अगर आप एक संगीत प्रेमी हैं तो इन 10 सबसे अच्छे और बेस्ट म्यूजिक एप्स को जरूर डाउनलोड करें और इनकी सब्सक्रिप्शन ले। साथ में संगीत का आनंद बढ़ाने के लिये टिप्स और अन्य जानकारी (2020)

अगर आप एक संगीत प्रेमी हैं तो इन 10 सबसे अच्छे और बेस्ट म्यूजिक एप्स को जरूर डाउनलोड करें और इनकी सब्सक्रिप्शन ले। साथ में संगीत का आनंद बढ़ाने के लिये टिप्स और अन्य जानकारी (2020)

कई इंसान संगीत से बेहद प्यार करते हैं और उसके बिना रह नहीं सकते। तो अगर आप भी उनमें से ही हैं तो आज ही इन 10 बेस्ट और अच्छे बढ़िया म्यूजिक एप्स को जरूर डाउनलोड करें और इनकी सब्सक्रिप्शन ले। यह सभी ऐप्स आपको बहुत ही अच्छा म्यूजिक एक्सपीरियंस देंगे। साथ में हमने आपको संगीत का और भी अधिक आनंद लेने के कुछ टिप्स दिए हैं और कुछ अन्य जानकारी भी दी है । अधिक जानने के लिए पढ़ते रहिए।

Related articles

संगीत सुनने के लाभ

संगीत आपको खुश करता है

"विलियम जेम्स ने कहा था कि "मैं इसलिए नहीं गाता क्युकि में खुश हूँ; मैं गाता हूँ इसलिए खुश हूँ"। ये बात अच्छे से बया करती है कि संगीत से ख़ुशी मिलती है। केवल ये उद्धरण है यह बात स्पष्ट नहीं करती है, कई शोधकर्ताओं ने यह सिद्ध किया है कि संगीत सुनने से हमारे मस्तिष्क में न्यूरोट्रांसमीटर "डोपामाइन" उत्पन होता है, जो हमे अच्छा महसूस कराता है। एक न्यूरोसाइंटिस्ट, वैलेरी सालिम्पूर, ने अपने कई प्रोयोगो में पाया कि संगीत प्रेमी जब भी अपने पसंदीदा गाने सुनते है तो उनमे डोपामाइन उत्पन होने लगता है। एक पीईटी स्कैन ने ये प्रमाणित किया है कि बड़ी मात्रा में डोपामाइन के उत्पन होने से, प्रतिभागियों को उत्साह और खुशी का अनुभव होता है। इसीलिए जब भी आपको भावनात्मक बढ़ावा की आवश्यकता हो, अपने पसंदीदा गानों को आधा घंटा सुनने से आपको अच्छा लगने लगेगा।

संगीत स्मरण-शक्ति और सिखने की क्षमता को बढ़ाता है

“संगीत स्मरण-शक्ति की भाषा है” – जोडी पिकल्ट.....ये उद्धरण अगले लाभ को अच्छे से परिभाषित करता है। अनेको शोधो में ये बात देखी गयी है कि संगीत आपको सिखने और स्मरण-शक्ति को बेहतर बनाने में मदद करता है; हलाकि ये इस बात पर भी निर्भर करता है कि आप संगीतकार है या नहीं। एक प्रतिभागियों के समुह के साथ संगीत सुनते हुए जापानी अक्षर सिखने का प्रयोग किया गया। दो प्रकार के संगीत चलाये गए; पहला संगीत प्रतिभागियों के लिए सामान्य था और दूसरा सुखद संगीत चलाया गया था। एक अध्यन से पता चला कि संगीतकारों का प्रदर्शन समान्य म्यूजिक में सामान्य था लेकिन सुखद संगीत में उनका प्रदर्शन बहुत ज्यादा अच्छा था। हलाकि गैर-संगीतकारों ने सुखद संगीत में अच्छा प्रदर्शन किया लेकिन सामान्य संगीत में उनका प्रदर्शन बहुत ज्यादा अच्छा था। तो अब आप जानते है कि अगली परीक्षा में अच्छे ग्रेड के लिए क्या करना है।

संगीत से शाब्दिक ज्ञान बढ़ता है

“संगीत मन के शब्दों का आत्मरूप है.” – मॉडेस्ट माउस .....ये जितना दीखता है उतना ही सच है। यॉर्क यूनिवर्सिटी ने महीने के लिए चार से छह साल के बच्चो के लिए एक शोध के लिए, संगीत की कक्षा का आयोजन करवाया, जिसमे उन्होंने पाया कि 90% बच्चो के शाब्दिक ज्ञान में बढ़ोतरी हुयी है। वयस्क महिलाओं पर किए गए एक अन्य अध्ययन में ये नतीजे सामने आए, जहां मौखिक रूप से प्रशिक्षित महिलाओं ने (मौखिक परीक्षणों पर) उन महिलाओं को मात दी, जिन्हें कोई संगीत प्रशिक्षण प्राप्त नहीं हुआ था। अन्य अध्यन में ये सामने आया कि संगीत प्रशिक्षण में ट्रांसफर प्रभाव होता है जो बच्चों में शब्दों को अच्छे से समझने और उन्हें रचनात्मक रूप से समझाने की क्षमता को बढ़ाता है।

सबके लिए 10 सबसे अच्छे म्यूजिक एप्प

एप्पल म्यूजिक

इससे कोई फर्क नहीं पड़ता की आप कहा है, एप्पल म्यूजिक आपको कहीं से भी इसके संग्रह से किसी भी संगीत को चलने की सुविधा देता है। ये कई प्रकार की विशेषताओं के साथ अच्छे से डिज़ाइन किया गया है, और ये आई.ओ.एस और एंड्राइड दोनों पर उपलब्ध है। ये उन चार सबसे बड़ो में से है जिनके पास आपके पसंदीदा गानों के संग्रह के लिए डिजिटल लाकर की सुविधा है। एक सबसे महत्वपूर्ण विशेषता यह है कि इसकी एक सेवा सूची है जिसमें लगभग 50 मिलियन गाने हैं। साथ ही इसमें कई अन्य विशेषताएं भी हैं, जैसे की विभिन्न संगीत, बैंड और कलाकारों और अन्य संगीत से संबंधित सामग्री के बारे में पूरा वर्णन हैं। यदि आपके पास एंड्राइड है तो भी कोई चिंता नहीं, ये सीधा क्रोमेकास्ट डिवाइस से स्ट्रीम करने की इजाजत देता है जो न केवल इसे शक्तिशाली बनता है, बल्कि इसे आसान भी बनता है। एप्पल म्यूजिक की सदस्य्ता भारत में एक महीने के लिए 99 रुपए में उपलब्ध हो रही है। तैयार हो जाइये, ये एप्प आपको एक म्यूजिकल रोलर कोस्टर की सेर करने वाला है!

यूट्यूब म्यूजिक

यूट्यूब म्यूजिक के पिछले कुछ दशकों से नजरअंदाज किया गया है, लेकिन फिर भी इसने बहुत प्रसंशा हासिल की है। यूट्यूब म्यूजिक अभी विश्व भर में सबसे प्रसिद्ध मुफ्त म्यूजिक एप्प है, जो आपको आपके पसंद के किसी भी गाने के ढूंढ़ने की सुविधा देता है। हर कलाकार यूट्यूब पर उपस्थित है। आप इससे लाइव शो, म्यूजिक वीडियोस, और हर बैंड का प्रदर्शन देख सकते है। आप स्वयं की पसंद से एक प्लेलिस्ट भी बना सकते है। यूट्यूब का सामान्य मॉडल आपको आपकी अधिकांश आवश्यकताओं की पूर्ति करता है। हलाकि की ये एक विज्ञापन समर्थित मंच है जिसे आप यूट्यूब की प्रीमियम सदस्य्ता से हल कर सकते है। भारत में, यूट्यूब का विज्ञापन समर्थित मंच मुफ्त है। लेकिन इसकी प्रीमियम सदस्य्ता का एक महीने का मूल्य 99 रुपए(1.43 यु.एस.डी) है।

स्पोटीफाई

स्पोटीफाई संगीत उद्योग का एक विख्यात मंच है। इसे सबसे अच्छे म्यूजिक प्लेयर में से एक के रूप में जाना जाता है, यह 40 मिलियन से अधिक ट्रैक्स सुनने और लगभग 80 मिलियन सब्सक्राइबर रखने की अनुमति देता है। इसके मोबाइल एप्लिकेशन में एक समान विशेषताएं हैं और डेस्कटॉप काउंटर-पार्ट, आपको पूरी एल्बम और गानों के अधिक विकल्पों के साथ सुनने और अपने अनुसार प्लेलिस्ट बनाने की सुविधा देता है। इस ऐप का इंटरफेस क्रोमकास्ट सपोर्ट है। इसकी कई विशेषताएं है जैसे ये आपको आपकी पुराने सुने गानों के डेटा के आधार पर नए गाने उपलब्ध कराता है। स्पोटीफाई का मुफ्त संस्करण प्रीमियम से कुछ ज्यादा अच्छा नहीं है। इसका निशुल्क वर्जन आपको सभी गानों के सूनने की सुविधा देता है, लेकिन आप पहले कुछ दिनों तक ही बिना प्रीमियम एक्सेस के शफ़ल प्ले विकल्प का उपयोग कर सकते हैं। भारत में, एक स्पोटीफाई सब्सक्रिप्शन की कीमत प्रति माह 129 रुपए (1.7 यु.एस.डी) है।

जिओ सावन

यह विशेष एप्प 2007 में सावन के रूप में शुरू किया था। फिर ये जिओ म्यूजिक से जुड़ गया और अब ये जिओसावन के नाम से प्रसिद्ध है। इसमें बहुत से उत्तम विशेषताएं है। शुरू करने के लिए, इसका इंटरफ़ेस बहुत अच्छा है; यह साफ है और आप हर गाने के बाद खुद को विज्ञापनों के बीच फंसा हुआ नहीं पाएंगे। आपको संगीत के साथ-साथ इन गीतों के बोल भी मिलेंगे। जहां तक सभी गानों की उपलब्धि का विषय है, पॉडकास्ट के साथ यह विभिन्न भाषाओ में संगीत उपलब्ध है। संगीत की गुणवत्ता के मामले में, एप्लिकेशन बहुत अच्छा है। भले ही इसमें एचडी के लिए भुगतान करना पड़ता है, लेकिन इयरप्लग के साथ ध्वनि आउटपुट अद्भुत है। जब इस एप्प के मूल्य निर्धारण की बात आती है, तो यह बहुत सस्ता है। आपको एक सप्ताह का मुफ्त ट्रायल मिलता है। इससे आगे बढ़ने के लिए, या तो आपको एक महीने की सदस्य्ता का मूल्य 99 रुपए या एक वर्ष की सदस्य्ता का मूल्य 299 रुपए देना पड़ेगा।

अमेज़न म्यूजिक

अमेज़न ने संगीत उद्योग में अपनी रूचि थोड़ी देर से दिखाई; हालाँकि, उनका ऐप संगीत प्रेमियों के लिए एक बहुत ही सुविधाजनक मंच है। यह एप्प आपको मुफ्त गानों के पुरे एक समूह के सुनने की सुविधा देता है और इसके क्लाउड प्लेयर लाइब्रेरी की सुविधा भी देता है, जिसमें अपलोड किए गए गाने और अमेज़ॅन से खरीदे गए गाने शामिल हैं। इसमें रेडियो स्टेशनों और प्लेलिस्ट की सुविधा भी की है जिसमे आपके पसंदीदा कलाकार शामिल हैं। अमेज़न म्यूज़िक आपके द्वारा सुने गए संगीत इतिहास से यह जानकारी एकत्र करता है। अमेज़न म्यूजिक आपको लाखो गाने सुनने की सुविधा देता है। अमेज़न प्राइम आपको 2 मिलियन गानों की सुविधा देता है; हलाकि, ये स्पॉटीफी, एप्पल म्यूजिक, और गूगल प्ले म्यूजिक द्वारा उपलब्ध कराये गए गानों के मुकाबले कम है। भारत में, एक अमेज़न प्राइम के सदस्य्ता का मूल्य एक महीने के लिए 129 रुपए (1.7 यु.एस.डी) है।

इदागीओ

यदि आप शास्त्रीय संगीत के शौकीन है, इदागीओ आपके लिए एक बेहतरीन एप्प है। ये आपको एक ऐसा मंच देता है जहां से आप विभिन्न शास्त्रीय संगीत के सुन सकते है। साथ ही आप अपनी पसंद के अनुसार एकल, संगीतकार, ऑर्केस्ट्रा और बहुत कुछ फ़िल्टर कर सकते हैं जिसे आप सुनना चाहते हैं। यह आपको संगीत सुनने, और विभिन्न कलाकारों द्वारा संगीत की तुलना करने की सुविधा देता है है। आप इसमें अपने पसंदीदा गानों की अपनी एक कस्टम प्लेलिस्ट भी बना सकते हैं। इस तरह, यह ऐप आपको संगीत के लिए एक व्यक्तिगत अनुभव प्रदान करता है। इदागीओ का मुफ्त वरजन आपको केवल सिमित संगीत की सुविधा देता है, पर फ़िक्र मत कीजिये, इसमें प्रीमियम सदस्य्ता में बहुत कुछ है। ये आपको बिना विज्ञापन के संगीत सुनने की सुविधा उपलब्ध करता है, ये आपको बिना इंटरनेट के भी चलाने की सुविधा देता है। इदागीओ के प्रीमियम का विश्वभर में मूल्य 9.99 यु.एस.डी (758 रुपए ) है।

ऑडियोमेक

ये अब तक के उपलब्ध मुफ्त सबसे अच्छे एप्प में से एक है जो आपको ऑफलाइन भी संगीत सुनने की सुविधा देता है। जब आप सायिन उप करते है, तो ये आपसे आपके पसंदीदा कलाकारों का चयन करने के लिए कहता है ताकि ऑडियोमैक आपको रेडियो स्टेशन और प्लेलिस्ट दिखा सके। यह आपको विभिन्न शैलियों में कई प्रकार के गानों, प्लेलिस्ट और मिक्सटेप सुनने की सुविधा देता है। आप यहाँ गानों पर टिप्पणी भी कर सकते हैं; यह सुविधा उपयोगकर्ताओं को समीक्षाओं को पढ़ने और गाने को सुनने से पहले ही मूल्यांकन करने की अनुमति देती है। आप प्रीमियम सदस्य्ता के लिए 5$ (379 रुपए) का भुगतान भी कर सकते है, जिससे आप विज्ञापनों के किसी भी रुकावट के बिना संगीत का आनंद ले सकते है। इसकी प्रीमियम सदस्य्ता आपको ऑडियोमैक पर 4 मिलियन गानों की सुविधा देता है

ट्यूनइन रेडियो

एक समय था जब लोगो की इंटरनेट पाइरेट रेडियो में बहुत अधिक रुचि होती थे। हलाकि, अभी भी कुछ लोग इसमें रुचि रखते हैं। उनके लिए, ट्यूनइन दुनिया भर के कई लाइव रेडियो स्टेशनों तक पहुंचने की सुविधा प्रदान करता है। ट्यूनइन आपको न केवल गाने सुनने, बल्कि स्पोर्ट्स, टीवी-शो, टॉक शो, और यहाँ तक की खबर सुनने की सुविधा देता है। यह 100,000 से अधिक स्टेशनों तक पहुंचने का दावा करता है जो संगीत की सभी प्रकार को पूर्ण करता है और साथ ही अन्य आवश्यक डेटा तक पहुंच प्रदान करता है। आपको केवल संगीत के लिए प्रीमियम सदस्य्ता लेने की आवश्यकता नहीं है; हालांकि, यह ऑडियोबुक, लाइव स्पोर्ट्स ब्रॉडकास्टिंग और बहुत कुछ प्रदान करता है। ट्यूनइन की प्रीमियम सेवा आपको एक महीने के लिए 9.99 यु.एस.डी देकर लाइव एनएफएल, एनबीए और एनएचएल गेम्स, और विज्ञापनों के किसी भी रुकावट के बिना संगीत का आनंद लेने की सुविधा देता है। यदि आपकी रूचि नहीं है तो भी आप मुफ्त में लाइव रेडियो स्टेशनओ को सुन सकते है।

साउंडक्लाउड

इस अगले एप्प में कलाकारों, बैंड, संगीतकारों और पॉडकास्टरों के समुदायो का एक विस्तृत समूह उपलब्ध है। साउंडक्लाउड में असीमित सुविधा है, ये आपको गाने सुनने, नए कलाकार ढूंढ़ने, और यह तक की वेबसाइट पर अपना कुछ अपलोड करने की सुविधा देता है। यही कारण है कि साउंडक्लाउड कलाकारों के लिए दुनिया भर से अपनी प्रतिभा को प्रकट करने के लिए सही मंच बन गया। अभी, यह आपको लगभग 125 मिलियन ट्रैक्स सुनने और आपको पसंद करने और बदलने का विकल्प देता है। आपको यहा ऐप्स स्विच करने और बैकग्राउंड म्यूजिक सुनने का भी सुविधा देता है। साउंडक्लाउड की मुफ्त सदस्य्ता ज्यादातर स्वतंत्र कलाकारों तक पहुंचने की सुविधा देता है। हालांकि, इसकी प्रीमियम सदस्यता आपको संगीत उद्योग के बड़े नामों को सुनने की सुविधा देती है। जो लोग साउंडक्लाउड पर अपने गाने अपलोड करने का इरादा रखते हैं, उन्हें मंच पर 6 $ का एक महीने के लिए भुगतान करके अतिरिक्त स्थान मिल जाता है, जबकि सुनने वालो के लिए एक माह का 5 $ (379 रुपए) भुगतान करना पड़ता है।

विंक म्यूजिक बाय एयरटेल

विंक म्यूजिक भारत के उपयोगकर्ताओं के लिए एक अच्छा एप्प है। हलाकि इसका इंटरफ़ेस बहुत ज्यादा अच्छा नहीं है, लेकिन इसमें वह सारी सुविधाओं शामिल है जो अन्य ऐप्स प्रदान करती हैं, साथी ही यह आपको एक अद्भुत सुविधा प्रदान करती है। ये अद्भुत विशेषता यह है कि इसमें ऐप में एक अपडेट आइकन है जो आपको नवीनतम रिलीज़ के बारे में सूचित करता है। साथ ही, इसका सर्च बटन आपको ट्रेंडिंग गाने ढूंढ़ने में मदद करता है। वौइस् सर्च के विषय में, इसमें गूगल वौइस् सर्च सम्मलित है और इसके परिणाम भी बहुत अच्छे है। ट्रैक उपलब्धता के मामले में, यह बहु-भाषा में ट्रैक आसानी से उपलब्ध हैं।अब मूल्य कि बात करते है। आपको एच्.डी क्वालिटी प्लेबैक के लिए भुगतान करने की आवश्यकता नहीं है; हलाकि, डाउनलोड और विज्ञापनहिन् अनुभव के लिए, आपको एक प्रीमियम पैकेज की आवश्यकता है जो की एक महीने के लिए 49 रुपए में, और एक वर्ष के लिए 349 रुपए में उपलब्ध है

संगीत का आनंद लेने के लिए सलाहें

इयरफोन के स्थान पर हैडफ़ोन का इस्तेमाल करे

हैडफ़ोन स्पीकरों का संकुचित रूप हैं, जबकि इयरफोन हैडफ़ोन का संकुचित रूप हैं। हलाकि, आमतौर पर इयरफोन का हेडफ़ोन जैसे ही उच्च पिच आउटपुट होता है, जो आपके सुनने की शक्ति को प्रभावित क्र सकता है क्युकी ये आपके कण के पर्दो के काफी निकट होता है। साथ ही हैडफ़ोन बहार के शोर को रोकने में भी काफी प्रभावशाली है। इसका अर्थ है कि ये आपको उस संगीत का एक बेहतर अनुभव देते हैं जिसे आप सुनते हैं।

कुछ नया करने का प्रयास करें

यदि आप एक संगीत प्रेमी है, तो आपका कोई पसंदीदा कलाकार भी होगा, और आप उनके गाने ही सुन्ना पसंद करते है। हलाकि, आपको अधिक अनुभव प्राप्त करने के लिए नए नए कलाकारों को भी सुनना चाहिए। नया संगीत आपके भीतर रचनात्मकता को प्रेरित करता है। आप संगीत में बदलाव के साथ अपने व्यक्तित्व में भी बदलाव को विकसित करते हैं, जैसे रैप संगीत सुनने वाले लोग हमेशा ऊर्जावान होते हैं; हालांकि, वे एक सुखद भावना की प्राप्ति के लिए सभी देश संगीत को सुनते है।

एक से अधिक बार सुने

फिलिप बॉल ने सही कहा है, “मस्तिष्क एक पैटर्न-सीकिंग अंग है, इसलिए यह संगीत में पैटर्न की तलाश करता है कि हम क्या सुन रहे हैं, यदि आप अपने संगीत विकल्पों को बढ़ाना चाहते है, तो किसी भी गाने को एक बार में छाप को एक बार में तय न करे। अध्यन बताते है कि हमे कई बार नयी चीजों के साथ आराम महसूस नहीं होता है, लेकिन कुछ समय बाद और बार बार उसके सम्पर्क से वो चीजे भी अच्छी लगने लगती है। आपको कितनी बार अपने पसंदीदा गीत को बार-बार सुनना पड़ा, बस यह पता लगाने के लिए कि आप इसे अभी भी रोक नहीं सकते हैं? वो इसलिए क्युकी आपका मस्तिष्क ये जनता है कि अब क्या आने वाला है। एक से अधिक बार गाना सुनने से आप मस्तिष्क को इसके अनुकूल बना लेते हैं। इससे आप गाने को बेहतर तरीके से समझ सकते हैं।

Related articles
From our editorial team

और भी सस्ता पाए

हम आशा करते हैं कि आपने पूरा अनुच्छेद पढ़ लिया होगा और कोई ना कोई ऐप की सब्सक्रिप्शन जरूर लेने की सोच रहे होंगे । वैसे तो इन सभी एप्स की सब्सक्रिप्शन फीस काफी कम है लेकिन अगर आप इसे और भी कम करना चाहते हैं तो आप इकट्ठे ही पूरे साल की या 6 महीने की सब्सक्रिप्शन ले ले । ऐसा करने पर रकम और भी कम हो जाएगी ।