Related articles

केक को सेहतमंद कैसे बनाएं।

Source www.eatingwell.com

रिफाइंड आटे का इस्तेमाल ना करे।

Source happilyunprocessed.com

केक बेशक ही बहुत ही स्वादिष्ट खाद्य पदार्थ है :- यह उन लोगों के लिए नहीं है जो अपना वजन बढ़ाना नहीं चाहते लेकिन स्वास्थ्य के प्रति जागृत लोगों ने इस केक को भी सेहतमंद बनाने का तरीका ढूंढ लिया है। केक को सेहतमंद बनाने का एक तरीका है कि आप केक को बनाते समय उसमें रिफाइंड आटे का इस्ट्तेमाल न करें। रिफाइंड आटा आपके कोलेस्ट्रॉल लेवल और रक्तचाप को बढ़ा सकता है। ये मोटापा और हृदय के संबंधित बीमारियों को भी आमंत्रित कर सकता है। जिन लोगों को ग्लूटेन की एनर्जी है वो लोग यह आटा नहीं खा सकते।

इसकी जगह आपको ही सेहतमंद आटा चुने :- गोभी का आटा और नारियल का आटा भी एक अच्छा विकल्प है। क्विनोआ का आटा सबसे अच्छा विकल्प रहेगा। जो काफ़ी सेहत मंद होता है।

डेयरी उत्पाद की जगह कुछ सेहतमंद विकल्प चुनें।

Source www.heart.org

केक को बनाने में अधिकतर डेयरी उत्पादक का इस्तेमाल होता है :- लेकिन डेयरी उत्पाद की जगह आप कुछ कम वसा वाले उत्पाद का इस्तेमाल कर सकते हो जो आपकी केक को सेहतमंद बनाएगा। चीज केक में चीज की जगह ग्रीक दही का इस्तेमाल करके आप उस केक को सेहतमंद बना सकते हो। एवोकैडो आपके केक को एक क्रीमी टेक्सचर देगा जो फ्रॉस्टिंग के लिए आवश्यक है। मक्खन केक के लिए आवश्यक होता है।

आप मक्खन की जगह कोई भी अन्य तेल :- जैसे कि नारीयेल का तेल, ऑलिव तेल इस्तेमाल कर सकते हो जिसमें कॉलेस्ट्रोल का लेवल कम हो। क्रीम के फ्रॉस्टिंग की जगह आप एवोकैडो या चॉकलेट की फ्रॉस्टिंग भी कर सकती है। केक को बनाने में कम वसा वाला दूध इस्तेमाल करें। आप बदाम, सोया या फिर नारियल के दूध का भी इस्तेमाल कर सकते हो। कुछ लोगों को डेयरी उत्पादक पचाने में परेशानी हो सकती है। इसलिए हम आपको सुझाव देंगे कि आप डेयरी उत्पाद की बजाय इसे उत्पाद का इस्तेमाल करें जो सेहतमंद हो।

सेहतमंद टॉपिंग का इस्तेमाल करें।

Source www.myfoodandfamily.com

केक को सेहतमंद बनाने का अन्य विकल्प है :- कि आप कुछ सेहतमंद टॉपिंग का इस्तेमाल करें। ताजा फल इसके लिए सबसे सही विकल्प रहेगा। आप स्ट्रॉबेरी, रास्पबेरी, ब्लूबेरी, चेरी, कीवी, ड्रैगन फ्रूट, नारंगी और अनानास जैसे फल का इस्तेमाल कर सकते हो। यह आपकी केक को आकर्षित ही नहीं लेकिन और भी ज्यादा स्वादिष्ट भी बनाएंगे। अगर आप फल का इस्तेमाल नहीं करना चाहते तो फिर आप चॉकलेट या फिर सूखे मेवे का भी इस्तेमाल कर सकते हो।

आप आम मक्खन की जगह काजू, बादाम या मूंगफली में से बने मक्खन का भी इस्तेमाल कर सकते हो :- चीनी की जगह आप शहद जैसी प्राकृतिक चीज का भी इस्तेमाल कर सकते हो। अब चीनी की जगह ब्राउन शुगर या फिर गुड़ का भी इस्तेमाल कर सकते हो। टोपिंग के लिए आप कोको पाउडर का इस्तेमाल कर सकते हो। अपने केक को चॉकलेटी फ्लेवर देने के लिए आप इस कोको पाउडर की फ्रॉस्टिंग कर सकते हो। हम आपको सुझाव देंगे कि अब आपके केक को सेहतमंद बनाने के लिए आप उसमें कोई खाद्य रंग का भी इस्तेमाल ना करें।

10 एसी केक जो काफ़ी सेहतमंद है।

Source morningchores.com

वेगन चॉकलेट केक।

Source beamingbaker.com

यह शुद्ध शाकाहारी केक सबसे अच्छी क्लासिक केक है।

इस केक को बनाने के लिए आवशयक सामग्री

  • 3 कप जई का आटा
  • 1 1/3 कप कोको पाउडर
  • 2 चम्मच बेकिंग सोडा
  • ½ चम्मच नमक
  • 1 1/4 कप पानी
  • 1 कप सेहतमंद दूध जैसे बादाम या नारियल का दूध
  • 2 बड़े चम्मच पिघला हुआ नारियल का तेल
  • 1/2 कप नारियल चीनी
  • 1/2 कप शुद्ध मेपल सिरप और 2 चम्मच वेनिला एक्सट्रैक्ट

बनाने की विधि

  • इन सब को अच्छी तरह से मिला लीजिए।
  • इस मिश्रण को ग्रीस की हुई केक बनाने की एक टीन में ले।
  • ओवन को 350 डिग्री फेरनहिट पर गर्म करें
  • फिर इस टीन को ओवन में पकने के लिए रख दो।
  • फ्रॉस्टिंग के लिए आप नारियल की क्रीम और चॉकलेट चिप्स का इस्तेमाल कर सकते हो।
  • ओवन में से केक को बाहर निकलने के बाद केक को ठंडा होने दें और उसके बाद ही केक के ऊपर फ्रॉस्टिंग करें।

स्वस्थ गाजर का केक।

Source greenkitchenstories.com

अगर आप अपने बच्चे को सेहतमंद गाजर खिलाना चाहते हो तो वह आपके लिए बहुत ही आसान बन चुका है।

यह केक बनाने के लिएआवश्यक सामग्री :-

  • एक कटोरे में तीन अंडे ले और उसे विस्क करें।
  • एक अन्य कटोरे में 1-2 केले
  • 10-15 ताजा खजूर मिलाएं
  • 6 बड़े चम्मच सूरजमुखी तेल
  • 1 कप गेहूं का आटा
  • 1 1/2 चम्मच बेकिंग पाउडर
  • 3 चम्मच दालचीनी
  • 1/2 चम्मच जायफल
  • 1/2 चम्मच इलायची
  • 3-4 कद्दूकस की हुई गाजर
  • 1 कप नारियल के गुच्छे
  • 1/2 कप कटा हुआ अखरोट
  • और 1/2 कप किशमिश ले

बनाने की विधि:-

  • उसे अच्छी तरह से मिला लीजिए।
  • इस मिश्रण को ग्रीस की हुई केक बनाने की टीन में रखें।
  • ओवन को 350 डिग्री फेरनहीट तापमान पर गर्म करें और उसमें यह टीन रख दे।
  • केक को ओवन में से बाहर निकालने के बाद पहले उसे ठंडा होने दें
  • उसके बाद ही केक की फ्रोस्टिंग करें।
  • आप केक की सजावट करने के लिए आधा कप अखरोट ले और उसे केक पर छिडके।

सेहतमंद जर्मन चॉकलेट केक।

Source blog.fatfreevegan.com

जर्मन चॉकलेट केक उसकी फ्रोस्टिंग की वजह से कुछ खास केक है :- हमने शुद्ध शाकाहारी केक बनाने की रेसिपी आपको पहले से बता दी है। ऐसी और भी कई केक है जिसमें रिफाइंड आटे की जगह गेहूं के आटे का इस्तेमाल होता है।

यह सेहतमंद फ्रॉस्टिंग बनाने के लिए :-

  • 1 कप सोयामिल्क।
  • 1/3 कप नारियल का दूध।
  • 1 1/4 कप चीनी।
  • 1 चम्मच वेनिला एक्सट्रैक्ट।
  • 1/3 कप कॉर्न स्टार्च को 1/4 कप पानी।
  • 2 1/2 के साथ मिलाकर उबालकर बनाया जाता है।
  • इन सभी को मिलाकर जब तक यह गाढ़ा ना बने तब तक मध्यम आंच पर उबाला आ जाता है।
  • इसे 10 मिनट तक ठंडा होने दें और फिर इसे केक पर फैला दे।

सबसे सरल दही में से बनी केक।

Source barefootcontessa.com

अगर आपको केक बनाने में थोड़ी परेशानी हो रही है:- तो फिर हमने यहां पर आपके लिए एक बहुत ही सरल रेसिपी बनाई है। यह सरल दही में से बनी केक बनाने के लिए आपको ज्यादा समय भी नहीं लगेगा और इसे बनाने में आपको सामग्री भी उतनी नहीं चाहिए।

आवशयक सामग्री :-

  • 3 अंडे
  • 1 कप दही(आप ग्रीक दही का उपयोग कर सकते हैं)
  • 1/4 कप तेल
  • 3/4 कप चीनी
  • 1 1/2 कप आटा
  • 1 1/2 चम्मच बेकिंग पाउडर

बनाने की विधि :-

  • एक कटोरे में ले और सब को अच्छी तरह से मिला दीजिए।
  • इस मिश्रण को ग्रीस की हुई केक बनाने की टीन में ले।
  • ओवन को 350 फेरन्हित तापमान पर गर्म करें और उसमें टीन रख दे।
  • आप इस केक को ब्लूबेरी और रास्पबेरी के सिरप के साथ भी सर्व कर सकते हो।
  • सिरप बनाने के लिए आप बैरी, चीनी ,पानी, नींबू के पानी को एक साथ मिलाकर जब तक ये गाढ़ा न बने तब तक उबालें।
  • जब ये ठंडा हो जाए फिर इसे आप केक पर फैलाये और केक को सर्व करें।

चॉकलेट रास्पबेरी ग्रीक दही चीज़केक ।

Source www.buzzfeed.com

अगर आपको चीज केक पसंद है :- आप डाइटिंग कर रहे हो तो हमने आपके लिए एक बहुत ही अच्छी केक ढूंढी है। यह केक बहुत ही क्रीमी और उतनी ही स्वादिष्ट है।

ये केक के बेस को बनाने के लिए :-

  • 140 ग्राम कि ग्रैहम पटाखे को क्रश करें।
  • उसमें थोड़ा सा नमक डालें।
  • फिर उसमें 5 चम्मच नारियल का तेल मिलाये।
  • इस मिश्रण को ग्रीस की हुई केक बनाने वाली टीन में रख दे।
  • ओवन को 350 डिग्री फेरनहीट तापमान पर गर्म करें और फिर उसमें यह टीन रख दे।
  • फिर उसे 35 मिनट तक बेक होने दे।
  • 340 ग्राम रैशबेरी को क्रश करें।
  • तीन चौथाई चम्मच चॉकलेट चिप्स और दो चम्मच नारियल का तेल ले और उसे गर्म करें।
  • 900 ग्राम दही, 3 अंडे, दो चम्मच वैनिला एक्सट्रैक्ट, आधा चम्मच चीनी, दो चम्मच कॉर्न स्टार्च ले और उसे मिलाए।
  • इस मिश्रण को तीन अलग-अलग हिस्सा में बाते।
  • एक हिस्सा को ऐसे ही रहने दे दूसरे में चॉकलेट मिलाए और तीसरे में रास्पबेरी मिलाएं।
  • फिर उसे 10 मिनट तक रेफ्रिजरेटर में रख दें।
  • फिर उसके ऊपर दूसरा हिस्सा डाले और फिर से उसे रेफ्रिजरेटर में रख दे।
  • फिर इस मिश्रण को केक बनाने की टीन में रख दे।
  • इस टीन को बेकिंग ट्रे में रखें और बेकिंग ट्रे में गर्म पानी डालें। इसे 35 मिनट तक बेक करें।
  • फिर उसे रेफ्रिजरेटर में 3 से 4 घंटे तक ठंडा होने के लिए रख दे।
  • ठंडा हो जाए फिर उसे आप चॉकलेट और रास्पबेरी की मदद से सजा सकते हो।

नींबू और चिया सीड केक।

Source www.youtube.com

सेहतमंद नींबू और चिया सीड केक बनाने के लिए आवशयक सामग्री :-

  • 1 केला
  • 1 कप वेनिला बादाम दूध
  • 1 चम्मच वेनिला
  • 1 बड़ा चम्मच चिया बीज
  • 1/4 कप ताजा नींबू का रस
  • अपनी पसंद का 1/4 कप स्वीटनर
  • ¼ कप नारियल का आटा
  • 1/2 कप बाजरा का आटा
  • 1 चम्मच बेकिंग पाउडर
  • 1/2 चम्मच बेकिंग सोडा
  • 2 बड़े चम्मच कॉर्न स्टार्च
  • और 1/2 चम्मच दालचीनी

बनाने की विधि :-

  • सभी को अच्छे से मिलाएं।
  • फिर उसे नारियल के तेल से ग्रीस की हुई टीन में डालें।
  • ओवन को 350 फेरनहीट तापमान पर गर्म करें
  • फिर इस टीन को ओवन में रख दे।
  • आपकी शुद्ध शाकाहारी केक तैयार है।

पर्सिमोन बंडट केक।

Source www.betternutrition.com

कम कैलरी वाली केक बनाना निश्चित रूप से एक चुनौती है :- पर ये पर्सिमोन बंडट केक में काफी कम कैलरी होती है। इसके एक सर्विंग में मुश्किल से 200 कैलरी होंगी।

मिनी बंडेट केक को बनाने के लिए आवशयक सामग्री :-

  • 1 1/4 कप क्यूबिड एफयूयू पर्सेमोनस
  • 1 बड़ा चम्मच नींबू का रस।
  • 1 बड़ा चम्मच नारियल तेल
  • 2 बड़े चम्मच बिना पका हुआ सेब
  • 2 कप साबुत गेहूं का आटा
  • 1 चम्मच बेकिंग पाउडर
  • 1/2 चम्मच बेकिंग सोडा
  • 1/2 चम्मच अदरक
  • 1/2 चम्मच ताजा कसा हुआ जायफल
  • 1/2 चम्मच नमक
  • 1/4 कप किशमिश

बनाने की विधि :-

  • सभी को अच्छी तरह से मिलाये।
  • इस मिश्रण को ग्रीस की हुई केक बनाने वाली टीन में रखें।
  • फिर ओवनको 350 फेरनहीट तापमान पर गर्म करें
  • उसमें यह टीन रख दे और आपकी केक तैयार है।

बिना ग्लूटेन वाली फल में से बनी केक।

Source www.taste.com.au

अगर आपको फल पसंद है तो फिर आपको यह केक बहुत ही पसंद आने वाली है :- बिना ग्लूटेन वाली फलों में से बनी इस केक का स्वाद भी बहुत ही अच्छा है। केक बनाने से पहले आप मिक्स्ड सूखे मेवे को 2/3 कप डिसारोनो या किसी भी कारेटो में कम से कम 2 से 3 दिनों तक भिगो दें।

आवशयक सामग्री :-

  • 1/2 कप मक्खन
  • 3/4 कप चीनी
  • 3 अंडे की जर्दी
  • 1 चम्मच वेनिला अर्क
  • 1 नींबू का रस
  • 1 कप लस मुक्त आटा
  • 1/2 चम्मच बेकिंग पाउडर
  • 1/2 चम्मच नमक
  • 1/2 कप दूध

बनाने की विधि :-

  • सभी को अच्छे से मिलाएं।
  • उसमें तूने हुए फल और एक कप कटा हुआ पेकान मिलाइए।
  • फिर इस मिश्रण को ग्रीस की हुई केक बनाने की टीन में लेऔर ओवन में बेक करने के लिए रख दें
  • और आपकी केक तैयार है।

हार्वेस्ट केक।

Source harvestcakes.com

हार्वेस्ट केक को बनाने के लिए अधिकतर सब्जियों का ही इस्तेमाल होता है :- इसकी मदद से आप अपने बच्चे को भी बड़ी ही आसानी से सभी सब्जियां खिला पाएंगे।

केक बनाने के लिए आवशयक सामग्री :-

  • 2 1/2 कप मैदे का आटा
  • 3 चम्मच बेकिंग पाउडर
  • 1 1/2 चम्मच बेकिंग सोडा
  • 1/2 चम्मच दालचीनी
  • 1/4 चम्मच नमक
  • 1 1/3 कप कद्दूकस की हुई गाजर
  • 1 कप कद्दूकस की हुई ज़ुकीनी
  • 1 कप बारीक कद्दूकस की हुई दाल
  • 3/4 कप कटा हुआ अखरोट
  • 1/2 कप किशमिश
  • 1 1/3 कप शुद्ध मेपल सिरप
  • 2/3 कप कुसुम
,

बनाने की विधि :-

  • कैनोला या अन्य हल्के स्वाद वाले तेल को एक साथ मिलाएं।
  • चार अंडे ले और उसे अच्छी तरह से फैट ले।
  • फिर इस मिश्रण को ग्रीस की हुई केक बनाने की टीन में रखें।
  • ओवनको 400 फेरनहीट तापमान पर गर्म करें और इस टीन को ओवन में रखे।
  • फिर 25 से 30 मिनट तक बेक होने दे।

फलों में से बनी केक।

Source www.taste.com.au

हमारा यह केक उन लोगों के लिए है:- जिन्हें केक इतनी पसंद नहीं है या फिर उन्हें सेहतमंद रहना अधिक पसंद हैं। इस केक को पकाने की कोई आवश्यकता नहीं है ।

इसमें सिर्फ ताजे फल का ही इस्तेमाल होता है :-

  • इस केक के सभी लेयर तरबूज और कस्तूरी तरबुच जैसे फलों में से ही बनाए गए है।
  • आपके केक की सजावट के लिए अंगूर और स्ट्रॉबेरी जैसे फलों का भी इस्तेमाल कर सकते हो ।
  • इस केक को बनाने की ऐसी कोई खास रेसिपी नहीं है।
  • इसमें सभी फलों को एक साथ जोड़ने के लिए टूथपिक्स का इस्तेमाल होता है।
  • यह केक देखने में भी उतनी ही आकर्षित होती है।

सेहतमंद केक उन लोगों के लिए काफी अच्छी होती है जो अपना वजन बढ़ाना नहीं चाहते।

Source foodmeanderings.com

आजकल इस हिस्सादौड़ भरे जीवन में कई लोगों को मधुप्रमेह , कोलेस्ट्रोल, रक्तचाप जैसी बीमारियां होती हैं :- इसलिए अगर आप डेजर्ट का आनंद लेना चाहते हैं तो फिर सेहतमंद केक एक सबसे अच्छा विकल्प रहेगा। सेहतमंद केक जिन लोगो को मोटापे की बीमारी से उनके लिए भी अच्छा रहेगा। इसके अलावा यदि केक बनाने में ओट जैसे सेहतमंद आंटे का इस्तेमाल किया गया है तो फिर आप इस केक को हर रोज सुबह के नाश्ते में भी ले सकते हो।

Related articles

From our editorial team

केक के बर्तन तैयार रखे

केक बनाने वाले बर्तनों को अच्छे से तयार करके पहले ही रख लेना चाहिए। पहले से केक के बर्तन में अच्छे से चिकनाई करले ताकि केक चिपके ना और साथ ही साथ अपने केक बनाने वाले बर्तन को ओवन में अच्छे से रखें। ओवन को बार बार नहीं खोलना चाहिए इससे केक ढंग से नहीं पकता और कच्चा रह जाता हैं।