सही दुल्हन के लिए सही लेहेंगा ढूँढना ।
    
                                
            
                        
    
        
        आजकल शादी के सीजन चारों ओर चल रही है: इस बीच में हर दुल्हन अपने लिए सबसे अच्छा लहंगा ही पसंद करना चाहती है :-   लहंगा को भारत के अलग-अलग प्रदेश में अलग-अलग नामों से पहचाना जाता है। उसे उत्तर में घाघरा चोली और दक्षिण में पावडाई (लंबी स्कर्ट) कहते है। लहंगा यानी कि टखने तक की लंबी स्कर्ट जिससे ब्लाउज के साथ पहना जाता है। 
वैकल्पिक रूप से इसे दुपट्टे के साथ भी पहना जाता है  :-  जो लहंगा को और भी ज्यादा आकर्षित और एक नया लुक देता है। लहंगा में कई सारी सुंदर डिजाइन मिलते हैं। इसमें सुंदर डिजाइन गोटा पट्टी की एंब्रॉयडरी भी होती है। जो लहंगा की सुंदरता में चार चांद लगा देते हैं। 
        
     
                                
            
            
    
        
शादियों में महिलाओं द्वारा पहने जाने वाले लेहेंगा का इतिहास ।
    
                                
            
                        
    
        
        भारत के इतिहास और संस्कृति की बात की जाए   :-  तो भारत में न केवल शादियों में लेकिन आम दिनों में भी महिलाओं द्वारा लहंगा पहना जाता था। अगर हम मुघल युग की बात करें, तो न केवल राजघरानों में लेकिन ग्रामीण भारत में भी महिलाओं द्वारा इस लहंगा को पहना जाता था। 
ऐसा कोई निश्चित समय नहीं है जब लहंगा भारत के इतिहास में काफी लोकप्रिय बन गया :-  इन वर्षों में, लेहेंगा पहनने की शैली, डिजाइन और विधि में काफी बदलाव आया है। इसकी वजह से भारतीय डिजाइनर द्वारा बनाए गए लहंगे पूरे विश्व में लोकप्रिय बन गए। 
        
     
                                
            
            
    
        
दुल्हन द्वारा पहने जाने वाले लहंगे के प्रकार
    
                                
            
                        
    
        
        आजकल भारतीय संस्कृति में भी पश्चिमीकरण आ गया है :-  इसी वजह से भारत डिज़ाइनर कई सारे प्रकार के लहंगे डिजाइन कर सकते हैं। ए - लाइन लहंगा मरमेड-कट, पैनल, डबल फ्लेयर्ड, सहरारा, स्ट्रेट कट, अनारकली और ट्रेल आधुनिक लहंगा के प्रकार है।
यह आमतौर पर उन दुल्हनों द्वारा प्रसन्न किया जाता है  :-  जो पश्चिमी डिजाइन वाला लहंगा पसंद करते हैं। अपने शरीर के प्रकार के अनुसार इनमें से कोई ऐसा लहंगा पसंद करें जिन से आप सबसे अलग और काफी खूबसूरत दिख सकें। 
        
     
                                
            
            
    
        
अपनी शादी के सही लहंगा पसंद कैसे करें?
    
                                
            
                        
    
        
        भारतीय फैशन उद्योग में आपको कई सारी डिजाइन वाले तरह-तरह की फेब्रिक में से बने लहंगे मिल जाएंगे :-  सुनहरे एंब्रॉयडरी डिजाइन वाला लाल सिल्क फैब्रिक में से बना लहंगा आजकल काफी ट्रेंड में है। हालांकि यह शिफॉन, जॉर्जेट, मखमल फैब्रिक में भी आपको मिल जाएंगे। लहंगा खरीदते समय उसकी। गुणवत्ता, मूल्य, डिजाइन आदि की जांच करना ना भूले। इसके साथ साथ आपको अपने शरीर का प्रकार और त्वचा के रंग को भी ध्यान में रखना चाहिए। वे लड़कियां जो पतली है वह ऐसा लहंगा चुने जिनसे वे थोड़ी सी मोटी दिख सकें। 
जो लड़कियां काफी मोटी है उन्हें ऐसा लहंगा पसंद करना चाहिए जिनसे वे थोड़ी सी पतली दिख सकें :- आपकी त्वचा के रंग के अनुसार ही आपको लहंगे का रंग पसंद करना चाहिए। कभी-कभी लहंगे के लिए सही रंग चुनना मुश्किल होता है क्योंकि यह रंग आपके स्टाइल के साथ-साथ शादी के थीम से भी मिलना चाहिए।
आपकी शादी में आए हुए सभी लोगों की नजर आप पर ही होंगी  :- इसलिए आप नहीं चाहेंगे कि आप कोई ऐसा लहंगा पहने जिन में आप आरामदायक महसूस नहीं कर सकतें। यहां आपके लिए कई सारे डिजाइनरों द्वारा बनाए गए एक से एक बहुत ही सुंदर और आकर्षित लहंगे प्रस्तुत किए गए हैं। जिनमें से आप अपनी पसंद के अनुसार शादी के दिन कोई भी लहंगा पहन सकते हैं। 
        
     
                                                                                            
            
            
    
        
खासतौर पर दुल्हन के लिए बनाया गया लाल रंग का लहंगा ।
    
                                
            
                        
    
        
        भारत में कई सारे समुदाय है और हर समुदाय में शादी को अलग अलग तरीके से मनाया जाता है :-  लेकिन इन सब में एक आम बात जो है वह है दुल्हन द्वारा पहना जाने वाला लाल रंग का लहंगा। लाल रंग को पारंपरिक रंग माना जाता है जो दुल्हन की सुंदरता में चार चांद लगा देता है। आपके खास दिन के लिए हमने यहां पर बहुत ही सुंदर डिजाइन वाले लाल रंग के लहंगे पसंद किए है। 
        
     
                                
            
            
    
        
        लाल रंग को उगते सूरज का और जीवन को एक नई तरह से जीने का प्रतीक माना जाता है  :-  इसलिए लाल रंग का लहंगा दुल्हन के लिए सबसे सही रहेगा। इसके साथ साथ लाल रंगों को प्रेम और धैर्य का प्रतीक भी माना जाता है। लाल रंग के लहंगे के साथ साथ सुनहरे रंग के गहनें आपको काफी अच्छा लुक देंगे। इस लहंगे के साथ आप सोने और हीरे वाले कुंदन के आभूषण भी पहन सकते हैं।
लाल और सुनहरे रंग का यह मिश्रण किसी को भी अच्छा लगेगा चाहे फिर आपकी त्वचा का रंग कोई भी क्यों ना हो :-  दीपिका पादुकोण, बिपाशा बसु और सोनम कपूर ने जो लहंगा अपनी शादी में पहना था उससे प्रेरित होकर बनाया गया यह डिजाइनर लहंगा किसी को भी अच्छा लगेगा। 
        
     
                                
            
            
    
        
        प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनास के साथ अपनी शादी में पूरे लाल रंग का लहंगा पहना था  :-  पिग्गी चोप की शादी के बाद, भारत की सभी दुल्हनें अपनी शादी में कुछ उसी तरह के लाल रंग के लागे पहनना पसंद करती हैं। आप अपने चोलि या ब्लाउज में लाल रंग के जरदोसी, मखमली या जालीदार शेड्स जोड़ें। जो आपको एक अलग ही लूक देगा। 
आप अपनी लाल रंग की लहंगा के साथ पारंपरिक मुगल से प्रेरित आभूषण पहन सकते हैं :-  जो आपको कुछ हद तक प्रियंका जैसा लुक देगा। आपके लहंगे के साथ कॉन्ट्रास्ट रंग के आभूषण भी पहन सकते हैं जो आपको और सुंदर बनाएगा। 
        
     
                                
            
            
    
        
फूलो की पैटर्न के साथ लाल लहंगा ।
    
                                
            
                        
    
        
        अपनी शादी के दिन सभी लड़कियां रानी की तरह लिखना चाहती हैं   :- आपके इस सपने को फोन के पैटर्न के साथ बना यह लाल रंग का लहंगा पूरा कर देगा। यह आपको बहुत ही सुंदर और आकर्षक लुक देगा। फूलों की पेटन वाले इस लाल रंग के लहंगे के साथ आप काफी रंगीन भी अपना पहन सकते हैं जो को सबसे अलग दिखाएगा। फिर से यह लहंगा दीपिका पादुकोण के आईफा में पहने जाने वाले लहंगे से प्रेरित होकर डिजाइन किया गया है। 
        
     
                                                                                                                                
            
            
    
        
क्या आपको पेस्टल रंग पसंद है?
    
                                
            
                        
    
        
        हालांकि लाल रंग के लहंगे काफी पारंपरिक है :-  लेकिन फिर भी 2019 में पेस्टल रंग के और फूलों की पैटर्न वाले लहंगे भी काफी ट्रेंड में रह चुके हैं। यदि आप सबसे अलग लहंगा पहनना चाहती हैं, तो फिर आपके लिए हमने कुछ ऐसे ही लहंगे पसंद किए है। 
        
     
                                
            
            
    
        
गुलाबी और पिच रंग का लहंगा ।
    
                                
            
                        
    
        
        गुलाबी और पिच रंग लगभग सभी लड़कियों के पसंदीदा रंग होते हैं :-  इसलिए जो लड़कियां पारंपरिक लाल लहंगे से कुछ अलग पहनना चाहती हैं वह यह लहंगा पहन सकते हैं। हमने यहां पर आपके लिए एंब्रोडरी और फूलों के पैटर्न वाला लहंगा पसंद किया है। यह लहंगे को अनुष्का शर्मा, मीरा कपूर या नेहा धूपिया द्वारा शादी में पहने जाने वाले लहंगे से प्रेरित होकर बनाया गया है। आप इसे सुनहरे रंग के आभूषण के साथ पहनकर और भी अधिक खूबसूरत दिख सकते हैं। 
        
     
                                
            
            
    
        
        रंगीन मिजाज वाली दुल्हन को अक्सर लहंगे भी रंगीन ही पसंद आते हैं :-  यह बिल्कुल भी जरूरी नहीं है कि आप अपनी शादी में पारंपरिक लहंगे ही पहने। आप पेस्टल ब्लू या हरे रंग के ब्लाउ़ज के साथ गुलाबी, सुनहरे और हरे रंग का लहंगा पहन सकते हैं। यह लहंगा टीवी स्टार हुनर हेल द्वारा पहने गए लहंगा से प्रेरित है। 
        
     
                                
            
            
    
        
        गोटा पट्टी या सोने की कढ़ाई के साथ एक पिस्ता ग्रीन लहेंगा आपको एक रिच और शाही लुक देगा :-  आप हल्के से हरे रंग वाले लहंगे के साथ गुलाबी रंग का ब्लाउज पहन सकते हैं जो 2019 में काफी ट्रेंड में रहा है। लाल, नीले या पीले रंग के लहंगे की तुलना में हरे रंग का लहंगा आपको एक तरोताजा लुक देगा। यह ऐसा लहंगा है जो कभी भी आउट ऑफ़ फैशन नहीं हो सकता।
इसलिए आप इस लहंगे को अपनी शादी के बाद अगर किसी दूसरे की शादी में पहनना चाहते हैं :-  तो भी पहन सकते हैं। अगर आप जोधा अकबर वाला लूक चाहते हैं तो फिर इस लहंगे को मोती, पन्ना या हीरे जड़े हुए आभूषण के साथ पहन सकते हैं। 
        
     
                                                                                                            
            
            
    
        
बजट - थोड़े से कम दाम वाले लहंगे ।
    
                                
            
                        
    
        
        दुल्हन के लिए मिलने वाले लहंगे के दाम भी काफी ज्यादा होते हैं :-  आखिरकार इस लहंगे को बनाने में भी काफी मेहनत लगती है। जबकि अधिकतर भारतीयों के पास इतना पैसा नहीं होता। अभी दुल्हन का यह सपना होता है कि वह अपनी शादी के दिन काफी सुंदर, आकर्षित और डिजाइनर लहंगा ही पहने।
हमने यहां पर आपके लिए कुछ ऐसे लहंगे पसंद किए है  :- जो आकर्षित और सुंदर होने के साथ-साथ उनके दाम भी उतने अधिक नहीं है। 
        
     
                                
            
            
    
        
        आज भारत में मान्यावर की कई सारी दुकानें हैं और आप ऑनलाइन भी इस मान्यवर के लहंगे को खरीद सकते हैं :-  सही माप देने के लिए उनके स्टोर पर जाएँ और फिर आप ऑनलाइन भी इसे खरीद सकते हैं। इसके लिए आपको सिर्फ अपना एड्रेस देना होगा और इसमें कोई शिपिंग चार्ज भी नहीं होता। मान्यावर के लहंगे की कीमत 11, 999 रुपए से शुरू कर के 39, 999 रुपए तक की होती है। 
शादी की खरीदारी करने के लिए मान्यवर काफी अच्छा रहेगा :-  क्योंकि यहां पर आपको महिला, पुरुष, बच्चे सभी के लिए कुछ ना कुछ मिल जाएगा। आप यहां से लाल, पेस्टल और फूलों की पैटर्न वाले लहंगे खरीद सकते हैं। आप अनुष्का के मान्यवर विज्ञापनों को भी देख सकते हैं। 
        
     
                                
            
            
    
        
        क्या आप दिल्ली से है लेकिन सही बजट वाला लहंगा पसंद नहीं कर पा रही :-  हालांकि दिल्ली से आपको काफी अच्छी लक्सरी और फैशन वाली चीज वस्तुएं मिल जाएंगी, लेकिन फिर भी सही दम वाला लहंगा पसंद करना एक चुनौती होगी। रिको इंडिया पर से आप काफी आधुनिक और अलग-अलग रंग के लहंगे पसंद कर सकते हैं। 
यहां से आप अपनी शादी और संगीत दोनों के लिए ही काफी अच्छे लहंगे खरीद सकते हैं :-  यहां का बनारसी ब्रोकेड लाल लहंगा सबसे अधिक लोकप्रिय है। जिसकी कीमत 39, 000 रुपए से शुरू होती है। आप अपनी पूरी शादी की सारी खरीदारी यहां से कर सकते हैं। 
        
     
                                
            
            
    
        
        रूपकला हेरिटेज मुंबई में स्थित है  :-  यह पिछले 60 सालों से ऐसे लहंगे बेच रहे हैं जो काफी डिजाइनर होने के साथ-साथ दाम में भी काफी अच्छे होते हैं। गुलाबी, नीला, नारंगी, पीला, सोना, सफेद, और लाल जैसे रंगों के साथ, रूपकला आपको विभिन्न शैलियों और डिजाइनों के लहंगे प्रदान करता है। ये रेशम, कच्चे रेशम, ब्रोकेड, मखमली, जॉर्जेट, क्रेप और बांधनी जैसे फैब्रिक में से बनाए जाते हैं। इसकी कीमत 11, 000 रुपये से शुरू करके 1, 00, 000 रुपए तक होती है। 
        
     
                                
            
            
    
        
        हाऊस ऑफ इंडिया से आप अपनी पारंपरिक शादी के लिए लहंगा नहीं खरीद सकते :-  यदि आप कुछ सरल और छोटे तरीके से अपनी शादी की योजना बना रहे हैं तो फिर आप हाउस ऑफ इंडिया से अपना लगा पसंद कर सकते हैं। इसके लिए आप उनकी दुकान पर भी जा सकते हैं या फिर ऑनलाइन भी खरीद सकते हैं। लेकिन यह बात जरूर ध्यान में रखे कि हाउस ऑफ इंडिया से आपको पारंपरिक लहंगा नहीं मिलेगा। यहां पर लहंगे की कीमत 1,000 रुपए से शुरू कर के 4,000 रुपए तक होती है। 
        
     
                                                                                            
            
            
    
        
        इस लक्सरी डिजाइन वाले लहंगे को अब अपने साइज के अनुसार अपने लिए भी बनवा सकते हैं :-  यदि आपको बजट से कोई भी परेशानी नहीं है और आप अपने लहंगे के लिए काफी अच्छा दाम देने के लिए भी तैयार हैं तो फिर हमने आपके लिए एक से बढ़कर एक लक्सरी डिजाइन वाले लहंगे पसंद किए हैं। जो आजकल पूरे विश्व में लोकप्रिय बन चुके हैं। रेड कार्पेट से लेकर विदेश की दुल्हनों तक इन लहंगो ने अपना नाम बना दिया है। 
        
     
                                
            
            
    
        
        रितु कुमार से आपको काफी अच्छी आधुनिक और पारंपरिक सभी तरह के कपड़े सभी लोगों के लिए मिल जाएंगे :-  एक भारतीय फैशन आइकन जिसने पहले कई हॉलीवुड और बॉलीवुड सितारों के साथ काम किया है, वह ब्राइडल लहंगे और साड़ियों की एक विस्तृत श्रृंखला बेचता है। यह दिल्ली में स्थित है। इन लहंगो में आपको पारंपरिक बुनाई मिलती है लेकिन फिर भी यह काफी अच्छे फेब्रिक में से बनाए गए हैं।
यहां से आपको 5,000 रुपए से लेकर 5,00000 रुपए तक की कीमत वाले डिजाइनर लहंगे मिल जाएंगे :-  रितु कुमार के लहंगे के विशाल संग्रह के बारे में आप उनकी वेबसाइट पर से भी पता लगा सकते हैं। 
        
     
                                
            
            
    
        
        बंगाली डिजाइनर सब्यसाची मुखर्जी ने अपने अनोखे, पश्चिमी और आधुनिक पारंपरिक परिधान के साथ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाई है  :-  अनुष्का शर्मा, असिन थोटुमकल, दीपिका पादुकोण, प्रियंका चोपड़ा, अमृता पुरी, सोहा अली खान और विद्या बालन जैसे सभी सितारों ने अपनी शादी के दिन सब्यसाची मुखर्जी द्वारा डिजाइन किए गए लहंगे पहने थे। 
इनका संपर्क करने के लिए आप उन्हें कॉल या फिर इन्हें ईमेल भी कर सकते हैं जो उनकी वेबसाइट पर दिखाए गए हैं(यह हर लोकेशन के लिए अलग-अलग है। )  :-   लेकिन एक बात ध्यान में रखे कि आप अपनी शादी के कुछ दिनों पहले इनकी मुलाकात ले क्योंकि इस लहंगे को बनाने में काफी समय लगता है और काफी मेहनत का काम भी है। यहां पर आपको 1,00000 रुपए से शुरू कर कर 25,00000 रुपए तक की कीमत वाले डिजाइनर लहंगे मिल जाएंगे। 
        
     
                                
            
            
    
        
अबू जानी और संदीप खोसला ।
    
                                
            
                        
    
        
        डिजाइनर जोड़ी अबू जानी और संदीप खोसला पारंपरिक शिल्प कौशल के साथ अपने डिज़ाइनर शादी के परिधान के लिए जाने जाते हैं  :-  यह जोड़ी 30 साल से डिजाइनर शादी के परिधान बना रही है और जो आज पूरे विश्व में लोकप्रिय बन चुके हैं। फिल्म देवदास में भी आपको इनके द्वारा डिजाइन किए गए कपड़े पहने हुए दिखाई देंगे। 
इनके लहंगे की कीमत 2,00000 रुपए से शुरू करके 5,00000 तक की होती :-  लेकिन बेशक ही आप इस लहंगे को पहनकर बिल्कुल रानी की तरह दिखोगे। आप मुंबई, दिल्ली और गोवा में स्थित इनकी दुकानों में से या फिर ऑनलाइन भी इस लहंगे को खरीद सकते हैं।