-
Gained Extra Weight in the Lockdown? Best Slimming Tea to Get in the Right Shape and Live a Healthier Life
-
How to Increase Weight: Foods to Include in Your Diet for Your Weight Gain Journey + Tips for Gaining Weight (2020)
-
10 Potent Home Remedies for Cough and Cold Plus 5 Benefits of Seeking Natural Home Remedies over Medicines (2020)
निम्बू के लाभ
एक निम्बू के बारे में सोचिये और तुरंत ही इसके तेज स्वाद को आप अपने मुँह में अनुभव कर सकते है। इसका स्वादिस्ट खट्टापन और ताजी खुसबू दिन को जोशीला बना देती है। निम्बू को लगभग हर कोई पसंद करता है न केवल इसके स्वाद के लिए बल्कि इसके चिकित्स्कीय गुणों के कारन भी। गर्म के उमस भरे दिन में निम्बू पानी पीना अपने आप को हाइड्रेटेड रखने का सबसे बेहतरीन तरीका है। निम्बू में बहुत अधिक मात्रा में विटामिन सी, फाइबर और विभिन्न लाभकारी संयंत्र यौगिक पाए जाते है जो इसे एक अध्भुत फल बनाता है। ये आपके दिल के स्वस्थ्य को अच्छा बनाये रखने, आपके वजन को कम करने, आपके पाचन तंत्र को ठीक करने में अद्भुत कार्य करता है और इसके कई ओर अन्य त्वचा लाभ भी है।
हालांकि जल का सेवन एक ऐसी चीज है जो आप स्वस्थ और फिट रहने के लिए कर सकते है, लेकिन सामान्य जल पीना थोड़ा सा बोरिंग हो सकता है, यदि आप जल में थोड़ा सा निम्बू मिला देते है तो ये जल के स्वाद को बढ़ा देता है और आप सामान्य से अधिक जल का सेवन कर पाएंगे। निम्बू में पाए जाने वाला विटामिन सी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने का सबसे बेहतरीन माध्यम है; यह कई प्रकार के संक्रमणों से भी लड़ता है और इसके साथ ही कोशिकाओं को मुक्त कणों को नुकसान पहुंचाने से रोकने में मदद करता है जिससे कैंसर हो सकता है। एक तथ्य के अनुसार एक निम्बू से आपको 31 मिलीग्राम विटामिन सी की प्राप्ति होती है। साथ ही इसमें कैल्शियम भी पाया जाता हैं जो मांसपेशियों की क्रिया, हॉर्मोन स्त्रावन और संवहनी संकुचन के लिए बहुत अच्छा है। निम्बू में विद्यमान पोटैशियम मांसपेशियों और नशो को सही से कार्य करने में सहायता करती है। साथ ही इसमें बहुत अधिक मात्रा में फोलिएट पाए जाते है जो रीढ़ की हड्डी के जन्म दोष को स्वस्थ करता है और लाल रक्त कोशिकाओं के निर्माण में सहायता करता है।
प्रतिदिन के आहार में निम्बू को सम्मलित करने का एक ओर लाभ यह है कि यह वजन को कम करने में सहायता करता है। यह कहा जाता है कि निम्बू में विद्यमान पेक्टिन फाइबर पेट में जाकर बड़ा हो जाता है जिससे आपको लम्बे समय तक भूख नहीं लगती है। मधुमेय के रोगियों को निम्बू का सेवन करना ओर भी अच्छा है क्योकि इसमें बहुत अधिक मात्रा में फाइबर होता है जो रक्त में ग्लूकोस को समान बनाये रखने में सहायता करता है। अब हम निम्बू के कई लाभों के बारे में जानते है तो चलिए देखते है कि निम्बू का विभिन्न रूप से उपयोग करके कैसे पीते है। इसका सबसे अच्छा मार्ग यह है कि निम्बू के रस का उपयोग करके मॉकटेल बनाया जाये। ये बहुत स्वादिस्ट होते है, आपको तजा और हाइड्रेटेड रखते है। हमने यह आपके लिए कुछ बेहतरीन मॉकटेल रेसिपीयो को सूचीबद्ध किया है। आगे बढिये और इन्हे अपनी आने वाली पार्टियों में आजमा कर देखिये और आनंद कीजिये।
मॉकटेल पीने के लाभ
- मॉकटेल में इस्तेमाल हुए समग्रियो से आपको कई प्रकार के लाभ होते है। जब आप एक मॉकटेल बनाते है तो आप जिन चीजों को डालना चाहते है उन चीजे का चयन कर सकते है और इसे ओर अधिक पौष्टिक और स्वादिस्ट बना सकते है। आप ताजे सब्जियों के रस, नारियल अपनी आदि का उपयोग करके इसे अपने और अपने परिवार के लिए ओर तरोताजा और स्वस्थ बना सकते है।
- मॉकटेलो को बनाना बहुत सरल है और ये इतने महंगे भी नहीं होते है। आपको एक अच्छा मॉकटेल बनाने के लिए आपका एक बारटेंडर होना आवश्यक नहीं है। क्योकि इनमे शराब विद्यमान नहीं होता है, इसलिए इतने महंगे नहीं होते है।
- मॉकटेल के सेवन का एक ओर अच्छी बात यह है कि आप जितना चाहे उतना गिलास पी सकते है और उसके बाद भी सुबह तजा उठ सकते है, मॉकटेल वाली पार्टियों के बाद कोई हैंगओवर नहीं होता है। सब आपको मॉकटेल पीते हुए यह ध्यान में रखना है कि वहीं मॉकटेल पिए जिनमे चीनी बहुत कम हो। इनमे विभिन्न प्रकार के फलो के रस होते है इसीलिए यही बेहतर होगा कि इसे अधिक मात्रा में न ले।
- अल्कोहल की लत लग जाती है इसीलिए मॉकटेल का सेवन एक अच्छा विचार है क्योकि बिना किसी लत की चिंता के आप प्रतिदिन इसका आनंद ले सकते है।
- मॉकटेल पीने का सबसे अच्छा कारन है कि ये बहुत जल्दी शरीर में जलपूर्ति करते है। शराब शरीर में जल की कमी करता है, यदि आप इसे बहुत अधिक मात्रा में पी लेते है तो अंत में आप बहुत ज्यादा पेशाब करेंगे ओर कई बार उल्टिया भी हो सकती है जिससे आपके शरीर में जल की कमी हो जाएगी। जब आप एक मॉकटेल का सेवन कर रहे होते है तो वास्तव में आप अपने शरीर में कुछ अच्छे और पौष्टिक सामग्रियों के साथ जल की पूर्ति कर रहे होते है।
- यदि आप गर्भवती है और किसी पार्टी में जा रही है तो आपको एक मॉकटेल की ओर बढ़ना चाहिए। मॉकटेल दिखने में अच्छे और पीने में स्वादिस्ट होते है और यह आपके अजन्मे बच्चे के लिए भी सुरक्षित होते है। आप सरलता से सुंदर दिखने वाले गिलास में मॉकटेल की चुस्किया ले सकते और पार्टी में मजा कर सकते है।
- अंतिम में, यदि आपके मित्र ऐसे है जो शराब का सेवन नहीं करते है तो उन्हें मॉकटेल पेश करना एक उत्तम विचार है। आपको ऐसे बहुत से लोग मिलेंगे जो स्वस्थ्य के लिए या फिर धर्म बढ़ाने के चलते शराब का सेवन नहीं करते है, लेकिन अपनी पार्टी में आप उन पिछड़ा अनुभव नहीं करना चाहते है। उनके सामने आकर्षक मॉकटेल पेश कीजिये और वे भी अन्य लोगो की तरह शाम का लुफ्त उठा पाएंगे। आप इन्हे बच्चो को भी दे सकते है और उन्हें मजा करते हुए देख सकते है।
आप समान्य निम्बू के रस के साथ समान्य जल का सेवन कर सकते है या फिर आप इसे स्वादिस्ट मॉकटेल में परिवर्तित कर सकते है। मॉकटेल पीने के कई लाभ है।
8 उच्चतम स्वादिस्ट निम्बू युक्त मॉकटेल
क्योकि हम लिम्बु के लाभों के बारे में बात कर रहे है तो चलिए नीम्बुओं का उपयोग करके कुछ बेहतरीन मॉकटेल बनाना सीखते है
लेमन एंड लाइम मॉकटेल
- 1 छोटे आकर का निम्बू
- 1 बड़े आकर का निम्बू
- मुट्ठीभर तजा पुदीना
- 2 8oz कप
- 2 कप पानी
- 3 चम्मच शहद या रामबांस रस (1 1/2 चम्मच प्रति कप)
- अब इसमें 1 या 1/2 चम्मच शहद या रामबांस रस डाले।
- अब छोटा और बड़ा निम्बू लीजिये और इसे आधा आधा काट लीजिये।
- अब आधे छोटे और बड़े निम्बू का रस दोनों गिलासो में निचोड़ लीजिये।
- अब, इसमें तजा पुदीना और कुछ छोटे बड़े निम्बू के टुकड़े मिला लीजिये।
- अब ताजा और स्पार्किंग जल को गिलासो में डाल लीजिये और घोल लीजिये।
- इसे ठंडा ठंडा पेश कीजिये।
यदि आप सोच रहे हैं कि गर्मी के दिन में अपनी अगली पार्टी में क्या पेश किया जाये, तो आप इस तरोताजा लेमन एंड लाइम मॉकटेल का चयन कर सकते है। यह मॉकटेल मोजितो और मार्गरिटा का एक मिश्रण है लेकिन बिना शराब के। इन्हे बनाना बहुत सरल है और ये बहुत स्वादिस्ट होते है।
सामग्री
विधि शुरुवात में दो गिलासों में बर्फ के टुकड़ो डाले।
लेमन बेसिल स्प्रिट्ज़र
- 1/2 कप पानी
- 1/2 कप दानेदार चीनी
- 3 ताजे तुलसी के पत्ते
- 2 निम्बू के छिलके
- 2 चम्मच ताजा निचोड़ा हुआ निम्बू का रस
- 2 चम्मच साधारण सिरप या 4-5 बुँदे तरल स्टेविया
- 3/4 कप ठंडा स्पार्कलिंग वाटर
- तुलसी के पत्ते या निम्बू के छिलके गार्निश के लिए
- एक घड़े में पानी और चीनी लीजिये, और इसे एक साथ उबाल लीजिये।
- आंच को कमा दीजिये और 6 मिनट के लिए पकने दीजिये।
- इसे ठंडा होने दीजिये।
- अब कुछ तुलसी के पत्ते लीजिये और 2 निम्बू के छिलके लीजिये और इसे एक गिलास में डालिये।
- अब तुलसी के पत्ते और निम्बू के छिलके को पीस लीजिये (आप एक मुदद्ली का प्रयोग कर सकते है यदि आपके पास एक है तो)
- अब, निम्बू का रस मिलाइये और जो सीरप अपने बनाया था उसे भी मिलाइये और अच्छे से मिला लीजिये।
- अब टॉनिक जल को गिलास में मिला लीजिये और अब इसमें बर्फ के टुकड़े में मिला लीजिये।
- अब इसे अच्छा दिखने के लिए तुलसी के पत्ते और निम्बू के टुकड़ो से गार्निश कीजिये
इस सूचि की अगली निम्बू युक्त मॉकटेल है, लेमन बेसिल स्प्रिट्ज़र। यह एक हल्का मॉकटेल है और उन लोगो के लिए उत्तम है जो कीटो डाइट का पालन करते है। आप अपनी पसंद के अनुसार सामग्रियों को समायोजित कर सकते है और इस रेसिपी की सहायता से बड़ी सरलता से 6 से 8 गिलास मॉकटेल बना सकते है।
समाग्री
साधारण सिरप बनाने के लिए आपको आवश्यकता होगीस्प्रिट्ज़र रेसिपी
विधि
मैंगो मुले
- 1 आम
- 600 मि.ली. जिंजर बियर
- 1/2 छोटे निम्बू का रस
- गार्निश के लिए: आम के टुकड़े, पुदीना, निम्बू
- बर्फ के टुकड़े
- एक आम को काटिये और ब्लेंडर में इसे अच्छे से पीसकर प्यूरी बना लीजिये।
- मैंगो प्यूरी लीजिये और एक कॉकटेल शेकर में डालिये।
- अब इसमें जिंजर बियर और आधे निम्बू का रस मिलाइये, और अच्छे से घोल लीजिये। इसे हिलायेगा नहीं अन्यथा ये झागदार हो जायेगा जो अच्छा नहीं लगेगा।
- अब गिलास में बर्फ निकालिये और आम के टुकड़े, पुदीना, निम्बू की सहायता से गार्निश कीजिये।
गर्मिया आ चुकी है और अपने साथ आम भी ले आयी है। आपको जिस सामग्री की आवश्यकता है वह है आम। यह एक कमाल की मॉकटेल रेसिपी है जिसमे आप छोटे निम्बू और आम दोनों का उपयोग कर सकते है। यह एक अच्छा मॉकटेल है जो आपको ताजा और आपके शरीर में जल की पूर्ति करता है।
सामग्री
विधि
वर्जिन कुकुम्बर कूलर
- 300 ग्राम ताजा खीरे
- 15 मि.ली. निम्बू का रस
- 150 ग्राम बर्फ (टुकड़े किये हुए)
- सोडा
- 1 पुदीना या तुलसी (गार्निश के लिए)
- सभी सामग्रियों को लीजिये और इन्हे एक साथ एक शेकर में डालिये।
- अब इसे अच्छे से मिला लीजिये।
- इसे एक गिलास में निकल लीजिये और इसमें कुछ सोडा मिलाइये।
- तुलसी और पुदीने के पत्ते से इसकी गार्निश कीजिये।
- इसे ठंडा ठंडा पेश कीजिये और आनंद उठाइये।
यदि आपको गर्मियों के दिनों में स्वयं को ठंडा रखने के लिए एक अच्छा और ठंडा खीरा खाना पसंद है तो आपको यह मॉकटेल भी अवश्य पसंद आएगा। इसे वर्जिन कुकुम्बर कूलर कहा जाता है। यह गर्मियों का एक ताजा मॉकटेल है जिसे बनाना बहुत सरल है। ताजे खीरे की खुसबू और स्वाद के साथ निम्बू के अतिरिक्त स्वाद का संयोजन इसे विशेष बना देता है। आप इसे ऐसे घर पर बड़ी सरलता से बना सकते है और आनंद कर सकते है।
सामग्री
विधि
शिर्ले जिंजर
- 3 औंस लेमन-लाइम सोडा
- 3 औंस जिंजर अले
- 1/4 औंस ग्रेनडिने
- गार्निश के लिए: मरासचिनो चेरी
- अनार का शर्बत लीजिये और इसे एक कॉलिंस गिलास में निकल लीजिये।
- अब गिलास को बर्फ से भर लीजिये।
- अब समान मात्रा में लेमन लाइम सोडा और जिंजर अले इसमें मिलाइये।
- अच्छे से घोल लीजिये।
- अब एक चेरी से इसकी गार्निश कीजिये और इसका आनंद लीजिये।
शिर्ले टेम्पल एक प्रसिद्ध मॉकटेल है। लेमन लाइम सोडा इसे एक चकोतरे का स्वाद देता है और इसमें संयोजित बारीक़ अदरक इसे मीठापन देता है। कुछ लोगो को बारीक़ पिसे अदरक का इस्तेमाल करना पसंद है, लेकिन यदि आप इसे लेमन लाइम सोडा सोडा या 7 उप या स्प्राइट का उपयोग करते है तो आपको ये और अधिक पसंद आएगा। इन दो सामग्री का संयोजन इसे बहुत अधिक स्वादिस्ट और ताजा बना देता है।
सामग्री
विधि
लेमोनेड-लाइम मॉकटेल मोजितो
- 2 कैन (355 मि.ली. प्रति) क्लब सोडा
- 1/4 कप ताजा निम्बू का रस
- 1 चम्मच कंट्री टाइम लेमोनेड लिक्विड ड्रिंक मिक्स
- 1 चम्मच बारीक़ कटी ताजा पुदीना
- 4 निम्बू के टुकड़े
- सभी समग्रियो को एकत्र कीजिये, निम्बू को छोड़कर और इन्हे एक गिलास में डाल लीजिये।
- अब निम्बू के टुकड़े को इसमें डालिये और अच्छे से घोल लीजिये।
- एक गिलास को बर्फ से भर लीजिये और इसे तुरंत पेश कीजिये।
- ये तैयार है, आनंद कीजिये
यदि आप एक कॉकटेल बनाने की सोच रहे है तो और आप एक मोजितो नहीं बना रहे तो दोबारा सोच लीजिये। एक पार्टी स्वादिस्ट मोजितो के बिना अधूरी है। मोजितो शराब पसंद लोगो के साथ साथ शराब पसंद न करने वाले लोगो के बिच भी प्रसिद्ध है। इसे बनाना बहुत सरल है और इसका स्वाद भी बहुत अच्छा है। आप इसे पूरा दिन पी सकते है और गर्मियों में जल की मात्रा को बनाये रख सकते है।
सामग्री
विधि
लेमन ड्राप मॉकटेल
- 1.25 औंस निम्बू का रस
- 3/4 औंस साधारण सिरप
- 2.5 औंस क्लब सोडा, ठंडा
- बर्फ
- चीनी
- चीनी का थोड़ा सा भाग एक प्लेट में निकल लीजिये।
- एक मार्टीनी गिलास लीजिये और इसे किनारो को निम्बू के रस या पानी से भीगा लीजिये।
- गिलास के किनारो को चीनी में डुबो लीजिये और अच्छे से परत बना लीजिये।
- कुछ बर्फ, साधारण सीरप और निम्बू का रस लीजिये और एक कॉकटेल शेकर में डाल लीजिये।
- 15 सेकंड के लिए इसे अच्छे से घोल लीजिये।
- अब मिश्रण को एक गिलास में निकल लीजिये।
- अब इसमें क्लब सोडा मिलाइये।
- आप निम्बू के छिलके से इसकी गार्निश कर सकते है या जो भी आपको पसंद हो उससे गार्निश करके पेश कर सकते है।
निम्बू की गुणवत्ता के साथ एक और स्वादिस्ट मॉकटेल है लेमन ड्राप मॉकटेल। यह एक सरल पेय है जो सबको पसंद आता है। आप इसे दिन के किसी भी समय बना सकते है और गर्मियों के दिनो में मित्रो के साथ सिनेमा देखते हुए आप एक गिलास ठंडे पेय का आनंद ले सकते है। आप ऐसे इसे घर पर बना सकते है और आनंद ले सकते है।
सामग्री
विधि
लेमन जिंजर मॉकटेल
- सुद्ध जल से बने बर्फ के टुकड़े
- 2 से 4 बड़ी चम्मच सारकृत अदरक या अदरक चाय
- 3 बड़ी चम्मच निम्बू का रस लगभग 1 निम्बू का रस
- 1 से 3 चम्मच कच्चे सेब साइडर सिरका
- स्वादानुसार शहद या तरल स्टेविया अर्क
- स्पार्कलिंग मिनरल वाटर
- एक पिंट आकार का मेसन जार लीजिये और इसमें बर्फ भरिये।
- अब इसमें कुछ सारकृत अदरक डालिये या आप अदरक चाय का भी उपयोग कर सकते है।
- अब इसमें निम्बू का रस निचोडिये।
- अब इसमें कच्चे सेब साइडर सिरका मिलाइये।
- अब इसमें स्पार्कलिंग वाटर डालिये लेकिन गिलास को ऊपर तक मत भरियेगा।
- यदि आपको और गाढा स्वाद चाहिए तो आप इसमें थोड़ा ओर अदरक, निम्बू, विनेगर या हनी भी डाल सकते है।
- यदि आप पेय के रंग से संतुष्ट होते है तो इसे अच्छे से घोले और पेश करे।
हमे निम्बू का स्वाद बहुत पसंद है लेकिन इसमें थोड़ा सा अदरक का संयोजन इसे उत्तम से अति उत्तम बना देता है। यह निम्बू और अदरक वाला मॉकटेल पार्टियों के लिए एक उत्तम पेय है। यह एक तरोताजा करने वाला पेय है और बहुत उत्तम स्वाद है। आप इसे बड़ी सरलता से बना सकते है और पूल के किनारे गर्मियों में मित्रो के साथ आनंद करते हुए इसे पेश कर सकते है।
सामग्री
विधि
-
Gained Extra Weight in the Lockdown? Best Slimming Tea to Get in the Right Shape and Live a Healthier Life
-
How to Increase Weight: Foods to Include in Your Diet for Your Weight Gain Journey + Tips for Gaining Weight (2020)
-
Have You Ever Thought of Incorporating Rice Water in Your Skincare Routine(2021)? Here's Our List of 5 Key Benefits that Rice Water Has for Skin, Hair, and Body.
-
ग्रीन टी के सेवन से आपको ये 10 आश्चर्यजनक स्वास्थ्य लाभ मिल सकते हैं। 1 दिन में कितना सेवन करें। ग्रीन टी के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी।(2020)
-
Detailed Guide on How to Make Green Coffee (Both Hot & Cold) + Delicious Recipes That are a Must-try if You Call Yourself a Caféphile! (2021)
एक अंतिम टिप
हम आशा करते हैं कि आपने पूरा अनुच्छेद पढ़ा होगा। किसी भी मॉकटेल को बनाने से पहले, सुनिश्चित करें कि सामग्री ताजा होनी चाहिए। ताजा नींबू इसे एक अलग और शानदार स्वाद देगा।
Highlight the Best Facets of Your Incomparable Beauty: Discover the Best Face Highlighter Currently Available in India and Everything You Need to Know About Using Face Highlighters for Maximum Effect (2023)
Forget the Blemishes and Get that Picture Perfect Flawless Radiance on Your Face: Check out the Best Foundations for Oily Skin Currently Available in India and Everything You Need to Know About Makeup Foundations (2023)
Make Your Presence Felt Wherever You Go: Discover the Best Perfumes Under 2000 for Both Men and Women to Announce Your Arrival and Make Any Occasion Memorable (2023)
Protect Your Oily Skin from the Harmful Rays of the Sun: Discover the Best Gel Based Sunscreens for Oily Skin and Everything You Need to Know Before Buying One (2023)
Minor Blemishes and Wrinkles Affecting Your Confidence? Check out the Best BB Creams to Conceal Your Worries and Nourish Your Skin to Restore the Healthy, Radiant and Glowing Complexion Back Again (2023)