यदि आप वियतनाम घूमने की योजना बना रहे है,तो यह एकदम सही निर्णय है,इस लेख में वियतनाम के 10 सर्वश्रेष्ठ स्थानों का विश्लेष्ण किया है,जहां आपको अवश्य जाना चाहिए।(2020)

यदि आप वियतनाम घूमने की योजना बना रहे है,तो यह एकदम सही निर्णय है,इस लेख में वियतनाम के 10 सर्वश्रेष्ठ स्थानों का विश्लेष्ण किया है,जहां आपको अवश्य जाना चाहिए।(2020)

Source www.pwc.com

वियतनाम दक्षिण चीन सागर पर एक सुंदर दक्षिण-पूर्व एशियाई देश है,जो आपको अपनी तरफ आकर्षित करता है,इसका आकर्षण वहां की ऐतिहासिक चीजें और प्राकृतिक संयोग है ।आपको भी सलाह देतें है,की विएतनाम छुट्टियाँ बिताने का एक खूबसूरत गंतव्य है।वियतनाम की यात्रा के दौरान आपको,इस लेख में दिए गए 10 प्रमुख स्थानों पर अवश्य जाना चाहिए क्यूंकि वहां आप भरपूर आनंद ले पाएंगे ।

Related articles

विएतनाम – छुट्टियाँ बिताने का एक खूबसूरत गंतव्य ।

भारतीयों के द्वारा अपनी छुट्टियाँ बिताने के लिए विएतनाम को काफी चुना जाने लगा है :- और अगर आंकड़ों की बात करें तो सन 2010 में जहाँ मात्र 16,000 भारतीय ही विएतनाम घुमने गए थे वहीँ सन 2018 में ये आंकड़ा बढ़कर 1,10000 तक पहुँच गया है| ऐसा शायद इसलिए है की एक तो यहाँ के लिए वीसा की प्रक्रिया उतनी जटिल नहीं है और यहाँ पर रहना और घूमना ज्यादा महंगा नहीं है| पर इतना ही नहीं विएतनाम घुमने के लिए और भी कई कारण है|

विएतनाम क्यूँ जाएँ?

कहीं भी घुमने जाने के लिए एक बात तो आवश्यक है की वहां घुमने का क्या कारण है| अब ये कारण एक हो सकता है या फिर एक से ज्यादा :- हाल के वर्षों में विएतनाम को ज्यादा चुना गया है ये अपने आप में किसी वजह को तो ज़ाहिर करता ही है| आइये जानते हैं की विएतनाम में ऐसा क्या है की लोग में यहाँ जाने की उत्सुकता बढती जा रही है|

1- यहाँ की प्रकृति :- विएतनाम एक खुबसूरत देश है और यहाँ के परिदृश्य काफी गज़ब के हैं| उत्तर में सापा के इर्द गिर्द खुबसूरत पहाड़ी श्रंखलाएं, घने जंगल, नदियाँ, झीलें और खेत खलिहान सब मिलकर विएतनाम को प्राकृतिक तोहफों से परिपूर्ण बनाते हैं| अगर आप एक प्रकृति प्रेमी हैं और किसी ऐसी जगह का अनुभव लेना चाहते हैं जहाँ आपको इन सबके साथ बेहद खुबसूरत समुद्री किनारों का लुत्फ़ उठाने को भी मिले तो आपको विएतनाम ज़रूर जाना चाहिए|

2- कम खर्च वाली जगह :- और देशों की तुलना में विएतनाम एक कम खर्चे वाली जगह है| यहाँ रहने और खाने के लिए कई सस्ते विकल्प मिल जाते हैं जिससे की आप उन क्रियाओं पर ज्यादा व्यय कर सकते हैं जिनके लिए आप वास्तव में घुमने जाते हैं| रहने के लिए हॉस्टल या फिर होटल का कमरा $5 में और एक बार खाने का खर्च लगभग $10 में पूरा हो जाता है| इसलिए अगर आपके पास अधिक बजट न हो पर आप कहीं घुमने जाना चाहते हों तो विएतनाम जाया जा सकता है|

3- संस्कृति और परम्पराएं :- इस देश की संस्कृति और परम्पराएं काफी गहरी हैं और आज भी आप यहाँ के मेहनतकश किसानो को पारंपरिक तरीके से बैल इत्यादि पशुओं का इस्तेमाल करते हुए खेती करते देख सकते हैं| यहाँ के घरों में भी आप उतनी ही सरलता देख सकते हैं और ये सब तब जब की इस देश में पर्यटकों का आवागमन इतना बढ़ गया है पर इसका बुरा असर अब तक यहाँ की संस्कृति पर नहीं पड़ा| बीते वर्षों में फ्रांस के अधिपत्य वाले इस देश में कुछ फ्रांसिसी परिवेश वाली इमारतें कहीं कहीं देखने को मिल सकती हैं| और भी कई ऐसे स्मारक मौजूद हैं जिनसे विएतनाम के युद्ध और अन्य प्रमुख ऐतिहासिक महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी हो| इनके अलावा यहाँ पर घुमने के लिए कई जगहें हैं

इस सबके ऊपर यहाँ के लोग जो की बहुत अच्छे स्वभाव के मैत्रीपूर्ण लोग हैं और काफी मददगार भी होते हैं|

वियतनाम में घुमने के लिए 10 प्रमुख स्थान ।

यहाँ हम विएतनाम में घुमने के लिए 10 प्रमुख जगहों को चुनकर बता रहे हैं|

हो ची मिन्ह शहर।

एक बड़े क्रांतिकारी और राजनीतिज्ञ व्यक्ति हो ची मिन्ह का नाम इस शहर को दे दिया गया पर कुछ लोग अब भी इस इसके पुराने नाम साइगॉन से बुलाते हैं :- हो ची मिन्ह विएतनाम का सबसे बड़ा शहर है और साथ ही यहाँ का सबसे बड़ा व्यवसायिक केंद्र भी है| इस शहर में आपको फ्रांसिसी परिवेश का असर देखने को मिलेगा| पुराने और नए का अनोखा मेल आपको यहाँ दिखेगा जो काफी रोचक लगता है| नयी गगनचुम्बी इमारतों के बीच में पुराने मंदिर दिख जाते हैं और साइगॉन नदी पर नए ज़माने की नौकाओं (yachts) पर लोग पुराने बांस की बनी मछली पकड़ने का डंडा लिए दिख जाते हैं| यहाँ कई सारे कैफ़े और रेस्टोरेंट हैं और कई शौपिंग काम्प्लेक्स हैं जहाँ आप बहुत अच्छी खरीददारी कर सकते हैं|

हो ची मिन्ह शहर में घुमने की प्रमुख जगहें हैं ;

  • युद्ध के अवशेषों को सजोये हुए एक संग्रहालय ।
  • कु ची सुरंगें, - गोल्डन ड्रैगन वाटर पपेट थिएटर ।
  • साइगॉन ओपेरा हाउस ।
  • बेन थान्ह मार्किट और साइगॉन स्क्वायर ।
  • विएतनाम के इतिहास का संग्रहालय ।
  • हो ची मिन्ह शहर का संग्रहालय ।

कु ची सुरंगों के अलावा बाकि सारी जगहें शहर में ही हैं और आप आसानी से यहाँ घूम सकते हैं|

माय सन ।

युनेस्को द्वारा हेरिटेज साईट के तौर पर मान्य और चिन्हित इस जगह पर चौथी शताब्दी के हिन्दु मंदिरों के अवशेष मौजूद हैं :- करीब बीस के आस पास ऐसे मंदिर वो भी चौथी शताब्दी के होने की वजह से ही यूनेस्को ने इन्हें वर्ल्ड हेरिटेज साईट के तौर पर चिन्हित किया है| सबसे ज्यादा खुबसूरत बात ये है की ये अवशेष एक बहुत ही घने और हरे भरे जंगल के बीचो बीच स्थित हैं| आप यहाँ पर अगर खुद से पैदल नहीं घूम सकें तो बिजली से चलने वाली मिनी वैन में बुकिंग करवा सकते हैं और यहाँ के आश्चर्यजनक नजारों का लुत्फ़ उठा सकते हैं| ज्यादा भीड़ भाड़ से बचना हो तो आप दोपहर के वक्त जाएँ या फिर सुबह सुबह 6 बजे पहुंचें जब यहाँ के दरवाजे खोले जाते हैं|

यहाँ प्रवेश के लिए टिकट दर $6.7 प्रति व्यक्ति है,और यहाँ पहुँचने के लिए होई आन से कार में लगभग एक घंटे में पहुँच सकते हैं|

मेकोंग डेल्टा।

मेकोंग नदी के मुहाने का ये डेल्टा कई सारे प्रकृति प्रेमियों के लिए बहुत ही लोकप्रिय जगह है :- यहाँ के पानी पर तैरता हुआ पूरा का पूरा बाज़ार देखने को मिलता है जो की यहाँ के लोगों द्वारा अपनी नाव पर छोटी छोटी दुकानों से बनता है| आप भी यहाँ पर गोल टोकरी नुमा नाव जिन्हें यहाँ की भाषा में थुंग चाई कहा जाता है में घूम सकते हैं या फिर यहाँ के मछुआरों के साथ यहाँ के छिछले पानी और मिटटी में तफरी कर सकते हैं|

मेकोंग डेल्टा में ही धान के बहुत सारे खेत हैं और इस जगह को विएतनाम का राइस बास्केट भी कहा जाता है :- वैसे तो कई सारे पर्यटकों की सूचि में ये जगह रहती है पर कई लोग यहाँ ज्यादा वक्त बिताये बिना चले जाते हैं| हमारी राय में आपको इस जगह पर अकेले जाकर यहाँ के लोगों के साथ घुल मिलकर यहाँ की पुरानी परम्पराओं और संस्कृति के बारे में ज्यादा से ज्यादा जाने की कोशिश करनी चाहिए|

न्हा त्रंग ।

समंदर के किनारे मज़ा करना चाहते हैं :- तो न्हा त्रंग एक ऐसी ही जगह है| न्हा त्रंग शहर का समुद्री किनारा गर्मी के मौसम में काफी भीड़ भरा हो जाता है जो की यहाँ के रहवासी और पर्यटकों के कारण होता है| 6 km का किनारा काफी अच्छे तरीके से व्यवस्थित रखा जाता है जहाँ पर तैरने के लिए निश्चित जगह बनाई गई हैं| कई आरामदायक स्पॉट्स भी बने हैं जहाँ पर आप तैरने खेलने या अन्य क्रियाओं के बाद आराम फरमा सकते हैं|

यहाँ से निकल कर आप :- क्सोम बोंग पुल के समीप पो नगर चाम टावर और अलेक्सांदर यार्सिन संग्रहालय जाकर यहाँ के इतिहास का अवलोकन कर सकते हैं| यहाँ कई रेस्टोरेंट भी हैं जहाँ ताज़ा समुद्री भोजन और विएतनाम का पारंपरिक भोजन खाने को मिलता है|

सापा ।

सापा विएतनाम के सबसे खुबसूरत ग्रामीण इलाकों में से एक है जो देश के उत्तरी पश्चिम हिस्से में स्थित है :- और ये ट्रैकिंग के लिए भी बहुत लोकप्रिय है| यहाँ पर एक तरफ तो विशाल पहाड़ी श्रंखला है और दूसरी तरफ बेहद खुबसूरत क़स्बा जो की बीते वर्षों में फ्रांसिसी पहाड़ी इलाका हुआ करता था| यहाँ के लगभग सभी मुख्य आकर्षण जैसे नोत्र डैम कैथेड्रल, कैट कैट गाँव और सापा मार्किट सब सापा शहर में आस पास में ही है|

यहाँ की महिलाऐं मार्किट में हस्तशिल्प के उत्पाद, आभूषण, हैण्ड बैग, खाने पीने के वस्तुएं और जूतियाँ बेचते हुए दिखती हैं :- यहाँ पर शनिवार को एक अनोखा “लव मार्किट” लगता है जहाँ पर यहाँ की पारंपरिक जनजाति के युवा सदस्य एकत्रित होकर प्रेम जाल में पड़ने और विवाह करने के उद्देश्य से आते हैं|

ह्यू ।

विएतनाम का सबसे ज्यादा राजसी शहर है ह्यू :- यहाँ पर उन्नीसवीं सदी के न्गुयेन साम्राज्य के अवशेष देखने को मिलते हैं| विएतनाम के लगभग मध्य में और सोंग हौंग नदी जिसे परफ्यूम रिवर भी कहते हैं के किनारे स्थित ये ह्यू शहर भी यूनेस्को की हेरिटेज साईट में दर्ज किया जा चूका है|

यहाँ पर कई ऐतिहासिक ईमारत जैसे ह्यू सितादल, थिएन मु पैगोडा और राजा का मकबरा आप देख सकते हैं :- आप परफ्यूम रिवर पर नौका विहार भी कर सकते हैं जिससे आप कई और इतिहासिक जगह देख पाएंगे| यहाँ घूमते वक्त समुद्री किनारों और खनिज युक्त गर्म पानी की बौछारों का मज़ा लेना मत भूल जाईएगा|

होई आन ।

विएतनाम के दक्षिण में नदी के किनारे पर स्थित ये एक प्राचीन शहर है :- यहाँ पर आने से आपको समय में काफी पीछे पहुँच जाने का अनुभव होगा क्यूंकि इस शहर का नज़ारा ही ऐसा मिलेगा| बाइसिकल एकमात्र आवागमन का वाहन है और कार मोटर बाइक वगैरा चलाने की मनाही है| कई सारे खाने के स्पॉट्स हैं जो पाक शिक्षा भी देते हैं|

आप यहाँ घूम सकते हैं, जापानीज कवर्ड ब्रिज की सैर कर सकते हैं :- तैरते हुए खुबसूरत लालटेनो के बीच नौका विहार कर सकते हैं और होई आन की रात्री बाज़ार में जा सकते हैं जहाँ पर बहुत कुछ देखने और खरीदने को मिल सकता है|

हनोई ।

वियतनाम देश की राजधानी हनोई एक प्रगतिशील, विकसित, नए ज़माने का भीड़ भाड़ युक्त जैसा आप सोच सकते हैं वैसा ही शहर है :- यहाँ पर पारंपरिक मनोरंजक और ऐतिहासिक जगहों के अलावा नए समय के मुताबिक बाज़ार और एनी जगहें भी हैं| यहाँ का स्ट्रीट फ़ूड बहुत लोकप्रिय होता है| यहाँ आप ओल्ड क्वार्टर (जो की किसी समय में खरीद फरोख्त की मुख्य जगह हुआ करती थी) जा सकते हैं| हो ची मिन्ह का मकबरा देख सकते हैं|

विशेष वुमन्स म्यूजियम देख सकते हैं :- वाटर पपेट थिएटर जा सकते हैं या फिर होआन किएम लेक देख सकते हैं| अंत में किसी अच्छे से होटल में ठहर कर आराम भी कर सकते हैं| लेकिन यहाँ के स्ट्रीट फ़ूड और फेमस कॉफ़ी का स्वाद लेना मत भूलियेगा

हालोंग बे ।

Source adventure.com

एक पूरी बोट ट्रिप बुक करके आप हालोंग बे ज़रूर देखें :- ये ट्रिप आप एक दिन के लिए या फिर एक से ज्यादा दिनों के लिए बुक कर सकते हैं जैसा आपका बजट हो| ये जगह भी यूनेस्को की हेरिटेज साईट है और यहाँ का प्राकृतिक नज़ारा अविस्मर्णीय है|

चूनापत्थर का ये द्वीप बेहद खुबसूरत है और यहाँ पर दो विशेष गुफाएँ है :- जिनका नाम है हांग संग सोट और हांग दाओ गो जिनके भीतर स्तैलगमाइट्स और स्तैलाकटाइटस का डिपोज़ीशन देखने को मिलता है|

फोंग न्हा के बांग नेशनल पार्क ।

ये वर्ल्ड हेरिटेज साईट खुबसूरत गुफाओं और दुर्लभ प्रजाति के जंतुओं का घर है :- इस पार्क में दुनिया की सबसे बड़ी गुफाएँ स्थित हैं| वर्षों से स्तैलगमाइट्स और स्तैलाकटाइटस के जमने से बने पुराने कार्स्ट्स पहाड़ देखने को मिलते हैं| पैराडाइस गुफा जो की जमीनी स्तर से 31 km नीचे है, और आप अगर साहसिक कार्यों में रूचि रखते हैं तो इसके अलावा वेट केव या टू लान केव भी देख सकते हैं

यहाँ आप गुफाओं के भीतर नदी में तैरने का भी आनंद ले सकते हैं :- कुछ दुर्लभ प्रजाति के जीव जैसे लंगूर (एक प्रकार का बन्दर) और एशियाई ब्लैक बीअर भी यहाँ पाए जाते हैं पर इन्हें देखने के लिए आपको गाइड की सहायता लेनी पड़ेगी

विएतनाम घूमते वक्त ध्यान में रखने योग्य बातें ।

1. यहाँ के स्थानीय व्यंजनों का स्वाद लेने में सावधान रहें :- ये ज़रूर है की घुमने फिरने में आप ऐसा करना तो चाहेंगे ही पर फिर भी कुछ सावधानी ज़रूरी है क्यूंकि यहाँ के व्यंजनों में उपयोग की जाने वाली सामग्री हिन्दुस्तानी सामग्री से कुछ अलग होती है इसलिए कई बार हमारे स्वाद के मुताबिक नहीं होती| अगर चाहें तो आप यहाँ पर अजीबो गरीब चीज़ों का स्वाद भी ले सकते हैं जैसे मुर्गे के पंजे या फिर कीड़े मकोड़े पर हमारी सलाह तो येही है की सही तरह से देख समझ कर ही खाएं और कुछ आवश्यक दवाएं अपने साथ ज़रूर रखें अगर आपके पेट में कुछ गड़बड़ हो जाये तो उसे ठीक करने के लिए|

2. अनिश्चित मौसम के लिए तैयार रहें :- जी हाँ यहाँ के अलग अलग हिस्सों जैसे उत्तरी, दक्षिणी और मध्य भाग के शहरों का मौसम आश्चर्यजनक रूप से भिन्न होता है तो अगर आप एक लम्बी ट्रिप पर हों और पुरे देश के हिस्सों का दौरा करना चाहते हों तो ये सुनिश्चित करें की आपके पास अलग अलग मौसम के मुताबिक कपडे हैं या नहीं जिससे आप हर जगह और हर मौसम का पूरा मज़ा ले सकें न की बीमार पड़ जाएँ|

3. पर्याप्त नकद धन अपने पास रखें :- हो ची मिन्ह शहर के अलावा बाकि सब शहरों में अभी भी नकद मुद्रा में खरीद फरोख्त करने का चलन है तो अगर आप इस शहर से बाहर कहीं भी जा रहे हों तो अपने पास नकद राशि ज़रूर रखें| कई स्थानीय दूकानदार या खाने के रेस्टोरेंट वगैरा किसी भी तरह का कार्ड नहीं लेते तो ये ज़रूरी है|

4. मोल भाव करना मत भूले :- मोल भाव की अपनी कला का भरपूर इस्तेमाल करें| यहाँ पर कई चीज़ें काफी कम दाम पर मिल जाती हैं जैसे की प्योर लेदर का बेल्ट महज़ $10 में मिल सकता है और कुछ महंगे ब्रांड्स के उत्पाद की हुबहू नक़ल के सामान भी बहुत कम दाम में मिल सकते हैं इसलिए बिना किसी झिझक के मोल भाव करके ही सामान खरीदें|

5. नल के पानी से परहेज करें :- विएतनाम में घूमते वक्त आपका अपने साथ पीने का पानी रखना एक समझदारी भरा फैसला रहेगा तो इसे मत भूलिए| हमेशा अपने साथ मिनरल वाटर की बोतल रखिये और अगर न हो तो भी कहीं पानी पीने के मिनरल वाटर की बोतल ही खरीदें इससे आप 90% फ़ूड पोइज़निंग की परेशानी से बच सकते हैं जो की ऐसी ट्रिप पर एक आम बात होती है|

अगर आप एक प्रकृति प्रेमी, इतिहास के प्रति जिज्ञासु और साहसिक कार्यों में रूचि रखने वाले पर्यटक हैं :- आप बहुत ज्यादा खर्च करने के इच्छुक नहीं हैं तो अपनी अगली ट्रिप के लिए विएतनाम को अपनी सूचि में शामिल कर लीजिये क्यूंकि इससे बेहतर जगह आपको नहीं मिल सकती|

Related articles
From our editorial team

वियतनाम - प्रकृति, इतिहास और संस्कृति के साथ एक महत्वपूर्ण स्थान है ।

वियतनाम एक ऐसा देश है जो प्रकृति द्वारा उपहार में दिया गया है और अपने गौरवशाली इतिहास और संस्कृति में डूबा हुआ है। वियतनाम एक उत्कृष्ट पर्यटन स्थल है, विशेष रूप से ऐसे पर्यटकों के लिए जो सिमित बजट में भरपूर आनंद लेना चाहते है वियतनाम में सभी प्रकार के लोगों के लिए कुछ न कुछ है। हमें उम्मीद है कि आपको भी बीपी गाइड ने वियतनाम में अगली छुट्टी की योजना बनाने के लिए मना लिया होगा।