आपकी प्यारी सासु मां के लिए करवा चौथ पर 10 बेहद सुंदर और फायदेमंद उपहार। साथ में अनेक टिप्स और  उपहार खरीदने के लिए महत्वपूर्ण जानकारी (2019)

आपकी प्यारी सासु मां के लिए करवा चौथ पर 10 बेहद सुंदर और फायदेमंद उपहार। साथ में अनेक टिप्स और उपहार खरीदने के लिए महत्वपूर्ण जानकारी (2019)

अगर आप भी अपनी सासू मां को करवा चौथ पर कोई उपहार देना चाहती है जिसे पाकर उनका यह दिन और भी स्पेशल हो जाए, तो आप हम पर इसके लिए यकीन कर सकते हैं । हमारे पास है आप की सासू मां को देने के लिए ऐसे 10 बेहतरीन और सुंदर उपहार जो उन्हें बेहद खुश कर देंगे । यह सस्ते भी हैं और क्वालिटी भी बढ़िया है । साथ में हमने आपको अनेक टिप्स भी दिए हैं, जिनकी वजह से आप यह दिन और भी बढ़िया तरीके से मना सकती है और हमने आपको यह भी बताया है कि आपको इस दिन क्या करना चाहिए और क्या नहीं । अधिक जानने के लिए आगे पढ़ें ।

Related articles

करवा चौथ - प्यार के त्याग का त्यौहार

करवा चौथ भारतीय सुहागनों के लिए एक बहुत महत्वपूर्ण त्यौहार है जो मुख्यतः उत्तर भारत में मनाया जाता है। यह कार्तिक पूर्णिमा के बाद चौथे दिन को मनाया जाता है। इस दिन चन्द्रमा को भगवान् शिव का रूप मन जाता है। इस दिन सुहागने अपने पतियों की लम्बी उम्र और सुरक्षा के लिए निर्जला उपवास रखते हैं। लेकिन यह व्रत कुछ अविवाहित लड़कियाँ या वह जिनकी मांगनी हो चुकी भयउ रखती हैं ताकि उन्हें एक अच्छा पति मिलें। एक बहुत दिलचस्प बात यह भी हैं की कुछ पति अपने पत्नियों के लिए भी यह व्रत रखते हैं।

कितना अच्छा तरीका हैं अपने पत्नी को अपना प्यार जाहिर करने का! लेकिन हर करवा चौथ को एक व्यक्ति बहुत ज्यादा खुश होती हैं, आपकी सास - क्यूंकि उसे उस त्याग का अंदाजा हैं जो उसकी बहु उसके बेटे के लिए करती हैं। यह ख़ुशी उसकी आँखों में और उसके पुरे काम में दिख जाती हैं। पूजा की सारी तैयारी करना, सरगी बनाना, अपनी बहु के सेहत का ख्याल रखना, यह सारी चीजे वह बहुत चाव से करती है। लेकिन सारी सास भी करवा चौथ का व्रत रखती हैं और पूरा दिन भूखी रहती हैं। तो सारी बहुओं को यह ख्याल रखना चाहिए के वह भी अपने सास के लिए यह दिन यादगार बनाये। यह करने के लिए हम आपके लिए कुछ मजेदार ख्याल और तोहफों का सुझाव दे रहे हैं।

अपनी सास के साथ करवा चौथ मानाने के कुछ मजेदार तरीके।

रिटेल थेरेपी (खरीदारी /शॉपिंग)

शॉपिंग जैसा मजेदार कुछ भी नहीं होता ! तोह, आप अपनी सास को करवा चौथ से २-३ दिन पहले शॉपिंग के लिए ले जाए। पूजा के लिए बहुत सारी चीजों की जरुरत होती हैं, जैसे छलनी, मेहँदी, गहने, कपडे, पूजा की थाली, करवा, कुछ खाने की सामग्री और सरगी के लिए और बहुत कुछ। आपके यहाँ के स्थानिक बाजार या रस्ते के छोटे दूकान में आप यह कर सकते हो।

कुछ मजेदार चीजे कीजिये

अगर आप और आपकी सास अगर व्रत रख रहे हो, आपको यह पता होगा की यह आसान नहीं हैं और आपको अपने मन पे काबू रखना पड़ेगा। तो भूख और प्यास से आपका ध्यान हटाने के लिए आपको कुछ मजेदार चीज़े करनी पड़ेगी। आप दोनों टीवी पे किसी शो के सारे सीजन देख सकते हैं, आप कोई फिल्म देखने जा सकते हैं, लेकिन याद रखिये की आपको पॉपकॉर्न और समोसा से दूर रहना हैं !! अगर आप घर पे बैठके ही मजे करने चाहते हो, तो आप पुराने फोटो देख सकते हो, गाने सुन सकते हो या एक कराओके पार्टी कर सकते हो ! एक ऐसी एक्टिविटी चुने जिस से आप को ज्यादा थकावट नहीं होगी, क्यूंकि आपको शाम को सारा त्यौहार मनाना है !

रिश्तेदारों को और सहेलियों को बधाइयाँ दे

"बाया" करवा चौथ का एक बहुत सुन्दर प्रथा हैं। बाया एक ऐसा उपहार हैं जो एक सास अपनी बहु को देती हैं। इसमें, पैसे, गहने, सूखे मेंवे, कपडे और श्रृंगार का सामान हो सकता हैं। पारम्परिक पद्धति में, यह त्यौहार आप आपके समाज के बाकि औरतों के साथ बाया देके भी मना सकते हैं। तो पुरे मजे से इस त्यौहार को अपने सास के साथ मनाये और अपने सहेलियों और रिश्तेदारों के साथ अच्छे उपहार बांटे ! आपके समाज के औरतों के साथ अच्छे सम्बन्ध बढ़ने का यह एक बहुत अच्छा तरीका हैं।

आपके सास के लिए कुछ उपहार

करवा चौथ में आपकी सास जो इतना कुछ कर रही हैं आपके लिए, तोह आपका भी फ़र्ज़ बनता हैं की उनके लिए कुछ गिफ्ट ले और उनके आशीर्वाद ले। यह कुछ उपहारों की सूचि आप अपनी सास के लिए ले सकते हैं।

चांदी चढ़ी हुई सिन्दूर की डिबिया जिसपे मोर बना हो।

हिन्दू परंपरा में शादी शुदा औरतों में सिन्दूर का बहुत बड़ा महत्व होता हैं। सिन्दूर एक लाल रंग का पाउडर होता हैं और अनंत काल से यह बहुत शुभ और मंगलमय माना गया हैं , तोह सिन्दूर की डिबिया एक बहुत ही सुन्दर उपहार हो सकता हैं। आप सिन्दूर की डिबिया, आपके यहाँ किसी भी अच्छे दूकान से या फ्लिपकार्ट से रू 299 में खरीद सकते हैं। इस पे चंडी चढ़ी हुई होती हैं और एक सुन्दर मोर की नक्शी बानी हुई होती हैं। यह डिबिया 7 सेंटीमीटर व्यास (डायमीटर) की होती है। यह दिखने में भले ही छोटी हो, लेकिन यह देके आप अपनी सास को पुराने मान्यताएं और मूल्यों की भेट दे रहे हो, जो उन्हें बहुत पसंद आएगी।

पोटली में उपहार !

एक पोटली बनाके उसमे रखे गए उपहार आपकी सास को बेहद पसंद आएगा। इसमें वह सारी चीजे होगी जो किसी भी औरत को निश्चित रूप से पसंद आएगा। इस पोटली में मेबेलीन कोलोसल काजल हो सकता है जो फैलता नहीं हैं, 2 कैडबरी बौर्नविल चॉकलेट ह सकता हैं जो वह एक लम्बे दिन के व्रत के बाद आनंद से खा सकती हैं, कुछ सेहतमंद चाहिए तो 100 ग्राम बादाम, और एक डिज़ाइनर पोटली जिस से वह अपने फैशन में चार चाँद लगा सके !! यह पोटली आप गिफ्टअलव वेबसाईट से रू 860 में मंगा सकते है।

सुनहरे रंग का स्फटिक से बना (राहिंस्टोन) पायल

Source www.amazon.in

सारी महिलाओं को गहने बहुत पसंद होते हैं, यह आपके पुरे लुक को पूरा करता हैं और आपकी सुंदरता बढ़ाता हैं ! अगर आपकी सास को पायल पसंद हैं तो उन्हें यह भारतीय पारम्परिक सुनहरे रंग वाला स्फटिक से बना स्पार्कल वर्ल्ड से पायल बहुत पसंद आएगा। यह आपको अमेज़न से रू 335 में मिल जायेगा। यह सुनहरे रंग का है और धातु और स्फटिक से बना हैं। यह किसी भी पारम्परिक पोशाख पे बहुत सुन्दर लगेगा। यह एक फ्री साइज पायल हैं तो आपको साइज और फिटिंग की चिंता करने की जरुरत नहीं है। यह एक सरप्राइज गिफ्ट हो सकता हैं। इस पायल की चौड़ाई 8 सेंटीमीटर हैं और लम्बाई 18 सेंटीमीटर हैं। आपकी सास के त्यौहार में इस मोहक पायल से आप एक अलग ही चमक ला सकते हैं !!

हरे और लाल पट्टी की लाख की चूड़ियाँ (10 चूड़ियों का सेट )

Source www.amazon.in

लाख की चूड़ियाँ भारतीय परंपरा की एक महत्वपूर्ण कड़ी हैं। सारे धार्मिक कार्यों में चूड़ियाँ पहनी जाती हैं और यह शादी शुदा होने का एक महत्वपूर्ण प्रतीक हैं। यह चूड़ियाँ हाथ से बनी ढांचों से बनती हैं। आप हरी और लाल लाख की चूड़ियों का 10 का सेट अमेज़न से रू 399 में मँगा सकते है। यह अलग अलग साइज मैं मिलती हैं जैसे २.४ इंच, २.६ इंच, २.८ इंच जो चूड़ियों की आम साइज होती हैं।

मिटटी के दिए

Source www.amazon.in

मिटटी के दिए लगाने का महत्व बुरे पे अच्छाई की जीत मनाना होता है। यह मिटटी के दिए दिवाली के दिन देवी लक्ष्मी जी को घर में स्वागत करने के लिए लगाए जाते हैं। लेकिन, यह करवा चौथ के तोहफे के रूप में भी दिए जा सकते हैं और आप इसे दरवाज़े पे, खिड़कियों पे, बरामदे में, या पूजा के स्थान में भी रख सकते हैं। यह मिटटी के दिए ,आप अमेज़न से रू 100 से मंगा सकते हैं। यह 3 दियों का सेट हैं जो, बढ़िया किस्म के मिटटी से बने हैं और हाथ से बने हैं।

हल्दीराम के नागपुर बेसन लड्डू

Source www.amazon.in

कोई भी त्योहार बिना लड्डू और मिठाई के अधूरा होता हैं ! आप आपकी सास को हल्दीराम के बेसन लड्डू, रू 290 में दे सकते हैं। हर पैकेट 500 ग्राम का होता हैं और पूरी तरह से शाकाहारी हैं। यह लड्डू 2 महीने तक रह सकते हैं और इसके स्वाद में और दिखावट मैं कोई बदलाव नहीं आएगा। तो अगर आपकी सास को मीठा पसंद हैं, तो, उन्हें यह मिठाइयाँ जरूर खिलाये !! आप अमेज़न से मंगा सकते हैं।

प्रिंट किया गया कुर्ता सूट सेट

शादी शुदा औरतों लिए लाल रंग का ज्यादा महत्व होता है। आप अपनी सास को लाल रंग का प्रिंट वाला कुर्ता सूट सेट दे सकते हैं। भारत में पारम्परिक कपडे वाला एक ब्रांड है बिबा। आप कुर्ता सूट सेट आजिओ.कॉम से रू 2498 में मंगा सकते हैं। इस सेट में आपको कुर्ती, चूड़ीदार और दुपट्टा मिलेगा। कुर्ती में आपको गोल गले का डिज़ाइन मिलेगा जिसपे नक्शी काम किया गया है। इसके साथ आपको पलाज़ो मिलेगा जिसमे एक सेमि इलास्टिक कमरबंद होगा। दुपट्टे पे फूलों का नक्शी काम बना हैं

स्टील और ताम्बे की थाली और पूजा सेट।

इस पावन त्यौहार पर आप आपके सास को आप पूजा की थाली दे सकते हैं। इसे आप फ्लिपकार्ट से रू 221 में मंगा सकते हैं। इस थाली में दिया, पूजा जल के लिए कलश और पूजा की सामग्री होती हैं। यह थाली भूरे रंग की हैं और तांबे और स्टील से बनी हैं। इस थाली कास व्यास 17 सेंटीमीटर है

बड़ा मारियान टोट बैग

किसी भी महिला को हैंडबैग की हमेशा जरुरत होती है। शोप्पेर्स स्टॉप से आप इसे रू 1499 में आपके सास के लिए मंगा सकते हैं। यह मारियान टोट बैग कॉटन से बनी हैं और इसको एक ज़िप हैं। इस बैग की साइज हैं 14 सेंटीमीटर X 21 सेंटीमीटर। यह एक फ्री साइज बैग हैं और इसका पट्टा छोटा हैं। इस बैग की डिलीवरी आपको 5-7 दिन में मिलेगी तो आपको इसे वक्त रहते मंगाना पड़ेगा।

भगवद गीता तत्व योग

भगवद गीता की पूजा करना भगवान् की पूजा करने के बराबर होता हैं। किसी को भगवद गीता उपहार में देना मतलब उसे सबसे पावन और पवित्र उपहार देना। ऐसा कहा जाता हैं की जो व्यक्ति अपने घर में भगवद गीता रखता हैं, उसका घर सारी बुराइयों से दूर रहता हैं। आप इसे सेनिओरिटी से रू 2449 में मंगा सकते हैं। यह एक सुन्दर लकड़ी के डब्बे में आता हैं। हर शब्द संस्कृत और हिंदी से अंग्रेजी में अनुवादित किया गया हैं। इसमें हर उम्र के लिए जीवन के पाठ सिखाने वाले 700 श्लोक हैं।

पहले करवा चौथ के लिए टिपण्णी

यदि यह आपका पहला करवा चौथ है तोह आपके ससुराल वाले इसे यादगार बनाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। परिवार वालों और आपके पति से बहुत सारे तोहफे मिलने की तैयारी कीजिये !! पहली सरगी में जरुरत की चीजे और तोहफे जैसे की श्रृंगार का सामान और सबसे जरुरी करवा चौथ की सुबह खाने जाने वाला खाना होता है। यह आपको आपकी सास की तरफ से मिलता हैं। पहले करवा चौथ का ख़याल थोड़ा डरावना हो सकता हैं क्यूंकि आप दिन भर भूखी रहने वाली हो, पर चिंता ना करे। हम आपके लिए कुछ महत्वपूर्ण नुस्खे लाये हैं

अपने मनपसंद शौक पूरे करें

पूरा दिन बिना खाने के और बिना पानी के रहना एक बहुत मुश्किल काम हो सकता है। इसमें बहुत दॄढ निश्चय की जरुरत होती हैं। सलाम उन सारी महिलाओं को जो यह व्रत रखती हैं और रखने वाली हैं। ऐसा वक्त होगा जब आप बहुत थक जाओगे। यह न हो इस लिए आप कुछ शौक पुरे कर सकते हैं। शौक से हमारा मतलब हैं चित्रकारी, लिखना, फिल्म देखना, किताबे पढ़ना और बहुत कुछ। लेकिन यह याद रखे की यह शौक आपको ज्यादा थकाए नहीं।

करवा चौथ का ऍप डाउनलोड करे और उसे इस्तेमाल करे

अगर यह आपका हैं तोह आपको सारी परम्पराओं की जानकारी नहीं होगी। आप करवा चौथ ऍप गूगल प्लेस्टोरे से डाउनलोड कर सकते हैं या इस लिंक से भी डाउनलोड कर सकते हैं। यह ऍप एंड्रॉइड और आई ओएस दोनों पे उपलब्ध हैं। इस ऍप से आपको सारे परंपराओं की जानकारी, पूजा में लगने वाली चीजे, पूजा और चंद्रोदय का समय, पूजा करने के विधि के वीडियो यह सारी जानकारी मिल जाएगी।

भरपूर पानी पिये

करवा चौथ वाले दिन आपको बिना पानी के रहना पड़ेगा। अगर आपको इसकी आदत नहीं हैं तो आपको चक्कर आ सकती है। इससे बचने के लिए व्रत से कुछ दिन पहले आप अपने पानी पीने की मात्रा को बढ़ा सकते हैं। व्रत से एक रात पहले और जब आप सरगी के लिए उठे, तो भरपूर पानी पीजिये। पानी के अलावा आप नारियल पानी या किसी फल का रस भी पी सकते हैं।

प्राणायाम का अभ्यास करें

रोज़ सुबह प्राणायाम करने से आपको ताजा लगेगा और कमजोरी नहीं आएगी। प्राणायाम से आप अपने साँसों पे नियंत्रण रख सकते हैं और अपने खून में ऑक्सिजन की मात्रा को बढ़ा सकते हैं। प्राणायाम को अपने रोज के जीवन में शामिल कीजिये। यह एक स्वस्थ जीवनशैली के लिए बहुत फायदेमंद होता हैं।

चाय और कॉफ़ी से दूर रहे!

आप में से बहुत सारे आपकी दिन की शुरुआत चाय या कॉफ़ी से करते हैं। लेकिन करवा चौथ के दिन चाय या कॉफ़ी से दूर रहें। यह दोनों चीजे आपके शरीर में से पानी को कम करती है, और इससे आपको जल्दी थकावट महसूस होगी। चाय और कॉफ़ी के बजाय आप दूध, फलों का रस या किसी एनर्जी ड्रिंक को पी सकते हैं।

Related articles
From our editorial team

आखिर में

हम आशा करते हैं आपने अपनी सासु मां के लिए कोई ना कोई उपहार का चयन जरूर कर लिया होगा और आप हमारा यह अनुच्छेद पढ़ कर खुश होंगे । हमें उम्मीद है कि हमारी मदद से आप तक वह सारी जानकारी पहुंच गई होगी जिसने आपको अपनी सासू मां के लिए उपहार ढूंढने मे मदद की होगी और इस दिन को और भी बढ़िया तरीके से मनाने में आपको इंटरेस्टिंग टिप्स दिए होंगे । अनुच्छेद पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद ।

Tag