भविष्य में ऐसा कोई सपना देखे। तो क्यों ना उसके उस सपने को उसके जन्मदिन पर सच कर दिया जाए। ऐसा आप कर सकते हैं उसके लिए एक प्रिंसेस थीम्ड पार्टी करके। इस पार्टी में आप कार्डबोर्ड से बने महल, फूल आदि से सजावट कर सकते हैं और अगर चाहें तो पार्टी में आने वाले बच्चों के लिए ड्रेस कोड तय कर सकते हैं जिसके अनुसार सभी बच्चे राजसी लुक वाले कपड़े पहनें।

पार्टी जिसकी विषय वस्तु हो "मिनी माउस"

Source birthdayinspire.com

दूसरा विकल्प जिसको आप इस पार्टी की विषय वस्तु के रूप में इस्तेमाल कर सकते हैं वो है मिनी माउस। आजकल सबसे ज़्यादा चलन में होने के साथ साथ मिनी माउस थीम एक ऐसा विकल्प है जहां आप अलग अलग रंगों के साथ एक्सपेरिमेंट कर सकते हैं। इसके अलावा बच्चों के लिए मिन्नी माउस की कॉमिक्स, वीडिओज़ और टॉयज़ आदि रखकर एक एक्टिविटी एरिया तैयार कर सकते हैं। ये कुछ ऐसा है जिसे बच्चे काफी एन्जॉय कर सकते हैं और ये आपकी बच्ची को शायद याद भी रहे। बस इस बात का ध्यान रखें की बच्चों को हलके और चमकदार रंग ज़्यादा आकर्षित करते हैं तो आप कुछ ऐसा चुनें जो कि पार्टी में आए सभी बच्चों को लुभाएं।

पार्टी जिसकी विषय वस्तु हो "गुब्बारे"

Source pizzazzerie.com

गुब्बारे एक ऐसी चीज़ है जो हर बच्चे को प्रिय होते हैं। तो आप अपनी बच्ची के पहले जन्मदिन पर गुब्बारे की विषय वस्तु वाली पार्टी दे सकते हैं। इन्हे देखते ही बच्चों की आँखें चमक उठती हैं, तो सोचिए की उनके सामने अगर एक साथ ढेर सारे गुब्बारे इखट्टे लगा दिए जाएँ तो उनकी आँखों की वो चमक देखने वाली होगी। ऐसी थीम वाली पार्टी के लिए आप अपने गार्डन एरिया, या किसी भी जगह जहां आप पार्टी कर रहे हैं, में बहुत सारे गुब्बारे रख सकते है और हीलियम गैस से भरे गुब्बारे सजावट के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं। लेकिन ये सब करते वक़्त याद रखें की बच्चों को गुब्बारे भले ही कितने पसंद हों लेकिन इन्हे फोड़ने में भी उन्हें उतना ही आनंद मिलता है। इसीलिए आप बच्चों के लिए एक्टिविटी कार्नर ज़रूर बनाएं जहां प्लास्टिक बॉल्स और बाकी के टॉयज़ रखें। जिससे की उनके पास पार्टी के अंत तक खेलने के विकल्प बने रहे।

ऐसे 10 केक्स जो आपकी बच्ची के पहले जन्मदिन को बना सकते हैं ओर भी ख़ास

जंगल केक

Source www.pinterest.com

बच्चे सबकुछ अपनी बाहरी दुनिया को देखकर समझते हैं। और इस बाहरी दुनिया में उन्हें सबसे ज़्यादा आकर्षित करते हैं पशु पक्षी। चाहे वो बिल्ली की म्याऊ हो, बकरी का मिमिआना या शेर की दहाड़, ये कुछ ऐसी चीज़ें हैं जो वो सबसे पहले सीखते हैं। एक शब्द में कहें तो बच्चे जिज्ञासु होते हैं। तो आप अपनी इस जिज्ञासु बच्ची के लिए एक जंगल केक बनवा सकते हैं, जिसपर बाघ, बन्दर और अन्य जानवर या पक्षियों को उकेरा गया होगा। ये एक ऐसा केक होगा जो उसका मन मोह लेगा जिसपर आप हर पल मोहित होते हैं। अगर आप मुंबई में रहते हैं तो आप केक्स एंड कपकेक्स मुंबई डॉट कॉम से एक जंगल केक मंगवा सकते हैं। यह कंपनी केवल मुंबई में ही केक्स डिलीवर करती है। इसके अलावा अगर आप भारत के किसी और शहर में रहते हैं तो 3,999 रूपए में आप 3 किलो का जंगल केक बेकिन्गो डॉट कॉम से भी मंगवा सकते हैं।

राजकुमारी का ताज़

Source www.bakingo.com

बच्चे जन्मदिन पर केक को लेकर सबसे ज़्यादा उत्साहित होते हैं और ऐसे में उनके उत्साह में अगर उनके सपनो को जोड़ दिया जाए तो कहना ही क्या होगा। और फिर राजकुमार और राजकुमारियों से बच्चों के लगाव के बारे में हम पहले ही बात कर चुके हैं। अब हम बात कर रहे हैं एक ऐसे केक की जिसके डिज़ाइन में राजकुमारी का सुंदर सा ताज बना हुआ होगा। हमें यकीन है की आपकी बच्ची को कुछ इस तरह का केक बहुत अच्छा लगेगा। 3 किलो का राजकुमारी के ताज वाला केक आप बेकिन्गो डॉट कॉम से 3,999 रूपए में मंगवा सकते हैं या फिर अपने आसपास की बेकेरीज़ से भी ले सकते हैं।

तीन मंज़िला उदयान और तितलियों वाला केक

Source www.catchmyparty.com

उद्यान बच्चों के लिए खेल और दौड़ भाग तक ही सीमित नहीं बल्कि उनके सपनों और कल्पनाओं का एक ख़ास हिस्सा होते हैं। और सबसे पहली पहली पंक्तियाँ " तितली उड़ी, बस में चढ़ी..." जो बच्चों को भारत में सुनाई जाती है वो तो आपको याद ही होंगी। तितलियाँ हमारे वातावरण के सबसे सूंदर जीवों में से एक है। तो क्यों ना आपकी बच्ची के जन्मदिन पर उसे तितलियों की सुंदरता थोड़ा ओर करीब से दिखाई जाए और उसके लिए बटरफ्लाई गार्डन वाला केक बनवाया जाए। तीन इमारत वाला ये केक बच्चों को ख़ासा उत्साहित करने के लिए बहुत ही अच्छा विकल्प है। आप इसे किसी भी अच्छी बेकरी से बनवा सकते हैं।

Ladybug Cake

Source www.flickr.com

हम इस बारे में पहले ही बात कर चुके हैं कि बच्चे कितने जिज्ञासु होते हैं और अपने आस पास की हर चीज़ को लेकर कितने संजीदा होते हैं। ऐसे में बग्स उन्हें काफी आकर्षित करते हैं। ये छोटे से जीवन्तु बच्चों का मन मोह लेते हैं। आजकल तो बग्स पर कार्टून तक बनने लग गए हैं। जब कोई जीवन्तु हमारे बच्चों का इतना ध्यान खींच सकता है तो उसमे कुछ बात तो होइ ना। इसीलिए हम आपको विकल्प दे रहे हैं अपनी बच्ची के लिए लेडी बग जैसा दिखने वाला केक मंगवाने का। और यदि आप सोच रहे है की आप उसके लिए खुद ही केक बेक करेंगे तो आप इसकी पूरी रेसिपी टेस्ट ऑफ़ होम डॉट कॉम पर देख सकते हैं। और अपनी बच्ची की पहली जन्मदिन की पार्टी पर एक होम मेड केक भी तैयार कर सकते हैं।

स्वीटहार्ट शेप रेड वेलवेट केक

Source www.winni.in

क्या आपकी बेटी ने कभी खून देखा है। घबराइए मत, बस याद कीजिये उसके चेहरे के भावों को जब वो किसी भी लाल चीज़ को देखकर अपनी तुतलाती जुबान से खून बोलती है। खून, दिल, मिर्च आदि जैसी बहुत चीजें होंगी जो उसके लिए लाल हैं। लाल रंग उन पहले कुछ रंगों में से है जिन्हे वो पहचानती है। आपने उसके लिए टेडी बेयर तो खरीदे ही होंगे और उनमे से किसी एक टेडी बेयर पर लगे छोटे से दिल को वो नौच कर निकलने की कोशिश भी करती होगी। वो इसीलिए की ये दिल उसका ध्यान बार बार अपनी और खींचता है। और यही कारण है की हम आपको विकल्प दे रहे हैं उसके लिए एक दिल की शेप का रेड वेलवेट केक बनवाने के लिए। रेड वेलवेट केक अपने आप में एक ख़ास केक है जोकि केवल आपकी बच्ची और अन्य बच्चों का ध्यान ही नहीं आकर्षित करेगा बल्कि उनके मन को लुभाएगा भी। 1 किलो का स्वीटहार्ट शेप का रेड वेलवेट केक आप विन्नी डॉट इन से 1,749 रूपए में मंगवा सकते हैं या फिर किसी और बेकरी से भी आर्डर पर बनवा सकते हैं।

मिनी माउस केक

Source www.fnp.com

मिन्नी माउस की विषय वस्तु पर आधारित पार्टी की बात तो हमने कर ही ली है। अब बारी है मिन्नी माउस बर्थडे केक की। आखिर ऐसा केक जिसपर बच्चों का पसंदीदा कार्टून पात्र बना हुआ हो उन्हें कितना पसंद आएगा। मिनी माउस आपकी नन्ही बच्ची जितनी सूंदर और प्यारी तो नहीं हो सकती लेकिन बच्ची का मन मोह ले,ये गुण उसमे ज़रूर है। और हमें यकीन है कि उसके लिए मिनी माउस वाला केक बनवाकर आप अपनी बच्ची के चेहरे पर थोड़ी ख़ुशी ओर बिखेर सकते हैं। इसीलिए ये एक अच्छा विकल्प है। आप 1 किलो का ऐसा केक 2099 रूपए में फर्न्स एंड पेटल्स से मंगवा सकते हैं।

जलपरी के डिज़ाइन वाला केक

Source www.fnp.com

जलपरी की कहानियां हमने भी सुनी और आपने भी सुनी होंगी। और अगर सुनी नहीं तो पढ़ी या देखी तो होंगी ही। शायद कुछ दिनों में आपकी बच्ची को भी जलपरी की कहानियां पढ़ने सुनने को मिलेंगी। और उसका ध्यान अपनी और आकर्षित करेंगी। ऐसे में आप उसे उसके इस जन्मदिन पर जलपरी से मिलवा सकते हैं। उसके लिए जलपरी के डिज़ाइन वाला केक बनवाएं। ये यकीनन उसे बेहद पसंद आएगा और बाकी बच्चों को भी हमेशा याद रहेगा। आप 2 किलो का जलपरी के डिज़ाइन वाला केक 4049 रूपए में फर्न्स एंड पेटल्स से मंगवा सकते हैं।

इंद्रधनुष वाला केक

Source www.igp.com

इंद्रधनुष सिर्फ बच्चों को ही नहीं बड़ों को भी आश्चर्यचकित करने में कभी नहीं चूकते। और फिर बात हो इंद्रधनुष के रंगों की ये वो रंग होते हैं जिनमे दुनिया का हर रंग समां जाता है। बच्चे इंद्रधनुष को लेकर काफी उत्साहित होते हैं। आपकी एक वर्षा की बच्ची अभी इसका मतलब भी नहीं जानती होगी लेकिन अगर आप उसके लिए इंद्रधनुष के डिज़ाइन वाला सके लेंगे और उसे दिखाएंगे तो शायद वो इसे जानने की कोशिश ज़रूर करेगी। और यकीन ये उसके जीवन के सबसे अच्छे अनुभवों में से एक होगा। इसीलिए हमारी राय है की बच्ची का बर्थडे केक आर्डर करने से पहले ध्यान से सोचें और उसे एक ऐसा केक दें जो उसे खुश कर दे। ऐसे में इंद्रधनुष वाला केक आपके लिए एक अच्छा विकल्प रहेगा। आप 1.5 किलो का इंद्रधनुष वाला केक आईजीपी डॉट कॉम से 3875 रूपए में मंगवा सकते हैं।

ट्विंकल ट्विंकल लिटल स्टार केक

Source squareonetreats.com

वो सबसे पहली अंग्रेजी कविता जो बच्चों को भारत में सिखाई जाती है। वो है "ट्विंकल ट्विंकल लिटल स्टार" । और हम आपको आपकी आँखों के तारे के लिए एक चमकते हुए सितारों वाला केक बनाने का विकल्प दे रहे हैं। बच्चे सितारों को लेकर काफी उत्साहित होते हैं, ऐसे में चमकते सितारों वाला एक केक उनको बहुत ही अच्छा लगेगा। यह केक आप अपनी बच्ची के लिए घर पर भी बना सकते हैं। होम मेड केक बनाने की विधि जानने के लिए आप टेस्ट ऑफ़ होम या माई रेसिपीज़ डॉट कॉम पर जा सकते हैं और अपनी बच्ची के पहले जन्मदिन को एक स्टारी अफेयर बना सकते हैं। आप 1.5 किलो से 1.75 किलो का स्टार केक स्क्वायर वन ट्रीट्स से 1750 रूपए में मंगवा सकते हैं।

गुब्बारे वाला केक

Source www.prettymyparty.com

बच्चे अक्सर कार्टून्स में ऐसे गुब्बारे देखते हैं जिनमें एक टोकरी लटकी होती है और उस टोकरी में होते हैं बच्चों के पसंदीदा कार्टून पात्र। बड़ों की भाषा में इन्हे हॉट एयर बल्लोंस कहा जाता है लेकिन बच्चों के लिए तो ये गुब्बारे ही कहलाते हैं। और गुब्बारों को लेका बच्चों के प्यार की बातें हम पहले ही कर चुके हैं। और अब बात कर रहे हैं एक ऐसे केक की जिसपर हॉट एयर बल्लोंस का डिज़ाइन बना हुआ हो। आप इस तरह का केक किसी भी बेकरी से बनवा सकते हैं या फिर ऑनलाइन भी मंगवा सकते हैं। हमें यकीन है की आपकी बच्ची की जन्मदिन की पार्टी के लिए यह एक अच्छा विकल्प है।

फोटो केक

Source www.bakingo.com

आज का ज़माना सेल्फीज़ और फोटोज़ को केवल अपने कंप्यूटर या मोबाईल तक सीमित रखने का नहीं है। बल्कि अब तो तस्वीरें केक तक का हिस्सा बनने लगी हैं। और इस प्रचलन में इस तरह के केक्स को नाम दिया गया है फोटो केक्स का। इन फोटो केक्स में लोग अपनी फोटोज प्रिंट करवाते हैं। अलग-अलग लोगों की इस तरह के केक्स पर अलग अलग राय हैं, कुछ लोगों को बिलकुल पसंद नहीं होता की उनके प्रिय की तस्वीर को काटा जाए और इस कारण वो इस प्रचलन का खंडन भी करते हैं। लेकिन जो भी हो फोटो केक्स का चलन आजकल ज़ोरो पर है। लोग आजकल इन्हे काफी पसंद करते हैं। अगर आपको इस आईडिया से कोई परेशानी नहीं है तो आप अपनी बच्ची के लिए एक फोटो केक बनवा सकते हैं। आपकी बच्ची अपने आपको दर्पण देखकर हमेशा खुश होती होगी। और इस बार खुद को केक पर देखकर उसके चेहरे के भाव देखने वाले होंगे। 699 रूपए की कीमत से शुरू होते फोटो केक आप बेकिन्गो डॉट कॉम या फर्न्स एंड पेटल्स डॉट कॉम से मंगवा सकते हैं।

अनुकूलित जन्मदिन केक आदेश देने के लिए सबसे अच्छे स्थान

Source balikidsguide.com

1. अगर आप गुरुग्राम, दिल्ली, ग़ाज़ियाबाद, नोएडा या बंगलोर में रहते हैं तो आप बेकिन्गो की वेबसाइट पर जाकर या उनको फ़ोन करके एक कस्टमाइज्ड केक आर्डर कर सकते हैं। bakingo.com
2. आप फर्न्स एंड पेटल्स की वेबसाइट पर जाकर भी कोई अच्छा डिज़ाइनर केक आर्डर कर सकते हैं। यह कंपनी भारत के अलावा अन्य देशों में भी अपनी बेकिंग सर्विसेज देती है तो आप इसके कहीं भी बैठकर अपने घर पर केक भिजवा सकते हैं।
fnp.com
3. आप इंडिया केक्स डॉट कॉम से भी केक आर्डर कर सकते हैं। यह एक पुणे बेस्ड कंपनी है जो भारत के अनेकों हिस्सों में अपनी सर्विसेज देती है। ज़्यादा जानकारी के लिए आप इनकी वेबसाइट पर जाएं।
indiacakes
4. एक कोलकत्ता बेस्ड कंपनी फ्लारऔरा डॉट कॉम पर जाकर भी आप कहीं भी बैठकर भारत के किसी भी हिस्से में केक भेज सकते हैं। यह भी एक अच्छा विकल्प है।
floweraura
5. आप माई फ्लार ट्री डॉट कॉम पर जाकर भी अपनी पसंद का कोई केक मंगवा सकते हैं। यह कंपनी अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर काम करती है। ज़्यादा जानकारी के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें।
myflowertree
6. विन्नी एक अच्छी बेकरी है जहां से आप भारत के अलग अलग शहरों में केक मंगवा सकते हैं। winni.in
7. आप डिज़ाइन माई केक डॉट इन पर जाकर भी केक आर्डर कर सकते। यह कंपनी दिल्ली, कोलकत्ता और चेन्नई में ही केक्स डिलीवर करती है। ज़्यादा जानकारी के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें। designmycake
8. विश अ कपकेक एक दिल्ली बेस्ड कंपनी है। आप इसकी जानकारी इसकी वेबसाइट पर पा सकते हैं। wishacupcake
9. अगर आप एक फोटोकेक बनवाना चाहते हैं तो आप आप माई फ्लार ट्री डॉट कॉम पर से आर्डर करें। इस तरह के ख़ास कस्टमाइज्ड केक के लिए ये अच्छा विकल्प रहेगा। myflowertree
10. इन सब के अलावा आप केक स्टूडियो से भी केक आर्डर कर सकते हैं। केक स्टूडियो एक वडोदरा बेस्ड कंपनी है। ज़्यादा जानकारी के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें। cakestudio

Related articles

From our editorial team

कुछ ध्यान रखने योग्य बातें

हमें यकीन है की अब तक तो आपको यह पता लग गया होगा कि आपको अपनी बच्ची के पहले जन्मदिन पर किस तरह के केक मंगवाने चाहिए। ऊपर अनुच्छेद में हमने आपको आपकी बच्ची के जन्मदिन के केक को बेहतर बनाने के लिए एक एक चीज बताई है। इसके इलावा आपको अपनी बच्ची, अपने मेहमानों को और स्वयं खुद को उस दिन खुश रखना चाहिए क्योंकि यहआपकी बच्ची के लिए एक बहुत ही महत्वपूर्ण दिन है और यह दिन बार-बार नहीं आएगा।