छोटी लड़कियों को लेहेंगा पहनना बहुत पसंद होता है और अगर आप अपनी छोटी राजकुमारी के लिए एक सुंदर लेहेंगा सेट देख रहे है तो इस सूची को जरूर पढ़े!(2020)

छोटी लड़कियों को लेहेंगा पहनना बहुत पसंद होता है और अगर आप अपनी छोटी राजकुमारी के लिए एक सुंदर लेहेंगा सेट देख रहे है तो इस सूची को जरूर पढ़े!(2020)

Source g3fashion.com

बच्चे बहुत जानकारीपूर्ण और रचनात्मक होते हैं और इसलिए उनके विशेष दिन के लिए सबसे अच्छी पोशाक का चयन करना इतना आसान नहीं होता है। लेहेंगा एक ऐसी चीज है जिसे ज्यादातर लड़कियां पहनना पसंद करती हैं। वे लड़कियों को सुंदर और तेजस्वी दिखने में मदद करते हैं। हम आप के लिए लड़कियों के लिए लेहेंगा की एक सूची ले कर आये है, अपनी पसंद बनाने के लिए उनमें से किसी एक या कई को आज़माएँ। ये जन्मदिन के लिए या पारिवारिक अवसरों के लिए पहना जा सकता है।

Related articles

आपकी नन्ही परी को एक प्यारे से लहंगे

छोटी बच्चियों के लिए वैसे तो बहुत सारी खुबसूरत पोशाकें आती हैं और उन्हें ऐसे वस्त्रों में देखना किसे नहीं अच्छा लगता, लेकिन एक परंपरागत भारतीय लिबास इन नन्ही परियों के ऊपर बहुत फबता है| लहंगा – चोली एक ऐसा ही परिधान है जिसे पहनकर लड़कियां वैसे भी बहुत खुबसूरत लगती हैं और खासकर कोई प्यारी सी बच्ची इस लिबास को पहने तो बात ही कुछ और हो जाती है| अगर आप भी अपनी गुडिया रानी के लिए ऐसा लहंगा लेना चाह रहे हैं तो इस लेख को पूरा देखिये|

बच्चियों के लिए 10 चुनिन्दा लहंगे

विकल्पों की बहुतायत के बीच ऐसा लहंगा पसंद करना वाकई में मुश्किल काम है इसलिए हमने विभिन्न साइट्स पर सर्वेक्षण करके ऐसे 10 डिजाईन चुने हैं जो की आपको अपनी बिटिया के लिए पसंद आ सकते हैं या फिर इन्हें आप किसी और बेटी के लिए तोहफे के रूप में भी दे सकते हैं|

फ्लावर प्रिंट वाले लहंगे

यह लहंगे अपने पैटर्न की वजह से इतने जीवंत और ओजस्वी लगते हैं जैसी की कोई भी बच्ची भी होती ही है| लाल, हरे और पीले रंगों से बनी यह पारंपरिक पोषक एक विवाह समारोह के अलावा किसी भी भारतीय उत्सव के लिए अनुकूल रहती है| फूल और पत्तियों के पैटर्न वाले यह लहंगे बहुत खुबसूरत लगते हैं और अपनी अलग पहचान रखते हैं| इसके साथ सोने के तार वाली लाल रंग की चोली इस पोषक को पूरा करती है, और फिर सूती कपडे के कुछ नए प्रकार में होने के कारण यह काफी आरामदायक भी होती है| इस लहंगे के साथ एक साधारण सा हरे रंग का दुपट्टा लगाने से एक अलग रूप भी देखने को मिल सकता है| अगर आप इसे देखना चाहते हैं तो कृपया दिए जा रहे लिंक पर जा कर देख सकते हैं, फिरस्तकरी.कॉम, और यहीं से आप इसे रूपए 1,199.40 में खरीद सकते हैं| इसका साइज़ 0 महीने से 6 महीने तक की बच्चियों के लिए उपयुक्त है और इसमें कुछ और रंगों के विकल्प भी मौजूद हैं|

घेरदार लहंगे के साथ हाल्टर नैक वाला ब्लाउज

आपको लगता है की छोटी बच्चियां बड़ों की तरह परिष्कृत और सुन्दर पोशाक नहीं पहन सकती तो जनाब एक बार इन उत्तम दर्जे के लहंगो को देख लीजिये, यकीनन आप की सोच बदल जाएगी| नीले रंग के पैटर्न वाले यह घेरदार लहंगे गहरे रंग की पूरी चोली के साथ बेहद शानदार लगते हैं| जालीदार लहंगे के अन्दर पॉली क्रीप का अस्तर इस लहंगे को घेरदार बनता है और किसी भी बच्ची पर बहुत आकर्षक लगता है| हाल्टर नैक वाला ब्लाउज जिसमे पीछे की तरफ हुक के साथ लेस का डिजाईन भी बना हुआ होता है और दोहरे रंग के दुपट्टे के साथ तो यह पूरी पोशाक बहुत ही खुबसूरत लगती है| इस पोशाक के लीये लिंक है मयंत्र.कॉम जहाँ पर आप इसे रूपए 863 के वाजिब दाम पर खरीद सकते हैं|

कॉटन सिल्क लहंगा चोली

Source www.amazon.in

कुछ पारंपरिक रूप वाला शानदार और विश्वसनीय डिजाईन आप देखना चाह रहे हैं तो यह बहुरंगी लहंगा जो की दक्षिण भारतीय सिल्क की स्कर्ट और ब्लाउज के डिजाईन से प्रेरित हुआ है आपको पसंद आ सकता है| यह पोशाक इतनी शानदार है की किसी भी बड़े उत्सव या त्यौहार पर पहने जाने पर अच्छी लगती है| सोने के रंग के चौड़े किनारे वाला लहंगा सुनहरे रंग की चोली के साथ बिलकुल सही लगता है| इसकी चोली में बनी हुई बेहद खुबसूरत बारीक डिजाईन भी एक अलग छाप छोडती है| इसके साथ सोने के रंग का हेयर बैंड और सुनहरी जूतियाँ पहनाकर अपनी बच्ची को पुरे समारोह में अलग से निखरता हुआ देख सकते हैं| इसमें कुछ अलग रंग भी उपलब्ध हैं| प्रीती ड्रेस्सेस की तरफ से इस पोशाक को आप अमेज़न.इन लिंक पर रूपए 859 में खरीद सकते हैं|

सांगानेरी प्रिंट लहंगा

हम ये समझ सकते हैं की हर किसी को बहुत ज्यादा चमक वाली भड़कीली पोशाकें पसंद नहीं आती तो उनके लिए यह साधारण सांगानेरी प्रिंट वाले लहंगे हमने चुने हैं| यह प्रिंट हैण्ड ब्लाक प्रिंट की एक तकनीक है जो की सदियों पुरानी होने के साथ साथ बहुत लोकप्रिय भी है| इस प्रिंट में नीले रंग का लहंगा गहरे लाल रंग की पूरी चोली के साथ बहुत अच्छा लगता है| लहंगे में कमर में इलास्टिक का फीता लगा होने के कारण बच्चों के लिए आराम दायक होता है| चोली पर लगी लाल रंग की लटकन इसे और भी आकर्षक बनाती है| चाहें शादी जैसा बड़ा उत्सव हो या फिर कोई छोटा पारिवारिक समारोह, अपनी बेटी को इस लहंगे चोली में तैयार करके देखें की कैसे वो सबका मन जीत लेती है| लिट्लेमुफत.कॉम इस लिंक पर आप रूपए 1,200 में इस पोशाक को खरीद सकते हैं|

कशीदाकारी वाला लहंगा चोली

Flipkart.com साईट वैसे भी महिलाओं के लिए लहंगा चोली के ढेरों प्रकार उपलब्ध कराने के लिए जानी जाती है और बच्चियों के लिए भी यह साईट कुछ कम विकल्प नहीं देती| फ्लिपकार्ट.कॉम इस लिंक पर आप ढेरों खुबसूरत प्रकार के लहंगे देख सकते हैं और चुन सकते हैं वो भी वाजिब दामों पर| अगर आप ऐसे पारंपरिक परिधान देख रहे हैं जो अपनी संस्कृति की पहचान बताते हों तो लहंगा चोली कभी गलत विकल्प नहीं हो सकता| भिन्न रंगों के साथ कशीदाकारी में किये गए धागों और शीशे का काम बहुत शानदार लगता है और किसी भी ख़ास अवसर के लिए उपयुक्त होता है| इस सेट में आपकी बिटिया बहुद प्यारी और खुबसूरत लगेगी इसमें कोई शक नहीं| aglare पर यह सेट रूपए 1,199 में इल सकता है|

बंधनी लहंगा चोली

पारंपरिक पोशाक से कुछ भिन्न लहंगा चोली का ये एक और प्रकार है| बंधनी प्रिंट तो अपने आप मे पारम्परिक है पर इसका ये प्रकार पूरी तरह नहीं| कॉटन ब्लेंड के कपडे पर बना ये लहंगा काफी आरामदायक और पहनने में हल्का होता है| इसे कमर पर बंधने के लिए डोर के अंत में गुलाबी रंग की लटकन एक तो बहुत अच्छी लगती है दुसरे इससे पहनने में भी आराम रहता है| फुले हुए कन्धों के साथ फ्रिल वाली चोली इस पोशाक को एक अलग और आकर्षक रूप देती है| इससे लहंगा चोली जैसे पारंपरिक लिबास में भी एक नवीनता का अनुभव होता है| हग्स एंड टुगस इस लिंक पर लहंगा चोली और दुपट्टे का सेट रूपए 1,260 में मिल जायेगा| इस साईट पर लहंगा चोली के और भी विकल्प आप देख सकते हैं|

काले रंग का प्रिंटेड लहंगा चोली सेट

कहा जाता है की कम ही ज्यादा है, तो लहंगा चोली का ये सेट इसी बात को प्रमाणित करता है| साधारण और समरूप प्रिंट के इस लहंगे चोली की ख़ास बात है नारंगी रंग के किनारे पर सुनहरी लेस का बॉर्डर जो इसे अनोखा रूप देता है| रेयान के कपडे से बना होने के कारण यह गर्मी के मौसम में होनेवाले किसी उत्सव या समारोह के लिए बहुत अनुकूल होता है और इसे पहनना और धोना काफी आसान होता है| क्यूंकि यह पूरी ड्रेस काले रंग में है इसलिए इसपर किनारे की तरफ नारंगी और सुनहरा रंग बहुत अच्छा लगा है| वैसे अगर आप अपने बच्चों को काले रंग के कपडे नहीं देना चाहते तो इसमें और भी अलग रंग मिल जायेंगे जो की आप सनपडील लिंक पर देख सकते हैं और रूपए 649 में खरीद भी सकते हैं|

सफ़ेद और हरा लहंगा चोली सेट

Source anyaonline.in

कम में ज्यादा चाहने वालों के लिए एक विकल्प और| पारंपरिक लेहंगा चोली से काफी अलग है ये सेट| जैतूनी हरे रंग का लहंगा और साथ में सफ़ेद रंग का फ्लोरल प्रिंट वाला टॉप किसी भी पार्टी के लिए बढ़िया ऑउटफिट है| लहंगा जारजट फैब्रिक का बना होने के कारण काफी हल्का और पहनने में आरामदायक है| कॉटन ब्लेंड की चोली भी कुछ कम आरामदायक नहीं| गर्मी के मौसम में किसी भी पार्टी या छोटे समारोह के लिए ये सेट बिलकुल सही है| इसके साथ सफ़ेद मोती की चेन और सफ़ेद जूतियाँ बहुत शानदार लगेगी| अन्याऑनलाइन.इन लिंक पर रूपए 1,400 में ये उपलब्ध है|

गुलाबी लहंगा चोली

गुलाबी रंग वैसे भी लड़कियों पर काफी अच्छा लगता है उसी तरह गुलाबी रंग का ये लहंगा चोली भी लगेगी| पुराने स्टाइल के लहंगा चोली जिनसे आप परिचित हैं उनसे यह कुछ मिलते जुलते ही हैं लेकिन कुछ भिन्नता भी है| गुलाबी रंग के नेट वाला और चांदी के रंग के छोटे छोटे सितारों से सजाया यह लहंगा किसी भी विवाह या अन्य समारोह के लिए बहुत बढ़िया है, साथ में फुले हुए आस्तीन की फ्लोरल स्टाइल की चोली भी इसके स्टाइल को अलग रूप देती है| कुछ बारीक सजावट जैसे लहंगे के किनारे पर सुनहरे रंग की कलाकारी और चोली पर लाल रंग के फूल से इस ड्रेस का महत्व और बढ़ जाता है| आप इस आकर्षक लहंगा चोली सेट को फॉरएवरकिड्ज़.इन लिंक पर रूपए 1,899 में खरीद सकते हैं|

हरे रंग में हाथ के काम वाला लहंगा चोली

बेबी पिंक रंग का एक साधारण सा लहंगा जिसमे तड़क भड़क वाला कोई भी तत्व न होने के बावजूद ये आकर्षक ज़रूर है| जारजट साटन का बना हुआ ये लहंगा बहुत ही आरामदायक है और इसके साथ मिलने वाली हलके हरे रंग की बहुत खुबसूरत चोली इसे एक परफेक्ट सेट बनाती है| इसकी विशेषता है इस पर की गई हाथ की कशीदाकारी जिससे ये ड्रेस बेहद शानदार बन जाती है और काफी कीमती भी| इसकी कीमत रूपए 2,699 ज़रूर है और इस कीमत के साथ इस सूचि में यह सबसे महँगी ड्रेस भी ज़रूर है लेकिन आप इसे एक बार देख लें तो खुद ही समझ जायेंगे की ये कुछ ज्यादा नहीं है| थ्रेड एंड बटन पर ये मिल सकती है| इसके साथ गुलाबी रंग की जूतियाँ और बालों की सज्जा का सामान शामिल करके अपनी नन्ही बिटिया को एक राजकुमारी का रूप दे सकते हैं|

अपनी बच्ची के लिए लहंगा चुनने से पहले कृपया ध्यान रखें

अपनी बच्ची के लिए ऑनलाइन लहंगा खरीदने से पहले इन ज़रूरी टिप्स का ध्यान रखें

लहंगे की लम्बाई जांच लें

Source www.amazon.in

छोटी बच्चियां काफी गतिशील रहती हैं और हर वक्त इधर उधर घुमती रहती हैं और ज्यादा लम्बा लहंगा या स्कर्ट उनकी इस गतिमानता में अवरोध पैदा कर सकता है| तो आपको इस बात का विशेष ख्याल रखना चाहिए की लहंगे या स्कर्ट की लम्बाई ऐसा कोई अवरोध तो नहीं पैदा परेगी| अगर ऐसा हो तो लहंगे की लम्बाई को संशोधित करा लेने में कोई संकोच न कीजियेगा

मौसम के मुताबिक कपडे का चयन

Source www.vox.com

अवसर कोई भी हो लेकिन कपडा ज़रूर मौसम के मुताबिक चुने क्यूंकि बच्चे अगर सुकून में नहीं होते तो बहुत चिडचिडे हो जाते हैं इसलिए बच्ची के लिए क्या अच्छा रहेगा यह हमेशा ध्यान रखें| गर्मियों में ज़्यादातर हलके फैब्रिक ही चुने| मौसम अगर अच्छा हो तो बेशक आप कुछ और प्रकार के फैब्रिक देख सकते हैं| बच्चियों के लहंगे में इस्तेमाल होने वाले कुछ फैब्रिक: - कॉटन: सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाला कॉटन फैब्रिक गर्मी के मौसा के लिए सबसे अच्छा होता है| पहनने और धोने में भी आसान होता है पर हाँ यह लहंगे को बहुत ज्यादा चमक तो नहीं दे सकता| - रेशम: भारत में पारंपरिक पोशाकें ज़्यादातर रेशम से बनती हैं| ज़्यादातर रंग इस फैब्रिक पर खूब निखरते है और पूरी पोशाक को एक अलग चमक देते हैं| घेरदार लहंगों के लिए रेशम बहुत अच्छा रहता है क्यूंकि यह हल्का होने के साथ साथ अच्छा घेर भी देता है| - जारजट: आजकल ये फैब्रिक काफी लोकप्रिय है| फूलदार पैटर्न के लहंगे के लिए ये बहुत अच्छा फैब्रिक है|

फैशन और स्टाइल पर नज़र रखें

बच्चों के लिए लहंगे के बहुत सारे पैटर्न और स्टाइल मिल सकते हैं| परंपरागत लहंगे भरी होते हैं और उने बहुत घनी कशीदाकारी की गयी होती है जबकि बच्चियों के लिए बनाये गए लहंगे उनके अनुकूल होते है जो की हलके होने के साथ साथ आरामदायक भी होते हैं| हजारों विकल्प जो की ऑनलाइन बाज़ार में देखने को मिल जाते हैं इ से आप कोई भी चुन सकते हैं

लहंगा अपनी कीमत के हिसाब से सही लगे

बड़ों के लिए बनने वाले लहंगे आमतौर पर काफी महंगे होते हैं और बच्चों के लिए भी ये बात कुछ अलग नहीं| पर इसका मतलब ये बिलकुल नहीं की आप कोई भी ऐसा लहंगा खरीद लें जो की आपको अच्छा लगे, आप ज़रूर उसके अन्य पहलुओं पर गौर करें जैसे की वो आरामदायक है की नहीं आपकी बच्ची उसमे उलझन तो नहीं महसूस करेगी, क्यूंकि वो अभी बच्ची है और इस काम में आपकी मदद तो बिलकुल नहीं कर सकती तो यह काम आपको खुद ही करना है|

सहायक उत्पाद के साथ सावधानी

Source www.amazon.in

लहंगा चोली के साथ दुपट्टा तो एक बार ज़रूरी है पर अन्य किसी भी तरह की उलझन भरी ओढ़नी की सलाह नहीं दी जा सकती खासकर छोटी बच्चियों के लिए| साथ में ये भी देख लें की ड्रेस में लगी हुई लटकने और अन्य सजावट की वस्तुएं चुभने वाली तो नहीं हैं| हमेशा ध्यान रखें की सिर्फ शौक और ख़ुशी के चलते आपकी बच्ची का लहंगा और चोली बहुत ज्यादा भरी भरकम न हो जाये

Related articles
From our editorial team

विभिन्न रंगो को विषेशता दे

किशोरों को रंगों के साथ प्रयोग करना बहुत पसंद आता है। अगर आप उन्हें उनके पसंदीदा रंग की एक पोशाक खरीद कर देंगे तो आपको उनसे अधिक प्यार मिलेगा। खूबसूरत लेहेंगा उनकी पसंद के रंग में उन्हें गिफ्ट करें जिन्हे वो मैचिंग एक्सेसरीज के साथ फैमिली फंक्शन और फेस्टिवल्स में पहन सकते है । वह इतनी अलग और स्त्री दिखने में रोमांचित होगी। हालांकि, लेहेंगा का चयन करते समय ज्यादा सीक्विन और कढ़ाई कार्यों वाले लहंगे को न ख़रीदे। यदि लेहेंगा बहुत भारी हुवा, तो यह उसे अवसर के दौरान आनंद लेने से रोक सकता है।