Related articles

हैदराबाद छोड़ते वक्त क्या आप कशमकश में पड़े हो कि यहाँ से क्या खरीदकर ले जायें? यह पूरा शॉपिंग का गाइड है

हैदराबाद,जो सुल्तान और निजाम की सल्तनत की समृद्ध विरासत और लजीज खाना ही नहीं है| खरीदारी में माहिर लोग जो सस्ती फिर भीअति सुन्दर मिठाइयों पर टूट पड़ते हैं,उनके लिए यह स्वर्ग है| इसलिए अगर आप हैदराबाद में हो और सोच रहे हो क्या खरीदना है तो इसे पढ़ते जाइये| हमने कुछ रोमांचकारी विवरण लाये हैं|

हैदराबाद - सत्य, इतिहास और स्थान

हैदराबाद यह दक्षिण भारत के तेलंगणा राज्य की राजधानी है| ऐतिहासिक शहर होने के नाते इसके कई पुराने स्मारक, मस्जिद,मंदिर और बाजार लक्षणीय है| ये मुसी नदी के किनारे बसा हुआ है और यही हुसेन सागर तालाब भी है| हैदराबाद शहर हैदराबाद जिलेसे भी जाना जाता है| अब सबसे जादा तंत्रज्ञान के अग्रणी शहरों में से एक है| इसका पूरा क्षेत्र लगभग 217 की.मी. है और एरिया के मुताबिक सबसे छोटा शहर मगर राज्य के शहरों में से सबसे जादा आबादी का शहर है|

हैदराबाद का मूल अर्थ है लायन सिटी (शेर शहर) यह नाम इसलिए दिया गया क्योंकी एक जेता थे कालिफ अली इ-बन अबी तालिब बनाम हैदर| उनके सन्मान में यह नाम दिया गया| हैदर लड़ाई में शेर जैसा लड़ता था| हैदराबाद सं 1978 में अस्तित्वमें आया है| इसे 'नवाबों का शहर' नामसे भी जाना जाता है,जो एक समय में विशाल रियासत थी उसके राजाओं की राजधानी थी| सिकंदराबाद और हैदराबाद जो कभी जुड़वाँ शहर थे 'ट्विन सिटी',अब दोनों को मिलकर एक बड़ा मेट्रोपोलिस शहर बना दिया है| हैदराबाद की 'मोतियों का शहर ' ऐसे भी पहचान है| उन्नीसवी सादी में हैदराबाद दुर्लभ रत्नों और हीरों का जागतिक व्यापार का केंद्र बनकर फल और फुला| बीसवी सादी से इस शहर ने औदयोगिकरण के विविध स्तर देखे और इसने भी अनुसन्धान के क्षेत्र में,उत्पादनों के क्षेत्र और शिक्षा के विकास में अपना स्थान बनाया|

हैदराबाद- एक परिपूर्ण खरीदारी का केंद्र

Source www.reddit.com

ऐतिहासिक और प्राचीन स्मारकों स्थान -जो पर्यटकों को आकर्षित करते हैं मगर हैदराबाद देखने आने की एक और वजह है जो पर्यटकों में लोकप्रिय है| पिछले वर्षों से यह शहर सबसे जादा मशहूर व्यापार का केंद्र बन गया है| वस्तुत: आज भी हैदराबाद के ऐतिहासिक और पारंपरिक बाजार व्यापार के लिए खुले हैं| हैदरबाद में विशेष रूप से इसके अपूर्व ज्वेलरी,मोटी, नक्काशी किये हुए वस्त्र और लजीज खानपान के रस्ते की मंडी की खरीदारी के लिए मशहूर है| इसलिए अगर आप हैदराबाद में हो तो थोडा समय खरीदारी के लिए निकालें| क्योंकि वहां इतना सारा है जो अगर नहीं लिया तो पछताओगे|

हैदराबाद में कहाँ खरीदारी करें?

हैदराबाद में पुराने और नए बिलकुल सही प्रमाण में मिश्रण उपलब्ध है| आप देख सकते हैं कि पुरानी मंडियां और चमकते शॉपींग मॉल पास पास ही सब तरह की खरीदारी के दीवानों की सेवा करने खड़े हैं| हम दावा करते हैं कि,यहाँ खरीदारी करते वक्त आप को निराश होने का कारण ही नहीं रहेगा| यहाँ चयन के लिए बहुत कुछ हैं| सचमुच,हैदराबाद देखना है तो खरीदारी बाकि रास्तों में एक अच्छा रास्ता है|

ब्रांडेड और महँगी चीजों के लिए शॉपींग मॉल

Source www.mouthshut.com

हैदराबाद में खरीदारी करना यह, सचमुच एकसरी के खरीदारों के लिए ख़ुशी की बात है| आप सारे शहर में फैले सुपर मार्किट से अत्याधुनिक गॅजेट या मशहूर अंतरराष्ट्रीय ब्रांड की चीज ले सकते हैं| एक प्रतिष्ठित आयटी से विकसित राज्य होने के नाते और सबसे जादा टेक्नोलोजी स में बुद्धिमत्ता के लोग होने से,हैदराबाद के स्टोअर्स में टेक्नोलोजी के प्रति कुतुहल रखने वालों के लिए बहुत कुछ है| और तो और,यहाँ आप को सारी दुनियाके मशहूर फॅशन से लेकर विश्व के रेस्टोरंट तक इन मॉल में कुछ भी मिलेगा| आपका बजट बड़ा होगा और हैदराबाद में छुट्टियाँ मानाने के बजाय इन शौपिंग पर जाने के लिए बेक़रार है,तो हम सलाह देते हैं कि उहाँ आप कुछ शौपिंग करें|

हैदराबाद सेन्ट्रल: पुन्जगात्ता रोड पर स्थित एक ही छत के निचे सबकुछ जैसे शौपिंग मॉल में आपको जो चाहो वह मिलेगा| यह मॉल 2,50,000 स्क्वेअर फिट क्षेत्र में फैला है और इसमें 4 स्तर हैं| इस शॉपींग मॉल में भारतीय तथा विश्व के सभी ब्रांड की चीजे उपलब्ध है|

शॉपरस स्टॉप: ये मॉल बेगम पेठ में बसा हुआ है| ये भी सबके लिए खासकर युवाओं के लिए एक खरीदारी का स्थान है| आप ब्रांडेड और कीमती महँगी चीज हैदराबाद से ले जाना चाहते हो,तो यहाँ आपको सबसे अच्छी चीजें मिलेगी|

GVK जिव्हिके वन: इन दिनों हैदराबाद में यह शॉपींग मॉलसबसे पसंदीदा मॉल में से एक है| बंजारा हिल्स पर स्थित इस मॉल में 70 ब्रांडेड स्टोअर्स हैं| और वीकेंड में हैदेराबदियों के लिए घुमाने की अच्छी जगह है|

बजट के लिए स्ट्रीट शौपिंग

Source lbb.in

आप सोचते होंगे कि इस धुप में,विशेष कर गर्मियों के दिनों में एअर कंडीशंड मॉल में खरीदारी करना सुविधाजनक होगा| लेकिन आपको रस्तेपर भी जरुर शौपिंग करना चाहिए| सच तो यह है कि, यही जगह है जहाँ खरीदारी करनेका मजा आता है| रस्तेपर खरीदारी करने का पागलपन लोगों में इस हद तक लोकप्रिय है कि, यहाँ भेट देनेवाले दुनिया के सभी पर्यटकों के कार्यक्रम में स्ट्रीट शौपिंग एक अविभाज्य भाग बन गया है| जबतक हैदराबाद के स्ट्रीट शौपिंग की उत्तेजक अनुभव के लिए उत्कृष्ट बाजारों के बारेमें जानकारी देते हैं तबतक आप बने रहिये|

हैदराबाद में शौपिंग की टॉप जगहें

हैदराबाद बहुतसे प्रतिष्ठित उत्पाद और कलाकृतियों के लिए एक शकिसहली स्थान है| इस पुराने ज़माने के शहर की पारंपरिकता की जादू और सुन्दरता को कोई मात नहीं दे सकता| यहाँ उत्कृष्ट 6 जगहों का जिक्र किया है,जहाँ भेट देने के बाद आप सबसे उत्कृष्टयादगार निशानी लेकर वापस जाओगे|

लाड बझार

Source www.holidify.com

ये चूड़ियों का बाजार है यह आप नाम से ही जान सकते हैं| यह हैदराबाद में सबसे पुराने बाजारों में से एक मार्किट या बाजार हैं| कहते हैं कि, ये रास्ता निजाम कुली क़ुतुब शाह की शादी के लिए बनाना गया था| यह आश्चर्य की बात है कि, अभीतक इस बाजार ने उत्सव की वही जादू बरक़रार रखी है| जैसे नाम से ही जाहिर होता है कि, लाड बाजार लाख की बनी विशेष चूड़ियों के लिए मशहूर हैं| इन लाख की चूड़ियों पर हीरे और रत्नोंकी खुदाई करके सुशोभित किया जाता है| चूड़ियों के अलावा आप दुपट्टे,मोती और सिल्क साड़ियाँ भी खरीद सकते हैं|

बेगम बाजार

Source www.thehindu.com

हैदराबाद के सारे बाजारों की बेगम, इस बाजार में ग्राहकों के लिए सबकुछ है| पिछले 150 बरसों से यह हैदराबाद का औद्योगिक स्थल रह चूका है| बेगम बाजार में होलसेल या रिटेल सभी दुकानें हैं जो ढेर सारी विविध चीजें,जैसे तंबाकू, घरेलु चीजें, मेवा कपडे, जुटें, गहने इत्र (परफ्यूम) और बहुत कुछ बेचते हैं जिनकी आप कल्पना भी नहीं कर सकते| यहाँ ढूंढने के लिए बहुत कुछ है और इसे पाने के लिए थोड़ी सौदेबाजी भी चलती है| फिर भी बेगम बाजार बिदरी की चीजें या बिदरी से गढ़ी जेव्लारी के लिए मशहूर है| ये चांदी की चीजों पर मेटल की प्राचीन हस्तकला का नमूना है|

स्थान: अफजल गन के पास,
समय: सुबह 10.00 बजे से रात 11.00 बजे तक.(कुछ दुकाने रविवार को बंद रहती हैं| )

नामपल्ली मार्केट

Source mapio.net

ये सबसे उत्कृष्ट स्ट्रीट शौपिंग की जगह है| बहुविध फिर भी अद्वितीय सामग्री जिनकी कीमत आपके बजट में बैठ सकती है| अगर आपको कुछ खास जाती की चीजे चाहिए तो यही जगह है जहाँ आपको होना चाहिए| इस मार्केट में जुटें,बैग्ज,चूड़ियाँ, कपडे, इलेक्ट्रोनिक चीजें, मेवा, और बहुतसी चीजोंका भंडार हैं| अगर आप जनवरी या फरवरी में हैदराबाद में जानेवाले हैं तो यहाँ भरनेवाली 'नुमाइश' प्रदर्शनी को भेंट देना न भूले| इस मशहूर प्रदर्शनी वादा करती है कि, यहाँ कुछ भी मिलेगा वह भी डिस्काउंट में|

स्थान: नामपल्ली
समय: सुबह 10.00 बजेसे रत 11.00 बजे तक

मुअज्जम जाही मार्केट

Source en.wikipedia.org

अगर आप को शौपिंग करते करते ऐतिहासिक विरासत का चश्मदीद गवाह बनना चाहते हो तो यही वह जगह है| सातवे निजाम मीर उस्मान अली खान इनके राज के दरमियान इसकी रचना की गयी| इसकी ग्रेनाइट ढांचा हैदराबाद के समृद्ध विरासत का गर्व से भरा प्रमाण है|

मुअज्जम जाही मार्किट में फल,सब्जियां मटन से लेकर इत्र तक (स्थानीय परफ्यूम) सबकी दुकाने कतार में खडी हैं| और एक विशेष बात, लोकप्रिय कराची बेकरी भी यही है|

स्थान: अबिद्स
समय: सुबह 10.00 बजेसे रात 11.30 तक

कोटि सुल्तान मार्केट

Source www.thehindu.com

ये मार्केट 200 साल पुराना है| पहले रेसीडेंसी मार्केट (ब्रिटिश राज में) ये मार्केट महिलाओं के लिए आधुनिक फैशन वेअर का शोपिंग हब बन चूका है| महिलाओं के लिए एकदम भड़कीला, चका चौंध करनेवाला सलवार कमीज सूट, सिल्क सदियाँ, जुटें, बालों के अक्सेसरीज और बैग्ज वहां के विशेष लक्षणीय हैं| अगर किसी महिलाओं के लिए गिफ्ट ढूंढ रहे हो तो इस मार्केट को भेट देना|

स्थान: कोटी
समय: सुबह 10. 00 बजेसे शाम 6 .00 बजेतक

शिल्परामम

Source commons.wikimedia.org

हैदराबाद के और आजूबाजुके कलाकारों के सांस्कृतिक विरासत को प्रोत्साहन देने हेतु 1992में ये काला और हस्तकला के गाँव का निर्माण हुआ| यहाँ की दुकान इस राज्य के विशुद्ध श्रेष्ठ संस्कृतिका प्रतिनिधित्व करते हुए संजातीय हस्तकला के उत्पाद बेचती हैं| शिल्परामम निश्चित ही जो अपने संजातीय ज्वेलरी, वस्त्र या गहने, अलंकर, और हस्तकला की चीजें चाहते हैं उनको खुश करता है|

स्थान: माधापुर
समय: सुबह 10.30 बजे से शाम 8.00 बजे तक

हैदराबाद से क्या खरीदना है?

अब आपको पता चला होगा स्ट्रीट शौपिंग के लिए कहाँ जाना है| अब देझते हैं हैदराबादमें शौपिंग करते वक्त आपको क्या ढूंढना है|

हैदराबादी मोती

Source www.cntraveller.in

अभी भी हैदराबाद का एक लक्षणीय हिस्सा मोतियों के गहने बनाने की कलमें व्यस्त है| एक ऐसी काला जो ये लोग पीढ़ियों से जानते हैं| इससे,हैदराबाद को एक मोतियों का आला मार्केट बनाया है| इसमें कोई अचरज नहीं कि, इस स्थान की अभी भी लोकप्रियता से 'मोतियों का शहर' कहतें हैं| आपको उच्च गुणवत्ता के मोती अग्रणी ज्वेलरी शॉप से या कोई स्थानीय रिटेलर से पुराने शहर की बाजार में मिल सकते हैं|

पोचमपल्ली साडी

Source www.facebook.com

पोचमपल्लीया इक्कत डिजाईन सूती और सिल्क धागे में ढेर सारे कलर और नमूने में उपलब्ध है| इसकी कीमत मटेरियल और डिजाईन के मुताबिक बदलती है| अगर आप बुनाई पर शक करते हैं तो हम कहते हैं कि आप पोचमपल्ली गाँव,जो शहरसे सिर्फ 45 की.मि. दूर है वहां पधारिये|

लाख की चूड़ियाँ

चमकदार लाख की चूड़ियों की ढेर सारी बिकने वाली विविधता देखने के लिए लाड बाजार को भेट दें| कोई भी स्त्री चूड़ियों पर की हुई चमकीली रत्नों की और कांच काम की नक्काशी देखकर अपना होश खो बैठेगी|

खड़ा दुपट्टा

Source in.pinterest.com

ये एक पारंपरिक वस्त्र है जो शादी ब्याह में या कोई विशेष अवसरपर पहनते हैं| इस लम्बे धागे से बना दुपट्टा भारी नक्काशी से भरा होता है| खड़ा दुपट्टा यह हैदराबादी पोशाक है और ये आपके प्रिय व्यक्ति के लिए एकदम बढ़िया गिफ्ट है|

कलमकारी धागे/वस्त्र

Source www.stylelibrary.com

कलमकारी इस कलमें विशेष पेन जैसे अवजार से या हत्यार से वस्त्र पर हाथ से प्रिटिंग किया जाता है| आजकल फॅशन उद्योग में कलमकारी की हवा चल रही है| आप वस्त्रों पर प्रामाणिक विशुद्ध उभारदार बेल बुट्टी की कलमकारी प्रिंट ले सकते हैं| हैदराबाद में किसी बड़े शौपिंग बजा से पेंटिंग ले सकते हैं|

बिदरी वर्क

Source medium.com

कहते है कि सबसे उत्कृष्ट बिदरी परिधान का हैदरबाद में निर्माण होता हैं| बिदरी की यह चांदी पर मेटल की धातु की हस्तकल की हुई होती ती हैं| आप बिदरी वर्क आप हस्तकला ज्वेलरी में,बोक्स पर पेन स्टैंड पर या किसी गृह सजावट पर की हुई पा सकते हैं|

पिल्ला रेड्डी की पेपर स्वीट

Source www.delightfoods.com

ये शहर में पाई जानेवाली विशेष प्रकार की मिठाई हैं| चावल का पेपर जैसी पतला डोसा इससे बनायीं हुई मिठाई में नारियल, चीनी या गुड की भारी होती है| यद्यपि आप हैदराबाद में कहिभी ये पेपर स्वीट खरीद कर सकते हैं,फिर भी आपको शुद्ध और अच्छी चाहिए तो पुल्ला रेड्डी के दुकान को भेट दें|

कराची बेकारी के उस्मानी बिस्किट

Source www.amazon.com

ये फलों की कुकीज है जो सचमुच मुहँ में जाते ही प्घलते हैं| कराची बेकारी के मूल दुकानपर इस स्वीट को खरीदकर ले ले आइये|

गोंगुरा अचार

Source nirvapate.com

हरे पन्ने होते हैं जिन्हें हैदराबादी भोजन की थालिमें थोडा खट्टापन लेन के लिए इस्तेमाल करते हैं| गोंगुरा आचार यह सबसे स्वादिष्ट चीज है,जो सच्चे रूप से हैदराबाद के अच्छेपन का स्वाद सुगंध कहते हैं|

दुनियाभर की फेमस हैदराबादी बिर्यानी

यह बहुत सारी नेक होटल है जो हैदराबादी बिर्यानी की यम्मी आवभगत करते हैं| पॅराडाइज, हैदराबाद हाउस,और बावर्ची ये उनमेसे है| सच तो यह है कि हैदराबाद एअरपोर्ट के अन्दर भी बहुत दुकाने हैं जो ये मनोहारी यादगार पैक करके आपको किसी भी हिचकिचाहट बिना देते हैं|

सारांश

नए हैदराबाद में कितने भी शौपिंग सेंटर या सुपर मॉल है| फिर भी कोई भी पुराने शहर की पारंपरिक जादू और सुन्दरता को मात नहीं दे सकता| बड़ी चहलपहल वाले बाजार और स्थानीय मार्केट अतिसुन्दर कलाकृति और उच्च स्तर की शिल्पकला की अपने आप बोलती है| इसलिए हैदराबाद में आपके "क्या करनेकी सूचि " में शौपिंग होना ही चाहिए| स्ट्रीट शौपिंग की समृद्ध संस्कृति और अतुल्य अनुभव के लिए तैयार रहिये,क्योंकि ये भी एक साहस ही है| शोपिंग के मजे लेलो !

Related articles