Related articles

शाकाहारी एक पॉट भोजन क्या है

Source www.google.com

सेहतमंद और पोषण से भरपूर खाना हर इन्सान की मूलभूत जरूरतें और हक है| फिर भी आजकल लोग बेहद कार्यमग्न होने से अच्छे खाने के महत्व को नजरअंदाज करके तनाव युक्त भागदौड़ की जिंदगी बसर करते हैं| इसलिए भागते हुए भी कुछ भी जंक फ़ूड या एक ही तरह का खाना खाने की तरफ झुकाव हो रहा है| इससे उनकी तबियत पर गंभीर असर होता है| यही वजह है कि डॉक्टर हमें सुयोग्य आहार लेने की सलाह देते हैं ,ताकि हमें सुयोग्य पोषण मिलें|

पुर्णान्न- खिचड़ी - शाकाहारी भोजन की 8 जोरदार शिफारिस की गयी रेसिपी

अगर आप काम में बहुत ही व्यग्र हो या आपको रोज रोज वही खाना बनाने में कुछ तकलीफ हो, तो आप एकही खाने में पूर्ण अन्न या खिचड़ी बना सकते हैं| जैसा इसका नाम है ,उसमे ही सभी व्यंजन आते हैं और आपको इसके साथ और कुछ व्यंजन नहीं बनाना पडता है| आप बीमार होकर भी घरवालों के लिए खाना बनाना जरुरी समझते हो तो एकदम आसान तरीके से बना सकते हो| पूरा खाना भी स्वादिष्ट भी | निम्नलिखित पुर्णान्न के कुछ लज्जतदार नमूने आपके आजमाने के लिए पेश है|


30 मिनट लाल चौलाई और फूलगोभी चावल

Source quicheaweek.wordpress.com
यह बनाने में आसान ,जल्द तयार होने वाली और खास करके बहुविध पौष्टिक तत्वों से भरपूर रेसिपी है|एक थालीभर चावल में पेट भर जाता है| इसे कैसे भी खा सकते हो, या तो बुरिटो या टाको ,या चिप्स के साथ या किसी एंचिलादास में लपेटकर खाने केलिए या नाचोस पर बिखराने के लिए जैसी आपकी मर्जी और स्वाद के अनुसार खा सकते हो| इसे 15 मिनट तयारी और 15 मिनट पका कर परोसने के लिए ऐसा सिर्फ आधा घंटा लगता है|

साधन सामग्री

  • 3 कप फूलगोभी राईस के लिए एक बड़ा फुलगोभी
  • 3 कप लाल चौलाई धोकर सोक की हुई
  • 1/3 कप सफ़ेद प्याज कटा हुआ
  • 2 टीस्पून ओलिव्ह ऑइल
  • 1/2 कप सेलरी पत्ते धोकर कटे हुए
  • 1/2 कप हरी शिमला मिर्च कटी हुई
  • 2 टीस्पून जीरा पाउडर
  • 1 टीस्पून लाल मिर्च पाउडर
  • 1 टीस्पून पापरिका
  • 1 टीस्पून इटालियन सिझलिंग
  • 1 टीस्पून लहसुन पिसा हुआ
  • 1/4 टीस्पून काली मिर्च पाउडर
  • स्वाद के अनुसार नमक
  • सजावट के लिए जलापिनो, धनिया ,टोमॅटो,अव्हाकाड़ो ,आदि

बनाने का तरीका

  • एक बड़ा पैन ले लो और मध्यम आंच पर गरम करो| इसमें ओलिव्ह ऑइल डालो और प्याज के तुकडे डालो| प्याज नरम होने तक और थोडा लाल होने तक भुनो| अब इसमें हरी शिमला मिर्च सेलरी डालो| 3-5 मिनट तक पकाओ| या सब्जियां नरम पड़ने तक पकाओ|
  • जबतक सब्जियां पक रही है फूलगोभी को काटकर फ़ूड प्रोसेसर में 30 सेकण्ड केलिए प्रोसेस करो|
  • अब पैन में फूलगोभी और चावल डालो| चौलाई और सीजनिंग डालो|
  • अब अच्छी तरह से भुनो पानी नहीं डालना , चाहे तो ढक्कन डालकर सब्जियोंकी भांप से पकाओ| 7-8 मिनट तक पकाओ ताकि फूलगोभी अच्छी तरहसे पकाई जाये|
  • अपनी मर्जी से या चाव के अनुसार सजावट की चीजे डालो और जैसा चाहो वैसा खाओ| यह सिर्फ आधे घंटे में स्वादिष्ट भोजन बनाओ और खाओ|

पैन में पकाए मेक्सिकन चावल कासेरोल

Source www.google.com
यह वन स्किलेट पैन मेक्सिकन चावल कसेरोल ये इतनी स्वादिष्ट डिश है की इसका एक दाना भी नहीं बचेगाअगर आप भोजन के बाद साफसफाई के काम से उब गए हो तो,|ये रंगबिरंगी और टेस्टी भी है| | जिन्हें मेक्सिकन खाना पसंद है उनकी यह पसंदीदा डिश है| ये कसेरोल बनाने में बिलकुल आसान है|इसे बनाने में सिर्फ आधा घंटा लगता है|

  • साधन सामग्री
  • 1.5 कप पका हुआ ब्राउन राईस
  • 1 कप मकई के दाने फ्रोजन या ताजा
  • 1 कप काली चौलाई धोकर छान कर रखी
  • 1 टीस्पून एक्स्ट्रा वर्जिन ऑइल
  • 1 छोटा कटा हुआ लाल प्याज
  • 1 टी स्पून स्मोक्ड लाल शिमला मिर्च
  • 1 टीस्पून लाल मिर्च पाउडर
  • 2 टीस्पून जीरा
  • 1 कैन कटी हुई हरी मिर्च या कटा हुआ जालापिनो
  • 1 लाल शिमला मिर्च बीज निकालकर कटी हुई|
  • 1/2 कप कसा हुआ मोंटेरी जॅक चीज
  • 1/4 कप कसा हुआ छेद्दर चीज
  • 12 औंस एनाचिलादा या सालसा सॉस
  • 1/2 टीस्पून नमक स्वाद के अनुसार
  • सजावट के लिए कटे हुए हरे प्याज और ताजा धनिया के पत्ते, अव्हाकाड़ो आदि|

  • बनाने का तरीका
  • एक पैन में थोडा तेल माध्यम आंच पर गरम करो | उसमें प्याज डालकर 3-4 मिनट भुनो | अब इसमें ऊपर लिखे हुए सब मसाले डाल कर अच्छी तरह से भुनो ताकि के एक हो जाये| अब ढक्कन डालकर सारा मिश्रण 3/4 मिनट पकाओ|
  • इस मिश्रण में हरी और लाल शिमला मिर्च डालकर अच्छी तरह से भुनो |अब धीरे धीरे इसमें धोकर रखी हुई चौलाई ,चावल , सालसा सॉस और मकई के दाने डालो और सब अच्छी तरहे हिलाकर पकाओ|
  • ओव्हन गरम करके रखो |पैन पर चीज कसकर फैलाओ| पैन ओव्हन में रखो और तबतक गरम करो जबतक चीज पिघलकर उसके सुनहरे रंग के बुलबुले आते हैं|
  • अब डिश में चावल लेकर उसे हरे प्याज प्याज पत्ते ,अव्हाकाड़ो, या धनिया से सजाकर पेश करो ,देखो कितनी लज्जतदार थाली बन गयी|

स्विस फोंडू मॅक और चीज

Source www.google.com
अगर कोई चीज का पागलपन की हदतक दीवाना है ,तो ये पुर्णान्न आपको कभी भी खाने को अच्छा लगेगा| इस डिश में 3 प्रकार के अल्पाइन चीज हैं,ग्रेयरे ,रॅक्लेटी और इमेंटेलर |ये त्रिमूर्ति एक साथ मिलकर एक मॅक नामक स्विस खुशबु फैलाता है| इसे बनाने में 30 -40 मिनट लगते हैं|

साधन सामग्री

  • 1/4 कप आटा
  • 1 पौंड रिगातनी (मकरोनी के छोटे छोटे कड़े)
  • ताज़ी काली मिर्च पाउडर और कोशर नमक
  • 3 टे.स्पून बटर
  • 1/2 कप बारीक़ कटा हुआ रॅक्लेटी
  • 2 कप कसा हुआ ग्रेयरे
  • 2 कप कसा हुआ इमेंटेलर
  • 2 टेबलस्पून राइ पाउडर
  • 2.3/4 कप गरम होल मिल्क
  • 1/4 कप सुखा व्हर्माऊथ
  • सजावट के लिए ताज़ी पार्सली

बनाने का तरीका

  • मकरोनी पास्ता लेकर नमक मिलाये पानी में मध्यम आकार के बर्तन में उबाले|
  • पास्ता से एक कप पानी छोड़कर बाकि पानी निकल डालो|
  • माध्यम आंच पर दूसरा बर्तन रखकर उसमें बटर डालो | बटर पिघलने भाप निकलेगी तब उसमें आटा डालो और उन्हें अच्छी तरहसे मिलाकर एक बनाओ|1-2 मिनट तक आटे का रंग बदलने तक भुनो| अब राइ पाउडर डालो, और फिर भुनो| अब इसमें दूध और व्हरमाऊथ डाल कर फिर अच्छा मिश्रण बनाओ| पूरा मिश्रण उबालो| अब आंच कम करके जल्दी जल्दी हिलाकर भुनो| मिश्रण घोटकर चम्मच को लगाने तक चिकना और गाढा करो|
  • अब आंच को कम करो और चीज मिलाना शुरू करो| रेसिपि में यह मोड़ एकदम जोखिम का है |पहले रॅक्लेटी, बाद में ग्रेयर और सब के बाद इमेंटेलर| सब चीज मिलाने के बाद मिश्रण अच्छी तरह से हिलाओ | उसमें काली मिर्च पाउडर और नमक डालो| अब इसमें उबला हुआ पास्ता डालो और फिर से मिक्स करो| डिश में सर्व करते समय पार्सली बिखराओ और थोड़ी काली मिर्च डालो| और गरम गरम सर्व करो| बहुतही स्वादिष्ट लगेगा |

रतालू मसूर शेफर्ड'स पाई

Source www.google.com
ये पौष्टिक भोजन पुर्णान्न में एक चमत्कार है| इसमें कई लोग मटन या चीज जादा मात्रा में मिलाते हैं| मगर इसके बिना ही यह एक कई गुना स्वादिष्ट और पौष्टिक अन्न है| सिर्फ एक अड़चन है कि इसे बनाने में 2 घंटे कम से कम लगते ही है| इसके साथ अगर ग्रीन सलाद हो तो कमाल का स्वाद आता है, लेकिन इसके बिना ही ये डिश खाकर आप खुश हो जाओगे|

साधन सामग्री

  • भराई के लिए
  • 4 बड़े गाजर
  • 1 कप कत्थई /ब्राउन मसूर डाल
  • 1/2 पौंड लाल आलू कटे हुए
  • 2 सेलरी के डंठल कटे हुए
  • 1 मध्यम प्याज कटा हुआ
  • 2 लहसुन की पंखुडियां पीसी हुई
  • 4 कप सब्जियों का पानी
  • 1 टीस्पून सुखा सेफाफुस (सेज)
  • 1 टीस्पून सुखी रोजमेरी
  • 1 कप फ्रोजन मकई के दाने
  • 1 कप फ्रोजन मटर
  • 4 औंस मशरूम बारीक कटे हुए
  • 1 टीस्पून कॉर्न स्टार्च या आरारुट
  • 2 टेबल स्पून पानी
  • 1 टेबल स्पून वेगन वॉरसेस्टेशायर सॉस
  • 1/3 कप बादाम स्लाइस किये हुए|
  • नमक और काली मिर्च पाउडर ,सीजनिंग और स्वाद के लिए
  • आलू टॉपिंग के लिए
  • 3 पौंड रतालू पकाए हुए (उबले या बेक किये हुए)
  • 1/2 कप काजू
  • नमक और काली मिर्च स्वाद के लिए

बनाने का तरीका

  • काजू भिगोकर रखना या नरम करने के लिए बनाने के पहले गरम पानी में भिगोना
  • पानी से निकलकर 1/3 कप पानी में पिसना
  • उबले हुए रतालू में काजू की पेस्ट डालकर दोनोंका गाढा मिश्रण बनाना |नमक और काली मिर्च स्वाद के लिए मिलाओ|
  • अब ओव्हन 350 डिग्री पर गरम करो
  • अब डच ओव्हन में लहसुन ,प्याज ,सेलरी ,आलू,मसूर,मशरूम, सब्जी का पानी और हर्ब्ज डालो| ओव्हन का ढक्कन लगाकर उबालो और कम होने दो| 10-15 मिनट तक ,सब्जियां नरम होनेतक पकाओ|
  • 2 टेबल स्पून पानी में स्टार्च डालकर उसका गाढ़ा मिश्रण बनाओ|
  • उसमें मकई के दाने मटर, वॉरसेस्टेशायर सॉस ,नमक और काली मिर्च डालो|
  • सबसे ऊपर रतालू की भराई डालो और बादाम बिखराव| 350 डिग्री पर 20-25 मिनट बेक करो | दोस्तों को यह अमीरी डिश बहुतही पसंद आयेगी| उसका मजा लेलो|

क्लासिक काजुन वेगन जम्बालिया

Source www.google.com
अगर आपको खिचड़ी खाना है और वह भी आपकी सारी जरूरतों के साथ तो काजुन वेगन जम्बालिया इसका सही जवाब है| ये भोजन उसकी सादगी और बढ़िया स्वाद और सुगंध से सबका दिल जित लेता है,इसमें कोई शक नहीं| इसको बनाने में 2.5 घंटे लगते हैं|

साधन सामग्री

  • 3 मध्यम पीले प्याज कटे हुए और अलग किये हुए
  • मध्यम हरी शिमला मिर्च कटी हुई
  • 2 सेलरी डंठल कटे हुए
  • 3-4 टेबलस्पून स्मूथ एक्स्ट्रा वर्जिन ओलिव्ह ऑइल
  • 3 तेजपान
  • 2-3 लहसुन की पंखुड़िया
  • 2 कप ब्राउन चावल
  • 1 कैन राजमा धोकर छानकर रखा हुआ
  • 1/2 पौंड स्लाइस वेगन सॉस
  • 4.3/4 कप सब्जियां उबला हुआ पानी
  • 1/4 कप पार्सली
  • 1/4 कप शालोट
  • 1 टेबलस्पून क्रिओल मसाले का ब्लेंड
  • स्वाद के अनुसार गरम सॉस, नमक और काली मिर्च पाउडर

बनाने का तरीका

  • बड़े बर्तन में ओलिव्ह ऑइल डालो और गरम करो|
  • अब इसमें 2 प्याज कटे हुए डालो और उसे ब्राउन होने तक भुनो|
  • अब इसमें तीसरा प्याज कटा हुआ, सेलरी,तेजपान, शिमला मिर्च डालो| सब्जियां पकाने तक हिलाते रहो| अब इसमें सब्जियां उबल हुआ पानी डालो और गर्म करो|
  • अब इसमें शालोट ,पार्सली, पेप्पर ,नमक,गरम सॉस और क्रिओल सीजनिंग डालो| अच्छी तरह से भुनकर पकाओ,चाहे तो सब्जिका पानी और डाल सकते हो|
  • अब चावल मिक्स करके फिरसे मिश्रण करो और 4.1/2 कप सब्जी का पानी डालो | आंच बढाकर उबालो और उबलने के बाद आंच कम करो| बर्तन पर ढक्कन डालकर भाप में पकाओ| बिच बिच में ढक्कन निकलकर हिलाना और चावल पक गए है या नहीं यह देखना | सब पानी भाप हो जाने पर आंच से निकलो ,लेकिन ढक्कन नहीं खोलना |
  • चावल पकने तक दूसरी बाजु सॉस बनाओ| एक पैन में वेगन सॉस डालो और ब्राउन होने तक भुनो|
  • एक बर्तन में राजमा और सॉस डालकर अच्छा मिश्रण बनाओ|
  • डिश में चावल ऊपर सॉस और सेलरी या पार्सली ऐ सजाओ और पेश करो|

रातातुई स्पाघेटी

Source www.google.com
आपने रतातौली नाम की मुव्ही देखी हो या न हो, लेकिन नाम काफी मजेदार और स्वाद का एहसास देने वाला लगता है| सचमुच यह जोशीला और स्वादिष्ट है| इसे बनाने में 30 मिनट लगते हैं और हरेक मिनट का आप आनंद उठा सकते हैं|

साधन सामग्री

  • नमक और काली मिर्च
  • लहसुन की पंखुड़िया
  • उबला हुआ पानी
  • 1 टीस्पून ओलिव्ह ऑइल और विनेगर और 2 यीस्ट फ्लेक्स
  • सुखी ग्लूटेन मुक्त स्पाघेटी
  • 1/2 सफ़ेद प्याज ,बैंगन और सफ़ेद बैंगन
  • 1 मध्यम कुम्हाडा और झुक्किनी खीरा के प्रकार

बनाने का तरीका

  • फ्रायिंग पैन में 4 टेबल स्पून ओलिव्ह ऑइल और सब सब्जियां डालो और हिलाकर ढक्कन डालकर भाप में पकाने दो|
  • अब इसमें स्पाघेटी और विनेगर डालो और मसाले स्पाघेटी के अन्दर जाने तक पकाओ|
  • इसमें नमक मिर्च और यीस्ट डालो |

व्हेजिटेबल पॉट पाई वेगन टोफू

Source www.google.com
इसकी रेसिपी थोड़ी दिखने में कठिन लगती है मगर इसकी सूचनाओं का पालन अच्छी तरह से करो तो एकदम आसान है|

साधन सामग्री

  • 8 औंस टोफू
  • 3 टेबल स्पून ओलिव्ह ऑइल
  • 2टेबल स्पून न्यूट्रीशनल यीस्ट और सोया सॉस
  • सेलरी,गाजर, और रसत आलू एक एक
  • नमक और काली मिर्च
  • 1 टेबल स्पून सफाफुस और तेजपान
  • 1/4 कप ऑल परपज आटा

बनानेका तरीका

  • ओव्हन 400 F पर गरम करो| 1 टेबल स्पून ओलिव्ह ऑइल में टोफू छोटे छोटे तुकडे करके सुनहरे लाल रंग में पकाओ|
  • उसी बर्तन में बचा हुआ ओलिव्ह ऑइल डालो और उसमें प्याज, सेलरी, गाजर रसत आलू के तुकडे डालो| लहसुन पीसकर डालो| और बाकि सामग्री डालो|
  • अच्छा हिलाकर मिश्रण करने के बाद ओव्हन से निकलो और उसमें नमक मिर्च डालो
  • अगर क्रस्ट चाहते हो तो फ्रिज में क्रस्ट बनाओ|
  • क्रस्ट और फिलिंग का मिश्रण करो और फिर से 30 मिनट तक बेक करो |

थाय नुडल्स एक पॉट पैड

Source www.google.com
पुरणान्न में ये रेसिपी एकदम आसान रेसिपियोंमें से एक है| थाय नुडल पौष्टिक वेगन, जायकेदार ग्लूटेन मुक्त और ताज़ी सब्जियों से भारी हुई है|

साधन सामग्री

  • ग्लूटेन मुक्त तैयार थाय या रामेन नुडल्स
  • नमक और काली मिर्च
  • लहसुन की पांच पंखुडियां
  • गाजर,प्याज जैसी सब्जियां
  • पीनट बटर सॉस
  • स्री राचा (तेज सॉस ) या कोई भी मसालेदार सॉस

बनाने का तरीका

  • बर्तन में तेल डालकर सब्जियां कुरकुरे और नरम बनाओ|
  • सब्जियां सुनहरे रंग में आने के बाद उसमें थाय नुडल्स डालो|
  • अब इसमें बाकि सब सामग्री डालो ,आंच कम करो | 5 मिनट तक रखो और सॉस पुरी तरह नुडल और सब्जियों में लगे तब आंच बंद करो| पौष्टिक नुडल्स जी भरके खाओ|

रसोई करते वक्त अपना समय कैसे बचाए

Source www.google.com
अगर आप इन्टरनेट पर वन पॉट मिल के लिए ढूंड रहे हो तो हम जान गए हैं कि आपको पौष्टिक और स्वादिष्ट भोजन चाहिए और गैस के पास घंटोंतक खड़े रहने की इच्छा नहीं है| हम आपको यथास्थित और संगठित होकर रसोई पकाने के कुछ नुस्खे बताते हैं|

  • मिस एन प्लेस :
    फ्रेंच रेसिपी सिखने के दरमियाँ आपने ये शब्द सुना होगा| व्यवसायिक किचन में कोई व्यंजन बनाने के पहले सारी साधन सामग्री ठीक तरहसे रखी जाती है| लेकिन आपके रसोई में आप हमेशा ऐसा नहीं कर सकते फिर भी सभी वस्तुएं अपनी अपनी जगहपर होनी चाहिए| बस्स! इतना ही जरुरी है| सब सब्जियां बाजार से लेन के बाद धोकर, या काटकर या हरी सब्जी के डंठल निकलकर सिर्फ पत्ते रखकर फ्रिज में रख सकते हो| मसाले और सजावट की सामग्री हाथ के पहुँच पर होनी चाहिए| जो व्यंजन बनाना चाहते हो उसके लिए लगनेवाले सब बर्तन तवा, या चम्मच तयार रखो| फिर आपका समय ढूंढने में बेकार नहीं जायेगा|

  • अच्छे चाकू छुरिया लेलो:
    सस्ते चाकू छुरियां जंग लगाने पर ख़राब होते है और वे सेहत के लिए अच्छे भी नहीं| थोडा जादा पैसा खर्च करो मगर इस्पात के अच्छे कीमती चाकुओंका सेट खरीदो| समय समय पर उनको तेज कराने के लिए शार्पनर भी रखो| इससे आपका समय बचेगा तब आप हमें धन्यवाद देंगे|

  • हफ्तेकी रसोई का नियोजन करो और तदनुसार खरीदारी करो:
    आप शायद उन भाग्यवन्तों में से एक हो जो फ्रिज में अंदाधुंद ढूंढ कर कोई भी चीजों को लेकर अच्छा खाना पकाती हो| अगर नहीं हो तो भी कोई सवाल नहीं| एक छोटीसी नजर फ्रिज में डालो, क्या बनाना है सोचो प्लान करो और बाद में मार्केट में जाओ| जैसा प्लान किया है वैसी हफ्तेभर की सब्जियां लाओ| इनमें पेरिशेबल और नॉन पेरिशेबल ऐसे विभाजन करो और पेरिशेबल को पहले इस्तेमाल करो| नॉन पेरिशेबल सब्जियां अतिथि आनेपर काम में आती हैं |

  • पहलेही कुछ तैयारियां करके रखो:
  • दिनभर बहुत काम होते हुए भी अगर आपने इसके लिए थोडासा समय निकला तो आगे का आपका बहुत समय बच जाता है| कई सब्जियों को पिसा हुआ मसाला अदरक लहसुन की पेस्ट, ऐसा मसाला लगता है| ब्रोथ भी हम कैसब्जियों में डालते हैं| अगर ऐसी पेस्ट या ब्रोथ पहले से ही फ्रिज में बनाकर रखी तो रसोइके समय आपको सिर्फ इनको डालना है और पकाना है| ये छोटी छोटी बातें हैं मगर ये आपकी जिंदगी सुखी कर सकते हैं|

Related articles

From our editorial team

इसका ध्यान रखें

हम आशा करते हैं कि आपने पूरा अनुच्छेद पढ़ लिया होगा और कोई ना कोई रेसिपी सोच रही होगी । अगर आप ऐसा करने जा रही है तो ध्यान रखें कि आप जो भी चीज या सब्जी का इस्तेमाल करें वह ताजा होनी चाहिए क्योंकि कभी-कभी पुरानी सब्जी खाने का स्वाद बिगाड़ देती है । हमें उम्मीद है कि इस अनुच्छेद के जरिए हमने आपकी दुविधा खत्म की होगी ।