Related articles

शेरवानी किराये पर लेने का फैसला सबसे बढ़िया फैसला क्यूँ हैं?

शादी का जोड़ा अप कभी भी और कहीं भी नहीं पहनना पसंद करोगे

Source www.google.com

अगर आप शेरवानी किराये पर लेने में हिचकिचा रहे हैं, तो इस कशमकश को छोड़ दो| मुमबई और अन्य बड़े शहरों में येविलक्षण शानदार सेवाएँ वाजिब दामों में तरह तरह के उत्कृष्ट शेरवानियों के विकल्प दिखायेंगे| शादी का जोड़ा हमेशा बहत भारी और बहुत अलंकृत होता है और ये सच है कि आप इसे एक या दो बार ही मुश्किल से पहन सकोगे| इसलिए यही अच्छा रहेगा कि आप इसे किराये पर ले| आप ये कभी भी नहीं चाहोगे कि इतनी महँगी शेरवानी अलमारी में बरसों तक पड़ी रहे और उसपर दिल जमा होती रहे|

इसमें पैसों की भी बचत होती हैं

Source www.google.com

हमें यकीन हैं कि आप को पता है , शेरवानी कितनी महँगी होती है | सच तो यह हैं की, शेरवानी दुल्हन के जोड़े से जादा कीमती या उससे जादा महंगी होती है| तो, वाजिब दामों में शेरवानी खरदने जाओ तो क्वालिटी या डिजाईन पर समझौता करना पड़ता है| अगर उतने ही दामों में किरायेपर उससे शानदार शेरवानी मिले तो कितना पैसा भी बचता है और शान भी| ये पैसा आप किसे दुसरे काम में लगा सकते हैं|

अगले जश्न में आप एक और नया शानदार जोड़ा पहन सकते हो|

Source www.google.com

अगर आप शादी के लिए नयी महँगी शेरवानी खरीदोगे तो जाहिर है कि उसका पूरा फायदा उठाने के लिए जिधर भी शादी हो आप वही जोड़ा पहनेंगे| तो इसका मतलब है कि आनेवाले बरसों में एक ही पोशाक पहनोगे| तो इससे अच्छा है, की एक ही पोषक पहनने से अच्छा है किरायेपर लेलो और काम होने के बाद वापस भेज दो| कोई झंझट नहीं| इस तरह हर अवसरपर आप एक नए रूप में फब ने के लिए तैयार सिर्फ आपके शादी के लिए ही नहीं किसी भी अवसरपर आप किराये की शेरवानी पहन कर जा सकते हो|

मुंबई में शेरवानी किराये पर देनेवाली 10 उत्कृष्ट स्टोअर्स

फ्लायरोब

Source flyrobe.com

फ्लायरोब सिर्फ दुल्हन के सिंगार केलिए मशहूर नहीं बल्कि कुछ लडके भी कुल पोशाक के लिए इस दुकान को पसंद करते हैं| इंडो वेस्टर्न शेरवानी से लेकर पारंपरिक शेरवानी तक यहाँ सबकुछ आपके लिए मौजूद है| बस एक क्लिक की कमी है|
आपको शेरवानी आपके संगीत ,सगाई या शादी या फिर प्री वेडिंग फोटो शूट के लिए चाहिए आपके प्री वेडिंग शूट केलिए भी फ्लायरोब के पास सही कलेक्शन है| आप अगर भारत के किसी बड़े शहरों में रहते हो तो आप आरामसे फ्लायरोब से शेरवानी किरायेपर ले सकते हो| इसकी गुणवत्ता कमाल की बेहतरीन है और विकल्प अनगिनत हैं| फ्लायरोब से शेरवनी ख़रीदने के लिए बिलकुल दिमाग लड़ाना नहीं पड़ता हैं| और यह आपके घरतक डिलिव्हरी देते हैं| और तो और वापस देने के लिए भी उनकी पिक अप सर्विस उपलब्ध है|

दि क्लोडिंग रेंटल

Source www.theclothingrental.com

अगर आपकी जरूरते कम हो तो आपको दि क्लोडिंग रेंटल से प्यार हो जायेगा |चयन के लिए तरह तरह के पोशाक , संगीत, सगाई, शादी, या किसी भी अवसर के लिए इस वेब साईट पर सूचिबद्ध हैं| ट्रेंडिंग पेस्टल कलर से लेकर पारंपरिक स गोल्डन कलर तक आप सभी तरह की शेरवानी इस प्लैटफॉर्म पर पाओगे|इसके साथ सूट, नेहरु जाकिट और बाकि सब कुछ| अन्य सभी किराये की कार्य पद्धति जैसी इसी भी पद्धति में आपको सुरक्षा जमा राशी का भुगतान करना पड़ता है| एक बार पोशाक सही स्थिति में वापस लौटाने पर यह सुरक्षा जमा राशी आपको वापस की जाती है|आपको अपने आकार का भी पोशाक मिल सकता है लेकिन आखरी निर्णय आपका होगा| इसमें आपको और एक खुशी की बात यह है कि अब ये किरायेकी सेवा छोटे शहरों में भी पाई जाती है|

पॉपीन डिज़ाइनर

Source www.popindesigner.com

मुंबई में शानदार शेरवानी किरायेपर देनेवाला अगला विकल्प है पॉपीन डिज़ाइनर|ऑनलाइन पर बेहतरीन विकल्प प्रदान करने के अलावा इनके खुद के भी मुंबई में कांदिवली, घाटकोपर और बहुत सारे मशहूर उपनगरों में दुकाने भी हैं| इनके स्टोअर्समें आपको किस तरह की शेरवानी चाहिए इसपर निर्भर रु.1500 से किराया शुरू होता है| सच तो यह है कि उनके स्टोअर्स में ऑनलाइन बजाय बहुत सारी विविधता और जादा विकल्प किरायेपर आप पा सकते हैं| यहाँ की शेरवानी खानदानी और सुरुचिपूर्ण होती है और बहुतसे आकार में भी उपलब्द्ध है| शादी के जोड़ों से सम्बंधित पारंपारिक शेरवानी के अलावा आप जोधपुरी, डिज़ाइनरसूट,साफा और कई साथवाले जोड़े किरायेपर यहाँ किरायेपर ले सकते हैं| हालंकि ,आप को यह पता होना चाहिए कि किराया,आप को कितने दिन के लिए शेरवानी चाहिए इसपर निर्भर होता है|

रॅप्ड

Source wrapd.in

दुर्भाग्य से, रैप्ड का मुंबई में एक भी दुकान नहीं है, लेकिन शुक्र है कि आप अपनी ऑनलाइन की शॉपिंग साइट से पोशाक किराए पर ले सकते हैं। जिसके लिए हम रैप्ड को जादा चाहते है, वह यह है कि वे वास्तव में दुल्हों द्वारा पहने गए अपने शेरवानी की तस्वीरें प्रदर्शित करते हैं। यह आपको एक उत्कृष्ट आयडिया देता है कि शेरवानी वास्तविक जीवन में कैसी दिखेगी|। सच कहें तो रॅप्ड के पास अपने ऑनलाइन स्टोर पर देने के लिए जादा विकल्प नहीं है | इसलिए, यदि आपको उनके पुरे कलेक्शन देखने हो , तो बेहतर है कि, आपको इसके लिए उनके दुकानों को भेंट देनी होगी । दुकानों पर तरह तरह की पोशाकें काफी प्रभावशाली हैं और किराया भी काफी मामूली है। शेरवानी के अलावा, आप इंडो-वेस्टर्न, कुर्ते, जैकेट आदि विकल्प भी तलाश सकते हैं। साफा और जूती जैसी साथ पहनने की चीजों के लि,ए आपको अपने दम पर कुछ प्रयास करने होंगे क्योंकि रॅप्ड इसे प्रदान नहीं करता है।

कॅंडीड नॉट्स

Source candidknots.com

कॅंडीड नॉट्स निश्चित रूप से इस सूची में हमारे व्यक्तिगत पसंद की दुकान है। वे किराए पर लेने के संबंध में बहुत सारी अलग-अलग सेवाएं प्रदान करते हैं कि उनके लिए आपके लिए एक पोशाक का चयन करना बहुत ही आसान हो जाता है। उनकी साइट पर शेरवानी और इंडो-वेस्टर्न के हर तरह की कलेक्शन के अलावा ,कुछ अन्य सेवाएं भी हैं जिन्हें आप आज़माना पसंद करेंगे। वे मूल रूप से पोशाक की खुदरा लागत की 10 प्रतिशत राशि के मूल्य का किराया लेते है और यह तीन दिनों के लिए लागू होता है। दुर्भाग्य से उनका स्टोर केवल बैंगलोर में उपलब्ध है, इसलिए आपको पसंदीदा चयन करे लिए ऑनलाइन कैटलॉग पर निर्भर रहना होगा। और तो और सीधे किराए पर लेने के अलावा, आप घर में ट्रायल के लिए भी जा सकते हैं। यहां आप तीन पोशाक या अधिक ऑर्डर कर सकते हैं और वे आपको होम डिलीवरी देते हैं , जहां आप उन्हें आज़मा सकते हैं और लागू किए गए शुल्क के साथ अपनी पसंद का कोई भी विकल्प चुन सकते हैं। आप आनेवाले अवसरों के लिए भी बुकिंग भी आरक्षित कर सकते हैं। अब बताओ,क्या शेरवानी किराए पर लेना सही विकल्प नहीं है? "

शेरवानी ऑन रेंट

Source www.sherwanionrent.in

क्या आप कल्पना कर सकते हैं कि एक पूरी वेबसाइट है जो शेरवानी किराए पर देने के लिए समर्पित है? आपको चाहे आप मुंबई में या और किसी भी अन्य शहर में शेरवानी चाहिए ,तो आप बस इसके लिए उनसे संपर्क करो| हालांकि उनका मुख्य कार्यालय दिल्ली में है, लेकिन वे निश्चित रूप से अन्य स्थानों पर भी पहुंचाते हैं| हालांकि, उनसे शेरवानी किराए पर लेना थोड़ा कठिन है | आपको अपने इच्छित किसी भी शेरवानी के लिए एक छोटा सा फॉर्म भरना पड़ेगा और फिर वे लोग आपसे किराए और अन्य चीजों के विवरण के साथ संपर्क करेंगे। वस्तुत: उनका किराया भी उनकी वेबसाइट पर नहीं दिखाया जाता है|। लेकिन उनका कलेक्शन काफी अलग है और काफी प्रभावशाली भी है,जो इन्हें लेने के लिए हम मान जाते हैं| साथ ही आप शादी, सगाई और मेहंदी जैसे हर अवसर के लिए शेरवानी पा सकते हैं। और तो और उनके पास दूल्हे के लिए विशेष डिजाइनर शेरवानी भी है। आपको उनके द्वारा प्रस्तुत की हुई शेरवानी से पूरी तरह प्यार हो जाएगा।

रेंट ऑन अटायर

Source www.rentanattire.com

किराए पर एक पोशाक ,यह बात बजट में अद्वितीय धूम मचा रही है| चाहे वह महिलाओं के लिए या पुरुषों के लिए ,आप हमेशा रेंट ऑन अटायर में उन दोनों के लिए शानदार और अद्भुत विकल्प पा सकते हैं। वास्तव में, शेरवानी के साथ, आप इस साइट से ही किराए पर शेरवानी के साथ जचने वाली बाकि चीजे भी किराये पर ले सकते हैं, जैसे जूते, साफा आदि| आप पूरी तरह से उनके भंडार / कलेक्शन को पसंद करेंगे, क्योंकि यह सभी कम से कम कीमत में और उत्तम दर्जेके साथ मिलता है। आप काफी वाजिब दामों में कई ट्रेंडिंग रंग और पैटर्न किराए के शुल्क से पा सकते हैं। किराये की अवधि आप चुन सकते हो , जो 3 दिन से लेकर 10 दिनों तक अलग-अलग किराए के साथ हो सकती है। किसी भी पोशाक को किराए पर लेते समय सही आकार का चयन करें| किराए के साथ, आपको एक सुरक्षा जमा राशि का भुगतान भी करना पड़ेगा , जो स्टोर में पोशाक सही रूपसे वापस करने के बाद वापस की जाएगी|

दि स्टाइल एज

Source www.thestylease.com

मुंबई में किराए पर शेरवानी मिलने का अगला विकल्प द स्टाइल एज है। यह पुरुषों के पहनावे के साथ-साथ महिलाओं के लिए भी पहनने के लिए किराए पर पोशाक मिलने का एक लोकप्रिय स्थान है। उनके कलेक्शन में कुछ सबसे शानदार चीजें हैं और किराया भी काफी यथोचित है। इनका विशेष यह है कि ग्राहकों को देने से पहले सभी पोशाकों को साफ और ड्राय क्लीन किया जाता है और उन पर केवल अच्छी कंपनीकी स्टीम्ड इस्त्री से ही इस्त्री करनेकी सलाह दी जाती है| अगर आपको नहीं चाहिए तो आप कोई भी पोशाक रद्द कर सकते हैं लेकिन ये डिलीवरी की तारीख के सात दिन के अन्दर करना चाहिए और आपको 100 % राशी वापस कर दी जाएगी| द स्टाइल एज के बारे में सबसे अच्छी बात यह है कि आप 6 महीने पहले भी पोशाक बुक कर सकते हैं जो आपको समय से पहले योजना बनाने में मदद करता है। "

रेंट इट बाए

Source www.rentitbae.com

हमने रेंट इट बाए की साईट देखी और मान गए कि,यह पारंपरिक पोशाकों किराए पर लेने के लिए एक उत्कृष्ट विकल्प था। शेरवानी पर अच्छे किराये का सौदा मिलाने के अलावा रेंट इट बाए, आरआईबी सदस्यता सेवा भी प्रदान करता है। इस सेवा के अनुसार, आप किसी भी पोशाक को एक महीने के लिए किरायेपर ले सकते हैं| रेंट इट बाए ने कई टॉप डिज़ाइनर के साथ गठ बंधन किया है जिससे आपको उनकी साईट पर अनगिनत विकल्प मिल सकते हैं| वास्तव में बहुत ही श्रेणियां है चयन के लिए जैसे इंडो-वेस्टर्न, साथ पहनावे के कपडे, शेरवानी, कुर्ता आदि| यदि आप कपड़े में थोडा दाग भी पड़ जाय तो चिंता न करें, आपके किराये के शुल्क में मामूली हादसे पूरी तरह से कवर होते हैं। उनके हर एक शेरवानी और अन्य पोशाक को साफ किया जाता है और वितरित किए जाने से पहले इस्त्री किया जाता है और आपने अगर सही आकर का चयन किया तो समझो आपके ल्लिये शेरवानी तैयार |

ब्यूटी आर्ट ब्रायडल स्टूडियो

Source beautyart-bridal-studio.business.site

"अगर आप ऐसे व्यक्ति हैं जो ऑनलाइन किराए पर शेरवानी नहीं लेना चाहते हैं, बल्कि विंडो शोपिंग में रूचि रखते हैं, तो ब्यूटी आर्ट ब्राइडल स्टूडियो आपके लिए लिए एकदम सही विकल्प है। मुंबई में घाटकोपर इलाके में उनका स्टोर है, जो दोपहर 1 बजे से 9 बजे तक खुला रहता है सोमवार को छोड़कर| ब्यूटी आर्ट ब्रायडल स्टूडियो एक ऐसी जगह है जहाँ जहां दूल्हा और दुल्हन दोनों एक साथ खरीदारी के लिए जा सकते हैं। इस तरह, आप दोनों के पोशाकों के रंगों का मेल भी करा सकते हैं| शेेरवाानी के साथ आपको यह स्टोअर साफा ,दुल्हे के आभूषण ,जुती आदि से सम्बंधित सामान भी प्रदान करते हैं| वास्तव में, शेरवानी के लिए उनका किराया रु. 500 से शरू होता है जो अन्य विकल्पों क की अपेक्षा एक उच्च दर्जे का सौदा है| आप ब्रायडल मेकप के लिए भी इस स्टूडियो को चुन सकते हैं|

कुछ स्टाइल के टिप्स और जुगाड़

जिस तरह दुल्हन को लेहेंगा ,उसी तरह दुल्हे को शेरवानी के कुछ स्टाइलिंग की जरुरत होती है|शादी के जोड़े के विकल्प आजकल बहुत जटिल और विस्तृत होता जा रहा है और इसीलिए आपको ऐसे पारंपरिक पोशाक में पूरी आत्म निर्भरता के साथ और स्टाइल में चमकने के लिए किसी तत्पर सहायता की जरुरत है| हमें विश्वास है कि ये टिप्स आपको जरुर मदद करेगी|

कभी भी डिजाईन और भारी अलंकरण पर मत जाइये|

Source www.google.com

शेरवानी आपके शादी के लिए चाहिए किसी और के इसका महत्व नहीं है| आप कभी भी शानशौकत और दिखावे पर मत जाइये| भारी जड़ जवाहिरोंसे और नक्काशिसे भारी शेरवानी अब इतिहास बन चुकी है और लोग अभी हलके रंग केऔर सादे मगर ऊँची पसंद की शेरवानी पहनते हैं| इसमें आप जरुर बहुत सारे विकल्प ऑनलाइन या ऑफ़ लाइन किसी भी स्टोअर में पा सकते हैं|

साफा और जुती भी उतनी ही महत्वपूर्ण है|

Source www.google.com

अगर आप सोच रहे है कि, सिर्फ एक शेरवानी पहनने से अप सबकी नज़रों में आ जायेंगे तो ठहरो, फिरसे सोच लो| पूरी तरहसे ऐंठ दिखना हो तो उसके साथ पूरा सिंगार करना पड़ता है जिसमे जूते और साफा भी शामिल है| ये सुनिश्चित करो की ये सारी चीजें आपके पोशाक के साथ मेल खाती है क्योंकि आपको पूरी तरह से सज धज कर चमकना है ना की उट पटांग पोशाक डालकर|

मौसम के अनुसार शेरवानी चुनो|

Source www.google.com

अगर आप मबई में या किसी और शहरों में शेरवानी खोज रहे है तो आपके शादी के समय के मौसम का भी खयाल रखें| अगर शादीजाड़े के मौसम में है तो आप मोटे सूती शेरवानी बढ़िया विकल्प है| लेकिन गरमी के मौसम में हलके सूती कपडे की और कुछ फूलों की डिजाईन जिससे आप इसमें सुपर्ब दिखेंगे|

आपके दुल्हन के कपड़ों से मेल खाने वाली शेरवानी लीजिये

Source www.google.com

और ये आखरी लेकिन बहुत ही महत्वपूर्ण टिप है कि आप को दुल्हन से मेल खाने के कपडे पहनने चाहिए| सोचो अगर आपकी दुल्हन चमकते लाल कलर का लेहंगा पहनती है और आप पेस्टल कलर की शेरवानी पहनेंगे तो ये बहुत ही बेमेल और भद्दा दिखेगा और आपके शादी का चित्र ख़राब हो जायेगा| आपको अच्छा है कि दोनों को सुन्दर एक जैसा पोशाक होना चाहिए जिससे आप दोनोंकी जोड़ी खूब जमेगी |हम शिफारिस करते हैं कि उसके पेस्टल लेहेंगे के साथ आपकी ऑफ़ व्हाइट शेरवानी साथ में दुपट्टा या शाल दुल्हन की लेहेंगे के कलर की पहने |अगर दुल्हन का लेहेंगा लाल कलर का होगा तो अप गोल्डन कलर की शेरवानी पहनेगे तो आप सारे शादी में छा जाओगे|

Related articles

From our editorial team

हम पर यकीन करें

हमें उम्मीद है कि आपको हमारा यह अनुच्छेद पसंद आया होगा और आपने अपने लिए कोई ना कोई वेबसाइट जरूर चुन ली होगी । आप हम पर आंखें बंद कर के यकीन कर सकते हैं क्योंकि हम बेहद सर्च करके आपके लिए यह सूची लाते हैं । साथ में जो हमने आपको जानकारी दी है उसका भी जरूर ध्यान रखें । अनुच्छेद पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद