भारत में उपलब्ध इन 10 अद्भुत पेरेंटिंग पुस्तकों के साथ एक आदर्श माता-पिता बनें। बच्चो की देखभाल के सुझाव जो समय की परीक्षा में सफल हुए है(2020)

भारत में उपलब्ध इन 10 अद्भुत पेरेंटिंग पुस्तकों के साथ एक आदर्श माता-पिता बनें। बच्चो की देखभाल के सुझाव जो समय की परीक्षा में सफल हुए है(2020)

एक अच्छा पालन-पोषण एक बच्चे को एक उज्ज्वल भविष्य की ओर ले जा सकता है और अगर आप भी चाहते हैं कि आपका बच्चा एक महान भविष्य का निर्माण करे, तो यहाँ 10 अद्भुत और वास्तव में सहायक पेरेंटिंग किताबें हैं जो आपके बच्चे की सही पैरेंटिंग करने के लिए भारत में उपलब्ध हैं। ये सभी पुस्तकें पूरे भारत में सबसे अधिक बिकने वाली पुस्तकें हैं। हमने आपको अपने प्यारे बच्चे की बेहतरी के लिए पेरेंटिंग टिप्स भी दिए हैं जो आपको जरूर करने चाहिए। अधिक जानने के लिए पूरा लेख पढ़ें।

Related articles

बच्चो की देखभाल के सुझाव जो समय की परीक्षा में सफल हुए है

बच्चो की देखभाल एक प्रक्रिया हैजो बच्चो के सम्पूर्ण विकास को बढ़ावा देने में सहायता करता है। एक बच्चे के लिए पेरैंटिंग कौशल सीखना और बड़ा होकर एक समझदार इंसान बनना महत्वपूर्ण है। माता पिता का बच्चे के साथ सम्बन्ध का बच्चे पर गहरा असर पड़ता है और बच्चे के विकास के कई क्षेत्रों को प्रभावित करता है, जिनमें शारीरिक और भावनात्मक विकास, भाषा और संचार का कौशल, सामाजिक संपर्क, व्यक्तिगत संबंध और सांस्कृतिक दृष्टिकोण सम्मलित हैं।

    यह कुछ देखभाल की सलाहें है जो आपको अपने बच्चे को संभावित सबसे अच्छी तरह बड़ा करने में सहायता कर सकते है

    अपने बच्चो से बात करे
  • बच्चो के साथ बात करने से उनके साथ आपका सम्बन्ध गहरा होता है। उनकी बातो को ध्यान से सुने और उन्हें खुलकर बात करने के लिए प्रोत्साहित करे ताकि आप जाने सके की वे क्या सोच रहे है या क्या महसूस कर रहे है।
  • कभी बच्चो की तुलना न करे
  • तुलना बच्चो के मन में आत्म संदेह और असुरक्षा की एक भावना को जन्म देता है। जब आप बच्चो की तुलना अन्य बच्चो से करते है तो उनका आत्म विश्वाश गिरने लगता है। यह बच्चो की बढ़ोतरी और विकास के मार्ग में बढ़ा बन सकता है।
  • अपने बच्चो की प्रशंशा करे और उन्हें पुरष्कृत करे
  • प्रशंशा बच्चो के आत्मविश्वास और आत्मसम्मान को बढ़ाता है। बच्चो को उनकी मेहनत का इनाम देने से उन्हें और अधिक मेहनत करने का प्रोत्साहन मिलता है और साथ ही यह उनमे गर्व के भाव को उत्पन्न करने में भी सहायता करता है।
  • अपने बच्चो की क्षमताओं को पहचाने
  • अपने बच्चो की रुचिओ पर ध्यान दे और उन्हें समझे। अपने बच्चे की प्रतिभा और आदतों को स्वीकारे। उन्हें उनके कौशल पर कार्य करने के लिए प्रोत्साहित करे और उन्हें इसके बारे में अच्छा महसूस कराये।
  • बच्चो पर कभी क्रोध या उन्हें कभी मारे नहीं
  • बच्चे को डाटना, मरना या पीटना उनमे डर को जन्म देता है और बचे असुरक्षित महसूस करने लगते है। यह उन्हें भयभीत करता और भ्रमित करता है - जबकि धैर्य और शांति युक्त व्यवहार से उन्हें चीजों को समझने में सहायता मिलती है।
  • उनके लिए स्वयं एक अच्छा उदहारण बनिए
  • बच्चे सदैव अपने माता पिता के कदमो पर चलते है। इसीलिए यह सुनिश्चित कर लीजिये कि आप उनके लिए एक अच्छा उनहरण बने। बच्चे देखते है और सीखते है। उनके विकास को बढ़ावा देने के लिए घर पर एक प्यारा और स्वस्थ वातावरण बनाये रखने का प्रयत्न करे।

भारत की 9 सबसे अच्छी पेरेंटिंग पर आधारित किताबे

बच्चे की परवरिश करना कभी-कभी आपको परेशान कर सकता है। यह 9 पेरेंटिंग आधारित किताबे है जो आपको अपने पेरेंटिंग कौशल को बेहतर बनाने में आपकी सहायता कर सकती है।

दी अटैचमेंट पेरेंटिंग बुक : ए कॉमनसेंस गाइड टू अंडरस्टैंडिंग एंड नर्चरिंग योर बेबी

बच्चो को समझने और उनकी परवरिश के लिए एक व्यावहारिक बुद्धि और निर्देश

अमेरिका के सबसे अच्छा में से एक शिशु और बच्चो के विशेषज्ञ, विलियम सियर्स एम.डी. और मार्था सियर्स आर.एन. ने आपके और आपके बच्चो के लिए बच्चो से जल्दी जुड़ जाने के लाभों की व्याख्या की है। जब बात बच्चो की परवरिश की आती है, तो यहाँ अनेको ऐसे प्रश्न है जो अभी अभी बने माता पिता को परेशान करती है, जैसे की क्या यह सही होगा कि आपको अपना बिस्तर बच्चे के साथ साँझा करना चाहिए? कितनी उम्र तक शिशु को माँ का दूध पिलाना चाहिए? बच्चे कि परवरिश में पिता कि क्या भूमिका होनी चाहिए?

इस पुस्तक में, विलियम सियर्स और मरथा सियर्स जिन्होंने इसे 'अटैचमेंट पेरेंटिंग' का नाम दिया है, ऐसे ही परवरिश से सम्बन्धित और अन्य कई सवालो के उत्तर दिए है। अटैचमेंट पेरेंटिंग उस कनेक्शन पर ध्यान केंद्रित करता है जो माता-पिता अपने बच्चों के साथ विकसित कर सकते हैं। यह माता पिता को बच्चो के साथ एक तीव्र और शक्तिशाली सम्बन्ध स्थापित करने के लिए प्रोत्साहित करता है और यह माता-पिता की अपने बच्चों के प्रति जवाबदेही को बढ़ावा देता है।

दी अटैचमेंट पेरेंटिंग बुक परवरिश के छह नियमो का स्पष्टता से विवरण देता है: बर्थ बॉन्डिंग, बेबी वियर, ब्रेस्ट फीडिंग, शिशु के बिस्तर के करीब, शिशु रुंधन पर विश्वास करना और संतुलन और सीमाएं स्थापित करना। इस पुस्तक के दिशानिर्देश और सिद्धांत लोगों की प्रतिक्रिया को स्पष्ट करते हैं और कुछ परवरिश के विचारो को समर्थन और बैकअप प्रदान करता है। यह कुछ उत्तम सुझाव प्रदान करता है जिसे आप अपना सकते है और अपनी परवरिश की शैली में शामिल कर सकते है। आप इसके पेपरबैक वर्जन को अमेज़न से 1,200 रुपए में खरीद सकते है। इसका किंडल वर्जन 600 रुपए की कीमत पर उपलब्ध है।

स्पिरिचुअल पेरेंटिंग

Source www.amazon.in

बच्चो की परवरिश के लिए पूरी तरह से आवश्यक यह मार्गदर्शिका गोपलिका कपूर द्वारा लिखी गई है। वह स्वयं भी जुड़वाँ बच्चो की माता है। आध्यात्मिक परवरिश में, इन्होने उन प्रत्येक चीजों को प्रदर्शित किया है जो उन्होंने स्वयं एक माता और एक इच्छुक के रूप में सीखा है।

स्पिरिचुअल पेरेंटिंग एक सुन्दर पेरेंटिंग पुस्तक है। इसे पढ़ना सरल है क्योकि यह बिना किसी परिश्रम के सीधा पाठको से जुड़ जाती है। यह पुस्तक बच्चे की परवरिश के दौरान माता पिता द्वारा समाना की जनि वाली लगभग सभी प्रकार की समस्याओ के लिए सुझाव दिए गए है जैसे कि शिशु के मुद को संभालना, बच्चो के लिए पार्टियों का आयोजन करना और बच्चो के साथ एक उत्तम समबन्ध स्थापित करना। यह पुस्तक न केवल एक बच्चे को खुश रखते हुए उसकी परवरिश करने में सहायता करता है बल्कि यह परवरिश की पूरी प्रक्रिया को मजेदार बनाने में भी सहायता करता है।

यह पुस्तक माता पिता को बच्चे के अच्छे माता पिता बनने के प्रयत्न के दौरान खुश रहने के लिए प्रोत्साहित करती है। यह पुस्तक बच्चो और माता पिता दोनों पर केंद्रित है। यह बच्चे की परवरिश के थका देने वाले कार्य से होने वाली चिंता और तनाव से राहत पाने के सुझाव भी देती है। यह दांपत्य जीवन, नींद न आना, गर्भावस्था से पहले के अवसाद और तनाव से निपटने के सुझाव भी प्रदान करती है। इस पुस्तक में दीया गया सबसे सरल सुझाव है कि आप परिस्थिति जैसी हो वैसा ही स्वीकार ले और कार्य को एक सकारात्मक सोच के साथ करते रहे— स्वीकार कर लेना और सकारात्मकता परवरिश की पूरी प्रक्रिया को मजेदार बना देती है। यह पुस्तक अमेज़न किंडल पर 205 रुपए में उपलब्ध है ।

डॉन'ट रेज योर चिल्ड्रन, रेज योरसेल्फ

यह पुस्तक डॉ स्वाति लोधा द्वारा लिखी गयी है। वह पेरेंटिंग और आध्यात्मिक संपर्क के क्षेत्र में एक जानी मानी विशेषज्ञ हैं। उन्हें अलग-अलग आयु वर्ग के बच्चों की काउंसलिंग करने का बहुत अधिक बहुत नुभव है, जो उन्हें इस विषय को सबसे अच्छी तरह समझने के काबिल बनाता है, यह माता-पिता हैं जो अपनी भूमिकाओं को नहीं समझते हैं।

यह पुस्तक माता पिता के जीवन और उनकी भूमिकाओं की एक उत्तम पृष्ठभूमि को प्रदर्शित करती है। यह पुस्तक परवरिश की यात्रा के अलग अलग चरणों के लिए सुझाव प्रदान करती है। यह आपको यह समझने में सहायता करती है कि बच्चो को बेहतर बनाने से पहले माता पिता के रूप में स्वयं में बदलाव लाना बहुत महत्वपूर्ण है। यह पुस्तक भिन्न है क्योकि यह माता पिता को भारतीय पौराणिक कथाओ पर आधारित सुझाव देती है। जैसे जैसे पुस्तक आगे बढ़ती है, पाठक माता पिता के रूप में उसकी भूमिका को समझने लगते है। यह पुस्तक माता पिता और बच्चे के बिच के सम्बन्ध को बेहतर बनाने में सहायता करता है। यह पुस्तक माता-पिता को उनके बच्चों के जीवन को भरपूर और खुशहाल बनाने के लिए प्रोत्साहित करेगी। यह पुस्तक फ्लिपकार्ट पर 300 रुपए में उपलब्ध है।

पेरेंटिंग टिप्स फॉर इंडियन पेरेंट्स

इस पुस्तक का लेखन दीपा चौधरी ने किया है। वर्तमान में, वह एक सलाहकार के रूप में कार्य कर रही है। वह स्वयं भी एक माता है और अन्य माता पिताओ की पेरेंटिंग सम्बन्धित समस्याओ का समाधान करने में सहायता करती है। बच्चो की परवरिश सदैव आनंदमय नहीं होती है। इस यात्रा में अनेको बढ़ाओ का सामना करना पड़ता है। माता पिताओ को अनेको प्रकार के संदेहो और शकों से निपटना पड़ता है जैसे कि कौनसा स्कूल बच्चे के लिए सबसे उत्तम होगा, या एक जिज्ञासु बच्चे के सभी प्रश्नो के उत्तर कैसे दे, बच्चो के साथ किसी को कैसे व्यव्हार करना चाहिए और भी बहुत कुछ। अच्छी परवरिश आज के समाज में एक चुनौती बन गयी है। आज भारतीय समाज में ही कई जटिलताएँ हैं। इंटरनेट, सोशल मीडिया और प्रवृतियो के प्रभाव ने लोगो के मनो में भ्र्म भर दिया है।

यह पुस्तक पेरेंटिंग के प्रत्येक चरण के लिए सुझाव प्रदान करती है, शिशु के जन्म के विचार से लेकर शिशु के पुरी तरह व्यस्क होने तक। यह बच्चे के बढ़ोतरी और विकास के विभिन्न चरणों कि एक अच्छी समझ प्रदान करती है। यह पुस्तक सचमुच माता पिताओ के लिए एक रक्षक है। आप इस पुस्तक को फ्लिपकार्ट से 299 रुपए में खरीद सकते है।

दी इंडियन पेरेंटिंग बुक

यह पुस्तक मीनल पंड्या द्वारा लिखी गयी है। वह आमतौर पर भारत और इसकी संस्कृति के बारे में और ज्यादातर गैर-निवासी भारतीयों द्वारा सामना की जाने वाली जीवन शैली और मुद्दों के विषय में लिखती है। यह पुस्तक भारत से बहार रहने वाले माता पिताओ को उनके बच्चो को भारतीय संस्कृति, मूल्यों और रीति-रिवाजों से परिचित रखने के लिए निर्देश प्रदान करती है।

यह पुस्तक माता पिताओ को अपने बच्चो को भारतीय संस्कृति और मूल्यों को सीखने में सहायता करती है। यह भारतीय संस्कृति और रीति-रिवाजों के बारे में गलत धारणाएँ को शेष करने में सहायता करती है। यह पुस्तक माता पिताओ को अपने बच्चो को उचित सांस्कृतिक संतुलन के साथ बड़ा करने में सहायता करती है। यह बच्चो में उनकी संस्कृति और विरासत के प्रति विश्वाश को बढ़ाने में सहायता करता है।

यह पुस्तक अन्य देशों में बड़े हो रहे बच्चों के लिए भारतीय त्योहारों को घर पर मनाने, भारतीय संगीतो और नृत्यों का चयन करने के लिए उत्तम सुझाव देती है। इस पुस्तक का पेपरबैक वर्जन अमेज़न पर 177 रुपए में उपलब्ध है।

हु डु यू थिंक यू 'आर किडिंग?: पेरेंटिंग इन दी नई ऐज ऑफ़ डिजिटल रेवोलुशन एंड ग्लोबलाइजेशन

Source www.amazon.in

एक बहुत जानी मानी शिक्षाविद लीना अशर ने इस पुस्तक को लिखा है। इस पुस्तक को पढ़कर समझना बहुत सरल है। हर नए युग के माता-पिता इस पुस्तक से अपने काम की चीज का पता लगा सकते है। लेखक ने बच्चो के हर पहलू का विवरण दिया है और परवरिश के सबसे चुनौतीपूर्ण चरणों के प्रशनो के उत्तर देने का प्रयत्न किया है।

यह पुस्तक इस प्रतिस्पर्धी दुनिया में एक बच्चे की परवरिश की अंतर्दृष्टि प्रदान करती है। आज की दुनिया प्रतिस्पर्धी, तेज और प्रतिदिन बदल रही है, और बच्चे की ऐसी परवरिश करना कि बच्चा बड़ा होकर एक भरपूर और अर्थपूर्ण जीवन जिए, माता पिटवी के लिए आज ये सबसे बड़ी चुनौती है। वह दिन बीत चुके है जब बच्चे स्वयं बड़े होते थे और स्वयं सीखते है। यह पुस्तक माता पिताओ को अपने बच्चे को इस प्रतिस्पर्धी दुनिया के लिए तैयार करने में सहायता करती है। यह पुस्तक माता पिताओ को अपने बच्चो कि क्षमताओं को पहचानने के लिए और बच्चे को अपने जूनून के लिए मेहनत करने के लिए प्रोत्साहीत करती है ।

यह पुस्तक सुझाव देती है कि माता पिताओ को समय के अनुसार अपनी परवरिश कि शैली में बदलाव करना चाहिए। यह पुस्तक (पेपरबैक) खरीदने के लिए अमेज़न पर 250 रुपए में उपलबध है।

कीप कॉम एंड मम्मी ऑन

यह पुस्तक डॉ तनु श्री सिंह द्वारा लिखा गया है। इस पुस्तक में, वह संवादी, विश्वाशी, भावुक और विनोदी है क्योकि वह परवरिश के मुद्दों का समाधान करती है और पाठको के साथ अपनी अंतर्दृष्टि और अनुभवो का साझा करती है। यह पुस्तक पाठको से अच्छी तरह जुड़ जाती है के लिए। यह पाठको के चेहरे पर एक मुस्कान ले आती है क्योकि इस पुस्तक के माध्यम से, हमे यह भान होता है कि सभी माता पिता एक ही कश्ती पर सवार है। सरल भाषा में यह पुस्तक उन सभी प्रश्नो पर आधारित एक निबंध है जिसके बारे में प्रत्येक माता पिता चिंतन करते है।

लेखक ने शानदार तरिके से बहुत सी महत्वपूर्ण विषयो पर बुद्धिमानी और विनोद के साथ चर्चा की है। यह पुस्तक विभिन्न प्रशनो के उत्तर प्रदान करती है जैसे कि अपने बच्चे के साथ विविधता, हानि, शोक, धर्म के बारे में किस प्रकार बात करे, या अपने बच्चो से होमवर्क कैसे कराये या अपने बच्चो कोकैसे सिखाये कि रिश्तो को कैसे संभालना है और भी बहुत कुछ। यह पुस्तक वास्तवइक रूप में आंखो को खोल देने वाली है कि इन चुनौतीपूर्ण समय में अपने बच्चों की कैसे परवरिश की जाए जहां स्वयं के अस्तित्व की दौड़ है। यह पुस्तक फ्लिपकार्ट पर 266 रुपए में उपलब्ध है ।

दी अवाकेनेड फॅमिली: हाउ टू रेज इमपावरड, रेसिलिएंट एंड कॉन्ससियस चिल्ड्रन

इस पुस्तक की लेखिका डॉ शेफाली तसाबरी है। इस पुस्तक में, लेखिका ने परवरिश के मिथकों का भंडाफोड़ दिया है और दिल और आत्मा में प्रवेश कर जाती है यह बताकर कि माता पिता होने का सही अर्थ क्या है। यह पुस्तक बड़ी सुंदरता से लिखी गयी है। यह पुस्तक पालन पोषण से कहीं दूर तक गयी है, यह एक व्यक्ति के रूप में सम्पूर्ण और पूरी तरह से एकीकृत होने के विषय में है ताकि हमारे बच्चे के पास भी यह अवसर हो सके।

इस पुस्तक का सुझाव है कि माता पिताओ को सबसे पहले स्वयं कि देखभाल करना और स्वयं से प्रेम करना सीखना होगा ताकि वे अपने बच्चो का अधिक कुशलता से लालन पालन कर सके। इस पुस्तक में लेखिका पाठकों से पालन-पोषण में इस बदलाव को लेन के लिए कहा है। अवाकेनेड फॅमिली बच्चों को आत्मविश्वासी और आत्मनिर्भर मनुष्य के रूप में बड़ा करने के लिए व्यावहारिक और सीखी हुयी सलहे प्रदान करती है। यह पुस्तक मद्रासहोप.कॉम पर 119 रुपए में उपलब्ध है।

दी सेवन स्पिरिचुअल लॉज़ फॉर पेरेंट्स: गाइडिंग योर चिल्ड्रन टू सक्सेस एंड फुलफिलमेंट

यह पुस्तक डॉ दीपक चोपड़ा द्वारा लिखी गयी है। वह पिता के रूप में स्वयं के अनुभवों और उनकी अध्यात्मिक यात्रा का अंतर्दृष्टि प्रदान करते है। दी सेवन स्पिरिचुअल लॉज़ फॉर पेरेंट्स हमे हमारी सफलताओ और असफलताओ के परे और अपने परिवार और प्रेमजनो के साथ एक करीबी रिश्ता स्थपित करने में सहायता करते है। यह पुस्तक एक परिवार के रूप में आध्यात्मिकता के सात नियमो का पालन करने के लिए बढ़ावा देती है और एक निर्देश प्रदान करती है कि कैसे अपने बच्चो को ये नियम सिखाये। यह पुस्तक माता-पिता को अपने बच्चों को आध्यात्मिक यात्रा पर ले जाने के लिए प्रोत्साहित करती है।

एक आध्यात्मिक जीवन जीना जीवन में सफलता और संतुष्टि और संतोष को सुनिश्चित करता है। आध्यात्मिक नियमो का पालन करने से प्रकर्ति के साथ हमारा संतुलन बना रहता है और इस दुनिया में जीने के दबाओ और तनाव से दूर रहते है। इस पुस्तक का पेपरबैक वर्जन अमेज़न पर 653 रुपए में उपलब्ध है।

बोनस: पेरेंटिंग बुक्स विशेषकर होने वाली माताओ के लिए

बच्चे की आशा एक अद्भुत अनुभव है, लेकिन यह भयावय भी सकता है क्योकि माता पिता यह सोचने लगते है कि क्या वे तैयार है या कि क्या वे इतनी बड़ी जिम्मेदारी और प्रतिबद्धता संभाल सकते है। ये कुछ पुस्तके है जो आपको एक माता पिता के रूप में तैयार होने में सहायता कर सकती है।

व्हाट टू एक्सपेक्ट व्हेन यू 'आर एक्सपेक्टिंग

Source www.amazon.in

यह पुस्तक हेदी मुर्कॉफ़ और शेरोन मज़ल। द्वारा लिखी गयी है। व्हाट टू एक्सपेक्ट व्हेन यू 'आर एक्सपेक्टिंग एक बहुत प्रसिद्ध और बहुत अधिक पढ़ी गयी पुस्तक है। यह पुस्तक माता-पिता की बेचैनी और घबराहट के प्रति एक न्य और भिन्न दृष्टिकोण प्रदान करती है। यह पुस्तक माताओ का गर्भ धारण से लेकर गर्भ धारण के अंतिम समय तक मार्गदर्शन करता है।

यह पुस्तक एक बच्चे की अपेक्षा के हर पहलू, शारीरिक से भावनात्मक तनाव और दबाव तक, पर सलाह प्रदान करती है। यह होने वाली माताओं को गर्भावस्था के संपूर्ण आनंदमय और साथ में थका देने वाली यात्रा के लिए तैयार करने में सहायता करता है। यह पुस्तक (पेपरबैक) अमेज़न पर 469 रुपए में उपलब्ध है।

पासपोर्ट टू ए हेअल्थी प्रेगनेंसी

इस पुस्तक कि लेखिका डॉ गीता अर्जुन है। यह पुस्तक एक प्रसिद्ध प्रेगनेंसी गाइड है। यह भारतीय जोड़ो के लिए बहुत लाभदायी रहा है। पासपोर्ट टू ए हेअल्थी प्रेगनेंसी जोड़ो को समझने, निपटने और गर्भधारण के समय के दौरान के विभिन्न चरणों का आनंद लेने में सहायता करता है। यह मुख्य तौर पर भारतीय जोड़ो अपर केंद्रित है।

यह पुस्तक माता-पिता को गर्भावस्था की पूरी यात्रा को सम्पूर्ण सहजता, संतुष्टि और आत्मविश्वास के साथ बिताने के लिए प्रोत्साहित करती है। आप इस प्रेगनेंसी गाइड को फ्लिपकार्ट से 499 रुपए में खरीद सकते है।

प्रेगनेंसी नोट्स: बिफोर, दुरिन्ग एंड आफ्टर

इस पुस्तक कि लेखिका रुजुता दिवेकर है। यह गर्भधारण के सभी प्रश्नो का उत्तर देती है। प्रेगनेंसी नोट्स गर्भावस्था से पहले के समय के साथ-साथ गर्भावस्था के बाद के समय से संबंधित सभी समस्याओ और प्रश्न शामिल हैं। यह पुस्तक भोजन, व्यायाम और आराम के सन्दर्भ में अनेक सलाहें प्रदान करती है। इस पुस्तक में, गर्भावस्था के दौरान शरीर में होने वाले सभी प्रकार के बदलावों का बहुत अच्छी तरह से विवरण किया है।

यह पुस्तक माताओ को गर्भावस्था से पहले, दौरान और बाद के सम्बन्ध में हर प्रकार से सहायता प्रदान करता है। यह पुस्तक फ्लिपकार्ट पर 199 रुपए में उपलब्ध है।

Related articles
From our editorial team

अच्छे माता-पिता होने के नाते

हमें उम्मीद है कि हमने इस लेख के साथ आपकी मदद की होगी। जैसा कि हम सभी जानते हैं कि माता-पिता एक बच्चे के पहले शिक्षक होते हैं और पहले शिक्षक को बच्चे को जीवन की बुनियादी बातों और अच्छी चीजों के बारे में समझना होता है। एक अच्छे माता-पिता होने के नाते आपको इन सभी कार्यों को करना चाहिए और अपने बच्चे को उन सभी नकारात्मक चीजों से रोकना चाहिए जो वह करता है या करना चाहता है।