Related articles

जीवन मे एक बार सिटी ऑफ जॉय क्यों जाए?

Source www.tourism-of-india.com

डोमिनिक लैपिएरे के उपन्यास के नाम पर कोलकाता को "सिटी ऑफ जॉय" नाम मिला, यह उपन्यास शहर और इसके लोगों की अदम्य भावना को याद करता है। कोलकाता एक जीवंत गतिशील शहर है। जिसने अपने लंबे इतिहास में कई घटनाओं और परिवर्तन देखे है। यह शहर जीवित चरित्र और आत्मा वाला शहर है। कोलकाता अतीत और वर्तमान का अदभुत समरूपता प्रदर्शित करता है। शहर के उत्तरी भाग में शानदार प्राचीन महलों और समृद्ध विरासत जीवंत है, जबकि शहर का दक्षिणी हिस्सा गगनचुंबी इमारतों और जीवंतता के अन्य सिद्धांतों को दर्शाता है। कोलकाता को अधिक जानने के लिए इस बीपी गाइड का पालन करें।

आपको यहां इतिहास, संस्कृति, प्राचीन विरासत, मन को शांति देने वाले स्थान, और जीवंत खरीदारी केंद्र और स्वादिष्ट भोजन- यह सब देखने को और इसका आनन्द लेने को मिलेगा। यह रंगों से भरा शहर है, जहां आपको अलग अलग दौर की सँस्कृतिक विरासत देखने को मिलेगी यहां पर आपका अनुभव आपको आनंदित कर देगा। यहां आप भारत के सबसे महत्वपूर्ण इतिहास देखने और जानने को मिलता है- औपनिवेशिक काल का दौर के बारे में जानने को मिलता है, ओर यहां की अलग अलग सँस्कृतिक विरासत में आप खुद को आनंदित महसूस करोगे। यहां के भोजन जो आपको अलग एहसास देगा।

कोलकाता के 10 अनछुए और अपरम्परागत पर्यटन स्थल

कोलकाता में बहुत सारे प्रसिद्ध और देखने लायक पर्यटक स्थल है।अक्सर बॉलीवुड फिल्मों में इन प्रसिद्ध और ख्याति प्राप्त पर्यटक स्थलों को दिखाया जाता है। लेकिन इन प्रसिद्ध पर्यटक स्थलों के अलावा कोलकाता में और भी सुंदर और बेहतरीन ऐसे पर्यटक स्थल है जो आज तक अनछुए हैं। यानी कि आज तक इन पर्यटक स्थलों को इतनी प्रसिद्धि नहीं मिल पाई जितनी अन्य पर्यटक स्थलों को मिली है। बीपी गाइड आपको इन अनछुए पर्यटक स्थलों के बारे में बताया जाता कि आप कोलकाता को और बेहतर तरीके से समझ सके।

फोर्ट विलियम

Source clickinbengal.blogspot.com

फोर्ट विलियम कोलकाता में सबसे पहले बनने वाले स्ट्रक्चर में से एक है। इस स्ट्रक्चर का निर्माण ईस्ट इंडिया कंपनी ने 1696 में करवाया था। इस स्ट्रक्चर को बनने में पूरे 10 साल लग गए थे। और फिर 1758 में इसे फिर से मरम्मत किया गया। और फिर जाकर 1758 में किले का निर्माण पूरा हुआ। यह किला शांत हुगली नदी के पूर्वी तट पर है। इस किले के निर्माण के बाद से ही इस किले ने अलग-अलग रूप में अब अलग-अलग दौर में अपनी विशिष्ट सेवाएं दी है । शुरुआती दौर में जब ईस्ट इंडिया कंपनी भारत आई तो इस किले को उन्होंने अपना व्यापारिक केंद्र बनाया था। अंग्रेज शासन के काल में अंग्रेजों ने इस किले को जेल की तरह इस्तेमाल किया। और अंग्रेजों से आजादी के बाद भारतीय सेना ने इस किले को पूर्वी कमान के हेड क्वार्टर के रूप में इस्तेमाल कर रही है। इस तरह यह किला आज भी सेवाएं दे रहा है और इस तरह की अनेक भूमिका इस किले को अपने आप में अद्भुत बना देती है या किला विविधताओं से भरा हुआ है। इस किले का विशाल स्ट्रक्चर और अद्भुत संरचना सभी को हैरान कर देती है।

यहां का पता: खिदिरपुर रोड, कोलकाता, पश्चिम बंगाल, 700021, भारत
संपर्क: + 91-33-22254723
प्रवेश शुल्क: नि: शुल्क

बिरला नक्षत्र-भवन

Source www.youtube.com

यह न केवल भारत में बल्कि पूरे एशिया में सबसे बड़ा नक्षत्र-भवन है, और पूरी दुनिया मे दूसरा सबसे बड़ा नक्षत्र-भवन है। यह नक्षत्र-भवन ग्रहों तारो ओर अनेक आकाशीय घटनाओं को देखने के लिए समय समय पर अनेक प्रोग्राम ऑर्गनाइज करता है। यहां एक बड़ा म्यूजियम भी है जो दुनियाभर के विज्ञान प्रेमियों को अंतरिक्ष को जानने और समझने वाले लोगों को अपनी ओर आकर्षित करता है। अंतरिक्ष से जुड़े दिलचस्प शो के अलावा विभिन्न अंतरिक्ष यात्रियों से जुड़ी जानकारी और अनेक खगोलीय पिंडों के मॉडल यहां देखने को मिलते हैं जो अंतरिक्ष की बाहरी दुनिया की जानकारी देते हैं। यहां बिताया एक घंटा आपके जीवन का दिलचस्प समय साबित होगा।

पता** 96 जवाहरलाल नेहरू रोड, मैदान, कोलकाता, पश्चिम बंगाल 700071, कैथेड्रल रोड, मैदान, कोलकाता
संपर्क: + 91-33-22231516
प्रवेश शुल्क: 40 रुपया व्यक्ति हैं

भारतीय संग्रहाल

Source www.outlookindia.com

म्यूजियम में अनेक पुरानी और बेशकीमती ऐतिहासिक विरासत के कारण यह म्यूजियम अपने आप में ऐतिहासिक है। दुनिया भर के चंद ऐतिहासिक म्यूजियम में यह म्यूजियम शामिल है। इस म्यूजियम का शुभारंभ 1814 में हुआ। हर गैलरी में अलग-अलग और बेहतरीन चीजें प्रदर्शित की गई है। जिनमें कुछ बेशकीमती मूर्तियां, आभूषण, जीवाश्म, कंकाल, मम्मीया और अनेक प्राचीन दुर्लभ ऐसे ऐसे एंटीक टुकड़े प्रदर्शित करने के लिए रखे गए हैं जो अद्भुत है। इस पूरे म्यूजिक में 35 बड़े-बड़े विशाल हॉल है। और यहां जाना अनेक युगो की यात्रा करने के समान है। और यहां एक कनेक्टिव दृश्य का अनुभव देखने को मिलता है। प्रत्येक हाल छह भागों में विभाजित किया गया अर्थात 6 भाग इस प्रकार है मानव विज्ञान, पुरातन विज्ञान, प्राणी विज्ञान, भूविज्ञान, कला विज्ञान और वनस्पति विज्ञान के रूप में इनको बांटा गया है। पूरे पूरे परिसर के भीतर इतिहास और पुराने विरासत से संबंधित किताब बेचने की एक दुकान भी है।

पता: 27, जवाहरलाल नेहरू रोड, पार्क स्ट्रीट एरिया, कोलकाता, पश्चिम बंगाल 700016, भारत

मार्बल पैलेस मेंशन

Source www.tripadvisor.in

मार्बल मेंशन एक ऐसी जगह जो कोलकाता में पुराने समय में होने वाले बड़े-बड़े हवेलियों और महलों के निर्माण का एक स्थाई प्रमाण है। बड़े-बड़े अमीर जमींदार साहूकार और अंग्रेज अधिकारी जो समाज में अपना धन और कद प्रदर्शित करने के लिए बड़े-बड़े हवेलियों का निर्माण और शानदार घर बनाया करते थे। इनमें से ही एक संगमरमर से बनी हुई शानदार हवेली राजा राजेंद्र ने बनाई थी। इसके अलावा मुल्लिक और रेम्ब्रांट, वान गॉग और रेनॉल्ड्स जैसे कुछ महान प्रसिद्ध अंतरराष्ट्रीय कलाकारों द्वारा बड़ी बनाई गई बड़ी-बड़ी और महान कलाकृतियां भी यहां स्थित है। इस मार्बल मेंशन में एक बहुत बड़ा और सुंदर चिड़िया घर भी है जिसमें विदेशी और दुर्लभ पक्षी और जानवर का बहुत बड़ा संकलन किया गया है।

पता: 46, मुक्ताराम बाबू स्ट्रीट, जोरासांको, कोलकाता, पश्चिम बंगाल 700007
संपर्क: 033 2269 3310
प्रवेश शुल्क: नि: शुल्क

शोभबाज़ार राजवाडी

Source www.holidify.com

शोभाबाजार राजबाड़ी का मतलब यह है कि शोभा बाजार की एक ऐसी जगह जहां एक सुंदर और भव्य राजसी ठाट बाट युक्त एक महल स्थित है। शोभाबाजार राजबाड़ी का यह महल बंगाल के इतिहास संस्कृति और भव्यता का एक जीता जागता नमूना है। इस महल का निर्माण बंगाल शैली में किया गया था और इसकी भव्यता आज भी लोगों का ध्यान उसकी ओर खींच लेती है। धनुष आकार स्तंभ लंबे गलियारे और भव्य बेडरूम और अतीत की अनेक प्रसिद्ध घटनाएं जो इस महल में हुई इसे और भी महत्वपूर्ण बना देती है।

पता: 36 नाबा कृष्णा स्ट्रीट, कोलकाता 700005, पश्चिम बंगाल, भारत
संपर्क: info@sovabazarrajbari.com
प्रवेश शुल्क: नि: शुल्क

बोटैनिकल गार्डन

Source www.holidify.com

यह गार्डन 273 हेक्टेयर में फैला, हरियाली से भरा शांत और अधिक आबादी वाले शहर में राहत का स्थान है। इसे 1787 में कर्नल कीड द्वारा ब्रिटिश शासन के दौरान बनाया गया था। इसमें बारहमासी पौधों और दुनिया भर के कई संरक्षित पौधों की 12000 से अधिक किस्में हैं। यह सुंदर ऑर्किड के फूलों और कई आश्चर्यजनक उष्णकटिबंधीय फूलों का भी भरा हुआ है। बगीचे का सबसे बड़ा आकर्षण, यहाँ सबसे विशाल बरगद का पेड़ है। यह पूरी दुनिया में सबसे बड़े छतरी का निर्माण करता है। वनस्पति उद्यान की हरियाली आँखों को राहत देती है।

पता: बॉटनिकल सर्वे ऑफ इंडिया, शिबपुर, हावड़ा, पश्चिम बंगाल 711 103 भारत
संपर्क: +91 67 32 31 35
प्रवेश शुल्क: भारतीयों के लिए रु.10 रुपया व्यक्ति, विदेशियों के लिए 100 रुपया व्यक्ति, 20 रुपया कैमरा शुल्क

प्रिंसेप घाट

Source www.goibibo.com

प्रिंसेप घाट हुगली नदी के तट पर स्थित है, यह एक मनोरम मनोरंजक जगह है। यहाँ आप ठंडी हवा का आनंद लेते हुए नदी के किनारे लंबी सैर कर सकते हैं, सूर्योदय या सूर्यास्त तक मंत्रमुग्ध हो सकते हैं या पारंपरिक बंगाली नावों की सवारी कर सकते हैं। यह जगह अपने गॉथिक स्ट्रक्चर और वास्तुकला के लिए प्रसिद्ध। ब्रिटिश शासन के दौरान निर्मित, यह उन कुछ संरचनाओं में से एक है, जो आजादी के बाद भी आजतक जीवंत और आभायुक्त है। यहां की सुंदर और शांत स्थापत्यकला इसे लोकप्रिय डेटिंग साइट बनाती है। और फोटोग्राफी के शौक रखने वालों के लिए और फिल्मांकन के लिए ये जगह शानदार है।

वहाँ कैसे पहुँचें: रवीन्द्र सदन मेट्रो स्टेशन (4 किमी) से थोड़ी दूर। हावड़ा और सियालदह रेलवे स्टेशनों से 5.4 किमी दूरी पर है। कोलकाता हवाई अड्डे से 24.2 किमी दूरी पर है।

निक्को पार्क

Source timesofindia.indiatimes.com

इसे "डिज़्नीलैंड ऑफ़ बंगाल" के रूप में जाना जाता है, निक्को पार्क एक मनोरंजन पार्क है जिसमें मनोरंजन से भरी गतिविधियाँ शामिल हैं। अगर आप कहीं घूमने की योजना बना रहे हैं और आपके साथ में बच्चे भी हैं तो ये जगह आपके लिए वास्तव में बेहतरीन साबित हो सकती है, इस परिसर के भीतर भी ऐसे शो आयोजित किए जाते हैं जो न केवल आनंददायक होते हैं, बल्कि शैक्षिक भी होते हैं। जिसमे साइंस शो हैं, साथ ही मजेदार सवारी के अलावा एक वीडियो गेम पार्लर और स्टेज शो भी होते हैं। इसके अलावा, पूरा पार्क इको-फ्रेंडली होने के कारण आकर्षण का केंद्र है। प्रत्येक विद्युत उपकरण पार्क द्वारा संचालित सौर ऊर्जा द्वारा चलाया जाता है।

पता: निकको पार्क एंड रिसॉर्ट्स, सेक्टर IV साल्ट लेक सिटी, कोलकाता, पश्चिम बंगाल 700106, भारत
संपर्क: +91 33 66285549
प्रवेश शुल्क: 100 रुपए प्रति व्यक्ति है, ड्राई पार्क पैकेज 350 रुपए प्रति व्यक्ति है, समग्र पैकेज 480 रुपए प्रति व्यक्ति है, वाटर पार्क पैकेज 300 रुपए प्रति व्यक्ति है

पार्क स्ट्रीट

Source www.indiamike.com

पार्क स्ट्रीट कोलकाता के पूरे शहर में सबसे अधिक खुशनुमा जगह है। यह स्ट्रीट सचमुच कभी नहीं सोती है। और आप यहां लोगों के साथ हलचल हर वक्त देख सकते हैं। तब चाहे यह 2 बजे दिन हो या 2 बजे रात हो। यह जगह कई सारे पब और रेस्तरां का होम कहा जाता है विशेष रूप से युवाओं के लिए यह जगह यह प्रसिद्ध हैंगआउट स्पॉट है। यह एक फैशनेबल स्ट्रीट है, जहां आप प्रसिद्ध 5-सितारा रेस्तरां और नाइटक्लब पा सकते हैं। पार्क स्ट्रीट में क्रिसमस और नए साल का जश्न धूम धाम से मनाया जाता हैं और इन दो अवसर पर पूरे बंगाल से लोग यहां आनंद लेने आते हैं।

वहां कैसे जाएं: पार्क स्ट्रीट मेट्रो स्टेशन से पैदल दूरी। हावड़ा स्टेशन से 9.1 किमी दूर। सियालदह स्टेशन से 3 किमी दूरी पर है। कोलकाता हवाई अड्डे से 19.5 किमी दूरी पर है।

चौरंगी

Source www.flickr.com

चौरंगी कोलकाता का शॉपिंग सेंटर है, चौरंगी हलचल से भरे चौराहे की तरह है। यहां बड़े बड़े महंगे बुटीक, मॉल, दुकानें, रेस्तरां, बार, सिनेमा और अन्य मनोरंजक केंद्र हैं। यह जगह खरीददारी करने वालों के लिए स्वर्ग है। और इस क्षेत्र में कई विरासत इमारतों की उपस्थिति इसे फोटोग्राफी ओर फिल्मांकन का शौक रखने वालों के लिए बेहतरीन बनाती है। चौरंगी कोलकाता के सबसे बेहतरिन रंगों से भरे हिस्सों में से एक है, जहां कोई भी विभिन्न चरणों और स्थितियों में मानव जीवन का परत दर परत विकास और परिवर्तन देख सकता है। इस जगह की विरासत, इतिहास और गतिशीलता ने कई उपन्यासों, नाटकों और फिल्मों को प्रेरित किया है।

वहां कैसे जाएं: मैदान मेट्रो स्टेशन से पैदल दूरी पर है। हावड़ा रेलवे स्टेशन से 5.6 किमी दूरी पर है । कोलकाता हवाई अड्डे से सियालदह रेलवे स्टेशन से 4.1 किमी दूरी पर है।

कोलकाता में सैर करते समय ध्यान रखने योग्य बातें।

Source www.holidify.com

कोलकाता की यात्रा करते समय, कुछ महत्वपूर्ण बातों को ध्यान में रखना चाहिए: #मौसम और यातायात:-कोलकाता में गर्म और आर्द्र जलवायु है जिसके लिए आपको लगातार हाइड्रेटेड रहने की आवश्यकता होती है। #ट्रैफिक जाम:- ट्रैफिक जाम कभी-कभी होता है, जिससे आप घंटों तक फंसे रहते हैं। रैलियों, जुलूसों और प्रदर्शनों का आयोजन होने से कभी कभी जाम होता है। इसे शहर की भावनाओं से देखे और खुद को हाइड्रेट और ट्रैफिक की जानकारी से अपडेट रखें।

ग्लूकोज वाला पानी हमेशा अपने साथ रखें

Source timesofindia.indiatimes.com

कोलकाता में गर्म और आर्द्र जलवायु है। और बाहर जाने का मतलब है पसीना बहाना। यदि आप ठीक से हाइड्रेटेड नहीं हैं तो डिहाइड्रेशन और चक्कर आना जैसी समस्या हो सकती है। इसलिए सलाह दी जाती है कि आप अपने साथ ग्लूकोज वाले पानी की एक बोतल ले जाएं और शहर में घूमने के साथ लगाने के साथ साथ ग्लूकोज के पानी का उपयोग करें। यह न केवल आपके स्वास्थ्य की रक्षा करेगा, बल्कि गर्मी का एहसास भी कम होने देगा।

लगातार ट्रैफिक अपडेट की जांच करें

Source www.hindustantimes.com

कोलकाता भारत में सबसे घनी आबादी वाले शहरों में से एक है और यहां पर सडकों की अधिक मात्रा ट्रैफिक को कम करने के लिए पर्याप्त नही होती बल्कि ट्रैफिक बढ़ने के कारण नई सड़के बनानी पड़ती है। सड़कें भीड़-भाड़ वाले घंटों के दौरान ट्रैफ़िक से भरी हो सकती हैं और इसलिए बाहर जाने से पहले, उस क्षेत्र में ट्रैफ़िक की स्थिति की जाँच करना ज़रूरी है जिससे आप यात्रा कर रहे हैं। शहर का ट्रैफ़िक नियंत्रण स्थानीय एफ.एम. चैनलों और डिजिटल होर्डिंग्स के माध्यम से ट्रैफ़िक स्थिति के नियमित अपडेट देता है। इसके अलावा, किसी भी सड़क पर किसी भी जुलूस या रैली या प्रदर्शन की खबर कोलकाता ट्रैफिक पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट पर मिल सकती है। आगे बढ़ने से पहले उनकी जांच करें।

स्थानीय टैक्सी दरों से अवगत रहें

Source www.quora.com

स्थानीय टैक्सी ड्राइवर अगर आपसे अन्य लोकल की तुलना में अधिक किराया वसुलते हैं तो आप पहले इंटरनेट से किराया सम्बंधित जानकारी प्राप्त कर सकते हैं की जिस जगह और जितनी दूरी के लिए ड्राइवर किराया ले रहा है वो कितना होना चाहिए। अगर वह बहुत ज्यादा किराया कह रहा है तो आप किसी एप्प से कैब का विकल्प चुन सकते है। ऐप टैक्सी ने कोलकाता के टैक्सी चालकों की मनमाने किराये को प्रभावी ढंग से सीमित किया है और शहर के भीतर यात्रा करने के सस्ती, त्वरित और सुरक्षित तरीकों में से एक बन गया है।

वन-डे ट्रेवल मेट्रो कार्ड बनवाये

Source twitter.com

यह बहुत सुविधाजनक है क्योंकि मेट्रो स्टेशन के आसपास के पर्यटन स्थलों और व्यापारिक केंद्रों का अधिकांश हिस्सा मेट्रो स्टेशनस के आसपास आता है जाता है। कोलकाता मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन पर्यटकों को अपनी यात्रा के समय मेट्रो का लाभ उठाने के लिए एक दिन की यात्रा मेट्रो कार्ड प्रदान करता है। इस योजना में, आप एक मेट्रो कार्ड से भुगतान करते हैं जो एक दिन के लिए वैध होता है और इसका उपयोग मेट्रो कॉरिडोर की यात्रा करने लिए किया जा सकता है। इस तरह आपको अपने मेट्रो टोकन प्राप्त करने के लिए कतार में खड़े होने की ज़रूरत नहीं है और इस तरह से आवाजाही बहुत आसान हो जाती है।

Related articles

From our editorial team

कोलकत्ता के व्यंजन जरूर खा के देखे

कोलकाता अपने समृद्ध बंगाली व्यंजनों के लिए प्रसिद्ध है। चावल, मांस में मुख्य रूप से मछली कोलकाता के मूलभूत व्यंजन हैं और शहर के हर खाने वाले जगह की सूचि में होते है । लुची, चोलर, कोचुरी और अलबरद, चोप-कटलेट जैसे लोकप्रिय व्यंजनों के स्वाद लिए बिना आपकी कोलकत्ता के अनुभव अधूरे है ।