अपने प्यारे डॉक्टर को उसके बाद आपको दिए गए आराम के बदले दे यह 10 बेहद सुंदर और शानदार उपहार । साथ में कुछ सुझाव और महत्वपूर्ण बातें ।(2019)

अपने प्यारे डॉक्टर को उसके बाद आपको दिए गए आराम के बदले दे यह 10 बेहद सुंदर और शानदार उपहार । साथ में कुछ सुझाव और महत्वपूर्ण बातें ।(2019)

आपका डॉक्टर आपकी जिंदगी में बहुत महत्व रखता है क्योंकि आप जब भी तकलीफ में होते हैं तो आपको वह सबसे पहले याद आता है । इसीलिए अगर आप अपने डॉक्टर को उपहार देना चाहते हैं तो हम आपके लिए ऐसे 10 उपहार विकल्पों की सूची लाए हैं जो दिखने में बेहतरीन और बेहद सस्ते भी हैं । साथ में हमने आपको अनेक सुझाव और महत्वपूर्ण बातें भी बताई है । अधिक जानने के लिए आगे पढ़ें ।

Related articles

डॉक्टरों के लिए समझदारी की और उपयुक्त गिफ्ट

कभी कभी अपनी कृतज्ञता व्यक्त करने के लिए अल्फाज कम पड़ते हैं| अक्सर ऐसा होता है कि जो कहना चाहते है वह कह नहीं सकते क्योंकि हमें उचित शब्द याद नहीं आते और ऐसा लगता है कि कुछ और भी कहना चाहिए था|ऐसी हालात में एक ही उपाय है, कुछ गिफ्ट दे दो| हमारे जीवन में डॉक्टर एक अहम् भूमिका निभाते हैं| असलमे ,कभी कभी तो वे एक फ़रिश्ता ही नजर आते है| कुछ डॉक्टर हमारे बहुतही पसंदीदा बन जाते है| वे ही ऐसे लोग होते हैं जिनपर हम पूरा विश्वास करते है,और उनके सामने दिल खोलकर बात कर सकते हैं| आप उन पसंदीदा डॉक्टरों के बारे में ही सोच रहे है न? अगर आप उन्हें कुछ गिफ्ट देने की सोच रहे हो तो कही भी मत जाइये, हम आपके लिए थोड़े ही समय में कुछ करते हैं| सबसे पहला और अहम् सवाल जो हमें पड़ता है, जब हम डॉक्टर को गिफ्ट देनेकी सोच रहे है वह है - क्या डॉक्टर को गिफ्ट देना सही है?

क्या डॉक्टर को कुछ भेट देना उचित है?

    ये बहुत जटिल प्रश्न है| क्योंकि डॉक्टर के साथ हमारे सम्बन्ध अपनेपन की अपेक्षा व्यावसायिक जादा होते हैं| ( हां, इनमे कुछ अपवादात्मक मिसाल भी होती है| )और हम नहीं चाहते की ऐसे समबन्ध बिगड़ जाये|वैद्यकीय मार्गदर्शक तत्व और निति मूल्यों को इनमे कोई आपत्ति नहीं है की हम डॉक्टर को कुछ भेट दे| फिर भी डॉक्टर को गिफ्ट देने में कुछ समस्याएँ हैं, क्योंकि:-

  • 1. डॉक्टर ये कभी नहीं चाहते की, पेशंट को ऐसा लगे कि अच्छे सम्बन्ध सिर्फ भेट देने से ही बने रहते हैं|
  • 2. वे नहीं चाहते कि पेशंट ऐसा समझे की उनसे मिलनेवाले उपचार पर भेट का प्रभाव हो|
  • 3.डॉक्टर पेशंट से अति महँगी या वैयक्तिक भेटवस्तु स्वीकार नहीं करते|
  • 4.फिर भी वे गिफ्ट का अस्वीकार करके पेशंट का अपमान नहीं करना चाहते|
  • 5.ये बाते उनके पेशंट की निष्ठापूर्वक सेवा करने की बाधा डालती है|
  • तो ,सोचो कैसे डॉक्टर के लिए गिफ्ट चुने?

सारे नियम पढो|

उपहार चुनने से पहले ये सुनिश्चित करो कि उस अस्पताल के जहाँ आपके डॉक्टर काम करते हैं या डॉक्टर की खुद की क्लिनिक के कुछ निति है या नियम हैं जिससे उनको गिफ्ट देने की अनुमति है या नही| कई अस्पतालमें इस बारे में कठोर नियम हैं| एक सही भेट देते वक्त आप ने चर्चा करके यह भी मालूम कर लेना चाहिए कि कौनसी भेट नहीं देना चाहिए| कॅश भेट हरगिज नहीं देना| कॅश भेट में देना यह सबसे बुरी कल्पना है| इससे गलतफहमी हो सकती है और समस्या की गंभीरता को सोचते हुए इसे किसी भी हालत में टालना ही बेहतर है|फिर भी आप कॅश ही देना चाहते हो तो उनकी क्लिनिक की धर्मादाय संस्थाको नैतिक कर्तव्य समझकर कॅश दे| कभी भी हलके दर्जे की या कमअस्सल तुच्छ भेट नही देना| थोड़े पैसे कम है इसका मतलब यह नहीं की आप दर्जे के साथ समझौता करें| हमेशा ऐसी चीज देना को जो अच्छे दर्जे की हो और बुरे हालत न में हो| इसलिए इन सारी बातों का खयाल करते हुए हमने जो 10 विकल्प दिए है इसमें आगे बढ़ो और खास गिफ्ट चुनो|

डॉक्टर को भेट देने की 10 आयडिया

हमने डॉक्टर को भेट देने के लिए भारत में मिलनेवाली सबसे लोकप्रिय और पसंदीदा गिफ्ट की सूचि बनायीं है

दो स्तरों का लकी बाम्बू का पौधा

पौधें भेट देना यह एकविचारशील भेट के बराबर है, जो यक़ीनन जादा समीप की नहीं लगती | वे ऑफिस के लिए बढ़िया है और अपनी चित्तवृतियों को प्रसन्न करते है और आसपास एक शांत वातावरण पैदा करते हैं|कहते हैं कि बाम्बू पौधा सौभाग्य लाता है इसलिए इसे गिफ्ट देना यह सबसे बढ़िया विकल्प है| ये बाम्बू पौधा एक सफेद सुन्दर मग में आता है जिसमे बाहर एक बाम्बू की क़तर होती है और अन्दर एक बंबू के छोटे पौधोंका गुच्छा रहता है और मग के ऊपर " दुनिया का सबसे अच्छा डॉक्टर " ऐसा सुन्दर सन्देश होता है| सचमुच एक भाग्यविधाता और कल्पनाशील संयोग है|आप इसे ऑनलाइनडिलिव्हरी.इन पर रु.1195/- में खरीद सकते हैं|

डॉक्टर का चिन्ह मुद्रित किये हुए कोस्टर्स

Source www.amazon.in

कोस्टर या टेबल मॅट ये एक छोटासी गोल चीज होती है जिसे हम कॉफ़ी मग या ग्लास के निचे रखते हैं| डॉक्टर के चिन्ह से सजी हुई यह चीज डॉक्टर के टेबल को सचमुच शोभा देगी| इसके टिकाऊ परिष्कार से और रंग से यह वाटरप्रूफ बन गए हैं|चूँकि वे एमडीएफ लकड़ी के बने हुए हैं , इनको साफ करने और बनाये रखने में कोई दिक्कत नहीं होती| किसी भी साईंज के मग और ग्लास के लिए उनका सही आकार है| ये वायबिंगो से पेश किये हुए कोस्टर अब अमेजोन पर रु. 395/- में मिलते हैं|

पर्सनलाइज्ड डेस्क टेबल ओर्गनयझर

Source www.amazon.in

डॉक्टर के केबिन के लिए ये एकदम बेस्ट उपहार है| ये डेस्क टेबल ओर्गनयझर उपयुक्तता के साथ एक डेकोरेटीव्ह चीज भी है|ये सहीओर्गनयझर है जिसमे आप पेन,मार्कर और एक घडी और तो और एक कैलेंडर भी रख सकते हैं| ये लकड़ी में बनाया हुआ है और टिकाऊ और जादा दिन चलने वाला है| इसका सबसे बढ़िया आकर्षण ये है की आप इसपर डॉक्टर का नाम भी मुद्रित कर उन्हें दे सकते है| यह देखकर तो आपके डॉक्टर खुश हो जायेंगे| यह जरुरत लगनेपर मिलने में आसान और साथ ही समझदारी की चीज है| इसे अमेजोन.इन पर रु. 599/- में पाईये|

डॉक्टर के एप्रन की डिजाईन का पेन,पेन्सिल होल्डर

Source www.amazon.in

आप ऐसा टेबल के ऊपर का चीजे समेटने वाला ओर्गनयझर चाहिए और वह भी वास्तविक उपयोग की हो और पारंपरिक भी न लगे? तो इसपर जरा एक नजर डालिए| ये नन्हीसी प्यारी सी चीज आपके खुशमिजाज डॉक्टर का दिल जित लेगी| ये डॉक्टर के सफ़ेद एप्रन की आकार का पेन होल्डर डेकोरेशन भी लगेगा और इसमें खूब सारे पेन और पेन्सिल भी समा जायेंगे| साथ में यह आसानीसे हाथ लगेगा जब डॉक्टर को इसमें छोटी कैंची और क्लिप्स रखना है तो| प्रोस्मार्ट कंपनीने पेश की हुई यह चीज आप अमेजोन.इन पर सिर्फ रु.295/- में लीजिये|

डॉक्टर डे कुशन

यह सच है की डॉक्टर को अपने केबिन में जादा समय काम करने पड़ता है| अधिकांश समय उन्हें कष्ट करना पड़ता है और समस्याओं का सामना करना पड़ता है| इसमें असुविधाजनक आसन और बैठने के तरीके से तकलीफे और बढ़ती है| ये फनी कुशन आप उनको देंगे तो वे आपको यक़ीनन धन्यवाद देंगे| इसपर डॉक्टर का मास्क पहने हुए कार्टून के साथ एक सिरिंज और एक सन्देश भी मुद्रित किया है जीससे ये कुशन एक सबसे बढ़िया और साथमे हमारे बजेट में बैठने वाला उपहार हो सकता है| ये कुशन ऑनलाइनडिलिव्हरी.इन पर सिर्फ रु. 345/- में मिलता है|

डॉक्टर थीम प्रिन्टेड कॉफ़ी मग

Source www.amazon.in

हम जानते हैं कि उपहार देने के लिए मग एक सबसे कॉमन बात है| किसी भी उपहार को उपयोग और व्यवहार्यता के बारेमे यह पीछे छोड़ देता है|यह भेट देने के लिए कई बार उपयोग की हुई चीज है क्योंकि हम जानते है डॉक्टर के लिए एक प्याली कॉफ़ी या चाय आराम देने के लिए कितना महत्व पूर्ण है| इसलिए आप अगर कॉफ़ी मग देना चाहते हो तो खाकी से पेश किये हुए इस मग पर नजर डाले| इसके दोनों बाजु सुन्दर प्रिंट है और कमाल का टिकाऊ भी है| ये मगडिश वाश भी कर सकते हैं और ये मायक्रोवेव्ह में भी यूज कर सकते हैं| इसे अमेजोन.इन पर रु 289/- में पाईये|

डिजाईनर मेटालिक पेन

Source www.amazon.in

एक डॉक्टर के पास कभी जादा पेन नहीं हो सकते हैं। आजकल भले ही चिकित्सा अभिलेख बनाए हुए हैं और डिजिटल उपकरण कार्यस्थलपर छा गए हैं, लेकिन डॉक्टर अभी भी पेन का इस्तेमाल करते हैं। हम आपको ओकुलस के द्वारा पेश किये ये डिजाइनर मेटल के पेन अपने डॉक्टर को उपहार देने की सलाह देते हैं। यह वजन में हल्का और टिकाऊ है और बिना रूकावट लेखन के लिए उत्कृष्ट है। यह एक आकर्षक गिफ्ट पैक में आता है और यह विश्वास है की डॉक्टरपर इसका लम्बे समय तक टिकनेवाला प्रभाव डालेगा| ये पेन प्रीमियम क्वालिटी का है और निश्चित रूप से डॉक्टर की जेब को बहुत शोभा देगा| इसे अमेजोन.इन पर रु 349/- में इस पेन को खरीदिये|

डॉक्टर्स स्पायरल नोट बुक

जब डॉक्टर को पेशंट के बारे में कुछ जल्दी नोटिंग या डिटेल संक्षेप में लिखकर रखने हो तो एक नोटबुक हमेशा काम में आता है| वे वास्तविक और उपयुक्त काम के लिए बने उपहारों में सबसे पसंदीदा हैं। यह सर्पिल नोटबुक कहीं भी ले जाने के लिए और एक बैग में आराम से बैठने के लिए एकदम सही है। क्या आप सोच रहे हैं कि इस नोटबुक के बारे में क्या खास है? इस नोटबुक के मुखपृष्ट को आपके डॉक्टरों की फोटो या किसी अन्य छवि के साथ अनुकूलित किया जा सकता है! आप विक्रेता को फोटो भेज सकते हैं और इसकी डिलिव्हरी 3 से 5 कार्य दिवसों में अपने घर पा सकते हैं| । यह ऑनलाइनडिलिव्हरी.इन पर रु. 525/- में उपलब्ध है|

पर्सनलाइज्ड डॉक्टर कैरीकेचर

यदि आपके अपने डॉक्टर के साथ अधिक व्यक्तिगत संबंध हैं और उसे एक यूनिक उपहार देकर आश्चर्यचकित करना चाहते हैं, तो इस पर एक नज़र डालें। यह डॉक्टर के लिए एक अजीब मनोरंजक उपहार की बेहतरीन कल्पना है अगर वह एक निर्मल मजाक का आनंद लेता है। आपके डॉक्टर का यह व्यक्तिगत व्यंगचित्र मजेदार और आकर्षक है। ये चीज चमकीले अक्रेलिक में बनायीं गयी है और यह डॉक्टर के केबिन की खास शोभा बढ़ाएगी | कटआउट में डॉक्टर की तस्वीर है |यह एक यूनिक और विचारशील उपहार की कल्पना है|इसे रुपये 545/- में ऑनलाइनडिलिव्हरी.इन पर पाईये|

डॉक्युटर के लिए यूनिसेक्स सिल्व्हर पेंडंट

Source www.amazon.in

यदि डॉक्टर एक महिला हो, या पुरुष ,और आप स्वयं उनके के लिए अधिक व्यक्तिगत गिफ्ट देना चाहते हो, तो यह लटकन एक शानदार विकल्प है। लटकन शुद्ध 925 स्टर्लिंग चांदी से बना है और फैशन ज्वेलरी में एक डिजाइनर चीज के रूप में बढ़िया है। इसका डिजाईन स्टेथोस्कोप के आकार में किया गया है और यह खासकर डॉक्टर के लिए एक शानदार उपहार है। लटकन को एक कंगन या गले के हार में पिरोया जा सकता है और बहुत वर्सटाइल है। यह पहनने के लिए सुरक्षित और आरामदायक है। फोरसेवन का यह यह सजीला और सुरुचिपूर्ण आकर्षक लटकन आप को अमेजोन.इन रुपये 800/- के लिए उपलब्ध है।

अधिक उपयुक्त सूचनाएं :आप फूलों की या फलों की डलिया भी दे सकते हैं|

यदि आप अभी भी सही गिफ्ट के बारेमे उलझन में हैं, तो हम कहते हैं कि आप एक और विकल्प के बारे में सोचें। आप हमेशा फूलों या फलों की टोकरी के साथ उपहार देते है |। इसके बजाय, अगर आप अब बाजार में उपलब्ध आपके पसंद के अनुसार गिफ्ट बास्केट चुने तो कैसा रहेगा? निश्चित ही इससे आप उनके होठों पर मुस्कान ला सकते है और यह कदर करने का हार्दिक और सुखद तरीका है|

डॉक्टर को सही उपहार देने की उत्कृष्ट सूचनाएं

डॉक्टर के लिए गिफ्ट चुनते वक्त आप इन सूचनाओंका पालन करें |

उपहार विनीत और आडम्बर से मुक्त रखो

यह बात सभी जरूरी चीजों में सबसे महत्वपूर्ण और बहुत ही बुनियादी है। हमेशा ऐसा दिखता है है कि,चिकित्सक असाधारण और महंगा उपहार स्वीकार करते वक्त नैतिकता से संघर्ष करते हैं| इसलिए, हम सिफारिश करते हैं कि, आप इसे कम रखें और ऐसा कुछ देना सुनिश्चित करें जो हद से जादा न हो| कुछ पेशंट यह नहीं समझ पाते हैं, कि उनके आभार की मात्रा हमेशा उपहार के मूल्य के नहीं तोली जाती | इसलिए, प्रशंसा के एक टोकन के रूप में, वे डॉक्टरों को महंगे उपहार देकर उन्हें नैतिक दुविधा में डालते हैं।

डॉक्टर के ऑफिस के लिए गिफ्ट

डॉक्टर के लिए एक व्यक्तिगत उपहार दे या ना दे इस कशमकश की समस्यापर, हम सुझाव देते हैं कि हो सके तो मत देना| अगर डॉक्टर के ऑफिस के लिए कुछ दे रहे हो तो हमेशा यह एक सुरक्षित और अच्छा विचार है। इसके जरिये डॉक्टर को जादा व्यक्तिगत गिफ्ट लेने में कम तनाव महसूस होगा | ये उपहार स्टेशनरी या पौधों से लेकर कार्यालय के सारे कर्मचारियों के लिए कुकीज़ की टोकरी तक कुछ भी हो सकते हैं।

गिफ्ट व्यवहार्य होनी चाहिए|

व्यावहारिक उपहार की हमेशा प्रशंसा की जाती है। व्यावहारिक और उपयोगी उपहार एक डॉक्टर के व्यस्त जीवन में सुविधा जनक साबित होती है|। निश्चित ही यह गिफ्ट देने का एक अर्थपूर्ण संकेत है| एक विचारशील और प्रतिभासंपन्न कल्पना से भरा हुआ उपहार उस गिफ्ट की कीमत और बढाता है| कभी-कभी एक साधारण पेन भी भेट दिया तो वह आकर्षक जुतों की तुलना में अधिक प्रशंसा का पात्र होता है| उपहार खरीदने से पहले डॉक्टर के रोजाना कार्यक्रम से अवगत करके अर्थपूर्ण गिफ्ट देने की सोचिएं |

पर्सनालाईज करें

जैसे भी हो उपहार निजीकृत करना यह हमेशा एक अच्छा विचार है| इस तरह यह आपकी कृतज्ञता का हमेशा उनको स्मरण रहेगा| आप उपहार के साथ एक छोटा सा धन्यवाद कार्ड भी दे सकते हैं। नहीं तो, इसके साथ एक हात से लिखी चिठी शामिल कर सकते हैं| इस तरह, डॉक्टर को पता चलता है कि उपहार केवल एक यूँही उपचार नहीं था बल्कि आपने इसमें कुछ और विचार दिया है।

अंतिम शब्द

यह कहना सुरक्षित है कि डॉक्टर के लिए एक सभ्य, सरल और वाजिब दामों में मिलाने वाली गिफ्ट लेना सही पसंद है| यह उपहार आपकी ईमानदारी और विचारशीलता का प्रतिनिधित्व करने में सक्षम होना चाहिए। यह सामने "धन्यवाद कहने के बिना भी आपकी कृतज्ञता व्यक्त करने का सही रास्ता है| यदि आप सही उपहार चुनने की में कम पड़ रहे है, तो हम कहते हैं कि आप पहले कुछ सलाह लें। एक दोस्त या रिश्तेदार ,जो एक डॉक्टर है उनसे संपर्क करें और जाँच लीजिये कि क्या अपने चुने हुए उपहार को वे मंजूरी देते है? अंत में, हमेशा यह सुनिश्चित करें कि डॉक्टरों से उपहार का स्वीकार करना ,यह अस्पताल या क्लिनिक के नियमों के अनुरूप है या नही ।

Related articles
From our editorial team

एक और जरूरी बात

हम आशा करते हैं कि आपने पूरा अनुछेद पढ़ लिया होगा और अपने डॉक्टर के लिए कोई ना कोई उपहार जरूर चुन लिया होगा । इस बात का भी ध्यान रखें कि आप जिस दिन उसे यह उपहार देने वाले हैं, आप आर्डर करने से पहले यह सुनिश्चित कर लें कि आपका ऑर्डर उस दिन से दो-तीन दिन पहले ही आ जाए । ताकि आप उसे अच्छे से पैक कर सके और उसके साथ एक हस्तलिखित नोट जोड़ दें । अनुच्छेद पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद ।