एक नए लैपटॉप के लिए खरीदारी मजेदार के साथ साथ तनावपूर्ण प्रक्रिया भी हो सकती है(2020)!अच्छे लैपटॉप की सूची मूल्य के साथ, साथ ही सलाह कि किस प्रकार का लैपटॉप आपके लिए सही है।

एक नए लैपटॉप के लिए खरीदारी मजेदार के साथ साथ तनावपूर्ण प्रक्रिया भी हो सकती है(2020)!अच्छे लैपटॉप की सूची मूल्य के साथ, साथ ही सलाह कि किस प्रकार का लैपटॉप आपके लिए सही है।

लैपटॉप हमारे जीवन का एक जरूरी हिस्सा बन गया है। विभिन्न कंपनियों ने कई उत्पादों को लॉन्च किया है, जिनमें से प्रत्येक की अपनी विशिष्टता है। लेकिन सबसे आकर्षक हिस्सा यह है कि भारत में लैपटॉप की कीमतों में भारी गिरावट आई है, जिससे उन्हें खरीदना आसान हो गया है। इसलिए इस पृष्ठ में सूचीबद्ध मूल्य के साथ भारत में शीर्ष 10 लैपटॉप हैं। हमें विश्वास है कि आपको नीचे सूचीबद्ध नवीनतम लैपटॉप में से कम से कम एक अपने लिए जरूर मिलेगा।

Related articles

लैपटॉप खरीदने के लिए इस मार्गदर्शिका पर गौर करें ।

कार्य क्षमता :-
एक अच्छी कीमत का लैपटॉप खरीदते वक्त कुछ बातें ध्यान में रखना ज़रूरी है, लैपटॉप की कार्य क्षमता इनमे से एक है और मुख्य है| लैपटॉप पे अगर कई सारे काम एक साथ चल रहे हों तो आपको ये बिलकुल अच्छा नहीं लगेगा की लैपटॉप हैंग हो जाए या फिर ठीक से काम न करे| ये सब निर्भर करता है लैपटॉप में लगे ग्राफ़िक्स, प्रोसेसर, स्टोरेज और रैम पर| लैपटॉप खरीदने से पहले इन सभी के बारे में पूरी जानकारी अवश्य लें|

इंटरनल स्टोरेज :-
अगर आपको अपने लैपटॉप पर काफी बड़े बड़े काम करने हों या फिर नई तकनीक वाले आधुनिक गेम खेलने हों तो उसके लिए आपके लैपटॉप में स्टोरेज ज्यादा होनी चाहिए| बाज़ार की बात करें तो 1 टेराबाईट स्टोरेज वाले लैपटॉप भी मिल सकते हैं| अगर आप बड़ी फाइल्स पर काम तो करते हैं लेकिन स्टोरेज ज्यादा नहीं लगती तो आप एसएसडी स्टोरेज प्रकार के लैपटॉप ले सकते हैं वर्ना आपको एचडीडी प्रकार के स्टोरेज वाले लैपटॉप लेने चाहिए

डिस्प्ले :-
डिस्प्ले का आकार और रिज़ोल्यूशन एक लैपटॉप को चुनने के लिए एक और अहम् वजह होती है| हाई रिज़ोल्यूशन वाला डिस्प्ले पर काफी साफ़ तस्वीरें दिखती हैं जो हमें अच्छी लगती है पर ज्यादा करके ये भी आपकी ज़रूरत पर निर्भर करता है की आपको एचडी रिज़ोल्यूशन, 4के या फिर कुछ और चाहिये| 14 इंच का डिस्प्ले साइज़ आमतौर पर काम करने के लिए काफी अच्छा माना जाता है|

फीचर :-
तकनीकी विकास के साथ लैपटॉप में बहुत बदलाव आये हैं और इनमे काफी नए नए फीचर मिलने लगे हैं| आपके पास कई विकल्प होते हैं जैसे टचस्क्रीन, फ़ास्ट चार्जिंग, अल्ट्रा स्लिम, बैकलिट् कीबोर्ड, फिंगरप्रिंट सेंसर और कई और फीचर जिनमे से आप अपनी मर्ज़ी के मुताबिक चुन सकते हैं| पर हाँ पैसे इन्वेस्ट करने से पहले ज़रूर देख लें की इन फीचर्स की आपको वाकई ज़रूरत है, सिर्फ मज़े के लिए नहीं|

30,000 रुपए के अन्दर सर्वोत्तम लैपटॉप ।

एचपी 14क्यू कोर आई3 ।

30,000 रूपए के अन्दर आने वाले लैपटॉप में एचपी 14क्यू कोर आई3 हमारा पहला विकल्प है :- ये सातवें जनरेशन का लैपटॉप है और ये बहुत ही पतला और हल्का होता है जिससे इसे कहीं भी ले जाना काफी आसान होता है| इसमें 14 इंच का एचडी रिज़ोल्यूशन वाला स्क्रीन है और 4 जीबी का डीडीआर रैम लगा है और इसमें पुरे 1 टीबी की एचडीडी स्टोरेज होती है|

चाहें आपको गेम्स में इंटरेस्ट हो या फिर डिजाइनिंग का काम हो ये लैपटॉप आपको निराश नहीं करेगा :- इसमें लगा कोर आइ3 प्रोसेसर मल्टी टास्किंग के लिए बिलकुल उपयुक्त है और इसका जेट ब्लैक रंग इसे दिखने में भी आकर्षक बनाता है| फ्लिप्कार्ट पर आप इस लैपटॉप को 25,990 रूपए में खरीद सकते हैं|

एसर एस्पायर 3 (A315-41) ।

Source www.amazon.in

एसर के लैपटॉप में रायज़न 5 प्रोसेसर का इस्तेमाल होता है और इसीलिए आजकल ये काफी लोकप्रिय हो रहा है :- एसर एस्पायर 3 भी कुछ ज्यादा अलग नहीं क्यूंकि इसमें भी इसी प्रोसेसर का इस्तेमाल होता है जो काफी तेज़ होता है| इसके साथ इस लैपटॉप में विंडोज़ 10 होम पहले से इनस्टॉल रहता है और इसका स्क्रीन 15.6 इंच का है| इसकी अन्य खूबियों में शामिल है इसमें दिया गया 4GB रैम और 1TB की एचडीडी स्टोरेज और किसी भी एसर लैपटॉप की तरह इसमें भी एएमडी ग्राफ़िक्स का इस्तेमाल होता है|

ये लैपटॉप कुछ बड़ा और भारी होता है और इसकी बैटरी क्षमता 6.5 घंटे की होती है :- हम इस लैपटॉप की सलाह देते हैं इसकी कार्य कुशलता और क्षमता की वजह से जो की बड़े कामों के लिए ज़रूरी होती है| अमेज़न.इन पर ये लैपटॉप 29,990 रूपए में उपलब्ध है|

डेल वोस्ट्रो 15 3568 कोर i3 ।

डेल वोस्ट्रो का लैपटॉप इस कीमत में आने वाले लैपटॉप से कुछ बड़ा होता है :- इसका स्क्रीन 15.6 इंच का है और इसमें सातवीं पीढ़ी का कोर i3 प्रोसेसर लगा है| लैपटॉप में विंडोज़ 10 इनस्टॉल होता है पर वज़न में ये लैपटॉप कुछ भारी ज़रूर है| इसलिए ऐसे व्यक्ति जो की सफ़र वगैरा में ज्यादा समय बिताते हों उनके लिए इसे इस्तेमाल करना कुछ मुश्किल हो सकता है| अपने 4 GB रैम और 1 TB एचडीडी स्टोरेज के साथ ये लैपटॉप काफी तेज़ काम करता है|

इसके बॉक्स में लैपटॉप के साथ आपको मिलता है :- पॉवर अडैप्टर, यूज़र गाइड और वारंटी कार्ड| इसमें 3 युएसबी पोर्ट दिए गये हैं और ये 1 साल की वारंटी के साथ आता है| आप इसे टाटाक्लिक.कॉम पर 28,991 रूपए में खरीद सकते हैं|

एसुस X507UA कोर i3 ।

Source www.amazon.in

30,000 रूपए कीमत के दायरे में आने वाले लैपटॉप में अगला है ये एसुस X507UA :- जिसमे इंटेल का सातवीं पीढ़ी का कोर i3 प्रोसेसर लगा है| इसका स्क्रीन 15.6 इंच का और एचडी रेसोल्यूशन वाला है| इसकी स्टोरेज क्षमता बाकि लैपटॉप के जैसी 1 TB एचडीडी है और रैम भी बाकियों की तरह 4 GB है| लेकिन फर्क जिस बात का है वो ये की इसमें एसुस कंपनी के अन्य उत्पादों की भांति कुछ फीचर हैं ।

ये बहुत पतला और वज़न में काफी हल्का भी है इसलिए इसे कहीं भी ले जाना काफी आसान रहता है :- एक खासियत जो की इस लैपटॉप में है वो है एसुस आइस कूल तकनीक जिसकी मदद से लैपटॉप के ऊपरी कवर यानी की पाम रेस्ट का तापमान 36 डिग्री सेल्सिअस बना रहता है| आप इसे अमेज़न.इन पर 28,460 रूपए में खरीद सकते हैं|

40,000 रूपए के अन्दर सबसे बेहतर लैपटॉप ।

एसर एस्पायर 5 ।

Source www.amazon.in

इस श्रेणी में एसर एस्पायर 5 एक बेहतरीन लैपटॉप है :- इसमें 15.6 इंच का बड़ा और बहुत उम्दा ग्राफ़िक्स वाला स्क्रीन लगा है| ये लैपटॉप कोर i3 प्रोसेसर पर काम करता है और इसमें 4 GB रैम और 1 TB हार्ड ड्राइव लगी है| ये स्टील ग्रे रंग में आता है जो बहुत आकर्षक लगता है|

इंटेल का प्रोसेसर होने की वजह से ये बिना हैंग हुए काफी तेज़ काम करता है :- इसमें लिनक्स का ऑपरेटिंग सिस्टम होता है जो इसे बाकी लैपटॉप से अलग बनाता है| इसकी बैटरी क्षमता 7 घंटे की है और इसमें 3 युएसबी पोर्ट दिए गए हैं| आप इस अमेज़न.इन पर 35,540 रूपए में खरीद सकते हैं|

लेनोवो आईडियापैड S340 ।

Source www.amazon.in

इस श्रेणी में अगला है लेनोवो आईडियापैड S340 :- इसमें आठवीं पीढ़ी का कोर i3 प्रोसेसर लगा है| इसका स्क्रीन 14 इंच का है जो तुलनात्मक रूप से कम है| वैसे ये लैपटॉप काफी पतला और वज़न में हल्का है तो इसे कहीं भी ले जाना आसान रहता है| इसकी बैटरी की क्षमता 8 घंटे की है और इसकी स्क्रीन एंटी ग्लेयर तकनीक वाली होती है|

इसमें आपको युएसबी 2.0 के 2 पोर्ट युएसबी 3.0 का एक पोर्ट, 1 HDMI 2.0 का पोर्ट और एक 4 इन 1 कार्ड रीडर मिलता है :- इस लैपटॉप में एक बड़ी कमी ये है की इसकी स्टोरेज क्षमता मात्र 256GB है जो काफी कम है| अमेज़न.इन पर ये लैपटॉप 36,990 रूपए उपलब्ध है|

एचपी 15 क्यू i5 7th Gen ।

अगर आप एच पी के और लैपटॉप के बारे में जानना चाहते हैं तो हम आपके लिए एक और लैपटॉप लाये हैं :- ये एचपी 15क्यू लैपटॉप कोर i5 प्रोसेसर पर काम करता है| बेहतर प्रोसेसर के कारण इसकी कार्य क्षमता बेहतरीन हो जाती है जो इसे ख़रीदे जाने का मुख्य कारण भी बनती है| ये चमकीले काले रंग में आता है और इसमें विंडोज 10 होम पहले से इनस्टॉल रहता है| ये काफी हल्का होता है और इसका स्क्रीन 15.6 इंच का होता है|

जहाँ अन्य लैपटॉप में 4 GB रैम मिलती है वहीँ इस लैपटॉप में 8 GB रैम होती है और 1 TB एचडीडी स्टोरेज होती है :- अगर कोई काफी आधुनिक ग्राफ़िक्स वाले गेम्स का शौक़ीन हो तो उसे ये लैपटॉप लेना चाहिए बस एक बात ये की इस कीमत में इसमें टचस्क्रीन नहीं मिलता| आप इसे टाटाक्लिक.कॉम पर 39,588 रूपए में खरीद सकते हैं|

एसुस विवोबुक रायज़न 5 ।

एसुस का एक और लैपटॉप पर इस बार 40,000 रूपए कीमत की श्रेणी में हैं :- एक खूबी जो इसे बाकी लैपटॉप से अलग और बेहतर बनाती है वो है इसका रायज़न 5 क्वाड कोर प्रोसेसर| एसुस के अन्य लैपटॉप की तरह ये भी काफी हल्का होता है| इसके अलावा कुछ और फीचर भी मिलते जुलते हैं जैसे 1 TB एचडीडी स्टोरेज और 15.6 इंच का स्क्रीन लेकिन इसमें रैम 8 GB मिल जाती है|

अपने हलके वज़न के कारण इसे कहीं भी ले जाना आसान होता है :- इसलिए इसे मनोरंजन या फिर व्यावसायिक कार्य के लिए उपयुक्त माना जाता है| इसका बैटरी बैक अप 6 घंटे का है और इसके स्क्रीन में फुल एच डी ग्राफ़िक्स का अनुभव आप ले सकते हैं| फ्लिपकार्ट.कॉम पर 36,499 रूपए में आप इसे खरीद सकते हैं|

50,000 रूपए के अन्दर मिलने वाले बेहतरीन लैपटॉप ।

लेनोवो आईडिया पैड 330 i5 ।

Source www.amazon.in

इस सूचि में पहले भी हम लेनोवो के आईडिया पैड के बारे में बता चुके हैं लेकिन ये वर्ज़न और ज्यादा आधुनिक है :- इसमें खूबियाँ भी अधिक हैं| इस लैपटॉप में आपको आठवीं पीढ़ी का कोर i5 प्रोसेसर मिलता है और इसका स्क्रीन भी पिछले वाले से बड़ा यानी की 15.6 इंच का है| इसके अन्दर 4 GB रैम और 1 TB स्टोरेज है और बहुत उम्दा एएमडी रेडियन ग्राफ़िक्स मिलते हैं|

प्लैटिनम ग्रे रंग में आने वाला ये लैपटॉप सफ़र के लिए तो उपयुक्त नहीं हैं :- एक कमी जो इसमें है वो है इसकी बैटरी क्षमता जो सिर्फ 5.5 घंटे ही है परन्तु इसकी कार्य क्षमता वाकई में बेहतरीन है| इसमें आपको 1 साल की वारंटी भी मिलती है| इसे आप अमेज़न.इन पर 46,999 रूपए में खरीद सकते हैं|

एचपी पवेलियन X360 i3 ।

एच पी के लैपटॉप भारत में मिलने वाले लैपटॉप में सर्वोत्तम 10 में तो गिने ही जाते हैं :- जिसकी वजह है इनकी आधुनिक तकनीक और इनकी काम करने की रफ़्तार| ऐसा ही लैपटॉप है एचपी पवेलियन X360 i3| ये लैपटॉप आठवीं पीढ़ी के i 3 प्रोसेसर पर काम करता है और इसमें विंडोज़ 10 होम पहले से इनस्टॉल रहता है| ये नेचुरल सिल्वर रंग में आता है और इसके भीतर 4 GB रैम और 256 GB एसएसडी स्टोरेज मिलती है|स्टोरेज हालाँकि बहुत आकर्षक नहीं है ।

इसकी एक विशेष खूबी ये है की इसके स्क्रीन को 360 डिग्री तक घुमाया जा सकता है :- यानी की बिलकुल पीछे की तरफ भी फोल्ड कर सकते हैं| और इसे लोग ज्यादा पसंद इसलिए भी कर रहे हैं क्यूंकि इसमें टचस्क्रीन और इन्किंग पेन भी दिया जाता है| अगर कोई व्यक्ति कला से जुड़ा हो तो हम उसे ये लैपटॉप खरीदने की सलाह देते हैं और इसे आप टाटाक्लिक.कॉम पर 44,487 रूपए में खरीद सकते हैं|

एसर नाईट्रो 5 रायज़न 5 क्वाड कोर ।

ये एक और लैपटॉप है जो इंटेल के बजाय रायज़न 5 प्रोसेसर पर काम करता है :- एसर का ये लैपटॉप 15.6 इंच के स्क्रीन के साथ आता है पर ये कुछ ज्यादा बड़ा और भारी होता है| अन्य खूबियों में आप इसमें 8 GB रैम 1 TB स्टोरेज और विंडोज़ 10 होम पाएंगे| ये लैपटॉप खासकर गेम्स के शौक़ीन लोगों के लिए बना है क्यूंकि इसका प्रोसेसर बहुत तेज़ काम करता है|

मल्टी टास्किंग के दौरान भी इसमें हैंग होने या गर्म होने की परेशानी नहीं आती :- हालांकि इन खूबियों के चलते इसमें पॉवर का उपयोग ज्यादा होता है और इसीलिए इसकी बैटरी क्षमता 5 घंटे से ज्यादा नहीं होती जिसे एक खामी समझा जा सकता है| फ्लिपकार्ट.कॉम पर एसर का ये लैपटॉप 46,990 रूपए में उपलब्ध है|

डेल इन्सपायरोन 5575 रायज़न 5 ।

Source www.amazon.in

इस सूचि में आखिरी लैपटॉप है डेल इन्सपायरोन 5575 :- जैसा की आप जानते ही होंगे की डेल के लैपटॉप कुछ बड़े और भरी तो होते हैं पर ज्यादा टिकाऊ रहते हैं और कई वर्षो तक बखूबी काम करते हैं| इस लैपटॉप में 15.6 इंच का स्क्रीन है जिसमे एएमडी एएमयु ग्राफ़िक्स का इस्तेमाल किया गया है| बाकी लैपटॉप से अलग ये एएमडी के रायज़न 5 2500यु प्रोसेसर पर काम करता है और इसमें 8 GB रैम और 1 TB एचडीडी स्टोरेज मिलती है| इसमें विंडोज़ 10 होम पहले से इनस्टॉल रहता है|

कुछ लोगों का तो ये भी कहना है की उन्हें रायज़न प्रोसेसर इंटेल से ज्यादा पसंद आता है :- क्यूंकि इसके साथ मल्टी टास्किंग का काम बड़ी आसानी से होता है| कुछ हलके गेम्स के लिए तो ठीक लेकिन बहुत ज्यादा घनी ग्राफ़िक्स वाले गेम्स के लिए ये उतना ठीक नहीं है| आप इसे अमेज़न.इन पर 40,990 रूपए में खरीद सकते हैं|

कुछ मिनी लैपटॉप पर भी गौर करिये ।

छोटे लैपटॉप जिन्हें कई बार नोटबुक भी कहा जाता है निश्चित रूप से एक रेगुलर साइज़ के लैपटॉप में सबसे उत्तम होते हैं :- इनमे ना सिर्फ एक रेगुलर लैपटॉप की सारी खूबियाँ होती हैं बल्कि ये काफी हलके होते हैं और इन्हें कहीं भी ले जाना काफी आसान रहता है| इसीलिए ये लैपटॉप बहुत ज्यादा पसंद भी किये जाते हैं| नीचे दी गयी सूचि में से आप अपने लिए कोई भी बेहतर विकल्प चुन सकते हैं|

आई बॉल कॉम्पबुक पेंटियम क्वाड कोर ।

आई बॉल छोटे लैपटॉप की श्रेणी में सबसे उचित कीमत पर मिलने वाला लैपटॉप है :- बेशक तकनीक जगत में काम करने वालों के लिए सर्वोत्तम है| इसका स्क्रीन 14 इंच का है और इसका वज़न महज़ 1.3 kg है| इसमें विंडोज़ 10 पहले से इनस्टॉल है और ये 64 बिट क्वाड कोर प्रोसेसर पर काम करता है| जो लोग रोज़मर्रा काम के लिए कम वज़न का लैपटॉप लेना चाहते हैं उनके लिए ये लैपटॉप सबसे बेहतर है| फ्लिपकार्ट.कॉम पर ये लैपटॉप 11,990 रूपए में उपलब्ध है|

सैमसंग ए टिव बुक 9 ।

आकार में छोटा होने के बावजूद ये लैपटॉप अन्य लैपटॉप से काफी महंगा है :- इसका स्क्रीन 12.2 इंच का है और इसमें 128 GB स्टोरेज दिया गया है| इसमें विंडोज़ 8 OS होता है और इसकी बैटरी क्षमता 10 घंटे की होती है| युबय .सीओ.इन पर आप इसे 67,101 रूपए में खरीद सकते हैं|

एसर स्पिन SP111 ।

Source www.amazon.in

मिनी लैपटॉप की श्रेणी में एसर स्पिन SP 111 अगला लैपटॉप है :- जो 11.6 इंच के स्क्रीन के साथ आता है और इसमें विंडोज़ 10 पहले से इनस्टॉल होता है| ये काफी छोटा और वज़न में काफी हल्का होता है लेकिन इसकी कार्य क्षमता काफी बेहतर होती है और ये बहुत तेज़ काम करता है|

बेहतरीन ग्राफ़िक्स और अधिक स्टोरेज के साथ ये एक बार पूरा चार्ज होने पर 10 घंटे तक काम कर सकता है :- अमेज़न.इन पर ये लैपटॉप 28,899 रूपए में उपलब्ध है|

लावा हीलियम 12 ।

Source www.amazon.in

मिनी लैपटॉप श्रेणी में सबसे बेहतर कीमत की बात करें तो लावा हीलियम 12 बहुत आकर्षक विकल्प है :- इसमें 32 GB स्टोरेज है और विंडोज़ 10 पहले से इनस्टॉल है| इसका स्क्रीन 12.5 इंच का है जो की एच डी ग्राफ़िक्स के साथ आता है| इसकी बनावट भी काफी आकर्षक होती है और आप इसे अमेज़न.इन पर मात्र 10,699 रूपए में खरीद सकते हैं|

Related articles
From our editorial team

लैपटॉप के लिए सही बैग का चयन करे

क्यूंकि लैपटॉप को आप कही भी ले सकते है तो इसके लिए बैग चुनते हुवे आपको थोड़ा सोचने की आवश्कता होगी। हैंडल और अच्छी पैडिंग वाला बैग चुनें। यह तय करें कि किस प्रकार का बैग आपकी जीवनशैली के अनुकूल है, चाहे वह बैकपैक, टोटे या मेसेंजर बैग हो। दो से अधिक पॉकेट वाले बैग की तलाश करें जो आपके लैपटॉप को आपके अन्य सामानों से अलग रखेगी ताकि इसे खरोंच से सुरक्षित रखा जा सके और बैग की बहुमुखी प्रतिभा को सुनिश्चित किया जा सके। जाँच लें कि ज़िप काम करती है, और सिलाई मजबूत है ताकि आप दिन-प्रतिदिन आपके साथ घूमने का आनंद ले सकते हैं।