-
Ever Wondered How to Make Paneer at Home? Here is the Complete Guide to Take Out Soft and Creamy Paneer from Milk at Home (2021)
-
Want More Tantalizing Breakfast Ideas? Here are 6 Scrumptious Egg Recipes for Breakfast That Will Make You Want to Eat Eggs All Day (2020)
-
Breakfast is the Most Important Meal of the Day: 10 Nutritious and Easy-to-Make Indian Breakfast Recipes to Start Your Day (2019)
भारतीय चिकन रेसिपी जो शौकीन खवय्यों की जिव्हा तृप्त करती है|
अपने आहार में चिकन का समावेश क्यों करना चाहिए?

अगर आपको पोषणयुक्त आहार खाना हो और फिर भी फिट रहना चाहते हो तो चिकन,जिसे हल्का सुपाच्य मटन कहते हैं,उसका समावेश आहार में कर सकते हो| यह चर्बी से मुक्त होता है और प्रोटीन, कैल्शियम, फोस्फ़रस,जैसे तत्वों से भरपूर भरा रहता है| यह आपको रोग प्रतिरोध शक्ति देता है और आपके हड्डियों को मजबूत और तंदुरस्त बनाता है और आपको शक्तिमान और सक्षम बनाये रखता है|
चिकन बनाने के विभिन्न तरीके

चिकन को अलग अलग तरीके से बनाया जाता है| यह ऐसा बहरूपिया है जो सलाद में ,रोल्स में टाकोस में और ग्रेव्हिमें भी डाला जा सकता है| चिकन को रोस्ट करके या ग्रिल करके भी खा सकते हैं|
देश के विभिन्न भागों में चिकन पकाने के अलग अलग तरीकें|

भारत में बड़े पैमाने से खाये जानेवाली चीजों में से चिकन एक चीज है| भारतीय लोगों को चिकन बहुतही पसंद है| इसलिए देश में इसकी अनगिनत रेसिपीज हैं| चिकन को ग्रेव्ही, भुना हुआ या ग्रिल करके पकाया जाता है और खाया जाता है जैसे कबाब, खिमाजैसे विख्यात व्यंजनों में| भारत मसालों का देश है| इसलिए इनका बड़े पैमानेपर उपयोग करके मुलायम और रसीले चिकन के टुकड़ों के अद्भुत व्यंजन भारतीय लोग पकाते हैं|
भारतीय चिकन रेसिपीज
चावल के साथ चिकन रेसिपीज|
भारत में सुगंधी चावल में चिकन डालकर लज्जतदार व्यंजन बनाये जाते हैं| कुछ कॉमन चावल के साथ चिकन की रेसिपीज जैसे ,चिकन पुलाव,चिकन बिरयानी, चिकन फ्राइड राईस विख्यात हैं|
चिकन बिर्यानी

पुरे भारत में बिर्यानीअलग अलग तरीकेसे बने जाती है| चिकन बिर्यानी ये भारत में सबसे जादा लोकप्रिय है और इसके विभिन्न राज्यों में अपने अपने अंदाज में बनायीं जाती है| ये जो बिर्यानी हम बताने जा रहे हैं वह एक खास किस्म की बिर्यानी है जिसे दम बिर्यानी कहते हैं| दम बिर्यानी बनाने के दो प्रकार हैं| एक में चिकन पकाने के बाद आधे तयार चावल में डालते हैं और दुसरे में चिकन को मैरिनेशन करके आधे पकाये चावाल में डालते हैं| यहाँ हम दुसरा विकल्प बताते हैं|
चावल पकाने के लिए जरुरी सामग्री
- 2 कप लम्बे बासमती चावल
- 1/2 लीटर पानी
- 2 नग लौंग
- 1 छोटा तेजपान
- 3 नग हरी इलायची
- 2 इंच लम्बी दालचीनी
- 1 टीस्पून शाही जीरा
चिकन के मैरिनेशन के लिए
- 1 किलोग्राम चिकन
- 1 टे.स्पून अदरक लहसुन पेस्ट
- 1 टे.स्पून लाल मिर्च पाउडर
- 1/2 टे. स्पून हल्दी पाउडर
- नमक स्वाद के अनुसार
- छोटा गुच्छा धनिया पत्ते
- छोटा गुच्छा पुदीना पत्ते
- 3-4 हरी मिर्च
- 1/2 टीस्पून शाही जीरा
- 2-3 नग लौंग
- 1 टुकड़ा दालचीनी
- 1-2 नग हरी इलायची
- 2-3 नग काली मिर्च
- 1 कप सुनहरे रंग पर तले हुए प्याज की पतली फाकिया
- 1 कप दही
- 1/2 टे.स्पून तेल
- 1/2 टे .स्पुन निम्बू रस 1/2 टी स्पून गरम मसाला
- 1 टीस्पून बिर्यानी मसाला
- 1 नग बड़ी सौंप
दम के लिए जरुरी सामग्री
- दूध में भिगोया हुआ केसर 1/2 कप
- 1/2 टी स्पून केवडा पानी
- 1 टे.स्पून घी
- 1 टे.स्पून धनिया पत्ते
- 1 टे.स्पून पुदीना पत्ते
- 1 टे.स्पून प्याज के तले हुए तुकडे
- 1/2 निम्बू रस
- 1/2 तेल
- 1/2 कप पानी
बनाने का तरीका
- चावल अच्छे से धोकर 1/2 घंटा भिगोकर रखिये| अब एक बड़ा बर्तन लीजिये और उसमें थोडा पानी लेकर उसे उबलने दीजिये|अब पानी में सब कच्चे मसाले डालिए और उबलने दीजिये| अब इसमें चावल और नमक डालिए | चावल 6-7 मिनट पकाने दीजिये और बाद में इसे छलनी से छालकर बाजूमें रखिये|
चिकन मैरिनेट करने के लिए :-
- चिकन के तुकडे अच्छी तरह से पानी से धोकर छलनी से छाल कर रखें| अब इन टुकड़ों को थोडा निम्बू रस घिसे और इसमें अदरक और लहसुन पेस्ट डालें| अब इसमें नमक ,लाल मिर्च पाउडर और हल्दी पाउडर डालिए अच्छी तरह से घोलकर बाजु में रखें| मिक्सर में धनिया के,पुदीना के पत्ते और हरी मिर्च ,थोडा नमक डालिए और उसकी पेस्ट बनाइये| इस पेस्ट को चिकन के टुकड़ों पर घिसे| इसमें सब मसाले डालकर अच्छा मिश्रण बनाइये| इस मिश्रण में प्याज और योगर्ट डालकर फिरसे मिक्स करो| इसमें तेल डालकर फिर मिक्स करो | इसमें पिसे हुए मसाले और निम्बू रस डालकर जरुरत हो तो नमक डालकर मिक्स करो| सब ठीक होने के बाद इसे 1 घंटे के लिए फ्रिज में रखो|
दम बिर्यानी बनाने का तरीका
- एक मध्य आकार के बर्तन में तल पर थोडा तेल लगाकर मैरिनेतेड चिकन बिखरकर रखो| इसके ऊपर थोड़े चावल फैलाकर डालो|
- इस तरह से एके के उपर एक सतह बनाओ|
- सबसे ऊपर दम के लिए जो घटक हमने बताये हैं वह डालो| इसके ऊपर ढक्कन डालो और उस ढक्कन के किनारे भिगोये हुए आटे से सिल करो|
- अब गैस पर चाहिए तो तवेपर या सीधा गैस पर बर्तन रखकर बिर्यानी पकाओ|
- बिर्यानी 20 से 30 मिनट तक पकाओ |
- चार लोगों के लिए परोसो|
चिकन अपेटायजर रेसिपीज
विभिन्न स्वादिष्ट अपेटायजर बनाने के लिए चिकन का उपयोग किया जाता है| इस सूचि में हमने कुछ पसंदीदा अपेटायजर का समावेश किया है जो दावतों में मुख्य आकर्षण रहते हैऔर घरमें आसानी से बन सकते हैं|
चिकन कबाब

यह एक आसान रेसिपी है जो घरमें भी बनायीं जा सकती है| ये स्टार्टर जैसी खा सकते हैं या भोजन उपरांत खायी जा सकती है| साधन सामग्री :-
- 300 ग्राम बोनलेस चिकन
- 1 मध्यम आकार का प्याज लेयर निकला हुआ.
- 3-4 टेबल स्पून गाढ़ा दही .
- 3 टेबल स्पून तेल.
- 2 टेबलस्पून निम्बू रस
- 1 टीस्पून गरम मसाला
- 1 टीस्पून लाल मिर्च पाउडर
बनाने का तरीका :-
- चिकन धोकर पूरा सुखाने के लिए रखिये| ऊपर दिया हुआ सब मसाला चिकन में डालकर अच्छे से घोलकर रखिये|
- स्वाद परख कर ठीक लगे तो फ्रिज में 4 घंटे से पूरी रातभर रखो| जितना जादा देर ये फ्रिज में रहे उतना उसका स्वाद चिकन में उतरता जायेगा|
- अब लकड़ी का कबाब का सींकचा पानी में भिगोकर थोड़ी देर रखिये और निकालकर उसपर एक के बाद एक चिकन क्युब्ज और प्याज लगाइए|
- ओवन को २४० डिग्री के तापमान पर गरम कीजिये और उसमें कबाब 15 मिनट तक ग्रिल कीजिये| इन्हें पलटकर दूसरी बाजु से भी 5 मिनट तक ग्रिल कीजिये|
आपके कबाब तैयार| इसे अपनी फेव्हरित चटनी के साथ परोसिये|
चिकन कटलेट

किसी भी पार्टी या दावत के लिए यह एक बढ़िया अपेटायजर है| साधन सामग्री :
- 500 ग्राम चिकन का खिमा
- 2 टेबल स्पून निम्बू का रस
- 1/2 कप बारीक़ कटा हुआ प्याज
- 2 टीस्पून अद्रक लहसुन पेस्ट
- 2 टीस्पून गरम मसाला पाउडर
- 2 फेंटे हुए अंडे
- 1 कप बेड क्रम्प्स
- थोड़े धनिया और पुदीना के पत्ते
- 2 बारीक़ कटी हुई हरी मिर्च
- नमक स्वाद के अनुसार
- 3 टीस्पून तेल टालने के लिए| शालो फ़्राय के लिए चाहे जादा भी ले सकते हैं|
- बनाने का तरीका :-
- चिकन का खिमा आप उबालकर ले सकते है या ऐसे ही इस्तेमाल कर सकते हैं| सब घटक मिलिए और मिक्स कीजिये|
- और गुंथकर गोले बनाकर पॅटीस बनाइये| याद रहे इस लोई में कभी भी पानी मत डालना
- पैन में थोडा तेल डालकर गरम कीजिये और पॅटीस को शालो फ़्राय करें| इसमें करीब 15 कटलेट बनते हैं|
- इन्हें चटनी या केचप के साथ सर्व्ह करें|
देश के सभी भागों में बनायीं जाने वाली चिकन ग्रेव्ही की रेसिपी
सच कहो तो देश के सभी भागों में चिकन एक ही तरीके से नहीं बनता हैं| हर एक क्षेत्र की अपनी अपनी खासियत हैं| इस सूचि में हमने भारत के विभिन्न क्षेत्रों में बनाने वाली लोकप्रिय चिकन रेसिपीज अंतर्भूत करने का प्रयास किया है|
चिकन काशा

ये भारत के पूर्वी क्षेत्र में बनायीं जानेवाली सबसे जादा लोकप्रिय और सबसे पुरानी रेसिपी है और हर एक बंगाली इसे बेहद पसंद करता है| यह एक स्वादिष्ट और जायकेदार रेसिपी है| साधन सामग्री :
- 1 किलो चिकन
- 2 टीस्पून अदरक लहसुन पेस्ट
- 5 प्याज स्लाइस में कटे हुए
- 4 टेबल स्पून फेटा हुआ दही
- 3 तेजपत्ता
- 4 हरी इलायची के बोड
- 4 लौंग
- 2 इंच दालचीनी की कांडी
- 2 टेबल स्पून हल्दी पाउडर
- 3 टीस्पून गरम मसाला पाउडर
- 1 टेबल स्पून चीनी
- सरसों का तेल पकाने के लिए
- नमक स्वाद के अनुसार
- बनाने का तरीका :
- चिकन के तुकडे धोकर उसमें छुरी से 3-4 गहरे छेद करें|
- बादमें बड़े मिक्सिंग बोउल में चिकन में अदरक लहसुन पेस्ट, फेटा हुआ दही, लाल मिर्च पाउडर,हल्दी पाउडर ,2 टेबल स्पून सरसों का तेल, और नमक डालकर मैरिनेट करें और 4-5 घंटे तक बाजूमें रखें|
- एक कढाई में 3 टेबल स्पून सरसों का तेल डालकर गरम करें और पूरा कच्चा मसाला डालकर तड़का करें ताकि उसकी महक फैलेगी|
- चीनी डालकर उसका कैरमल होने तक घुलने दीजिये,प्याज के फांके डालके सुनहरे रंग तक तलिए, बादमें मैरिनेटेड चिकन डालकर छौंक डालिए और उसमें मैरिनेट किया हुआ मसाला डालिए|
- अब चिकन को अच्छे से घोलकर बर्तन पर ढक्कन डालकर धीमी आंच पर पकाने दीजिये| जब चिकन नरम हो जायेगा और ग्र्व्ही और मसाला गाढ़ा हो जायेगा , तो समझो आपकी रेसिपी तैयार|
- सूचना :-
- आप तले हुए आलू और टमाटर की प्यूरी ग्रेव्ही में डाल सकते हैं| अगर ग्रेव्ही गाढ़ी बन गयी तो पानी डालने की जरुरत नहीं|
ये डिश 4-6 लोगों के लिए सर्व्ह कर सकते हैं |
गावठी कोंबडी रस्सा

महाराष्ट्र के रेसिपी में यह एक बढ़िया रेसिपी है और स्थानीय लोगों को बहुत पसंद है| इसे देसी चिकन से बनाया जाता है, किन्तु अगर वह नहीं मिली तो तो भी कोई बात नहीं, यह किसी भी मुर्गी से बना सकते हैं| साधन सामग्री :
- 500 ग्राम चिकन के मध्यम अकार के तुकडे,
- 1 बड़ा और 2 माध्यम आकारके प्याज
- 1 कप कसा हुआ सुखा नारियल
- 12-15 लहसुन की कलियाँ
- 1-1.5 इंच अदरक
- 1/2 कप ताजा धनिया के पत्ते
- 2 टीस्पून तिल के दाने
- 2 टीस्पून हल्दी पाउडर
- 6 टीस्पून लाल मिर्च पाउडर
- तेल
- नमक स्वाद के अनुसार
- बनाने का तरीका
- चिकन के तुकडे और हल्दी पाउडर और नमक साथ घोलिये| 3 मिनट तक रखिये|
- कसा हुआ नारियल और जिरा सुनहरे रंग में भूनिये | इसे ठंडा होने दें| बड़ा प्याज गैस पर सलाई के सहारे भूनिए और इसे भी ठंडा होने दे|
- बड़े बर्तन में 2 टेबल स्पून तेल डालकर बारीक़ कटा हुआ प्याज नरम होने तक तलिए| इसमें चिकन के तुकडे डालकर बर्तन पर ढक्कन डालकर 5 मिनट तक पकाइए|
- इसमें 2 कप गरम पानी डालकर अच्छे से पकाइए| अब भुना हुआ प्याज के छिलके, अदरक लहसुन पेस्ट, धनिया के पत्ते मिक्सर में डालकर पेस्ट बनाइये|
- अब पकाए हुए चिकन में से मांसल तुकडे अलग प्लेट में सुखने के लिए रखिये | कम मांसल तुकडे ग्रेव्ही बनाने के काम आयेंगे|
- इसमें 3 कप गरम पानी ,4 टीस्पून लाल मिर्च पाउडर नमक और 1/2 ती स्पून मसाला पेस्ट डालकर माध्यम आंच पर उबलने दीजिये|
- मांसल चिकन को सुखा बनाने के लिए पैन में 2 टेबल स्पून तेल डालिए | उसमें 2 मध्यम प्याज के लम्बे तुकडे डालकर नरम होने तक तलिए
- इसमें बाकि बची हुई मसाला पेस्ट और 3 टीस्पून लाल मिर्च पाउडर डालकर 3-4 मिनट तक अच्छे से भूनिए|
- अब इसमें बाजूमें रखे हुए चिकन के तुकडे डालिए नमक और गरम पानी डाल कर 3-4 मिनट तक धीमी आंच पर उबलने दीजिये|
- जब रस्सा गाढ़ा हो जायेगा तो आंच से निकालिए |
गावठी कोंबडी और रस्सा चावल के साथ या भाकरी के साथ खाने का पूरा मजा उठाइए|
मुर्ग मखनी

इस डिश का परिचय देने की जरुरत ही नहीं इतनी ये सबकी बेहद पसंद की चीज है| साधन सामग्री
- 2-3 बोनलेस चिकन ब्रेस्ट के छोटे तुकडे
- .1 टेबलस्पून तेल
- 1 टेबल स्पून बटर
- 1 मध्यम प्याज की स्लाइस
- 1 टीस्पून अदरक पेस्ट
- 2-3 लौंग पेस्ट की हुई . . . . . .
- 1 कप टोमेटो प्यूरी/सॉस
- 1 टीस्पून जीरा
- 1 टेबलस्पून गरम मसाला
- 1 टीस्पून लाल मिर्च पाउडर
- 1 टीस्पून मेथी पाउडर या कसूरी मेथी
- 1/4 टीस्पून काली मिर्च
- 1 कप गाढ़ी मलाई या ताज़ी मलाई
- नमक स्वाद के अनुसार
- बनाने का तरीका
- मध्यम आकार के पैन या कडेदार डेगची गरम करके उसमें बटर और तेल डालिए |
- प्याज डालकर सुनहरे रंग में तलिए| अब इसमें अदरक लहसुन पेस्ट दल कर 30 सेकेंड तक पकाइए| ये जल न जायें|
- अब चिकन के तुकडे ,टमाटर की पेस्ट,और सारे मसाले डालकर पूरी तरह पकाइए | क्रीम डालकर थोडा उबालिए ,ग्रेव्ही हिलाते रहिये|
चावल ,नान या रोटी के साथ खाने का मजा लीजिये|
सारांश

लज्जतदार रेसिपी बनाने की खूबी यह है कि सही प्रमाण में और उच्च दर्जे की सामग्री लेना और अच्छे से तरीका अपनाना| चिकन पकाने के लिए जादा समय नहीं लगता और कोई भी सामान्य व्यक्ति जो अच्छा रसोइया ना भी हो तो भी बना सकता है|
-
Looking for Something Proteinaceous to Include in Your Diet? Simple Egg Recipes You Can Consider which are As Delicious As They are Healthy! (2021)
-
Learning How to Cook Indian Food Can Be Easy! Try These 15 Incredibly Delicious Indian Recipes That Will Make You Want to Cook Instead of Calling for Take Out
-
Reasons to Add More Paneer Intake in Your Everyday Diet: Heath Benefits of Paneer and 10 Easy Paneer Recipes
-
Fasting Does Not Mean Starving! Keep Your Energy Up with These 9 Delicious Navratri Recipes & Fasting Tips for Navratri (2019)
-
Satisfy Your Tastebuds and Avoid Overeating Through Snacks That are Delicious and Filling: 10 Recipes for Finger Licking South Indian Snacks!
देर ना करें ट्राई करें
हम आशा करते हैं कि आपने पूरा आर्टिकल पढ़ा होगा और आप रेसिपी से खुश हुए होंगे । तो देर किस बात की है जल्द से जल्द ट्राई करें और अपने साथियों को भी खिलाएं फिर देखें वह कैसे आपकी तारीफें करते हैं । और हम एक बात फिर से बता दे की आप जो भी सामान या सामग्री उपयोग में लाएं वह बिल्कुल फ्रेश होने चाहिए, ऐसा करने से टेस्ट और भी निखर के आएगा ।