हैदराबाद अपने इतिहास और साहसिक आधुनिकता की वजह से घूमने के लिए एक रमणीय स्थान है: अपने दोस्तों के साथ  हैदराबाद घूमने के लिए इन  पर्यटन स्थलों में से चुने (2020)

हैदराबाद अपने इतिहास और साहसिक आधुनिकता की वजह से घूमने के लिए एक रमणीय स्थान है: अपने दोस्तों के साथ हैदराबाद घूमने के लिए इन पर्यटन स्थलों में से चुने (2020)

Source pick-trip.com

हैदराबाद महलों और किलों का एक शहर है। एक शहर जो विभिन्न निज़ामों के प्रभाव से पनपा; अपने सुनहरे दिनों में हैदराबाद ग्रह पर सबसे भव्य और सबसे उन्नत शहरों में से एक था। हमारे अनुछेद की मदद से शहर के बारे में और अधिक जानें और इसके पास और क्या है आपके लिए हमारे गाइड के माध्यम से जाने।

Related articles

दोस्तों के साथ हैदराबाद की सैर।

हैदराबाद शहर एक बहुत ही खुबसूरत इतिहास, संस्कृति और आधुनिकता के समागम वाला शहर है :- यहाँ हर किसी के लिए कुछ न कुछ अवश्य है| निजामों के बनवाये हुए किलों और आलिशान महलों के साथ यहाँ कई प्रतिष्ठित स्मारक भी मौजूद हैं जैसे की चारमिनार, गोलकोंडा फोर्ट और चोव्महल्ला पैलेस|

खेल से सम्बंधित क्रियाएं जैसे ट्रेकिंग, रैप्पलिंग, कैम्पिंग या गो-कार्टिंग का भी लुत्फ़ आप उठा सकते हैं :- शहर भ्रमण और अन्य क्रियाओं के अलावा हैदराबाद शहर के निहायती लज़ीज़ और ज़ायकेदार व्यंजनों के स्वाद का भी अनुभव अपने आप में एक मिसाल से कम नहीं| खरीददारी के शौक़ीन लोगों के लिए भी यह जगह एक पसंदीदा शहर है क्यूंकि यहाँ की कुछ चीज़ें जैसे मोती, लाक की चुदियाँ, सारी या फिर अन्य फैब्रिक्स तो दुनिया भर मे मशहूर हैं|

अगर आप अपने दोस्तों के साथ छुट्टियाँ बिताने की योजना बना रहे हैं तो हैदराबाद एक बेहतर विकल्प है :- इस शहर में दोस्तों के साथ वक़्त बिताना अपने आप में बहुत ही अच्छा अनुभव साबित हो सकता है| साथ ही यहाँ होने वाली विभिन्न गतिविधियाँ अलग अलग उम्र के लोगों के लिए अनुकूल होती है और लोग अपनी इच्छा और सहूलियत के अनुसार इनका लुत्फ़ उठा सकते हैं| अपने निर्धारित बजट में शहर घूमना हो तो भी यहाँ ऐसे विकल्प मौजूद हैं जो हमारे खर्चों को हमारा सरदर्द नहीं बनने देते| तो दोस्तों अपनी अगली छुट्टियों के लिए हैदराबाद शहर के बारे में ज़रूर सोचें|

हैदराबाद शहर में देखने के लिए मुख्य 8 स्थान।

हमने सर्वेक्षण करके एक ऐसी सूचि बनाई है जिसमे शामिल हर जगह हैदराबाद शहर में ज़रूर ही देखने योग्य है :- इन जगहों में आधुनिकता का अनुभव, विशिष्ठ स्मारक, फुर्सत के हसीन पल बिताने लायक जगह, अन्य घुमने लायक जगह और बेहतरीन व्यंजनों का अनुभव कराने वाली जगह शामिल हैं| जानने के लिए आगे दी गयी सूचि को ध्यान से पढ़िए

#1 रामोजी फिल्म सिटी।

फिल्मों के शौक़ीन लोगों के लिए यह जगह एक महत्त्वपूर्ण स्थान है :- अगर आपको फिल्मो का उतना शौक न भी हो तो भी ये जगह अपने आप में एक बेहतरीन स्थल है जहाँ आप फिल्मों के बारे में कई अविश्वसनीय तथ्यों को जान सकते हैं जो बहुत ही मजेदार अनुभव हो सकता है| पूरी दुनिया में सबसे बड़ी यह फिल्म निर्माण सिटी २००० एकड़ से ज्यादा क्षेत्र में फैली हुई है|

यहाँ पर मौजूद कई ऐसी चीज़ें :- फिल्म स्टूडियो, प्रदर्शन क्षेत्र, पक्षी विहार, खरीददारी करने के लिए खूबसूरत आउटलेट्स, कई देशों के ज़ायकेदार व्यंजन परोसने वाले रेस्टोरेंट्स आपको आनंदित करने के लिए कम से कम काफी तो है ही| एक बहुत ही विशिष्ठ किड्स पार्क बच्चों के लिए बहुत आकर्षक स्पॉट है| इस जगह का भरपूर आनंद उठाने के लिए आपके पास एक पूरा दिन तो होना ही चाहिए|

सुबह 9.00 बजे से शा 5.30 तक आगंतुकों के लिए खुलने वाली इस जगह में प्रवेश के लिए टिकेट का दाम 800 रूपए से लेकर 1,799 रूपए तक है :- जिसमे से आप अपनी इच्छा के अनुसार विकल्प ले सकते हैं| हाल ही में बनी फिल्म बाहुबली का सेट आजकल यहाँ का मुख्य आकर्षण बना हुआ है जिसे देखने के लिए दूर दूर से लोग आ रहे हैं| आप भी इसका एक अलग से टिकट लेकर माहिष्मती राज्य की भव्यता से रूबरू हो सकते हैं पर ये बहुत जल्द ही हटाया जाने वाला है तो जल्दी कीजिये|

#2 लुम्बिनी पार्क।

दिन भर शहर घुमने के बाद :- शाम के वक्त लुम्बिनी पार्क में विहार करना एक बहुत ही सुकून भरा और आनंददायी अनुभव हो सकता है| ये पार्क शहर के बीचों बीच सचिवालय के ठीक सामने बना हुआ है और ये भगवान बुद्ध को समर्पित है| पार्क का नाम उस बाग़ से प्रेरित है जहाँ भगवान बुद्ध का जन्म हुआ था| यहाँ का खुबसूरत भू परिदृश्य और उससे भी ज्यादा ठंडी झील के किनारे सुकून से बैठने का अनुभव अपने आप में अविस्मर्णीय है|

यहाँ के मुख्य आकर्षणों में फ्लोरल क्लॉक, म्यूजिकल फाउंटेन, वाटर कास्केड और जेट्टी सर्विस शामिल हैं :- इस खुबसूरत पार्क के आस पास कुछ और आकर्षण मौजूद हैं जैसे बिरला टेम्पल, एन. टी. आर. गार्डन, और कुछ बहुत ही खुबसूरत कैफ़े और रेस्टोरेंट्स जहाँ आप ज़रूर जाना चाहेंगे, पर समय पे वापस आना न भूलियेगा क्यूंकि पार्क में आयोजित होने वाले एक बहुत ही आकर्षक लेज़र शो को मिस कर देना कोई अच्छा निर्णय नहीं होगा| इस लेज़र शो को देखने के लिए एक अच्छा समूह हमेशा समय पे मौजूद हो ही जाता है|

पार्क में प्रवेश के लिए कोई फीस नहीं है :- यह किसी भी दिन बन्द नहीं किया जाता है, इसका समय सुबह 9.00 बजे से शाम जी हाँ शाम 9.00 बजे तक रहता है| इसका खास लेज़र शो रोजाना शाम 7.15 बजे आयोजित होता है और सप्ताहांत में एक पुनः प्रदर्शन शाम 8.30 पे भी किया जाता है|

#3 इथियोपिया फॉल्स।

यह खुबसूरत वॉटरफॉल अपने आप में एक बहुत ही खुबसूरत परिदृश्य समाहित किये हुए है :- जो की चंद्रवंका नदी पर 70 फीट की ऊँचाई पर स्थित है, यह दरहकीकत तीन छोटी धाराओं के मिलन का स्थल है जिसे बेहद खुबसूरत ढंग से निर्मित और नियोजित किया गया है और यहाँ के रख रखाव और सफाई का अच्छा ख्याल रखा जाता है| इस स्थान के सुकून भरे ठन्डे माहौल में आप अपने दोपहर के भोजन और उसके बाद के कुछ घंटे बहुत ही आनंदमई तरीके से बिता सकते हैं|

यह वॉटरफॉल शहर से कुछ दूर है और इसके आस पास कुछ और भी आकर्षक स्थान हैं :- जैसे की नागार्जुन सागर बाँध| एक बेहतर तरीका यह है की हैदराबाद शहर से एक पुरे दिन के लिए टैक्सी बुक करके इन सभी जगहों का लुत्फ़ एक ही दिन में उठाया जा सकता है जो की कवर करते वक्त हैदराबाद शहर से लगभग 156 किलोमीटर तक आता है|

#4 गोलकोंडा फोर्ट।

हैदराबाद शहर सबसे में ज्यादा महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक स्थल है गोलकोंडा फोर्ट :- यहाँ पर रहकर कई राजवंशों ने राज किया है और यह किला आज भी शहर को एक रक्षक की भांति देखता है यह बात अलग है की अब वो समय नहीं रहा पर फिर भी यहाँ पहुँच कर आप उस बीते वक़्त का अनुभव ज़रूर कर सकते हैं| इस किले में आप गुज़रे हुए वक्त के कई दृश्यों जैसे पुराने शस्त्रागार, मस्जिद, जल रक्षण स्थल, दरबार, शाही निवास, कुछ बाग़ और कुछ विशिष्ठ चीज़ें जैसे अतिविशिष्ट संकेत उपकरण, अद्भुत जल आपूर्ति प्रणाली या फिर दुनिया में प्रसिद्ध फतह रहबर तोप का अवलोकन कर सकते हैं|

शाम के समय एक अद्भुत लाइट एंड साउंड शो का भी आयोजन किया जाता है :- जो इस किले को इतिहास की रौशनी से और आपको भी एक अविस्मर्णीय अनुभूति से सराबोर कर देने की क्षमता रखता है|

यह किला शहर से 11 किलोमीटर दूर है :- और शहर से आसानी से बस या टैक्सी लेकर यहाँ पहुंचा जा सकता है लेकिन अगर आपने सिटी टूर के लिए बुकिंग कर रखी है तो गोलकोंडा फोर्ट का भ्रमण सुनिश्चित कर लीजियेगा| किले में प्रवेश के लिए टिकट दर भारतीय निवासियों के लिए 5 रूपए या 130 रूपए (जिसमे लाइट एंड साउंड शो शामिल है) होता है| वीडियोग्राफी के लिए 25 रूपए अतिरिक्त लिए जाते हैं जो इस ऐतिहासिक स्थल के अनुभव को यादगार बनाये रखने के लिए अधिक नहीं हैं|

#5 वंडरला एम्यूजमेंट पार्क।

यह अम्युज़मेंट पार्क आपके शहर भ्रमण की सूचि में अवश्य शामिल होना चाहिये :- क्यूंकि इस देश में मौजूद सबसे बेहतरीन पार्कों में से एक है और रिवर्स रोलर कोस्टर राइड लाने वाला पहला पार्क है जो की आपको उत्तेजना की पराकाष्ठा तक पहुँचाने के लिए काफी है|

कुल 43 राइड में से 25 ज़मीनी राइड्स हैं और बाकी सारी वाटर बेस्ड हैं :- कुछ खरीददारी के लिए परिसर, कई फ़ूड आउटलेट्स और इसके अलावा कई और मजेदार क्रीड़ायें कुल मिला के यहाँ के अनुभव को बहुत ही आनंददायी बनती हैं|

नेहरु आउटर रिंग रोड पर स्थित इस पार्क तक जाने के लिए आसानी से बस या टैक्सी मिल जाती ह या फिर मात्र 250 रूपए में जाने और आने की बुकिंग भी की जा सकती है :- यहाँ के टिकेट की दर सप्ताह के दिनों में बदलती रहती है तो पहले से जांच लेना ज़रूरी है| वैसे सप्ताहांत के बजाय सप्ताह के बीच के दिनों में जाना उचित होगा क्यूंकि न सिर्फ टिकट दर कम होगी बल्कि भीड़ भी ज्यादा नहीं होगी और यदि आप और आपके दोस्त लोग स्टूडेंट्स हैं तो बेहतर होगा की आप अपना आई.डी. कार्ड साथ में रखे जिससे आपको स्टूडेंट डिस्काउंट भी मिल सकता है|

#6 नेहरु जूलॉजिकल पार्क।

375 एकड़ में फैला हुआ यह एक अद्वित्तीय जूलॉजिकल पार्क है :- जहाँ 1500 से ज्यादा प्रजाति के पशु पक्षियों का वास है| इनके लिए एक बेहतर अभ्यारण्य, अन्वेषण सुविधाएँ, पारिस्थितिक कार्यक्रमों के साथ साथ आगंतुकों के लिए विभिन्न आकर्षण मौजूद हैं| लगभग आधी शताब्दी से यह पार्क लोगों के मन को लुभाता रहा है और यदि आप शहर में हैं तो आपको इसे ज़रूर देखना चाहिए|

यहाँ पर मौजूद आकर्षणों में टॉय ट्रेन, बाइसिकल राइड, नौका विहार और फ़ूड जॉइंट्स मुख्य हैं :- अपने आप में अनोखा तितलियों का पार्क भी इस पार्क की एक बड़ी उपलब्धि है| और इसके भी अलावा यहाँ पर बनाये गए एक बड़े एक्वेरियम जिसमे जल की विभिन्न प्रजातियाँ मौजूद हैं का अवलोकन एक खुबसूरत अनुभव हो सकता है|

हफ्ते में 6 दिन खुलने वाला यह पार्क सोमवार को बन्द रहता है :- बाकी दिन सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक यह खुला रहता है| वैसे समय की पड़ताल कर लेना अच्छा रहता है क्यूंकि कुछ बार सर्दी के मौसम में समय बदल दिया जाता है| पार्क में प्रवेश के लिए टिकट दर है 30 रूपए वयस्कों के लिए और रूपए 15 रूपए बच्चों के लिए| टाइगर और लायन सफारी के लिए टिकट दर क्रमशः 40 रूपए और 20 रूपए है| अन्य आकर्षणों के लिए भी अलग अलग टिकट दर है जो की बहुत वाजिब है|

#7 स्नो वर्ल्ड।

हैदराबाद में स्थित 16,000 स्क्वायर फीट में फैला हुआ स्नो वर्ल्ड वास्तविक स्नो फॉल का अनुभव करने वाला पहला स्नो वर्ल्ड है:- यहाँ का तापमान -5डिग्री सेल्सिअस होता है और यहाँ का पूरा वातावरण एक वास्तविक स्नो वर्ल्ड की परिकल्पना में शामिल पेंगुइन्स, पोलर बियर, स्नोमैन, बर्फ में पाए जाने वाले वनस्पति और चारों तरफ बर्फ पर आधारित है| आप यहाँ पर बर्फ की विभिन्न क्रीड़ायें जैसे की स्लाइड्स, मेर्री-गो-राउंड, स्नो बास्केटबॉल आदि का लुत्फ़ उठा सकते हैं| यहाँ पर स्थित आइस होटल भी एक अच्छा आकर्षण है|

इंदिरा पार्क के पीछे और हुसैन सागर लेक के पास स्थित है :- यह स्नो वर्ल्ड, सप्ताह के सातों दिन सुबह 11 बजे से शाम 9 बजे तक यह खुला रहता है और यहाँ की टिकट दर वयस्कों के लिए 450 रूपए और बच्चों के लिए 250 रूपए है| अगर आप गर्मी के मौसम में हैदराबाद आयें है तो यह स्थान आपको ज़रूर देखना चाहिए|

#8 वनस्पति उद्यान (बोटैनिकल गार्डन)।

शहर से 16 किलोमीटर पर स्थित और 120 एकड़ में फैले हुए इस उद्यान का भ्रमण एक हृदयग्राही अनुभव है :- जहाँ पहुँचते ही आपको एक दूसरी दुनिया में पहुँच जाने का एहसास होता है| 600 से भी ज्यादा प्रजातियों के वनस्पति इस जगह के बेहद खुबसूरत परिदृश्य को परिभाषित करते हैं और इसमें निर्मित विभिन्न जल निकाय इसकी खूबसूरती में चार चाँद लगाते हैं|

पुरे क्षेत्र को 19 सेक्टरों में बांटा गया है :- जिससे अलग अलग विशेषताओं के वनस्पतियों का उचित अवलोकन और देख रेख की जा सके| विभिन्नता में शामिल हैं औषधीय वनस्पति, फलदायक वनस्पति, अन्तः जल वनस्पति, और साज सज्जा में सहायक वनस्पति| यहाँ पर बना हुआ बहुत ही खुबसूरत वाल्किंग ट्रैक और बैठने के लिए उचित व्यवस्था आपको यहां की खूबसूरती का परमसुख पाने के लिए मदद करती हैं|

यहाँ पहुँचने के लिए बस या टैक्सी लेनी पड़ती है :- क्यूंकि यह शहर से कुछ दूर स्थित है और यहाँ की प्रवेश दर मात्र 25 रूपए है|

दोस्तों के साथ उचित खर्च संतुलन के लिए टिप्स।

Source www.scoop.it

दोस्तों के साथ एक लम्बे अवकाश का आनंद लेना बहुत ही ख़ुशी देता है और एक यादगार अनुभव भी साबित होता है :- परन्तु कुछ छोटी छोटी बातें अगर ध्यान में न रखी जाएँ तो ये अनुभव कुछ दुखदाई भी हो सकता है| इसलिये ज़रूरी है की हम इन बातों का ख्याल रखें जैसे की खर्चों का सही हिसाब ऐसा की हर दोस्त के लिए बराबर हो| इसमें मदद के लिए हम कुछ टिप्स यहाँ देना चाह रहे हैं जिनके इस्तेमाल से आप इस व्यवस्था को सही तरीके से निभा पाएंगे और अपनी ट्रिप का लुत्फ़ उठाते वक्त किसी भी परेशानी से दूर रह सकेंगे|

#1 बजट को मिलकर प्लान करें (ध्यान में रखे की कौन कितना खर्च करना चाहता है)।

इस दिशा में पहला कदम यह है :- की साथ में मिल बैठ कर तय करें की कुल खर्चा लगभग कितना आने वाला है और प्रति व्यक्ति कितना पड़ जायेगा| साथ मिलकर तय करना उचित इसलिए होता है की हर किसी की सोच फर्क होती है और खर्चे को लेकर हर कोई अपने इच्छा से ही करना पसंद करता है जैसे की कुछ लोगों को छुट्टियों में ड्रिंक करना भी पसंद होता पर कुछ को नहीं इसलिए साथ बैठकर यह तय करना की पहले ज़रूरी चीज़ों का हिसाब तो हो ही जाये जैसे खाना, रहना और घूमना जो बराबर हिस्से में सबको पड़े इसके बाद अन्य व्यक्तिगत पसंद के खर्चे जैसे खरीददारी, ड्रिंक्स वगैरा या फिर अन्य उपभोग की इच्छाओं के लिए हर कोई अपना अपना खर्च व्यवस्थित रखे|

#2 एक व्यक्ति को खर्च की ज़िम्मेदारी मिले जिसे बाद में बाँट लिया जाय।

सम्मिलित खर्चों के लिए :- किसी एक व्यक्ति को जिम्मेदारी दी जाय जो की सभी ज़रूरी खर्चों को जैसे रहने का, खाने का, घुमने का और यहाँ तक की छोटे छोटे खर्च जैसे प्रवेश टिकट या फिर वाहनों का खर्चा पूरा करे और उसे नोट करता रहे जिसे बाद में टोटल करके सबके हिस्से में बांटा जा सके

#3 रोजाना खाने, पीने के लिए मूल्य निर्धारित कर ले।

हम बहुत हिसाब से चलने के बाद भी कई बार इस तरह के अवकाश में खर्चों को रोक नहीं पाते :- वो बजट से ऊपर चला जाता है इसका मुख्य कारण होता है रोजाना खाने पीने के लिए बेतरतीब खर्च जो करते वक्त तो उतना ज्यादा नहीं लगता है पर अंत में जोड़ने पर उसकी अधिकता हमें बेवजह मायूस कर देती है| इसलिए पहले से ही निश्चित खर्च हमें इस परेशानी से बचा सकता है|

Related articles
From our editorial team

पोशाक

हैदराबाद में मंदिर और मस्जिद आपको हैरान कर देगी । भारत में, यह अपमानजनक माना जाता है यदि आप किसी भी पूजा स्थल में प्रवेश करने से पहले उचित पोशाक नहीं पहनते हैं। इसलिए, अपने आप को हैदराबाद की संस्कृति और धर्म में विसर्जित करें और जिस धार्मिक स्थान पर आप जा रहे हैं, उसके मानदंडों के अनुसार पोशाक पहने, हर धर्म का सम्मान करना ही मानवता है।