एक महान शैक्षिक उपहार आपके बच्चे में आजीवन जुनून ला सकता है(2020)।नीचे बच्चों के लिए मज़ेदार और उत्तेजक खिलौनों की सूची को देखे और पढ़े।

एक महान शैक्षिक उपहार आपके बच्चे में आजीवन जुनून ला सकता है(2020)।नीचे बच्चों के लिए मज़ेदार और उत्तेजक खिलौनों की सूची को देखे और पढ़े।

बचपन का समय बाल विकास में एक प्रभावशाली अवधि है, और बच्चों के लिए सबसे अच्छे शैक्षिक खिलौने बच्चो को खेल के माध्यम से सीखने में मदद करते हैं। हालाँकि कंपनियां लगातार नए खेल जारी कर रही हैं जो बच्चों को शुरुआती पाठकों या गणितज्ञों में बदलने का वादा करते हैं, लेकिन उन्हें इस तरह से बेवकूफ नहीं बनाया जाना चाहिए: इस आयु वर्ग के लिए सबसे अच्छा विकल्प सरल, सीधा खेल होंगे। बच्चों के लिए - ऑनलाइन नवीनतम और सर्वोत्तम मजेदार शैक्षिक खिलौने और उपहार के लिए निचे सुझाव दिए गए हैं।

Related articles

छोटे बच्चों के लिए खिलौने खरीदते वक्त ध्यान रखने योग्य बातें ।

बहुउपयोगी खिलौने ।

छोटे बच्चों को खिलौनों से खेलना तो पसंद होता ही है पर ज्यादा पसंद ये होता है की उन्हें अलग अलग कर दें :- और फिर उन्हें जोड़ें (या कम से कम कोशिश तो करें) उन्हें जगह से बाहर निकालें और फिर वापस रखें, कुछ बनायें इत्यादि| इसलिए ऐसे खिलौने जैसे इन्टर लॉकिंग ब्लॉक्स, नेस्टिंग कप्स, या पानी में खेलने वाले खिलौने या फिर समंदर के किनारे खेलने वाले खिलौने उनके ज्यादा उद्देश्यों को पूरा कर पाते हैं| मिसाल के तौर पर इन्टर लॉकिंग ब्लाक के सेट से वो एक सड़क बना सकते हैं, या एक स्पेस शिप, एक चिड़ियाघर या फिर एक पुल|

ऐसा करने से बच्चों को ख़ुशी तो मिलती ही है साथ ही उनकी बुद्धि का विकास भी होता है :- उनमे अलग अलग विकल्पों को जानने समझने की काबिलीयत बढती है| आपको इस बात का ध्यान रखना पड़ता है की खिलौने बच्चे की उम्र के मुताबिक लिए जाएँ जैसे किसी बहुत छोटे बच्चे के लिए एक छोटा खिलौना लेने से काम चल सकता है पर बच्चा अगर कुछ बड़ा है तो उसके लिए कुछ क्रियाशील खिलौने, स्टफ्ड एनिमल्स इत्यादि ज्यादा उपयुक्त होते हैं|

जागरूकता को प्रेरित करने वाले खिलौने ।

खिलौनों से खेलते वक्त बच्चों को अपनी कुशलता और बुद्धिमत्ता का उपयोग करना पड़ता है :- इसलिए ऐसा करने की उनमे इच्छा अपने आप उत्पन्न होने लगती है| और येही इच्छा जब लगातार बढती है तो वो इन सबसे अनुभव प्राप्त करते रहते हैं| इसके लिए उन्हें सिखाना या समझाना नहीं पड़ता| उनकी तार्किक क्षमता, सोचने की क्षमता खुद ब खुद प्रखर होने लगती है| उन्हें चीज़ों को देखकर ये समझ आने लगता है की इनसे क्या होता है और इनसे क्या क्या किया जा सकता है, मिसाल के तौर पे आर्ट एंड क्राफ्ट वाले खिलौनों में क्रेयोंस, पेंट्स, प्ले डो, पज़ल या फिर शेप सोर्टर वाले गेम्स|

जब आपका बच्चा कुछ बड़ा होने लगे तो उसके लिए ऐसे खिलौने लीजिये जिससे उसके अन्दर खूबियों का और विकास हो :- जैसे बात करने की, मसलों को तार्किक रूप से समझने की और उलझनों को सुलझाने की खूबी| इसके लिए खिलौने जैसे टॉय फ़ूड और उसके उपकरण, स्टफ्ड एनिमल्स, डॉल हाउस इत्यादि जिनके साथ बच्चे खुद अपनी सोच के मुताबिक खेल सकें|

वास्तविकता के प्रारूप वाले खिलौने ।

जैसे जैसे बच्चा बड़ा होने लगता है उसकी समझ भी बढ़ने लगती है और वो वास्तविक जीवन के बारे में उत्सुक होने लगता है :- यही कारण है की वो टीवी के रिमोट, सेल फ़ोन जैसी चीज़ों के प्रति आकर्षित होने लगता है| उसे ये लगने लगता है की इनमे कुछ करने से कुछ होता है तो क्या होता है और कैसे| यही वक्त है जब आपको उसकी इस उत्सुकता को सही दिशा देनी है और इसके लिए उसको दिए जाने वाले खिलौने भी वास्तविकता के करीब हों तो बेहतर|

बच्चों के लिए बनाई जाने वाली चित्रों और अक्षरों वाली मैगज़ीन, मैग्नेटिक लेटर्स, फ़ूड मेनू, फ्रूट्स लिस्ट्स, एनिमल लिस्ट्स इत्यादि :- इन सबकी सहायता से बच्चे को अलग अलग चीज़ों की और अक्षरों की समझ आने लगेगी| आप उसे कुछ ऐसे खिलौने भी दे सकते हैं जिनसे खेलने से उसका शारीरिक विकास भी हो और उसकी शक्ति बढे जैसे अलग अलग आकार की गेंद, 3 पहियों वाली स्कूटर, ट्राई साइकिल, प्लास्टिक बोलिंग सेट इत्यादि|

छोटे बच्चों के समुचित विकास के लिए खिलौने ।

नंबर लविंग ओवन ।

लीप फ्रॉग कंपनी का ये नंबर लविंग ओवन बच्चों को गिनतियों की जानकारी देने और सिखाने के लिए बहुत मजेदार खिलौना है :- इसकी सहायता से बच्चे नंबर्स को सुनकर और देखकर आसानी से समझ सकते हैं और फिर उन्हें याद भी रख पाते हैं| ये 2 से 4 साल के बच्चों के लिए उपयुक्त है, इसका आकार 14.9W x 9H x 5.3D होता है और ये 3 AAA बैटरी पे काम करता है| इसके सेट में आपको मिलते हैं एक ओवन, पिज़्ज़ा की 4 स्लाइस, 2 कप केक, ब्रेड की 3 स्लाइस, 1 फ्राइड एग, 1 स्पैचुला, 1 बेकिंग ट्रे, 1 पैन और 2 प्लेट|

इस ओवन से गिनतियों और शब्दों को सुनकर उन्हें सीखने को मिलता है :- वो भी मधुर संगीत के माध्यम से| ऐसा इसमें मौजूद 30 अंतरों और गानों से मुमकिन होता है जिन्हें इसपर लगी शेफ हैट नुमा बटन को दबाने से सुना जा सकता है| ये एक पोर्टेबल खिलौना है जिसे आसानी से कहीं भी ले जाया जा सकता है और कहीं भी रखा जा सकता है| 2,244 रूपए में मिलने वाला ये खुबसूरत और उपयोगी खिलौना आप युबेय.सीओ.इन से खरीद सकते हैं|

मेगा ब्लॉक्स बिग बिल्डिंग बैग ।

Source www.amazon.in

फिशर प्राइस की ओर से ये 80 बहुरंगी बिल्डर्स ब्लाक का एक सेट है :- जो की एक बैग में आता है और बच्चों को घंटों तक खेलने में व्यस्त रख सकता है| इसमें मिलने वाले ब्लॉक्स से अपनी कल्पना के आधार पे अनगिनत आकृतियों को रूप दिया जा सकता है| एक पी वी सी बैग में पैक होकर आने वाले ये ब्लॉक्स ऐसे डिजाईन किये गए हैं की इन्हें आपस में जोड़कर ना ना प्रकार के आकार जैसे एक टावर, किला या फिर कोई पशु बनाये जा सकते हैं| बनाने के बाद इन्हें अलग करना भी उतना ही आसान होता है| 1,200 रूपए में मिलने वाले इस सेट से खेलते हुए बच्चों की समझ में इजाफा होता है|

वो अपनी कल्पना शक्ति का इस्तेमाल करना सीखते हैं और ये सब वो खुद की द्लिचास्पी से करते हैं :- , उन्हें कहना नहीं पड़ता क्यूंकि होने को ये खिलौना है और उन्हें खेलना पसंद होता है| फिशर प्राइस के इस बिल्डिंग ब्लाक सेट को आप अमेज़न लिंक से खरीद सकते हैं|

फ़ार्म एनिमल पज़ल ।

फिशर प्राइस की तरफ से ये एक और बड़ा ही उपयोगी पज़ल गेम है :- ये 1 से 3 साल के बच्चों के लिए काफी कारगर है| इसकी सहायता से बच्चों को अक्षरों, पशुओं, उनकी आवाजों, विभिन्न रंगों, वाक्यों और संगीत की समझ आने में मदद मिलती है| बच्चों की देखने, सुनने और समझने की शक्ति बढती है| किसी पशु को उसके सही खाने में लगाने की कोशिश करते वक्त बच्चा अपनी समझ का इस्तेमाल करता है और वो खुद से ये कोशिश करता है की वो ये काम सही तरीके से कर पाए| इस गेम में एक पप्पी जैसा दिखने वाला बटन है जिसको दबाने से मजेदार वाक्य, अंग्रेजी वर्णमाला ए बी सी पर गाना और पशुओं पर गाना सुनने को मिलता है|

जब बच्चा दिए हुए किसी पशु को उसके सही खाने में रख पाता है,तो :- उसको उसकी कार्यकुशलता के फलस्वरूप सुनने को मिलता है उस पशु का नाम, पशु की आवाज़ वो भी संगीत के माध्यम से| इससे बच्चे प्रेरित होते हैं और खुद अपनी देखने, समझने की क्षमता को बढ़ने की कोशिश करते हैं| चमकीले रंग, बेहतर ध्वनी और संगीत भी उनकी इस इच्छा को बढ़ता है| 1,259 रूपए में मिलने वाला ये फिशर प्राइस का ये पज़ल गेम जिसका आकार 23X27X3.5 cm है, 2 AAA बैटरी पर काम करता है जो इसके साथ आती हैं|

फ्रिज फोनिक्स मैग्नेटिक लेटर्स सेट ।

लीप फ्रॉग फ्रिज फोनिक्स मैग्नेटिक लैटर सेट बच्चों को बात करने, अक्षरों की समझ देने और संगीत की सहायता से अक्षरों का इस्तेमाल करने में मदद करता है :- मैग्नेटिक होने के कारण इस सेट के टुकड़ों को फ्रिज पर या अन्य किसी मैग्नेटिक सतह पर चिपकाया जा सकता है| और नहीं तो इसे ऐसे ही इस्तेमाल किया जा सकता है| मसलन इसमें दिए अक्षरों को बस की खिड़की पर दबाकर लगा सकते हैं और ये काम करने लगता है|

जब किसी अक्षर को बस की खिड़की पर 2 बार दबाया जाये तो वो अक्षर सुनने को मिलता है :- फिर उससे बना एक शब्द सुनने मिलता है और फिर एक वाक्य जिसमे इस शब्द का इस्तेमाल हो सुनने मिलता है| इसपर लगे हुए म्यूजिकल नोट बटन को दबाकर अक्षरों के लिए बने 3 गाने सुने जा सकते हैं| ये गेम 2 साल से ऊपर के बच्चों के लिए बहुत उपयोगी है| लीप फ्रॉग के इस गेम का आकार 25X28X7 cm है और इसकी कीमत 1,529 रूपए है|

चेन लिंक्स एंड एक्टिविटी बॉल ।

Source www.amazon.in

फंस्कूल की तरफ से ये चेन लिंक्स एंड एक्टिविटी बॉल नामक खिलौना एक बड़ा ही आकर्षक खिलौना है :- जो बच्चों को अपने रंगों की वजह से बहुत पसंद आता है| बच्चों को आकर्षित करने के लिए इसे बनाने में काफी ब्राइट रंगों का इस्तेमाल किया गया है| इससे खेलने में बच्चे अपने आँख और हाथों की क्रियाओं के समायोजन को बड़ी कुशलता से सीख पाते हैं और उन्हें रंगों को और गिनतियों को एक साथ सीख पाने में मदद मिलती है|

बॉल और कड़ियों के इस गेम को खेलते वक्त अलग अलग कड़ियों को आपस में जोड़ने और उन्हें अलग करने में बच्चों का मन तो लगता ही है साथ ही उनकी समझ भी विकसित होती है :- 21.2X16.2X5.2 cm के साइज़ वाला ये खिलौना छोटा है और पोर्टेबल भी है जिसे बच्चा कहीं भी खेल सकता है| इसमें कोई पैने किनारे नहीं होते इसलिए ये सुरक्षित भी है| 416 रूपए में ये खिलौना अमेज़न.इन पर उपलब्ध है|

फिशिंग गेम – प्लेनेट ऑफ़ टॉयज ।

काफी ज्यादा लोकप्रिय और उपयोगी गेम जो की प्लेनेट ऑफ़ टॉयज की तरफ से बनाया गया है :- ये फिशिंग गेम बच्चों में आँख और हाथों के समायोजन की क्षमता को बढ़ाने में बहुत सहायक होता है क्यूंकि इसे खेलने में बहुत कुशलता की ज़रूरत पड़ती है| इसकी रंग बिरंगी मछलियाँ बच्चों को बहुत पसंद आती हैं और वो ख़ुशी इन्हें पकड़ने में व्यस्त रहते हैं| इसका बोर्ड वाला बेस घूमता रहता है और इसमें संगीत बजता रहता है| इसी घूमते हुए बोर्ड में छोटे छोटे फिशिंग रॉड की मदद से मछलियाँ पकडनी होती हैं जो इस बोर्ड में लगी रहकर अपना मुंह खोलती हैं और बैंड करती हैं|

बोर्ड में 2 पॉण्ड होते हैं और बेहतर ये रहता है की बच्चे पहले छोटे पॉण्ड से छोटी मछली पकड़ने का अभ्यास करें :- क्यूंकि इनके मुंह में चुम्बक लगा होने के कारण ये कुछ आसान रहता है| उसके बाद बड़ी मछलियों को पकड़ सकते हैं जिनमें मैगनेट नहीं होता| ये खुबसूरत और लोकप्रिय गेम 3 साल से ऊपर के बच्चों के लिए बहुत उपयोगी है, इस आकार 27 X 26 X 10 cm है और ये 579 रूपए में फर्स्टक्राई .कॉम पर उपलब्ध है|

मैजिकल कंस्ट्रक्शन गेम पज़ल ।

मैग्ना टाइल्स वाला इस कंस्ट्रक्शन गेम प्लास्टिक की बनी 3 डी टाइल्स होती हैं :- जो चुम्बक की सहायता से आपस में चिपक सकती हैं| इनको आपस में जोड़कर बच्चे अलग अलग रूप दे सकते हैं| फ्लिप्कार्ट.काम पर ये गेम 2,498 रूपए में मिलता है और ये बच्चों की कल्पना शक्ति को बढाने में बहुत उपयोगी साबित होता है क्यूंकि वैसे तो इसके साथ एक निर्देश पुस्तिका भी मिलती है

जिसमे देखकर बच्चे बताई गई आकृतियों को बना सकते हैं :- पर ये इतनी सीमित नहीं, बच्चे अगर खुद से सोच कर बनाने की कोशिश करें तो वो भी आसानी से कर सकते हैं| निर्देश पुस्तिका के साथ इसमें अलग अलग रंगों में मिलती हैं 6 चौकोर टाइल्स, 2 खिडकियों वाले टुकड़े, 4 त्रिभुजाकार टाइल्स, 4 हाफ ट्रायंगल, 4 राईट ट्रायंगल, 4 आयताकार टाइल्स, 3 H आकार के टाइल्स और एक बिग व्हील का सेट|

बच्चों के लिए डूडल मैजिक ग्लो पैड ।

Source www.amazon.in

एक पोर्टेबल डिजाईन में आने वाला इस ग्लो पैड से बच्चे इसपर लिखकर या बनाकर बहुत कुछ सीख सकते हैं :- ये ग्लो पैड उन्हें इसलिए पसंद आता है की बेपरवाही से इसका इस्तेमाल किये जाने पर भी इसमें कुछ ख़राब नहीं होता| कागज़ और कलम और स्याही को बर्बाद किये बगैर बच्चों को सिखाने के लिए ये ग्लो पैड बिलकुल सही है|

इस मैजिक ग्लो पैड की ऊपरी सतह रेन कोट फैब्रिक का बना है जिसपर वाटर पेंटिंग मैट लगी है :- इसके पीछे जल प्रतिरोधक नायलॉन फैब्रिक लगा है| ये काफी मज़बूत है और आसानी से टूटता नहीं| इसे फोल्ड किया जा सकता है इसलिए आप इसे आसानी से बाहर भी ले जा सकते हैं| ड्राइंग करने के लिए इसमें नियोन के बने 4 हिस्से हैं और इसके साथ 2 3डी ग्लास भी मिलते हैं| अमेज़न.इन पर आप इसे 599 रूपए में खरीद सकते हैं|

पैटर्न ब्लॉक्स एंड बोर्ड क्लासिक टॉयज ।

3 साल से ऊपर के बच्चों के लिए उपयुक्त शानबायर्स का वुडेन पैटर्न ब्लॉक्स एंड बोर्ड क्लासिक टॉय जिसमे मिलते हैं :- 24 डिजाईन के कार्ड जिनकी सहायता से खुबसूरत डिजाईन बनाये जा सकते हैं और ऐसा करने के लिए मिलते हैं 130 रंग बिरंगे वुडेन टाइल्स| बच्चे कार्ड को देखकर टाइल्स के इस्तेमाल से तो डिजाईन बना सकते हैं और साथ ही अपनी समझ से भी पसंदीदा डिजाईन बना सकते हैं| इसकी मदद से बच्चों में कुछ नया बनाने की जिज्ञासा बढती है उनकी क्रियात्मकता बढती है और रचनात्मकता का विकास होता है|

इसमें दिए गए टाइल्स अलग अलग रंगों के और आकार के होते हैं :- जैसे डायमंड के आकार के नीले टाइल्स, लाल त्रिभुज, पीले सम्लम्बाकार, लाल शठकोण, बैगनी चौकोर और हरे रंग के छोटे डायमंड आकार वाले टाइल्स| ये करीब 1.8 इंच मोटे होते हैं और इन्हें बोर्ड पर सजाना, मिलाना, रखना उठाना काफी आसान होता है| 494 रूपए में ये आकर्षक गेम फ्लिप्कार्ट.कॉम पर मिल सकता है|

लर्न टू प्ले पियानो ।

मेलिस्सा एंड डौग की तरफ से 25 कीज़ और 2 ओक्टेव वाला ये पियानो बच्चों में सुरों के ज्ञान को पैदा करता है :- उन्ही ध्वनी के ऊँचे और निचले स्वर की समझ होने लगती है तेज़ और धीमी आवाज़ समझ में आने लगती है और संगीत अपने आप में आकर्षक तो होता ही है इसलिए वो इसे पसंद करते हैं| ये पियानो मज़बूत लकड़ी का बना है और इसका ऊपरी स्वरूप उपयोग में आसान और सुरक्षित है|

इसका आकार 18X12.7X11.5 इंच है और इसके साथ एक सॉंग बुक भी आती है :- जिसमे गानों की धुन को पियानो पर बजाने के बारे में विस्तार से बताया गया है| ये खुबसूरत पियानो युबाय.को.इन से 4,478 रूपए में खरीद सकते हैं और ये 3 साल से ऊपर के बच्चों के लिए उपयुक्त है|

बोनस टिप्स – बच्चों के लिए खिलौने खरीदते वक्त कुछ और ध्यान में रखने वाली बातें ।

बच्चों को खिलौने देकर उन्हें व्यस्त करने से पहले आप ये ध्यान में रखें :- की खिलौनों से बच्चों में जानकारी, समझ और सोच का विकास सही तरीके से हो इसके लिए आपको नीचे दी गई कुछ बातों पर गौर करना चाहिये

कुछ बातों पर गौर करना चाहिये :

    लाभ :–

  • ज़्यादातर खिलौने बेचने वाले इस बात को बढ़ा चढ़ा कर बताते हैं की उनके खिलोनों से बच्चों को कितना ज्यादा सीखने को मिलता है ताकि आपको लगे की बच्चों के लिए उनका वो खिलौना बहुत उपयोगी हो सकता है पर वास्तविकता इसके विपरीत होती है| खिलौने कितना ज्यादा कुछ कर सकते हैं बच्चे शायद उतना कुछ ना कर पायें| मिसाल के तौर पे किसी खिलौने में संगीत बजता हो वो भी अपने आप या फिर उसमे कोई प्रकाश उत्पन्न होता हो लेकिन पता न चले की कैसे, तो बच्चा ये नहीं समझ सकेगा की क्या करने से ऐसा हुआ| और ऐसे में उसे कोई लाभ नहीं मिलेगा इसलिए आपको ऐसे खिलौने खरीदने से बचना चाहिए|

  • अपनी समझ का इस्तेमाल :–

  • आपके बच्चे के लिए अगर कोई सबसे बेहतर सोच सकता है तो वो आप खुद हैं, इस बात को हमेशा ध्यान में रखें| बाज़ार के लुभावने आकर्षण में न फसें क्यूंकि कई बार ऐसा होने पर आप कोई ऐसा खिलौना खरीद सकते हैं जिसका कोई वास्तविक उपयोग ना हो|
  • ऐसे कई खिलौने मिलते हैं जिनसे कई मायनों में बेहतर हमारे घर के तकिये और बाउल हो सकते हैं| चीज़ें एकत्रित करके उन्हें बाउल में रखना या फिर तकिये के ऊपर तकिया रखकर ऊपर चढ़ने की कोशिश करना, ये सब तो घर में बच्चे अपने आप कर ही सकते हैं और इसके लिए आपको फ़िज़ूल में बाज़ार में पैसा खर्च करने की ज़रूरत नहीं| उद्देश्य तो येही है की खिलौनों से खेलकर बच्चों की बुद्धि में कैसा विकास हो सकता है ये देखिये|

  • लड़के और लड़की के लिए समान खिलौने :–

  • छोटे बच्चों के विकास के लिए ज़रूरी है की उनकी सोच विकसित हो वो अपने इर्द गिर्द चीज़ों को समझ कर इस्तेमाल कर सकें, उनकी रचनात्मकता में वृद्धि हो और इस उम्र के बच्चों में फिर चाहे वो लड़का हो या लड़की इस बात का फर्क नहीं पैदा होना चाहिए|

  • सुरक्षा :–

  • बच्चों के विकास के लिए खिलौने ज़रूरी तो है ही पर खिलौने सुरक्षित हो ये भी उतना ही आवश्यक है| खिलौने जिनमे फैब्रिक का इस्तेमाल होता है उनकी फैब्रिक अग्नि प्रतिरोधक हो, स्टफ्ड एनिमल धोये जा सकने वाले हों, या फिर प्लास्टिक या अन्य मटेरियल विषैले पदार्थ के ना हों जिनसे बच्चों को नुक्सान हो सकता हो|
  • इन सभी बातों का ध्यान रखना ज़रूरी है| बहुत पुराने खिलौने या तो आपके पास हों या फिर आपको कहीं से मिलें वो बच्चों को खेलने के लिए ना दें फिर चाहें उन खिलौनों के साथ आपकी भावनाएं ही क्यूँ ना जुडी हों| ज्यादा पुराने होने पर खिलौने की सुरक्षत्मकता कुछ कम हो सकती है और आपके बच्चे को नुक्सान पहुंचा सकती है| ऐसे कोई खिलौने यादगार के तौर पर सजाने के काम लें तो बेहतर|
Related articles
From our editorial team

ऐसे खिलौनों की तलाश करें जो पार पीढ़ी की पोषण करते हैं।

बकि वयस्क और बच्चे लगभग कुछ भी एक साथ खेल सकते हैं, कुछ खिलौने हैं जो वयस्क भागीदारी के लिए डिज़ाइन किए गए हैं। जैसे-जैसे आपका बच्चा 3 साल और उससे अधिक उम्र का होता है, शुरुआती बोर्ड गेम- जिसमें एक मेमोरी या सरल बोर्ड गेम का उपयोग करना शामिल होता है, जिसमें पढ़ने की आवश्यकता नहीं होती है - खेलने के लिए सभी उम्र के लिए मजेदार होते हैं। जब आप सभी एक साथ खेलते हैं तो एक "पारिवारिक खेल रात" शुरू करने पर विचार करें। एक और महत्वपूर्ण लाभ यह है कि बच्चों को शालीन विजेता बनना और हारने से कैसे सामना करना है।