क्या आप कॉर्पोरेट उपहार विचारों की तलाश में है जो आपके ग्राहक पसंद करें? हमारे 10 कॉर्पोरेट उपहार जो आपके ग्राहकों और भागीदारों को प्यार और सराहना महसूस करवाएं|

क्या आप कॉर्पोरेट उपहार विचारों की तलाश में है जो आपके ग्राहक पसंद करें? हमारे 10 कॉर्पोरेट उपहार जो आपके ग्राहकों और भागीदारों को प्यार और सराहना महसूस करवाएं|

उपभोक्ताओं के पास पहले से अधिक विकल्प हैं जब वे उन उत्पादों और सेवाओं की बात करते हैं जो वे खरीदते हैं। और जब वे आपके साथ अनुबंध पर हस्ताक्षर करते हैं तो वह विकल्प समाप्त नहीं होता है। ग्राहक प्रतिधारण स्थायी कंपनी के विकास के लिए महत्वपूर्ण है।निश्चित नहीं हे कि कहां से उपहार की शुरुआत की जाये? ये सर्वोत्तम अभ्यास आपको हर बार सही उपहार चुनने में मदद करेंगे

Related articles

कॉर्पोरेट के तौफ़े का चयन आप कैसे कर सकते है|

आप स्मृति चिन्ह या कुछ यादगार स्मारकी तौफे का चयन कर सकते है|

कॉर्पोरेट कार्यक्रमों के लिए तौफे का चयन करना बहत ही मुश्किल काम है | इसलिए तौफ़े खरीदते समय कुछ बातों का ध्यान रखना पढ़ता है| उन बातों मे सबसे पहले आता है आप कोनसे कार्य क्रम के लिए तौफा का चयन कर रहे है| प्रेसेंटेसन सेरिमनि से लेकर अवार्ड फंकशन तक हर किसी कार्यक्रम के लिए एक निर्धिष्ट तौफा होता है| अगर सरल रूप से कहा जाए तो कॉर्पोरेट के क्षेत्र मे तौफा का आदान प्रदान एक औपचारिकता ही है परंतु इसका मतलब यह नहीं है की इसमे आपको अपना एफर्ट नहीं देना है| इसमे भी आपको समय लगेगा क्यूंकी आप अपने कंपनी की हमेशा भला ही चाहेंगे और इसमे यह तौफ़े काफी मदद करेंगे| तौफा ऐसा हो जो की हमेशा याद मे रहे इसलिए हमने आपके लिए स्मृति चिन्ह और कुछ अद्भूत स्मारकी चिन्ह वाले तौफ़ों का चयन किया है| इस मे आपको छोटे फिगुरीनेस , प्लाक्स, सजीले प्लेट आदि का विकल्प मिलेगा| इसके इलावा आप कस्टमाइज़ तौफ़े भी दे सकते है जिसमे वाल प्लेट , प्लाक्स, पेन्स, बॉक्स आदि शामील है | इन तौफ़ों को आप प्रिंटलैंड , विस्टाप्रिंट जैसे वैबसाइट के माध्यम से मँगवा सकती है | यह वैबसाइट काफी बड़े बड़े ऑर्डर लेने मे सक्षम है और आप इन वेबसाइटों से स्टेसनारी का समान , जैकेट और टी-शर्ट जैसे बहत सारे तौफ़े का ऑर्डर कर सकते है|

आप एक निर्धारित ब्रेण्ड का तौफा चुने|

कॉर्पोरेट जगत मे एक ब्रेण्ड की परिचय का स्थापना करना सबसे महत्वपूर्ण बात है|ब्रेण्ड की माध्यम से आप दुनिया के साथ आप अच्छे तरीके से संपर्क स्थापित कर सकते हैं, इसके द्वारा आप दूसरों को अपनी कंपनी के और व्यापार के लिए आकर्षित कर सकते हैं| इसलिए आप अपने ब्रेण्ड की उपस्थापना अपने अतिथियों के सामने तौफ़े के ऊपर प्रिंट किए गए ब्रेण्ड लोगो के जरिये करना ना भूलें| ब्रेण्ड की परिचय की स्थापना आप बहत सारे उपायों से कर सकते हैं| उन उपायों मे से कुछ हमने यहाँ आपको बता रहें हैं| आप अपने ब्रेण्ड की प्रचार के लिए तौफ़ों का बेग का प्रयोग कर सकते है जिसके उपर आपकी ब्रेण्ड का लोगो और अंदर मोनोग्राम्ड पेन ,की-चैन, नोटपेड़, पेनड्राइव आदि रहेगा| इसके इलावा आप अपने अतिथियों को अपने ब्रेण्ड के लोगो प्रिंट किए हुये डिज़ाइनर कपड़े भी दे सकते हैं | इसके आतिरिक्त आप चॉक्लेट बॉक्स भी दे सकते है जिसमे आपको कस्टमाइज़ का विकल्प भी मिलेगा| आज कल के ट्रेंड मे रहनी वाली यह बॉक्स प्रेत्येक चॉक्लेट को आप अपने मन मुताबिक कस्टमाइज़ भी कर सकते है| आप हमेशा ध्यान रखें की आपके कंपनी व ब्रेण्ड की लोगो लोगों को सबसे ज्यादा दिखे और आकर्षक लगे क्यूंकी जो दिखता है वही बिकता है |

हमेशा जेंडर न्यूट्रल तौफ़ों का चयन कीजिये|

कॉर्पोरेट के तौफ़े चयन करते समये व्यबहारिक तौर पर परूष और महिला दोनों के लिए अलग अलग तौफ़े का चयन करना संभव हो नहीं पाता| इसलिए आपको जेंडर न्यूट्रल तौफ़ों का चयन करना चाहिए| जेंडर न्यूट्रल का मतलब ऐसा तौफा जो की दोनों पुरुष और महिलायों को दिया जा सकता है| इस तरह की तौफ़े काफी प्रभावशाली व इसमे आपको कम मेहनत करने की जरूरत पड़ती है| इसमे आप प्लेट,पेन,पेन-ड्राइव,नोटेपेड़,डाइरि,की-रिंग आदि दे सकते हैं| अगर आप जैकेट या टी-शर्ट देने की सोच रहें है तो इस बात का ध्यान रखें की वह यूनि-सेक्स हो और फ्री-साइज़ भी| हमारा मानना यह है की कार्यक्षेत्र मे सबको एक समान अधिकार मिलना चाहिए| इसलिए इस तरह की तौफा हमने आपके लिए चयन किया है जो की समानता को सूचित करता है| कॉर्पोरेट के तौफ़े का ऑर्डर काफी बड़ा होता है इसीलिए यह जेंडर न्यूट्रल तौफा सरल व सुविधाजनक भी है| जब आप बड़े ऑर्डर कर रहें हैं तो आपको छूट भी भारी मात्रा मे मिलेगी|

१० बेहतरीन कॉर्पोरेट तौफ़ों का सूची|

स्टेसनारी विथ कंपनी लोगो|

आज कल हर कोई स्टेसनारी इस्तेमाल करते है और अगर आप किसी बड़ी कंपनी मे काम कर रहें हैं तो आपकी स्टेसनारी काफी उन्नत व पेसेदार लगनी जरूरी हैं| स्टेसनारी के ऊपर कंपनी की लोगो और नाम प्रिंट करके आप इसे तौफ़े के रूप मे लोगों को दे सकते है| आप इसे विस्टाप्रिंट से कस्टमाइज़ कर सकते है| यह वैबसाइट आपको कम दामों पर अच्छी क्वालिटी की कस्टमाइजेसन की सुविधा देगा| इस स्टेसनारी की परिमाप २१३ x ३०० मी.मी है जो की १०० जीएसएम की फूल कलर मेट पेपर मे प्रिंट हो कर आयेगा| यह एसिड प्रूफ भी है| आप इसके विकल्पों के लिए विस्टाप्रिंट के वैबसाइट पर जाइए और अनेक प्रकार के सुविधा का आनंद लीजिये| आप वैबसाइट पर ब्लीड साइज़ और ट्रिम साइज़ देना न भूले| इस अत्यंत मन को भाने वाला तौफ़े का कीमत मात्र ६५० रूपय प्रति १०० पीस को और ३५,००० रुपय प्रति १०,००० पीस के हिसाब से है| वह लोग आपके लोगो को १ रुपय मे भी डिज़ाइन कर सकते है| उनके वैबसाइट पर बहत सारे टेम्पलेट मौजूद है पर आप चाहें तो आपकी खुदकी टेम्पलेट आप अपलोड कर सकते है|

एंब्रोईडेरेड कंपनी लोगो पोलो टी|

अपनी कंपनी के लोगो को टी-शर्ट के ऊपर प्रिंट करके तौफ़े के रूप मे देना ब्रेण्ड को प्रचार करने का सबसे सफल उपाय है| जब आपके अतिथि इस टी-शर्ट को पहन कर जाएंगे तो सोचिए उनको कितने लोग देखेंगे और आपकी ब्रेण्ड का कितना प्रचार होगा| इसलिए पोलो की यह टी-शर्ट ब्रेण्ड की प्रचार के लिए बहत अच्छा है| आप इसे अपने मन के हिसाब से कस्टमाइज़ कराके अपनी नाम और कंपनी की लोगो को प्रिंट कर सकते हैं| यह यूनि-सेक्स टी-शर्ट मीडियम,लार्ज और एक्सट्रा-लार्ज साइज़ मे आता है| इस टी-शर्ट मे आपको एंब्रोईडरी की सुविधा मिलेगी और प्रिंट होने वाली डिज़ाइन ३०० डीपीआइ तक रहेगी जिसमे आपको सिर्फ सॉलिड कलर ही मिलेंगे ( आप इसमे ग्राडिएंट की सुविधा को नहीं ले सकते) | यह टी-शर्ट बहत सारे कलर जैसे व्हाइट,ब्लेक,ग्रे,ऑरेंज रेड,ब्लू,नेभि,लेमन येल्लो , मरुन और ग्रीन कलर मे उपलब्ध है| प्रति शर्ट की कीमत सिर्फ ३९९ रुपय है|

कस्टमाइज़ किया हुआ पेन ड्राइव|

एक ऑफिस मे पेन-ड्राइव का महत्व कौन नहीं जानता! सॉफ्ट कॉपी से लेकर डाटा ट्रान्सफर तक हर किसी क्षेत्र मे यह बहत काम आता है| इसीलिए अगर आप इन्हे कॉर्पोरेट के तौफ़े के रूप मे देना चाहते तो आपको इसे कुछ विशेष रूप देना होगा और इसमे मदद करेगा कस्टमाइजेसन | आप ऐसे कस्टमाइजेसन की सुविधा प्रिंटवेन्यू पर ले सकते है| यहाँ हमने एचपी की ४०मी.मी( चौड़ाई) x १२ मी.मी ( लंबाई) पेन-ड्राइव का चयन किया है| यह दोनों ही विंडो और मेक कंपूटर मे चलेंगे| इसकी कई सारे प्रकार है जिसमे आपको ४ जीबी, ८ जीबी, ३२ जीबी और ६४ जीबी की स्टोरेज की विकल्प मिल जाते है| इसके इलावा वह खास तौर पर १६ जीबी के स्टोरेज की सुविधा वाले पेन-ड्राइव दे रहे है| इन पेन-ड्राइव मे किए जाने वाला कस्टमाइजेसन लेसर एनग्राविंग के जरिये होता है और इसका वजन मात्रा ७ ग्राम है| इन पेन-ड्राइभों की कीमत उनके स्टोरेज विकल्प पर निर्भर करता है| उदाहरण स्वरूप जैसे १६ जीबी पेन-ड्राइव की कीमत सिर्फ ६४९ रुपय है|

कस्टमाइज़ किया गया चॉक्लेट बॉक्स|

दुनिया मे ज़्यादातर लोगों को चॉक्लेट पसंद है| चॉक्लेट का स्वाद हमारे दिमाग को शांत और मन को खुशी देता है| इसीलिए अगर आप अपने कर्मचारियों को खुश करना चाहते है तो आपको इस मुह मे अद्भूत मिठास घुला देने वाला चॉक्लेट को निश्चित रूप से देना पड़ेगा| यह एक कस्टमाइज़ किया हुआ चॉक्लेट का बॉक्स है जिसमे एक संदेश पत्र या ग्रीटिंग कार्ड है| इस बॉक्स मे अपने हिसाब से आप २,४,६,९,१२ या १८ को सजा कर तौफ़े मे दे सकते है परंतु ऑर्डर करते समय आपको यह बताना होगा की आपको कितना चॉक्लेट वाले बॉक्स चाहिए| २ चॉक्लेट से बना एक बॉक्स की कीमत मात्र ३९५ रुपय है| अगर आप एक साथ १० ऐसे बॉक्स ऑर्डर करेंगे तो आपको छूट मिलेगा और सारे बॉक्स ( सारे १० बॉक्स की) की कीमत मात्रा १,९०० रुपय होगा| बिना लोगो का बॉक्स आपको १,४५० रुपय प्रति १० बॉक्स के हिसाब से पड़ेंगे| हर चॉक्लेट बट्टर पेपर से ढका होता है जो की उसे खराब होने से बचाता है और गर्मी मे पिघलने नहीं देता है|

कस्टमाइज़ किया गया पेन|

कॉर्पोरेट तौफ़ों मे पेन भी शामिल हैं| कस्टमाइज़ किया गया पेन आपकी ब्रेण्ड की प्रचार करने मे कोई कसर नहीं छोड़ेगा| आप इस गोल्डेन बाल पेन जिसके निब के पास गुलाब की फूल का आकृति है आप इसे अपने कर्मचारियों को दे सकते है| इसमे लगी गुलाब की फूल की आकृति न बल्कि इसकी सुंदरता को बढ़ाता है परंतु यह काफी उपयोगी भी है| इस पेन की बनावट मेटल से है और इसमे लेजर प्रिंटिंग के जरिये कस्टमाइजेसन किया जाएगा| अगर आप एक पेन को खरीदना चाहते हैं तो आपको ९९ रुपय खर्च करना पड़ेगा परंतु आप अगर ५ से १० पेन लेते हैं तो आपको प्रत्येक पेन के ऊपर ४% के छूट के हिसाब से ( एक पेन की कीमत) ९५ रुपय प्रति पेन पड़ेगा| आप अगर ११ से २० पेन लेंगे तो आपको ९% और २१ से ५० पेन लेंगे तो आपको १०% की छूट मिलेगा| इसके इलावा १४% की सीधी छूट पाने के लिए आपको ५१ या इससे ज्यादा पेनों की ऑर्डर आपको करनी होगी| आप जितना ज्यादा बड़ा ऑर्डर करेंगे आपके लिए उतना ही लाभदायी होगा| आप इन पेन मे बहत प्रकार के कस्टमाइज़ का विकल्प भी पाएंगे| इन पेनों के अंदर आप जेल पेन, स्टाइलस पेन और ओल्ड-फ़ैशनण्ड का विकल्प पाएंगे| इसके इलावा आप पार्कर जैसे लोकप्रिय ब्रेण्ड का भी चयन कर सकते है परंतु इसकी कीमत थोड़ी ज्यादा व आप कोनसी ब्रेण्ड चयन कर रहें हैं उसके ऊपर निर्भर करेगा|

पेरसोनालाइस्ड पावर बैंक|

आज के इस डिजिटल दुनिया मे गजेट की भूमिका बहत की महत्वपूर्ण है| जैसे गाड़ी को चलने के लिए इंधन चाहिए उसी तरह इन गजेटों को चलने के लिए इंधन यानि इलैक्ट्रिक चार्ज की जरूरत पड़ती है| यह इलैक्ट्रिक चार्ज को हम पावर भी कहते है इसीलिए यहाँ पावर बैंक की भूमिका भी काफी महत्वपूर्ण हो जाती है| इन पावर बैंक के माध्यम से आप कहीं भी कार्य बिना किसी बाधा के साथ कर सकते है| हमने आपके लिए लाया है इन पावर बैंक मे सर्बोत्तम पावर बैंक जो की इंटेक्स की तरफ से आता है| यह पावर बैंक ८००० मिली.एम्प का है जिसमे ५ भोल्ट की क्ष्यमता के साथ साथ १ एम्प/ २.१ एम्प यूएसबी, ५ भोल्ट की इनपुट, १.५ एम्प की माइक्रो यूएसबी, ३ यूनिवरसल यूएसबी पोर्ट , डिजिटल एलइडी बैटरि लेवेल डिस्प्ले मिलता है| सफेद रंग का यह पावर बैंक का वजन मात्रा २६० ग्राम है जिसमे आपको पहले से टॉर्च की सुविधा मिलेगी| आप इसको प्रिंटभेन्यू.कॉम से खरीद सकते हैं|

मोनोग्राम्ड लैपटाप बेग|

ऑफिस के कर्मचरियों के लिए लेपटॉप बेग एक बेहतर तौफा बन सकता है| यह बेग और भी उपयोगी बन जाता है जब आपकी लेपटॉप की उपयोगीता ज्यादा बढ़ जाती है| यह बेग सब इस तरीके से बने होते हैं की यह आपके लेपटॉप को बाहरी स्क्रेचस और दवाब से बचाता है| विस्टाप्रिंट आपको बहत सारे कस्टमाइज़ किया गया लेपटॉप बेग की विकल्प दे रहा है| इस वैबसाइट पर आप खुद अपने डिज़ाइन और संदेश को अपलोड कर सकते हैं| इस बेग मे समान रखने के लिए बहत सारे खांचे भी दिये गए है| हार्ड कैनवस से बना यह बेग आप प्रति १,००० रुपय के हिसाब से खरीद सकते हैं|

कॉर्पोरेट गिफ्ट सेट|

अगर आप ऐसे तौफ़े के बारे मे सोच रहें है जो सबको पसंद आए और सबके उपयोग मे आए तो वह है कॉर्पोरेट गिफ्ट सेट| आप ऑनलाइन पर बहत प्रकार के कॉर्पोरेट गिफ्ट सेट का चयन कर सकते हैं| इन सब गिफ्ट सेट मे २ से ४ प्रकार के वस्तु रहते हैं जो की किसी भी कर्मचारी को निश्चित रूप से पसंद आयेगा| आज के इस गिफ्ट सेट मे ३ इन १ वालेट फॉर कैश,कार्ड और विजिटिंग कार्ड, पीयू स्ट्रिप की-चैन और एक मेटल का पेन मिलेगा| रोजाना काम मे आने वाली यह वस्तु किसिको भी आसानी से पसंद आ जाएगा| इस सेट को आप बिज़नसगिफ्ट.इन से २८० रुपय मे खरीद सकते है| |

Source www.amazon.in

अगर आप कस्टमाइज़ किया हुआ गिफ्ट सेट चाहते है तो आप प्रेस्टो से ले सकते है| इस सिल्वर कलर की गिफ्ट सेट मे आपको कार्ड होल्डर, एक पेन , एक की-चैन मिलेगा| इस सेट को आप आमाज़ोन.इन से ६०५ रुपय मे खरीद सकते है

वाल कलेंडर|

नए साल के अबसर पर आप अपने कर्मचरियों को यह कलेंडर का तौफा दे सकते हैं| अगर आप इसे तौफ़े के रूप मे देने का निर्णय ले ही लिया है तो आप इसमे जानवर, पक्षियाँ, खूबसूरत स्मारकों का तस्वीर इसमे आप डाल सकते है| विस्टाप्रिंट ऐसे कलेंडर मे आपको कई सारे विकल्प दे रहा है जिसमे मिनी वाल कलेंडर, क्लैसिक वाल कलेंडर और लार्ज वाल कलेंडर शामिल है| इसके इलावा डेस्क कलेंडर , पोस्टर कलेंडर , कलेंडर नोटबूक, मगनेटिक कलेंडर , पॉकेट कलेंडर और फोलदेड़ कलेंडर भी आते है जिसको आप कस्टमाइज़ भी कर सकते है| डेस्क कलेंडर की कीमत १८० रुपय, वाल और पोस्टर कलेंडर की कीमत २०० रुपय, नोटबूक कलेंडर की कीमत २२५ रुपय, मगनेटिक कलेंडर की कीमत ३०० रुपय , पॉकेट कलेंडर की कीमत १५० रुपय और फोलदेड़ विजिटिंग कार्ड की कीमत ५७५ रुपय से शुरू होता है| आप इन सभी कलेंडरों मे अपनी कंपनी का लोगो , कोई भी कस्टमाइज़ किया हुआ फोटो या संदेश डाल सकती है|

मेटल ट्रॉफी|

किसी भी कॉर्पोरेट से जुड़ी कार्यक्रम मे ट्रॉफी , प्लाक या प्लेट एक उपयुक्त तौफा के रूप मे विकल्प बन सकता है| इसलिए आप ऐसे ही तौफ़े को बिज़नसगिफ्ट से खरीद सकते है| यह एक एसएस विनर कप डेस्क ट्रॉफी है जो की स्टैंड के साथ आता है| यह स्टेनलेस स्टील से बना ट्रॉफी है जो की स्टील के बॉक्स मे आता है|

आप कस्टमाइज़ किया गया प्लाक, मेडल और ट्रॉफी ट्रॉफीकार्ट.इन से ले सकती हैं| आपको यहाँ बहत सारे विकल्प मिल जाएंगे जिसमे मेडल जो की १२० रुपय के कीमत से शुरू होते हैं और फ्रेम्ड सर्टिफिकेट जो की ४१४ रुपय के कीमत से शुरू होता है इसमे शामिल हैं|

कार्यक्रम के हिसाब से कॉर्पोरेट तौफ़े का चयन कीजिये|

कॉर्पोरेट प्रेजेंटेशन एक ऐसा कार्यक्रम है जहां कर्मचारी, अतिथि, और प्रतिनिधियों को तौफा दिया जाता है| इसमे आपको कार्यक्रम के ऊपर नजर रखना पड़ेगा| यह एक धार्मिक कार्यक्रम या एक अवार्ड फंकशन भी हो सकता है| इसके इलावा यह एक डिनर पार्टी या लंच भी हो सकता है जो की आपके अतिथियों के लिए रखा गया हो| इसलिए आप कार्यक्रम को देख कर ही तौफा चुने| उदाहरण के लिए पुजा के अबसर पर आप भारतीय पारंपरिक मिठाई का बॉक्स दे सकते है| अगर यह त्योहार का कार्यक्रम है जैसे मान लीजिये दिवाली की तो आप लैम्प या दिया भी दे सकते है| अगर कार्यक्रम एक अवार्ड फंकशन है तो इसमे आप प्लाक, फ्रेम्ड सर्टिफिकेट दे सकते है| अगर डिनर, लंच या किसी भी वस्तु का लौंचिंग है तो गुड़ी बेग इसके लिए बिलकुल उपयुक्त है जिसमे आपकी कंपनी का लोगो प्रिंट हुआ हो| इस लोगो को देख कर आपके अतिथियों के ऊपर काफी प्रभाव भी पड़ेगा और आपकी कंपनी के ब्रेण्ड की प्रचार मे मदद भी करेगा| इसके इलावा अगर आप अपने ब्रेण्ड को लोगों सामने लाना चाहते हैं तो इसके वारे मे लोगों को बताएं, उदाहरण स्वरूप :- उनको बताएं की आपकी ब्रेण्ड दूसरे ब्रेण्ड से क्यूँ अनोखी व बेहतर है, लोगों को आपकी ब्रेण्ड से क्या फाइदा मिलेगा , आपकी ब्रेण्ड कौन कौनसी सुविधा अपने ग्राहकों को देगी इसके वारे मे आप अपने अतिथियों को बताना न भूलें|

Related articles
From our editorial team

अधिक हास्य दें

अपनी उपहार देने की रणनीति में कुछ हास्य जोड़ें,और अपने बजट के अंदर उपहार दे । इसमें एक मजेदार संदेश शामिल करे जो कार्यालय में सभी को याद दिलाएगा कि वे खुद को बहुत गंभीरता से न लें। एक अच्छा हास्य उपहार भी ग्राहक संबंध बनाने का एक शानदार तरीका हो सकता है। हास्य तनाव को कम कर सकता है, विश्वास का निर्माण कर सकता है और यहां तक कि अधिक रचनात्मक सोच को प्रेरित कर सकता है।।यदि सही तरीके से उपहार चयनित किया जाता है, तो कॉर्पोरेट उपहार आपके व्यवसाय को विकसित करने का एक शानदार अवसर है लेख में बताये गए सभी उपहार सस्ते व् प्रभावी हे।