अपने भारतीय पति का जन्मदिन बनाने के लिए सही मायने में अनोखे उपहार दें(2019) !आप अपने पति का जन्मदिन को विशेष  बनाये हमारी उपहारों की सूची के साथ और अपने भारतीय पति को दिखाएं कि आप उनसे कितना प्यार करते हैं।

अपने भारतीय पति का जन्मदिन बनाने के लिए सही मायने में अनोखे उपहार दें(2019) !आप अपने पति का जन्मदिन को विशेष बनाये हमारी उपहारों की सूची के साथ और अपने भारतीय पति को दिखाएं कि आप उनसे कितना प्यार करते हैं।

Source www.igp.com

आपके जीवन के सभी पुरुष, आपके पिता से लेकर आपके पति तक आपकी ज़िंदगी में अहम भूमिका निभाते हैं। वे हमेशा आपके मार्गदर्शक प्रकाश बने रहते हैं और जीवन के हर मोड़ पर आपका साथ देते हैं। और इसलिए, वे अपने जन्मदिन जैसे महत्वपूर्ण अवसरों पर कुछ सबसे प्यारे उपहार के हक़ दार है। लेकिन सबसे मुश्किल काम अपने पति के लिए एक आदर्श जन्मदिन का उपहार ढूंढना है। इस तरह के एक खुशी और शुभ अवसर पर आप अपने पति की दी गयी सूची में से उपहार भेजकर उनकी खुशी बढ़ाएं।

Related articles

आप भारतीय पुरुषों की मानसिकता को समझिए|

तौफ़े भारतीय संकृति को भी प्रदर्शित करते हैं|

आपने इस से पहले कितनि बार इंटरनेट पर अपने पति के लिए तौफ़े खोजने का प्रयास करके निराशा हासिल किया है? वहाँ दिये गए ज़्यादातर तौफ़े भारतीय जीवन शैली से मेच ही नहीं करते होंगे| गोल्फ किट, सीज़न टिकिट किसी भी खेल के कार्य क्रम के लिए , बारबेक्यू टूल सुनने मे तो अच्छे लगते हैं और हाँ! अच्छे भी होंगे पर कितने भारतीय पुरुष हैं जो इनको इस्तेमाल करते होंगे| इसलिए एक अच्छे तौफ़े का संज्ञा होता है की पाने वाला तौफ़ों को आसानी से उपयोग मे ला सके|
उनके जन्मदिन हो या कोई भी त्योहार ऐसे तौफ़े दें की जिसको वो पा कर अपने जीवन शैली मे उपयोग कर सके और गर्व से दूसरों को कह सके की, "देखो ! यह तौफा मेरे पत्नी ने मुझे दिया है"|अगर उदाहरण के लिए कहे तो आम तौर पर भारतीय संस्कृति मे बड़ों के सामने कोई भी अल्कोहोलिक पनिय का सेवन करना गृहीत नहीं है परंतु अन्य देशों के यह एक सामान्य सी बात है| इसलिए जब काफी सारे उत्सव भारत मे परिवार के साथ मनाया जाता है और वही अगर आप अपने पति को एक व्हिश्की का बोतल दे देंगे तो यह बड़ा अटपटा और असहज वाली बात हो जाएगी|

तौफा आपके पति की स्टाइल को निश्चित रूप से प्रतिफलित करे|

पुरुषों को पोषकों के ऊपर ज्यादा परीक्षण व नए नए चीजों का प्रयोग करना पसंद नहीं होता| इसलिए आप भी कई बार उनको नयी नयी पोशाक पहनेने को बोलती ही होंगी| परंतु आखिर मे क्या होता है आपके इतने कहने की वाबजूद वह अपने स्टाइल ओर ड्रेसिंग को चंगे नहीं करते| इसलिए आप उनसे उनके जन्मदिन मे ऐसा एक तौफा दे जो की उनके पसंदीदा कलर, स्टाइल, मटिरियल और डिज़ाइन की हो|आज परूषों के फेशन के लिए बड़ी बड़ी कंपनी काफी मेहनत कर के पुरुषत्व के उस असीम संज्ञा को बयान करते हुये काफी अच्छे अच्छे विकल्प आपके सामने लाये हैं| आप ऐसे कपड़ों का चयन कीजिये जो की उनको पसंद भी आए और वह उनमे स्मार्ट भी लगे| लेटैस्ट फेशन है बोलके आप उनको कोई भी पोशाक तौफ़े मे नहीं दे सकते|

आप के तौफ़े सीजनल ( ऋतु के अनुसार )ही हो|

ज़्यादातर देखा गया है की जो व्यबहारिक तौफ़े होते है वह सबको पसंद आते है व खुशी भी प्रदान करते | हमारा भारत इसकी अनोखी और विभिन्न ऋतु के लिए काफी प्रशिद्ध है , यह भूमि साल मे कई सारे ऋतुयों को प्रदर्शित करता है| इसलिए तौफा ऐसा हो की पाने वाला उसे झट पट उपयोग मे ला सके| उदाहरण के लिए मान लीजिये आपके पति का जन्म दिन मई-जून की घनघोर गर्मी मे पड़ता है और आप उस समय एक अच्छी खूबसूरत सा स्कार्फ उनको तौफ़े मे दें| वेशक वह तौफा अच्छा ही होगा परंतु क्या वो इसे उस समय ( गर्मी मे) उपयोग मे ला सकते हैं| नहीं ना! आपकी सारी मेहनत बेकार ही जाएगी उस समय |वही अगर दूसरी तरफ देखा जाए तो , जब आप उन्हे जलवायु के अनुकूल कुछ तौफ़े देंगे तो वह तौफ़े को तुरंत उपयोग मे ले सकते हैं| वेसे तो देश मे कई तरह की जलवायु और ऋतु आते हैं इसलिए इन सबके अनुकूल ही तौफ़े का चयन कीजिये| स्कार्फ से लेकर गर्मी के वह सुनहरे आमों की स्वाद , स्ट्रॉबेरी की चटकारा से ले कर सावन के मौसम मे एक रोमांटिक वॉक आप बस ऋतु के ऊपर छोड़ दें की आप को कोनसा तौफा लेना है|

अपने पति को देने के लिए भारत के सबसे बेहतरीन और चुनींदे तौफ़े|

Source smpl.site

जब आप अपने पति के लिए तौफ़े चयन कर रहें हैं तो धर्म , संस्कृति और परंपरा का ध्यान रख कर ही चयन प्रक्रिया को आगे लें| तौफ़े एक वक्ती की महत्व और दूसरे उन से कितना प्यार करते हैं वह दर्शाता है इसलिए वक्ती की संस्कृतिक पृष्ठभूमि को देखते हुये तौफ़े का चयन करना चाहिए|

अपीयन फोल्डर्स एंड फ़ाइल|

क्या आपके पति भारतीय कला के प्रेमी हैं? शायद वह भारतीय हस्तशिल्प से बनी स्टेसनारी , मूर्ति, चित्र, कपड़े आदि को पसंद करते हों| इसलिए उनके लिए आप एक डिज़ाइन का पसंद कीजिये और एक वस्तु का भी जो की वह कई दिनों से चाहते होंगे| अगर आप इस समय कोई भी वस्तु या डिज़ाइन सोच नहीं पा रही हैं तो हम ने यहाँ पर एक सुंदर अपीयन फोंल्डर का चयन किया है जो की आपको इंडिया मार्ट मे मिल जाएगा| देखा जाएँ तो यह जो अपीयन है यह उत्तराखंड के महिलायों के द्वारा निर्मित हस्तशिल्प कला है| इसमे वह लोग जमीन पर लाल रंग के चावल से कलाकृतियाँ बनाते हैं| यह आम तौर पर लाल-ब्रिक रंग के बेकग्राउंड मे बनाया जाता है परंतु इसको नीले रंग की बेकग्राउंड मे भी बनाया जा सकता हैं| आपके पति इसको अपने ऑफिस या कार्यस्थल पर जरूरी कागजात रखने के लिए इस्तेमाल मे ले सकते हैं| आप इसे मात्र १५० रूपय मे खरीद सकते हैं|

जईपुरी कुईल्ट्स|

Source www.amazon.in

इस जईपुरी कुईल्ट्स को आप सर्दी के साथ साथ गर्मी के दिनों मे ( जब वातावरण थोड़ा ठंडा हो जाए ) भी इस्तेमाल मे ले सकते हैं| यह नर्म कॉटन से बनाया गया है जो की काफी आरामदायक भी है| आप के पति इसे कंबल या किसी भी अन्य रज़ाई के जगह पर इस्तेमाल मे ले सकते हैं| इसको वह सुबह की ठंडी ठंडी हवा से खुदकों ढकने के लिए भी उपयोग कर सकते हैं और यह उनके अखबार पढ़ने के प्रक्रिया को आसानी से होने भी देगा|फामाकार्ट डबल बेड साइज़ जईपुरी सिल्क कुइल्ट उनके लिए एक अच्छी विकल्प हो सकता है , जो एक अच्छी गुणबत्ता वाले रज़ाई ढूंढ रहे हो| इसमे आपको राजस्थानी सांगानेरी की कारु-कार्य के साथ साथ ब्लू नेभि का बेक ग्राउंड मिलेगा| इसकी नरमी और कम वजन आपके पति को जरूर पसंद आयेगा| आप इसे आमाज़ोन पर ९९९ रूपय मे खरीद सकते हैं| जरा सोचिए मात्र इतने कीमत मे राजस्थानी रज़ाई|

वूडेन आइडॉल|

अगर आप के पति धार्मिक पुरुष हैं तो उनके जन्म दिन पर उनको उनके इष्ट भगवान जी की मूर्ति से बेहतर और कोई भी तौफा नही मिल सकता| आप उनके विश्वास और पुजा करने की विधि से आप अपने भगवान जी की मूर्ति को चयन कर सकते हैं| विश्वास , कीजिये यह उनके जन्म दिन पर सबसे श्रेष्ठ तौफा हो जाएगा| यह उनको शौभाग्य देने के साथ साथ आशीर्वाद भी देगा|अगर उनके पूजा रूम मे बहत सारे मूर्तियाँ पहले से ही हैं तो आप उन्हे उनके कार या ऑफिस के लिए भी मूर्ति दे सकते हैं| आप उनको श्री कृष्ण हैंड़ीक्राफ्ट के द्वारा मिरमित यह देवी सरस्वती जी की मूर्ति दे सकती हैं| ज्ञान, कला, विवेक की देवी सरस्वती आपके पति को सही रह दिखने के साथ साथ आशीर्वाद भी देंगी| १५ सेंटीमिटर की यह मूर्ति आप ६५० रूपय मे थिक्सओटिकक्राफ्ट्स.कॉम से खरीद सकते हैं|

अपने पति को उनके जन्म दिन पर देने के लिए कुछ आधुनिक तौफ़ों का विकल्प|

क्लॉक सेफ|

आज कल जमाना बदलेने के साथ साथ चोरी-डकायती का जगह और प्रक्रिया भी बदल रहा है| कोई भी नहीं बता सकता की कब ,कैसे चोरी हो जाए| इसी चिंता को हटाने के लिए कई लोग अपने घर मे एक गुप्त जगह पर सेफ रखते हैं जो की उनके मूल्यबान वस्तुयो सुरक्षित रखता है| अगर सेफ ज्यादा बड़ा हो जाएगा तो किसी से छुपा कर रखना मुश्किल है इसलिए आप अपने पति को उनके मूल्यबान वस्तुयों के लिए यह क्लॉक सेफ दे |यह देखने मे साधारण सा प्रतीत होता है परंतु इसमे छुपी एक खांचा आपको कुछ पैसे , छोटे जेवर और घड़ी आदि मूल्यवान वस्तु को रखने मे मदद करेगा| यह ऐसे वस्तु हैं जो की आसानी से चोरी हो जाते हैं इसलिए आप इनके सुरक्षा के लिए यह तौफा उनके पति को देना जरूरी है| इसको आप ९९९ रूपय मे गिवेटर से ले सकते हैं|

हेंडक्राफ़टेड लेदर वालेट|

वालेट ( बटवा) जो होता है यह पुरुषों के लिए एक अपरिहार्य वस्तु है| इसको छोड़कर आप पुरुषों अगर आप देखे तो आपको पता चलेगा की अन्य कोई वस्तु इसके मुकवाले उतना जरूरी नहीं होता ( ज़्यादातर) | हर पुरुष आज जरूर वालेट उपयोग करता है, बल्कि वह पृरुष भी जो की फेशन से सीधे संबध नहीं रखते| क्या आप के पति के पास एक स्लिम और डिज़ाइनर वालेट है जो की उनके पेंट या जैकेट के पॉकेट से उभर कर नजर न आए?अगर आपका जवाब न है तो आप सही आर्टिकल पढ़ रहे हैं| आप बूफ़ालों जेक्सोन डेनवर लेदर वालेट को अपने पति लिए चुन सकते हैं| नाइलॉन की सिलाई किया गया इस वालेट मे आपको ५ खांचे कार्ड रखने के लिए मिलेंगे जिसमे वह अपने नोट, कार्ड , बिल रीसिप्ट आदि रख सकते है| इसके इलवा एक आइडी विंडो , और दोनों तरफ अलग अलग चीज़ें रखने के लिए स्लॉट मिलेंगे| यह वालेट न बल्कि आपके पति को पसंद आयेगा परंतु यह उनके पुरुषत्व को भी अच्छे से दर्शाएगा| आप इसे बूफ़ालोंजेक्सोन.कॉम से ४,२०० रूपय मे खरीद सकते हैं|

बियर्ड ग्रूमिंग प्रॉडक्ट|

आज कल काफी पुरुष अपने दाढ़ी को सवारने की प्रयास करते हैं और आपके पति भी उन पुरुषों के अंदर जरूर आते होंगे| आप अगर चाहें तो आपके पति को एक ऐसा बियर्ड ग्रूमिंग किट दीजिये जिसके मदद से वह अपने दाढ़ी का ख्याल रख सकें| आप अगर कोई किट देख रही हैं तो यह किट आपके लिए बिलकुल उपयुक्त है | इसमे आपको बेयर्डो द आयरिश रोयले बियार्ड ऑइल , ३० मिली और १०० मिली की बियार्ड वॉश कॉम्बो आपके पति की दाढ़ी को ताजा, स्वच्छ और मोइसचराइस्ड रखेगा| नटमेग , स्वीट ऑरेंज और क्लोभ ऑइल से बना यह बियार्ड वॉश और ऑइल का कॉम्बो आपके पति की बियार्ड को रूखी-सुखी से एक नया आधुनिक लूक देने के साथ साथ नर्म, चमकदार बनाएगा| आप इस किट को फ्लिपकार्ट से ६५७ रूपय मे खरीद सकते हैं|

भारतीय ऋतु के अनुसार पुरुषों के लिए तौफ़े|

बास्केट ऑफ मेंगोस|

गर्मी मे अगर किसी को पूछा जाए की आपको गर्मी मे क्या पसंद है तो उसके मुह से खास तौर से आम का ही नाम आयेगा| भारत का ऐसा कोई घर नहीं होगा जहां गर्मियों के मौसम पर फलों का राजा कहा जाने वाला आम को खाया न जाता हो | इसके इलावा इस से बहत सारे खाने की चीज़ें भी बनती है| अगर आपके पति आम के शौकीन है तो आप उन्हे अलफोनसों, तोतपुरी, रसपुरी, बादामी या दशहेरी जैसे स्वादिष्ट आमों का बॉक्स दे सकते हैं| आप अगर सोच रहे हैं इस मे कोनसी खास बात है क्यूंकी हमेशा गर्मी मे तो एक या दो बॉक्स तो आमो के आते ही है तो आपको बता दें की यह बॉक्स सिर्फ उनके लिए ही है और वेसे भी किसी भी आम प्रेमी को जितना भी आम का बॉक्स क्यूँ न हो सब उसके लिए कम ही है| आप इन आमों से उनके पसंदीदा खाने का आइटम भी बना सकते है| इन आमों को आप ऑनलाइन कई सारे दामों पर मंगवा सकते है | आप इंडियागिफ्ट.इन से १२ आमों को मात्र ९६१ रूपय मे मंगा सकती है|

नीट कारडीगान फॉर योर हबी|

पुराने जमाने मे महिलाएं उनके और उनके पतियों के लिए प्यार से स्वेटर , स्कार्फ बनती थी| अपने हाथों से बनाई गयी यह गर्म पोशाकें किसी भी शादी-शुदा जोड़ें के अंदर प्यार का लहर आसानी से बहा सकता है परंतु आज के इस रैडिमेड दुनिया हाथों से बनाई गयी चीजों का अस्तित्व मिटता ही जा रहा है|अगर आपको बनाना आता है तो आप अपने पति को उनके जन्म दिन पर एक कारडीगान तौफ़े पर दे सकते हैं| यह जो बुनाई का काम है यह अत्यंत सरल है | इसके लिए आपको सिर्फ सुई और यार्न चाहिए| अगर आप को बुनाई की कुछ मौलिक तरीके भी आते हैं तो आप ऑनलाइन विडियो देख कार इसे सीख सकते हैं| जब वो इस तौफ़े को पाएंगे तो यकीन मानिए वह आपके मेहनत को देखा कार ऊपर जरूर गर्व करेंगे | यह आपकी और से उनके लिए एक अनोखा तौफा होगा|

उनके जन्म दिन को मनाने के लिए अन्य उपाएं|

सुबह सुबह मंदिर हो कर आयें|

हमारे संस्कृति मे पूजा और धार्मिक कार्यों को सबसे ऊंची दर्जा दिया गया है| इसलिए उनके जन्म दिन पर सुबह सुबह मंदिर जाना या घर मे पूजा करना एक उत्तम उपाय है| इसमे घर मे शांति बनी रहेगी| यह उपाय धार्मिक पतियों के लिए बिलकुल उपयुक्त है।भारतीय पुरुष खास तौर पर एक निर्धिस्ट उम्र के बाद अपना जन्म दिन मनाना उतना पसंद नहीं करते| इसलिए बहत सारे पुरुष एक साधारण दिन की तरह अपने जन्म दिन को नजर अंदाज करते हुये ऑफिस को कार्य के लिए जाते हैं| इसलिए अगर आप उन्हे उनके जन्म दिन पर मंदिर लेकर जाएँ तो उनको भी एक खास अनुभूति हो पाएगा|

एक एग-लेस केक बनाए|

ज्यादा तर पुरुष अंडे खाना पसंद नहीं करते ( किसी धार्मिक कारण के तहत) , इसलिए कई सारे बाज़ारों का केक या पेसट्रि इसके लिए ठीक नहीं हो पाता| आप अगर अपने प्यारे पति के लिए एक प्यारा सा रोमांटिक एग-लेस केक बनाना चाहती हैं तो , नीचे दिये गए रेसिपी को अनुसरण करें|यह रेसिपी को आप वनीला एग-लेस केक के लिए इस्तेमाल करे और केक को चॉक्लेट गनाचे के साथ फ़्रोस्ट करना न भूलें|

List title

    वनीला एग-लेस केक

      आपको क्या क्या चाहिए :
    • डेढ़ कप सादा आटा
    • एक टेबलस्पून बेकिंग पाउडर
    • १.२ टेबलस्पून बेकिंग सोडा
    • एक चुटकी नमक
    • आधा कप पनि
    • आधा कप पिघला हुआ बटर
    • तीन-चौथाई कप चीनी
    • ४ टेबल स्पून दहि (थोड़े से पनि के साथ मिलाई हुई)
    • १ टेबल स्पून भीनेगार
    • १ टेबल स्पून वनीला एक्सट्राक्ट


    • बनाने की विधि :
    • एक बेकिंग पेन को तेल एक पतली सी परत से थोड़ा ग्रीसिंग कार लें और अपने ओवेन को १८० डिग्री सेंटीग्रेड पर प्री-हिट कर लें|
    • एक बाउल मे सारे सुखी चीज़ें ले जो लिस्ट मे बताई गयी है और एक दूसरी बाउल लें और उसमे चीनी और बटर को मिला कर मिश्रण तैयार करे| दोनों बाउल को एक दूसरे के पास पास ही रखें|
    • सूखे चीज़ें रखी हुई बाउल मे दहि और भिनेगर को डाल दें| इसके इलावा पिघला हुआ बटर और वनीला को भी डाल दें| सब चीज़ें अच्छे से मिक्स होने तक मिक्सिंग करते रहे| अच्छे से मिक्स होने के बाद इसे बेकिंग पेन मे अच्छे से डाल दें| बेकिंग के लिए आप पेन को ३०-३५ मिनट तक छोड़ दे और इस बात की ध्यान रखें की जब तक एक चाकू केक के अंदर घुस के साफ न निकले तब तक बेक करते रहें| केक को ओवेन से निकाल कर १० मिनट तक बाहर ठंडे होने के लिए छोड़ दें| फ़्रोस्टिंग करने से पहले उसे अच्छे से ठंडा कर लें|

उनके पसंदीदा खाना बनाए और कहीं पीकनिक पर जाएँ|

पुरुष की दिल का रस्ता उसके पेट हो कर गुजरता है , यह जो कहावत है वाकई मे यह भारतीय पुरुषों के ऊपर लागू होता है| अगर आप उन्हे उनके मनपसंद खाना बनाके के दें तो वाह! क्या बात होगी| आप इसे और भी खास कोई अच्छी सी रेस्टुरांट या पिकनिक जा कर भी पूरी कर सकते हैं| घाँस के चादर के ऊपर या किसी पेड़ के चाओं तले आप और वह बैठ कर खाना खाएं या अपने परिवार के साथ पिकनिक का आनंद उठाएँ , इससे आनंदप्रद बात उनके लिए और क्या हो सकता हैं|

आप अपने व्यस्त चर्या मे पिकनिक जैसे वातों के बारे सोच भी नहीं सकते | इस लिए आप उनके जन्म दिन मे ताजगी के लिए एक पिकनिक का प्लान जरूर बनाए| जब आप पिकनिक की प्लान कर रही हैं तो पहले से जगह को जा कर देख कर ही चयन करें| उस दिन का जलवायु , टेंट के वस्तु और नाच गाने का बंदोबस्त जरूर करे| आप उनके मन पसंदीदा खाने को अच्छे से पेक करके लें क्यूंकी अच्छे से पेकिंग अगर न हुआ तो खाना पहुँचते पहुँचते गिर या इधर-उधर प्रसारित भी हो सकता है| इसके अतिरिक्त आप अपने पति को एक अच्छे से तौफा देना बिलकुल भी न भूलें|

Related articles
From our editorial team

कुछ रचनात्मक उपहार दें  

अपने पति के लिए कुछ विशेष खरीदते समय एक व्यक्तिगत स्पर्श जोड़ें। पहले से योजना बनाकर उपहार खरीदे। बटुए, घड़ियों, शर्ट और पतलून के अलावा आपको अपने पति को उपहार देने के लिए शायद ही कोई विकल्प बचा हो। और कौन हर साल जन्मदिन पर इन सालों को उपहार देना चाहेगा, है ना? इस कार्य में आपकी सहायता करने के लिए, हमने आपके पति के लिए सबसे अच्छे रोमांटिक जन्मदिन उपहारों को सूची बद्ध ऊपर किया है, जिसे आप भारत में ऑनलाइन खरीद सकते हैं।

अपने पति के जन्मदिन को स्पेशल बनाने के लिए आप उन्हें एक वीडियो भी रिकॉर्ड कर के दे सकतें हैं। वीडियो के साथ आप ग्रीटिंग दे सोने पे सुहागा का काम करेगी।